जशपुर पुलिस को मिली सफलता : पीएलएफआई नक्सली संगठन के सदस्य को जशपुर पुलिस ने दिल्ली से किया गिरफ्तार, 2014 में हवालात में सेंघ मारकर हुआ था फरार, नाम बदलकर दिल्ली में कर रहा था काम….पढ़े पूरी ख़बर……

जशपुर लाने के बाद नक्सल सेल की विशेष टीम एवं आसूचना टीम द्वारा की गई पूछताछ आरोपी के विरूद्ध जशपुर, गुमला, रायडीह के थानों में अनेक अपराध दर्ज लोदाम चौकी में दर्ज अपराध पर अपर सत्र न्यायालय जशपुर से 2 स्थाई वारंट जारी सागर जोशी, समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. पी.एल.एफ.आई. नक्सली संगठन के सदस्य अनुराग उर्फ ढलढल उर्फ कुन्दन निवासी ढोठाटोली चौकी लोदाम को दिल्ली से जशपुर पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर जशपुर लाने में जशपुर पुलिस को सफलता मिली है। अनुराग उर्फ ढलढल उर्फ कुन्दन दिल्ली में एक…

Read More

मुख्यमंत्री के सोच के अनुरुप भविष्य में गौठान ग्रामीण आजीविका का सशक्त माध्यम बनेगा-यूडी मिंज

संसदीय सचिव यू.डी. मिंज ने गोठान दिवस के अवसर पर दुलदुला के कोरना गौठान पहुंचकर की पूजा अर्चना समूहों की महिलाओं को अन्य गतिविधियों में शामिल होकर आत्मनिर्भर बनने के लिए कहा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय सचिव एवं कुनकुरी विधायक यू.डी. मिंज आज दुलदुला विकासखंड के कोरना गोठान में गोवर्धन पूजा के अवसर पर गौठान दिवस में शामिल हुए और गायों की विधि विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर गोठान में बने भवन का उद्घाटन भी किया। संसदीय सचिव यू.डी मिंज ने गौठान की मां…

Read More

जशपुर कलेक्टर और एसपी ने गोठान दिवस के अवसर पर तुरीलोदाम गोठान पहुंचकर की पूजा-अर्चना

समूहों की महिलाओं को अन्य गतिविधियों में शामिल होकर आत्म निर्भर बनने के लिए कहा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने आज जशपुर विकासखंड के तुरीलोदाम गोठान में गोवर्धन पूजा के अवसर पर गौठान दिवस में शामिल हुए और गायों की पूजा-अर्चना करके खिचड़ी खिलाया है। कलेक्टर गौठान की कमल स्व सहायता समूह और शिव शक्ति समूह की महिलाओ से वर्मी कम्पोस्ट खाद और मुर्गी पालन, बकरी पालन के साथ अन्य गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए अन्य…

Read More

ट्रांसफर बेकिंग: जशपुर एसपी ने 21 प्रधान आरक्षक व 16 आरक्षकों का किया तबादला, देखे सूची किसका कहां हुआ स्थानांतरण…?

सागर जोशी, समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी. पुलिस अधीक्षक जशपुर विजय अग्रवाल द्वारा दीपावली पर्व के तत्काल बाद पुलिस विभाग के 16 आरक्षक एवं 21 प्रधान आरक्षकों का जिले के अंदर अस्थायी रूप से स्थानांतरण किया गया है। जारी आदेश के अनुसार स्थानांतरित पुलिस कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित थाने में पदभार ग्रहण किया जाना है। इसलिये स्थानांतरित कर्मचारियों को तत्काल प्रभार मुक्त करने का आदेश में उल्लेख भी किया गया है। देखे स्थानांतरण की सूची  

Read More

कलेक्टर और एसपी ने बालिका गृह और वृद्धा आश्रम पहुंचकर मिठाई पटाखे दिए उपहार में, वृद्धा आश्रम में कंबल वितरण भी किया गया

कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को अपने बीच पाकर उनकी खुशियाँ दुगुनी हो गई उनके चेहरे खिल उठे समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर, कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने आज जशपुर जिले के बालाछापर वृद्धा आश्रम और बालिका गृह जाकर खुशियों का पर्व दिपावली मनाया साथ ही मिठाई, उपहार,  पटाखे और वृद्धजनों को कंबल वितरण किया गया है साथ ही सभी को दिपावली त्यौहार की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी गई| अपने बीच कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को पाकर उनकी खुशियाँ दुगनी हो गईं सभी के चेहरे खिल…

Read More

जशपुर जिले में निवास करने वाले 51 शहीद परिवारों को पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़ का संदेश एवं जिला पुलिस बल द्वारा मिठाई एवं पटाखे भेंट कर दीपावली पर्व की दी गई शुभकामनायें

पुलिस अधीक्षक जशपुर विजय अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा स्थानीय कुम्हार से निर्मित दीपक की खरीदी कर शहीद परिजनों को भेंट की गई समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. दीपावली पर्व के अवसर पर आज गुरूवार को पुलिस अधीक्षक जशपुर विजय अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा कर्तव्य निर्वहन के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले जिले के 51 शहीद परिजनों के पास पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़ का संदेश, दीप, मिठाई एवं पटाखे भेंट कर दीपावली पर्व की शुभकामनायें दी गई। पुलिस अधीक्षक द्वारा शहीद परिजनों के साथ समय व्यतीत कर उनका हाल-चाल जाना। पुलिस अधीक्षक द्वारा…

Read More

नाबालिग बालिका को शादी करने का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगाकर पनामराल (केरल) ले जाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जाने पूरा मामला

थाना फरसाबहार में आरोपी संतोष यादव के विरूद्ध अपराध क्रमांक 12/2021 धारा 363, 366, 376, 376(2)(एन) भा.द.वि. 4, 6 पॉक्सो एक्ट का अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार दिनांक 4 फरवरी 2021 को थाना फरसाबहार क्षेत्र के निवासी प्रार्थी ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उसकी 16 वर्ष 06 माह की नाबालिग लड़की जो कक्षा 10 वीं में अपने मामा के यहां रहकर पढ़ाई करती है। प्रार्थी की नाबालिग पुत्री को संतोष यादव निवासी ग्राम दलेसर थाना तुमला द्वारा दिनांक 31…

Read More

जशपुर कलेक्टर ने जिलेवासियों को दी दीपावली पर्व की हार्दिक बधाई सहित शुभकामनाएं

दीपावली का पर्व खुशियों का पर्व होता है, खुशी देने और बांटने से बढ़ती है समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने सभी जिलेवासियों को दीपावली पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ देते हुए कहा है कि सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशियाली आए। दीपावली का पर्व खुशियों का पर्व होता है खुशी देने और बांटने से बढ़ती है। इस दीपावली में कुम्हारों और छोटे व्यवसाय करने वालों से दीये, सज्जावट की वस्तुएं, अन्य समाग्री खरीद कर उनकी दीपावली को खुशहाल बनाए।    

Read More

जशपुर जिले के महत्वपूर्ण समाचार संक्षेप में……

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो. दीपावली पर पटाखों को फोड़ने की अवधि दो घंटे निर्धारित, नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल द्वारा जारी आदेश का कड़ाई से पालन के निर्देश, पटाखों की ऑनलाइन बिक्री पर प्रतिबंध जशपुर. नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल द्वारा पटाखों के उपयोग के संबंध में जारी निर्देशों का राज्य में संबंधितों को शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के संबंध में राज्य शासन द्वारा आदेश जारी किए गए हैं। इस संबंध में जारी निर्देश के तहत जिन शहरों में वायु गुणवत्ता का स्तर अच्छा या संतोषजनक अथवा मध्यम श्रेणी हो, वहां केवल हरित पटाखे ही…

Read More

ब्रेकिंग : जिला सेनानी और अग्निशमन अधिकारी ने कुनकुरी और जशपुर रणजीता स्टेडियम के पटाखा दुकान का निरीक्षण किया, हर स्टाल में रेत भरी बाल्टी और 25 लीटर पानी रखने के निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के दिशा निर्देश में जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी श्रीमती योग्यता साहू ,एएसआई शिवशंकर सोनपाकर और होम गार्ड की टीम द्वारा कुनकुरी खेल मैदान और रणजीता स्टेडियम जशपुर में लगाए गए पटाखा दुकानों का निरीक्षण किया और 6 किलो ग्राम abc फायर के साथ आग बुझाने के जरूरी उपकरण रखने के निर्देश दिए| दुकानदार को रेत भरी बाल्टी और कम से कम 25 लीटर पानी हर स्टाल में रखने के लिए कहा गया ताकि जरुरत पड़ने पर उसका उपयोग किया जा…

Read More