पटवारी चयन परीक्षा वर्ष 2022 अंतर्गत मेरिट सूची का किया गया प्रकाशन, अभ्यर्थी जिले के वेबसाइट अथवा भू-अभिलेख शाखा जशपुर में सूची का कर सकते है अवलोकन

मेरिट सूची में शामिल अभ्यर्थियों की 23 अगस्त 2022 को शैक्षिणक अहर्ता एवं मूल दस्तावेजों का किया जाएगा सत्यापन अभ्यर्थी 23 अगस्त को प्रातः 11 बजे भू-अभिलेख शाखा जशपुर में उपस्थित होकर दस्तावेज सत्यापन में हो सकते है शामिल समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर छत्तीसगढ़ शासन राजस्व विभाग के प्रस्ताव पर छ.ग. व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा विगत  24 अप्रैल 2022 को पटवारी प्रशिक्षण चयन परीक्षा आयोजित की गई थी। जिसके अंतर्गत जशपुर के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की मेरिट सूची इस कार्यालय को प्राप्त हुई है। कार्यालय भू-अभिलेख शाखा…

Read More

जशपुर कलेक्टर ने जिले में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के आयोजन के सम्बंध में ली बैठक

प्रतियोगिता के सफल आयोजन  हेतु आवश्यक सभी व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के आयोजन के सम्बंध में बैठक ली। उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन  एवं संपादन हेतु सभी विभाग प्रमुखों को जिम्मेदारी निर्धारित कर आवश्यक सभी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसपी जशपुर श्री डी रवि शंकर, एसडीएम जशपुर श्री बालेश्वर राम, डीईओ श्री जे के प्रसाद, लोक निर्माण विभाग,…

Read More

पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति वर्ष 2022-23  हेतु विद्यार्थी  30 सितंबर 2022 तक कर सकते है ऑनलाईन आवेदन

ड्राफ्ट प्रपोजल 10 अक्टूबर एवं सेंशन ऑर्डर लॉक करने हेतु 20 अक्टूबर 2022 निर्धारित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर छत्तीसगढ़ राज्य में संचालित समस्त शासकीय अशासकीय महाविद्यालय, इंजीनियरिंग,मेडिकल कॉलेज, आई.टी.आई, बी.टी.आई, नर्सिंग, पॉलिटेक्निक कॉलेज में अध्ययनरत अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थी जो विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की पात्रता रखते है। शिक्षा सत्र 2022-23 में पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की ऑनलाईन आवेदन एवं स्वीकृति के संबंध में तिथि का निर्धारण किया गया है। इस संबंध में सभी संस्था के प्राचार्यों, संस्था प्रमुखों एवं छात्रवृत्ति प्रभारियों को पोस्ट…

Read More

विधायक विनय भगत ने जशपुर के दरबारीटोली में कृष्ण कुंज का किया शुभारंभ

प्रकृति को संरक्षित करने के लिए हमारी सरकार बेहतर कार्य रही है – विधायक विनय भगत वरमी कम्पोस्ट खाद का उपयोग करके जमीन को उपजाऊ बनाए – कलेक्टर प्रकृति हमें सब कुछ देती है उनको सुरक्षित रखना हमारी जिम्मेदारी – पुलिस अधीक्षक समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला प्रशासन और वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान मे कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर जशपुर विकासखंड के दरबारीटोली में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जशपुर विधायक श्री विनय भगत ने आज छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना के तहत कृष्ण कुंज का शुभारंभ किया।…

Read More

बाक्साईट उत्खनन की जनसुनवाई के विरोध में सड़क पर उतरेगें भाजपा के दिग्गज नेता, जशपुर अञ्चल की सुंदरता व वनों को नष्ट करने का षडयंत्र रचा जा रहा है, जिसका पुरजोर विरोध किया जाएगा – भाजपा

भाजपा कार्यकर्ता ग्रामीणों की भावनाओं का सम्मान करते हुए 22 सितंबर को आयोजित जनसुनवाई में विरोध का कड़ा रुख अपनायेगें समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर जिला भाजपा कार्यालय में जिला कार्यसमिति की एक आवश्यक बैठक आहूत की गई उसके पश्चात पत्रकार वार्ता भी आयोजित की गई। इस बैठक में 24 अगस्त को रायपुर में बेरोजगारी भत्ता की मांग को लेकर मुख्यमंत्री आवास के घेराव कार्यक्रम और बाक्साईट उत्खनन के मुद्दे पर चर्चा करते हुए रणनीति बनाई गई। पार्टी के आला पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री आवास का घेराव कार्यक्रम में अधिक…

Read More

जिला पंचायत जशपुर के सामान्य सभा के बैठक सम्पन्न: लिये गये महत्वपूर्ण निर्णय, विस्तार से जानने के लिये पढ़े पूरी खबर….

बादल खोल अभ्यारण्य के अधिकारी को उपस्थित होने हेतु निर्देश जारी किया गया साथ ही अभ्यारण्य क्षेत्र में हाथियों के लिये चारे की व्यवस्था करने किया गया निर्देशित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर दिनांक 18.082022 को अध्यक्ष महोदया श्रीमती रायमुनी भगत, जिला पंचायत जशपुर की अध्यक्षता में सामान्य सभा बैठक आयोजित की गई। अध्यक्ष की अनुमति से प्रारंभ की गई बैठक में एजेण्डावार चर्चा की गई. जिसमें निम्नानुसार निर्णय लिये गये। वनमंडलाधिकारी, जशपुर द्वारा जिला जशपुर द्वारा सदन को यह अवगत कराया गया कि वर्षाऋतु 2022 में पौधा रोपण जानकारी, आवर्ती…

Read More

जशपुर जिला अन्तर्गत जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 8 लाख की राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत् 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत मनोरा विकासखंड के ग्राम चड़िया निवासी  स्व. राजेन्द्र प्रसाद की मृत्यु तालाब के पानी में डूबने के कारण 23 जुलाई 2019 को हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक की पत्नी श्रीमती गीता देवी हेतु 4 लाख एवं मनोरा के ग्राम खोंगा निवासी स्व. फगुवा राम की मृत्यु पानी में डूबने…

Read More

वर्षा अपडेट: जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 535.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 535.2 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 18 अगस्त तक औसत वर्षा 712.1 मिमी हुई है। बीते दिवस जिले में 1.8 मिमी बारिश हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक जशपुर तहसील में 587.2 मिमी, मनोरा में 535.2 मिमी, कुनकुरी में 576.0 मिमी, दुलदुला में 491.1 मिमी, फरसाबहार में 446.3 मिमी, बगीचा में 553.8 मिमी, कांसाबेल में 418.8 मिमी, पत्थलगांव में 576.3 मिमी…

Read More

जन्माष्टमी के अवसर पर जशपुर जिले के सभी नगरीय निकायों में निर्मित्त किए गए कृष्ण कुंज का होगा शुभारंभ

स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों द्वारा पौध रोपण कर कृष्ण कुंज का किया जाएगा शुभारंभ समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा अपनी सांस्कृतिक विरासत एवं वृक्षारोपण को लोगों से जोड़ने व विशिष्ट पहचान देने के लिये पूरे प्रदेश के नगरीय निकायों में कृष्ण कुंज के निर्माण की सराहनीय पहल की गई है। जिसका कल जन्माष्टमी के अवसर पर शुभारंभ किया जाएगा। इसी कड़ी में  जिले के नगर पालिका जशपुर के दरबारी टोली  सहित अन्य नगर पंचायतो में भी विकसित की गई कृष्ण कुंज का कल जन्माष्टमी के अवसर पर …

Read More

जशपुर जिले में 6 माह से 5 वर्ष के बच्चों, शिशुवती व गर्भवती माताओं को दिया जा रहा पौष्टिक आहार

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के तहत कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में कुपोषण मुक्ति की दिशा में सतत प्रयास किया जा रहा है। अभियान में प्राथमिक तौर पर आंगनबाड़ी केन्द्रों में 06 माह से 05 वर्ष तक के बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं शिशुवती माताओं के खान-पान पर विशेष ध्यान रखा जा रहा है। आंगनबाड़ी केन्द्रों में गर्भवती, शिशुवती मातओं और बच्चों के स्वास्थ्य के मद्देनजर उन्हें केन्द्र में गर्म भोजन दिया जा रहा है। साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा घर पहंुच सेवा के माध्यम…

Read More