प्रयास आवासीय विद्यालय जशपुर में कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु आयोजित चयन परीक्षा का परिणाम जारी

जारी परीक्षा परिणाम के सम्बंध में परीक्षार्थियों  से 20 मई 2022 तक दावा आपत्ति आमंत्रित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर राज्य में संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों में वर्ष 2022-23 में कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु आयोजित चयन परीक्षा का परिणाम जारी किया गया है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास से प्राप्त जानकारी के अनुसार विद्यार्थी अपने नाम व रोल नम्बर के माध्यम से अपना  परीक्षा परिणाम की जानकारी विभागीय वेबसाईट http://tribal.cg.gov.in  एवं जिले की वेबसाईट http://jashpur.nic.in  पर अवलोकन कर सकते है। इसके अतिरिक्त विद्यार्थी  सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय के साथ ही…

Read More

सरगुजा कमिश्नर जी आर चुरेन्द्र ने जिला स्तरीय अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक: छत्तीसगढ़ शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का जमीनी स्तर पर बेहतर क्रियान्वयन करने के दिए निर्देश, अधिकारियों को स्मार्ट कार्यालय बनाने के लिए भी कहा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर सरगुजा संभाग के कमिश्नर जीआर चुरेन्द्र ने विगत दिवस कलेक्टोरेट सभाकक्ष में सभी जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की उन्होंने योजनाओं का जमीनी स्तर पर बेहतर क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही लोगों की पेयजल, बिजली बिल संबंधी समस्या, राशनकार्ड, पेंशन संबंधी समस्या एवं अन्य समस्याओं का समाधान करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुने और उनका निराकरण करें साथ ही निराकरण करने के पश्चात…

Read More

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कुनकुरी में शिक्षक-पालक बैठक संपन्न

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर संसदीय सचिव एवं कुनकुरी विधायक यू.डी.मिंज,एवं कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल की उपस्थिति में विगत दिवस 13 मई 2022 को कुनकुरी विकासखण्ड के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कुनकुरी में शिक्षक एवं पालकों का बैठक आयोजन किया गया। इस अवसर पर एसडीएम कुनकुरी श्री रवि राही, जिला शिक्षा अधिकारी श्री जे.के.प्रसाद, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कुनकुरी, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कुनकुरी के प्राचार्य, शिक्षकगण सहित बड़ी संख्या में अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।                 विधायकयू.डी.मिंज ने कहा कि यह स्कूल बहुत पुराना है, 1946 से…

Read More

निःशुल्क समर कैम्प: जशपुर जिले के सभी स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट विद्यालय में 16 से 30 मई तक होगी आयोजित, पंजीयन तिथि 14 मई तक

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के दिशा निर्देश में जिला प्रशासन द्वारा सभी विकासखण्ड के स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट विद्यालय में 16 मई से 30 मई 2022 तक ग्रीष्मकालीन समर कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। समर कैम्प विद्यार्थियों के बहुआयामी विकास एवं मनोरंजन से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन है। समर कैम्प सीखने-सिखाने के माहौल को प्रोत्साहित करने के अतिरिक्त अकादमिक कौशलों के साथ स्व-रूचि, आजीविका एवं मानसिक कौशलों के विकास का समन्वित अवसर उपलब्ध कराता हैं। समर कैम्प  जिला बनने के 24 वर्ष बाद पहली बार   आयोजन…

Read More

कुनकुरी स्वास्थ्य केन्द्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नारायणपुर में दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाये जाने हेतु 17 मई को होगा शिविर का आयोजन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार कुनकुरी विकासखण्ड के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नारायणपुर में 17 मई 2022 को प्रातः 10 बजे से दिव्यांगों के लिये दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाये जाने के लिए षिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में खण्ड चिकित्सा अधिकारी कुनकुरी के द्वारा कुनकुरी विकासखण्ड के अतिरिक्त अन्य विकासखण्डों के दिव्यांगों का भी प्रमाण पत्र बनाया जाएगा है। शिविर के माध्यम से अधिक से अधिक हितग्राहियों को लाभ प्रदान करने का उद्देष्य है।

Read More

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के 12वीं की टॉपर कुंती साव एवं 10वीं की टॉपर सुमन पटेल को सांसद गोमती साय ने दी बधाई।

आशा अनुरूप परिणाम न प्राप्त कर सकने वालों को आगे अच्छी मेहनत करने का दिया सन्देश और कहा मेहनत करने वालों की कभी हार नही होती समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/फरसाबहार छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा संचालित बारहवीं की परीक्षा में पुसौर की छात्रा सुश्री कुंती साव  98.20 प्रतिशत एवं दसवीं की परीक्षा में बरमकेला की छात्रा सुश्री सुमन पटेल 98.67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर राज्य में टॉपर बनने पर रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र सांसद श्रीमती गोमती साय ने फोन कर  हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। रायगढ़ एवं जशपुर जिले के मैरिट…

Read More

भाजपा के शक्ति-केन्द्र कार्यविस्तार योजना के अंतर्गत जुरतेला व साईं टाँगरटोली बूथ पहुँचे पूर्व प्रदेश संगठन महामंत्री रामप्रताप सिंह

केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाकर उसका लाभ आम जनता तक पहुंचाने का दिया सन्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर भाजपा के प्रदेशव्यापी कार्यविस्तार योजना का शुभारंभ 5 मई को हो गया है, जो कि 20 मई को समाप्त होगा। जिसमें प्रदेश व जिले के प्रमुख पदाधिकारी अपने मण्डलों व बूथ केंद्रों में जाकर कार्यकर्ताओं से चर्चा कर रहे हैं। इसी तारतम्य में पूर्व प्रदेश महामंत्री संगठन रामप्रताप सिंह ने जशपुर ग्रामीण मण्डल के पिलखी शक्ति-केन्द्र में साई टंगरटोली एवं जुरतेला बूथ में कार्य विस्तार योजना…

Read More

संकल्प कुनकुरी की दो छात्राओं ने 10 वीं बोर्ड परीक्षा की मेरिट लिस्ट में बनाया स्थान

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी इस वर्ष आयोजित हुई छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10 वीं की परीक्षा में शासकीय संकल्प शिक्षण संस्थान कुनकुरी की दो छात्राओं अनीशा एक्का (97 प्रतिशत) तथा विभा रानी यादव(96..83 प्रतिशत) ने टॉप 10 में स्थान बनाकर न केवल अपनी संस्था बल्कि पूरे जिले का गौरव बढ़ाया है।संकल्प कुनकुरी के बच्चों द्वारा पहली बार बोर्ड परीक्षा दी गई थी और पहले ही प्रयास में दो छात्राओं ने टॉप 10 में स्थान बनाकर सिद्ध कर दिया है कि यदि उचित वातावरण और मार्गदर्शन मिले तो ग्रामीण…

Read More

विधायक जशपुर व कलेक्टर की उपस्थिति में आस्ता में खण्ड स्तरीय जन चौपाल का हुआ आयोजन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर विधायक जशपुर विनय भगत एवं कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल की उपस्थिति में विगत दिवस मनोरा जनपद के ग्राम आस्ता में खण्ड स्तरीय जन चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक श्री भगत एवं कलेक्टर श्री अग्रवाल द्वारा उपस्थित सभी ग्रामीणों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के सम्बंध में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने सभी ग्रामीणों को शासन की योजनाओं से जुड़कर लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान विधायक  एवं कलेक्टर द्वारा ग्रामीणों से उनकी समस्याओं के बारे में विस्तार से चर्चा त्वरित निराकरण…

Read More

जशपुर जिले में मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना का दूरस्थ अंचल के लोगों को मिल रहा लाभ, अब तक 1555 क्लीनिक लगाकर 75227 लोगों को स्वास्थ्य लाभ दिया गया

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर दूरस्थ क्षेत्रों में लोगो तक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उददेश्य से छत्तीसगढ़ शासन की महत्वकांक्षी योजना मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना का बेहतर संचालन किया जा रहा है। जिले में मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना 112 हाट बाजारों में संचालित हो रही है। जिसमें आम जनताओं को स्वास्थ्यगत समस्याओं का जांच, उपचार एवं निःशुल्क औषधि की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है साथ ही गंभीर रोगों के बेहतर उपचार हेतु उच्च चिकित्सकीय संस्थानों में रेफरल की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग…

Read More