अपर कलेक्टर जशपुर ने जनदर्शन में आम लोगों की सुनी समस्या, अधिकारियों को किया निर्देशित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में अपर कलेक्टर श्री आई.एल. ठाकुर ने आज जनदर्शन के माध्यम से आमजनों की शिकायतों को गंभीरता से सुना। उन्होंने प्राप्त आवेदनों को समय-सीमा के भीतर प्राथमिकता से आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। जनदर्शन में आर्थिक सहायता, वेतन भुगतान, रोजगार प्रदाय, मजदूरी भुगतान, पेंशन भुगतान, अनुकम्पा नियुक्ति, मुआवजा, बंटवारा, भूमि-विवाद, नामांतरण सहित अन्य मामलों के आवेदन प्राप्त हुए। उन्होंने प्राप्त आवेदनों के निराकरण हेतु संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया।

Read More

कलेक्टर जशपुर ने रायटोली काजू प्रोसेसिंग यूनिट का किया निरीक्षण, 5 विकासखण्डों में की जा रही है काजू की खेती

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने आज दुलदुला विकासखंड के रायटोली काजू प्रोसेसिंग यूनिट का निरीक्षण किया और स्व सहायता समूह की महिलाओं एवं किसानों से काजू खेती और उत्पादन के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कृषि अधिकारियों को जिले के और किसानों को काजू की खेती करने के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री के.एस. मंडावी, कुनकुरी एसडीएम श्री रवि राही और अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।             काजू प्रोसेसिंग यूनिट में कार्य करने वाली महिलाओं ने…

Read More

जशपुर कलेक्टर ने लोदाम, सांईटांगरटोली और वासुदेवपुर के स्टाफ डेम एवं गली प्लग का किया निरीक्षण

वासुदेवपुर के आंगनबाड़ी का निरीक्षण करके बच्चों के बौद्धिक क्षमता को परखा कलेक्टर के हाथों से टॉफी मिलते ही नन्हें-मुन्ने बच्चे खुश हुए समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने आज जशपुर विकासखण्ड के लोदाम, सांईटांगरटोली और दुलदुला विकासखण्ड के बासुदेवपुर आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण किया और जल संरक्षण, संवर्धन के अंतर्गत स्टाप डेम निर्माण, ब्रशहुड निर्माण, बोल्डर चेकडेम एवं गली प्लग का अवलोकन करके अधिकारियों आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दूरस्थ अंचल के किसानों को खेती किसानी के लिए पानी की बेहतर सुविधा मिल सके इसके…

Read More

जशपुर जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भेलवां को मिली एनक्यूएएस सर्टिफिकेट

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं डॉ. आर. टोप्पो, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देश में जिला जशपुर में स्वास्थ्य सेवाओं में निरंतर प्रगति  हेतु प्रयास किये जा रहे हैं। जिले में अधिकतर संस्थाओं में कायाकल्प अंतर्गत पुरस्कृत होने के उपरांत विकासखण्ड फरसाबहार के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भेलवां का केन्द्रीय मानीटरिंग दल के द्वारा दिनांक 14 एवं 15 फरवरी 2022 को असेसमेंट किया गया। असेसमेंट उपरांत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भेलवां को 91.41 प्रतिशत अंक प्राप्त हुये हैं। उक्त संस्था को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक…

Read More

बगीचा के 4 गौठानों के समूह की महिलाओं को बकरी इकाई किया गया वितरण

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर छत्तीसगढ़ शासन की महत्वकांक्षी योजना नरवा, गरूआ, घुरवा अऊ बाडी योजना के अंतर्गत कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल के निर्देशानुसार गौठानों में मल्टीएक्टिविटी कार्य को बढावा देने हेतु पशुधन विकास द्वारा बगीचा विकासखण्ड के चार गौठान नटकेला, मैनी, दूर्गापारा एवं टांगरडीह के स्व सहायता समूहों को उनके आय में बढोत्तरी हेतु बकरी इकाई 10 मादा$1 नर स्थानीय जन प्रतिनिधियों की उपस्थिति में वितरण किया गया। पशुधन विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी के द्वारा गौठान में समूहों को बकरी पालन से संबंधित टीकाकरण, बीमारी से बचाव एवं रख-रखाव…

Read More

जशपुर जिले में दूरस्थ अंचल के लोगों तक मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना के माध्यम से पहुंच रही है स्वास्थ्य सुविधा

हाट बाजारों में 887 क्लीनिक लगाकर 43451 लोगों को दिया गया स्वास्थ्य लाभ समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर दूरस्थ क्षेत्रों में लोगो तक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उददेश्य से छत्तीसगढ़ शासन की महत्वकांक्षी योजना मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना का बेहतर संचालन किया जा रहा है। योजना के तहत् मोबाईल मेडिकल यूनिट के माध्यम से स्वास्थ्य कर्मचारी हाट-बाजारों, दूरस्थ, पहाड़ी क्षेत्रों सहित अन्य भीड़-भाड़ वाले स्थानों में कैम्प लगाकर लोगों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराते है। लोगों का खून की जांच, बीपी, शुगर, बुखार डायरिया, दस्त एवं अन्य रोग से…

Read More

अपनी तीन सूत्रीय मांगो को लेकर सैकड़ों मनरेगा अधिकारीयों एवं कर्मचारियों ने जशपुर जिला मुख्यालय में किया धरना प्रदर्शन, निकली रैली

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर मनरेगा कर्मियों ( अधिकारी / कर्मचारी / ग्राम रोजगार सहायकों ) की मांगों को पूरा करने एक दिवसीय धरना सह हड़ताल किया गया और ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा गया. विदित हो कि मनरेगा के कर्मचारियों ने ज्ञापन कलेक्टर को देने के नाम पर एक घंटे से अधिक कलेक्टर ऑफिस के गेट में ही धरना दिया जिससे ऑफिस आने जाने वालों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा. मनरेगा कर्मियों ( अधिकारी / कर्मचारी / ग्राम रोजगार सहायकों )  भूपेश बघेल. मुख्यमंत्री , छत्तीसगढ़ शासन के नाम…

Read More

होली के त्यौहार को लेकर स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने कुनकुरी थाने में ली शांती समिति की बैठक

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी आसन्न होली पर्व को लेकर शांती व्यवस्था बनाये रखने के लिये स्थानीय पुलिस थाने में प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा शांती समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में नायब तहसीलदार नागेश तंजय, एसडीओपी मनीष कुंवर, थाना प्रभारी कुनकुरी भास्कर शर्मा, द्वारा होलिका दहन एवं होली पर्व के अवसर पर नगर में शांती व्यवस्था बनाये रखने के लिये गणमान्य नागरिकों से सुझाव आमंत्रित करते हुए नगर में पुलिस द्वारा शांती व्यवस्था के लिये किये जा रहे प्रबंधों से अवगत कराया गया। बैठक में होली पर्व…

Read More

जशपुर जिला स्तरीय परामर्शदात्री की बैठक 16 मार्च को होगी आयोजित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के अध्यक्षता में आगामी 16 मार्च 2022 को जिला स्तरीय परामर्शदात्री एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति की तिमाही बैठक आयोजित की गई है। उक्त बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में दोपहर 1.00 बजे आयोजित होगी। संबंधित अधिकारियों को निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होने के लिए कहा गया है। इसे भी पढ़ें https://samdarshinews.com/बिना-के-अनुमति-के-मुख्याल/ https://samdarshinews.com/जशपुर-जिले-के-कृषि-विज्ञा/ https://samdarshinews.com/जशपुर-जिले-में-किसानों-को/ https://samdarshinews.com/नेशनल-लोक-अदालत-का-हुआ-आयो/

Read More

नेशनल लोक अदालत का हुआ आयोजन : आपसी सहमति व सुलह समझौता से निराकृत किये गये प्रकरण

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नालसा नई दिल्ली के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तहत् वर्ष 2022 में आयोजित होने वाले नेशनल लोक अदालत के अनुक्रम में मुख्य संरक्षक छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं कार्यपालक अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ राज्य में तालुका स्तर से लेकर उच्च न्यायालय स्तर तक सभी न्यायालयों में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाकर राजीनामा योग्य प्रकरणों में पक्षकारों की आपसी सहमति व सुलह समझौता से निराकृत किये गये हैं। जिला विधिक सेवा…

Read More