नौकरी लगाने के नाम पर लोगो से करता था ठगी, अब तक लोगो से ठगे तीन लाख साठ हजार रूपये, आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल….पढ़े पुरा मामला….

नौकरी लगाने के नाम पर विभिन्न व्यक्तियों से किस्तों में कुल रू. 3,60,000 रू.(तीन लाख साठ हजार) की ठगी करने वाले शातिर आरोपी नन्दलाल सिदार को पत्थलगांव थाना की पुलिस ने किया गिरफ्तार आरोपी के विरूद्ध थाना पत्थलगांव में अप.क्र. 42/2022 धारा 420, 34 भा.द.वि. के तहत् अपराध पंजीबद्ध, प्रकरण का दूसरा आरोपी सुदामा दास उम्र 42 वर्ष निवासी मरोल थाना बगीचा को दिनांक 01.02.2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है जशपुर पुलिस ने आम जनता से नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वालों से बचने…

Read More

जशपुर पुलिस के विश्वास अभियान को मिली सफलता माह जनवरी में 116 गुम इंसानों को खोजकर मिलवाया परिजनों से, जिले में 20 पुलिस टीमों के प्रयास से मिली सफलता……पढ़े जशपुर पुलिस की सफलता की ये कहानी…..

जिला पुलिस जशपुर द्वारा चलाये जा रहे विश्वास अभियान के अन्तर्गत काफी समय से परिवार से दूर कुल 116 गुम इंसानों की दस्तयाबी की गई माह जनवरी 2022 में परिवार से बिछड़ कर अलग रह रहे व्यक्ति को परिवार से मिलाने जशपुर पुलिस द्वारा चलाये जा रहे विश्वास अभियान के तहत् 116 गुम इंसान को दस्तयाब किया गया अवधि में कुल 116 गुम इंसान में पुरूष-30, महिला-80, बालिका-06 दस्तयाब हुये अभियान हेतु सर्वप्रथम सभी थानों के थाना प्रभारी एवं प्र.आर.(लेखक) की मीटिंग लेकर डॉटाबेस तैयार किया गया गुम इंसानों की…

Read More

पीएम मोदी ने बताया कि आत्मनिर्भरता की बुनियाद पर नए भारत का निर्माण जरूरी – सांसद श्रीमती गोमती साय

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/फरसाबहार. रायगढ़ लोकसभा सांसद श्रीमती गोमती साय ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था पर एक सम्मेलन को संबोधित किया। वर्चुअल सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने बजट के साथ आत्मनिर्भर बनने की दिशा में हो रही तैयारी के विषय मे जानकारी देते हुए  कहा, “कोविड महामारी के बाद एक नई विश्व व्यवस्था की संभावना है। आज भारत को देखने का, दुनिया का नजरिया काफी बदल गया है। अब दुनिया एक मजबूत भारत देखना चाहती है।…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आत्मनिर्भर भारत पर चर्चा का लाइव प्रसारण जशपुर में सुना भाजपा कार्यकर्ताओं नें

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. जिला भाजपा कार्यालय जशपुर में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु देव साय, पूर्व राज्य सभा सांसद राजा रणविजय सिंह जूदेव एवं बिलासपुर संभाग के संगठन प्रभारी कृष्ण कुमार राय के उपस्थिति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आत्मनिर्भर भारत पर चर्चा कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह समय नए अवसर, नए संकल्पों की सिद्धि का है। जरूरी है कि भारत आत्मनिर्भर बने और आत्मनिर्भर भारत की नींव पर एक आधुनिक भारत का निर्माण हो। आगे पीएम…

Read More

ब्रेकिंग: हाईवे सामुदायिक शौचालय बंद पाये जाने पर रायडीह सचिव को जारी हुआ कारण बताओ नोटिस

सागर जोशी, समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. नेशनल हाईवे में लोरो दोफा चौक पर जन सुविधा हेतु निर्मित सामुदायिक शौचालय बंद रहने के कारण इसका लाभ आम जनता को नही मिल पा रहा है। इस स्थिति में पदस्थ कर्मचारी का कृत्य गैर जिम्मेदाराना एवं अशोभनीय एवं निंदनीय मानते हुए ग्राम पंचायत रायडीह के सचिव बालकेश्वर सिंह को कारण बताओं नोटिस देकर शौचालय को तत्काल चालू कराकर फोटो सहित स्पष्टीकरण तीन दिवस के अन्तर्गत प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया है। समयावधि में स्पष्टीकरण प्राप्त न होने पर एक पक्षीय अनुशासनात्मक कार्यवाही…

Read More

मौसम अलर्ट : प्रदेश के कुछ हिस्सों में हो सकती है बारिश, 3 फरवरी को न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने की है संभावना

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा  उत्तर-पश्चिम राजस्थान के ऊपर बनने की संभावना है। इसके प्रभाव से एक उत्तर-दक्षिण द्रोणिका पूर्वी मध्यप्रदेश में स्थित होने के कारण कल दिनांक 3 फरवरी को प्रदेश के सरगुजा संभाग के अधिकांश स्थानों पर, बिलासपुर संभाग के अनेक  स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की सम्भावना है तथा दुर्ग और रायपुर संभाग के एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश के चरम उत्तर…

Read More

जशपुर जिले में प्राकृतिक आपदा में जनहानि के 2 मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 8 लाख रुपए की राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसमें पानी में डूबने से पत्थलगांव तहसील के उप तहसील बागबहार ग्राम कोकियाखार निवासी रमेश माझी की मृत्यु 27 जून 2021 को हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक की पत्नी श्रीमती सबिना माझी हेतु 4 लाख रुपए एवं सन्ना तहसील के ग्राम सुलेसा निवासी स्व. महेश राम पिता मलेश राम की मृत्यु 17…

Read More

जशपुर कलेक्टर निरीक्षण के दौरान लोरो घाट के पास बनाए गए सामुदयिक शौचालय बंद पाया गया, कलेक्टर के निर्देश पर जिला पंचायत सीईओ ने रायडीह के सरपंच और सचिव को दिया नोटिस

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने आज दुलदुला विकासखण्ड ग्राम पंचायत रायडीह के लोरो घाट के पास बनाए गए सामुदायिक शौचालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान लोगों की सुविधा के लिए बनाए गए शौचालय बंद पाया गया जिस पर कलेक्टर ने जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री के.एस.मण्डावी को निर्देश देते हुए संबंधित ग्राम पंचायत के सरपंच और सचिव को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए और उन्होंने कहा कि लोगों के सुविधा के लिए बनाए गए शौचालय की उपयोगिता सुनिश्चित किए जाएं। जिस…

Read More

जशपुर जिले की महिलाओं के हुनर को मिल रही है पहचान, गौठान से जुड़ी समूह की महिलाएं राजधानी में अपनी हुनर दिखाएंगी

छिन्द कांसा की टोकरी, सुगंधित चावल, ग्रीन टी., च्यवनप्राश और एलईडी बल्ब की प्रदर्शनी लगाई जाएगी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में जशपुर जिले के विभिन्न गोठानों में मल्टी एक्टिविटी संचालित किए जा रहे हैं और स्व सहायता  समूह की महिलाएं अनेक गतिविधियों में शामिल होकर आत्मनिर्भर बन रही हैं। 03 फरवरी को रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित कार्यक्रम में जशपुर जिले के चिन्हांकित स्व सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा अपने हाथों से बनाए जाने वाली सामग्री का प्रदर्शनी लगाएंगी। जिला पंचायत…

Read More

जशपुर कलेक्टर ने दुलदुला विकासखण्ड के खटंगा और कस्तुरा के स्वास्थ्य केन्द्र का किया निरीक्षण, आंगनबाड़ी भवन और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में टेप नल के माध्यम पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराने के दिये निर्देश

कस्तुरा बार्डर का भी निरीक्षण करके कर्मचारियों को सचेत होकर ड्यूटी करने के लिए कहा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने आज दुलदुला विकासखण्ड के उप स्वास्थ्य केन्द्र खटंगा, कस्तुरा के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, आंगनबाड़ी केन्द्र, पंचायत भवन, मनरेगा के डबरी निर्माण कार्य, झारखण्ड बाडर के पास शारदा धाम, रायडीह के सामुदायिक शौचालय और कस्तुरा चेक पोस्ट का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कस्तुरा के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र और अन्य चिन्हांकित भवनों में जल जीवन मिशन के तहत् टेप नल के माध्यम से पेयजल के सुविधा उपलब्ध कराने…

Read More