समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिले के लोगों कों बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए लगातार मेडिकल कैम्प आयोजित किये जा रहे है इसी कड़ी में दुलदुला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुँचकर प्रसूति एवं स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ इंदुबाला मिंज ने दुलदुला के 50 से अधिक महिला मरीजों का जाँच परीक्षण कर इलाज भी किया. बीएमओ दुलदुला डॉ शोभा मिंज ने बताया कि संसदीय सचिव यू.डी. मिंज की पहल पर क्षेत्र के मरीजों को स्त्री रोग विशेषज्ञ उनकी धर्मपत्नी डॉ इंदुबाला मिंज ने सीएचसी दुलदुला में ब्लॉक के मरीजों का जाँच परीक्षण…
Read MoreCategory: जशपुर
दुर्घटना ब्रेकिंग : रफ्तार का कहर, बाईक ट्रक से टकराई, बाईक से सवार तीन युवकों की मौके पर मृत्यु
तीनों युवक घर से मोबाईल खरीदने के नाम से निकले थे समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी एनएच 43 में बड़ी सड़क दुर्घटना हुई है। सायं लगभग साढ़े पांच बजे महुवाटोली घुमाईन मोड़ के पास ट्रक व बाईक में टक्कर हो गई है जिसमें बाईक सवार तीन लोगो की मौके पर ही मृत्यु हो गई है। दुर्घटना की सूचना पाकर कुनकुरी पुलिस मौके पर पहूंच गई और मृतकों के शव को शव वाहन में शव गृह भेजने के साथ अग्रीम कार्यवाही प्रारंभ कर दी है। मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ट्रक क्रमांक…
Read Moreअग्निकाण्ड के बाद व्यवसायी मुरारी अग्रवाल से मिलने पहूंचे भाजपा नेता विष्णुदेव साय, कुनकुरी दमकल को कहा शो पीस, सायरन बजाकर घुमाने को लेकर भी…….
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी मुरारीलाल अग्रवाल के दुकान व मकान में हुए भीष्ण अग्निकाण्ड के बाद भाजपा नेता व पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय उनसे मिलने पहूंचे। श्री साय ने मुरारी अग्रवाल से मुलाकात कर उनको ढ़ाढस बंधाया और घटना पर अपना दुःख प्रकट किया। परिवार के साथ मिलकर सांत्वना भी दिये। पत्रकारो से चर्चा के दौरान श्री साय ने कहा कि अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है अभी कुछ दिनों पूर्व ही नगर पंचायत को नया दमकल प्रदान किया गया है वह मात्र शो पीस…
Read Moreअभी तक नही बुझी है आग, 10 घण्टे से चल रहा है प्रयास……करोड़ो का माल जलकर राख…..6 से ज्यादा दमकल लगे रेस्क्यू पर…..देखे वीडियो….
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी बीती रात लगभग 9 बजे के आसपास नगर के मुख्य मार्ग पर व्यापारी मुरारीलाल अग्रवाल के अग्रवाल इलेक्ट्रानिक्स एवं फर्निचर की दुकान में आग लगने की घटना हो गई। लगभग 10 घण्टे से चल रहे आग बुझाने के प्रयास से आग पर काबु तो पा लिया गया है लेकिन आग पूरी तरह बुझ नही पाई है। अभी भी दमकल के सहयोग से आग बुझाने का कार्य किया जा रहा है। इलेक्ट्रानिक्स, इलेक्ट्रिकल्स एवं फनिर्चर का सामान होने के कारण आग काफी विकराल रूप ले लिया था।…
Read Moreबिग ब्रेकिंग : नगर के मुख्य मार्ग पर एक और अग्निकाण्ड, इलेक्ट्रानिक एवं फनिर्चर दुकान में लगी भीषण आग, पुरा नगर आग बुझाने जुटा
अग्निशमन वाहन को लेकर उठ रहे सवाल समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी कई बार कुनकुरी में अग्निकाण्ड की दुर्घटनाओं के बाद कुनकुरी नगर को पिछले दिनों की अग्निशमन वाहन की सुविधा मिली थी। इसी बीच आज शनिवार की रात्री लगभग साढ़े नौ बजे कुनकुरी के मेनरोड पर स्थित अग्रवाल इलेक्ट्रानिक एवं फनिर्चर की दुकान में भीषण अग्निकाण्ड की घटना घटित हुई। आग की भयावह स्थिति को देखते हुए भारी नुकसान की संभावना जताई जा रही है। इसी भवन में ही दुकान मालिक मुरारीलाल अग्रवाल परिवार सहित निवास भी करते है। प्रारंभिक…
Read Moreजशपुर : पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति पात्रता रखने वाले विद्यार्थियों के लिए आवेदन हेतु दी गई पोर्टल सुविधा
संस्था, पाठ्यक्रम अथवा संस्था एवं पाठ्यक्रम दोनों परिवर्तन करने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 25 मई तक समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर आदिवासी विकास विभाग द्वारा अनुसूचित जाति जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति का पंजीयन, स्वीकृति एवं भुगतान विभागीय पोर्टल https://postmatric-scholarship.cg.nic.in के माध्यम से किया जा रहा है। वर्ष 2022-23 से जो विद्यार्थी संस्था, पाठ्यक्रम परिवर्तन करना चाहते हैं अथवा संस्था एवं पाठ्यक्रम दोनों परिवर्तन करना चाहते हैं भारत सरकार के नियमानुसार पात्रता रखने वाले ऐसे विद्यार्थियों को पोर्टल पर सुविधा दी गई है। इस हेतु संबंधित…
Read Moreप्रधानमंत्री आवास योजना ने पूरा किया पक्के मकान में रहने का सपना, पानी टपकने से मिला निजात, अब बारिश से नहीं टपकता पानी
परिवार जनों को मिल रहा है शासन की योजनाओं का लाभ फूलमनी तिर्की और उनका परिवार आज बहुत खुश है समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर हर किसी का सपना होता है कि उनका स्वयं का घर हो उन्हें हर मौसम में सुरक्षा प्रदान करे।जशपुर जिले के विकासखंड बगीचा के ग्राम पंचायत कुटमा की निवासी का भी ऐसी एक घर का सपना था जो बरसात में नहीं टपके।उनके इस सपने को प्रधानमंत्री आवास योजना ने पूरा किया।। फूलमनी तिर्की पति स्व.इलियस तिर्की थे जिनका 4 वर्ष पूर्व देहांत हो गया।उसके बाद स्वयं…
Read Moreजशपुर : छग पटवारी संघ का अनिश्चित कालीन हड़ताल 6 वें दिन भी जारी, 8 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर हैं पटवारी
प्रांतीय उपाध्यक्ष फारूख जावेद हड़ताली पटवारियों का उत्साह बढ़ाने और समर्थन देने पहुँच रहे है ब्लॉक मुख्यालय समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर छत्तीसगढ़ में पटवारी संघ 15 मई से प्रदेश स्तरीय अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हुए हैं। पूरे प्रदेश भर के पटवारी संघ छग सरकार से अपनी 8 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे हैं। इसी क्रम में जशपुर जिला मुख्यालय में रणजीता स्टेडियम चौक में जशपुर तहसील पटवारी संघ का हड़ताल आज छठवे दिन भी जारी रहा। वहीं आज शनिवार को पटवारी संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष फारूख जावेद समर्थन…
Read Moreजिला मुख्यालय जशपुर में आयोजित होने वाले कव्वाली कार्यक्रम में व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा ली गई शांति समिति की बैठक, दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश
बैठक में आमजनों की सुरक्षा एवं पार्किंग स्थल को लेकर विस्तृत चर्चा की गई दिनांक 23.05.2023 एवं 24.05.2023 को जिला मुख्यालय में आयोजित हो रहा कव्वाली कार्यक्रम समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर आगामी दिनांक 23.05.2023 एवं 24.05.2023 को जिला मुख्यालय जशपुर में कव्वाली कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जिसमें आस-पास सहित अन्य प्रांत के लोगों का आगमन होना है, इस पर दृष्टिगत रखते हुये जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने तथा आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मुख्यालय के शांति समिति के सदस्यों की…
Read Moreरूपये पैसे के लेनदेन पर हुई मारपीट मे युवक की टूट गई गर्दन, ईलाज के दौरान हुई मृत्यु, हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार..जानें पूरा मामला
थाना-फरसाबहार में आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 24/2023 धारा 302 भादवि. पंजीबद्ध आरोपी राजेश पैंकरा उम्र 35 वर्ष निवासी-आम्बाकछार गौरीटोला थाना फरसाबहार जिला-जशपुर को दिनांक 18-05-2023 को किया गया गिरफ्तार समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 26 अप्रैल 2023 को मृतक राम पैंकरा उम्र 45 वर्ष निवासी-अम्बाकछार गौरीटोला थाना-फरसाबहार जिला-जशपुर, रायगढ़ से घर अम्बाकछार आया था, दिन में पड़ोस में मिस्त्री का काम करके खाना खाकर विनय के घर शादी नाचने गया था। दिनांक 27 अप्रैल 2023 के लगभग 2 बजे रात्रि मे अपने दोस्त…
Read More