पत्थलगांव और बगीचा विकासखंड में बीएलओ की बैठक हुई सम्पन्न, फॉर्म 6,7,8 में लंबित एंट्री को पूर्ण करने के दिए गए निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर पत्थलगांव और बगीचा विकासखण्ड में बीएलओ की बैठक ली गई। जिसमें बीएलओ एप शेष बीएलओ का लॉगिन कराया गया। इस दौरान मतदाता सूची का वितरण किया गया और सूची में पात्र मतदालाओं को नाम जोड़ने के लिए निर्देशित किया गया। बैठक में फॉर्म 6,7,8 में लंबित एंट्री को पूर्ण करने के और निर्वाचन कार्यों को गंभीरता से करने के निर्देश दिए। साथ ही मतदाता जागरूता एवं नव विवाहिता लोगों का नाम जोड़ने तथा स्वागत करने क  लिए कहा गया है

Read More

जशपुर : जनहानि के दो मामले में प्रभावित परिजन हेतु 08 लाख की सहायता राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में हुए जनहानि के 02 मामले में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत 08 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत दुलदुला विकासखण्ड के ग्राम वासुदेवपुर, निवासी स्व. जमुना राम का सर्पदंश से 06 जुलाई 2022 को मृत्यु हो जाने के कारण मृतक के निकटतम वारिस मृतक की पत्नी कलावती बाई हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई हैं। इसी प्रकार फरसाबहार विकासखण्ड के ग्राम अंकिरा, निवासी स्व.…

Read More

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जशपुर ने लोगों को ब्लड प्रेशर से बचाव के लिए उचित मार्गदर्शन दिए

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने लोगों को अपने ब्लड प्रेशर को सही ढंग से जांच करने एवं नियंत्रित रखने के लिए मार्गदर्शन दिया है। उन्होंने कहा कि ब्लड प्रेशर की बचाव के लिए संतुलित आहार का सेवन करें, जिसमें समुचित मात्रा में फल और सब्जियां शामिल हैं। नमक का सेवन कम करें। प्रतिदिन 5 ग्राम या 1 चम्मच से अधिक न लें। शराब और तम्बाकू के सेवन से बचें। शरीर का उचित वजन बनाए रखें। प्रतिदिन 30-60 मिनट व्यायाम करें। निर्धारित की गई दवाइयों का…

Read More

जशपुर, पत्थलगांव, दुलदुला और कुनकुरी विकासखंड के विभिन्न उप स्वास्थ्य केन्द्रों में 65 मोतियाबिंद मरीजों का किया गया जांच

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के निर्देशानुसार विकासखण्ड स्तर में मोतियाबिंद मरीजों का जॉच पश्चात आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाई एवं तत्काल चश्मा वितरण किया जा रहा है तथा चिन्हांकित मरीजों का जिला चिकित्सालय जशपुर में ऑपरेशन की व्यवस्था की जाती है। इसी कड़ी में विगत दिवस जशपुर विकाखण्ड के उप स्वास्थ्य केन्द्र बड़ाबनाई और घोलेंग, पत्थलगांव विकासखण्ड के उप स्वास्थ्य केन्द्र बैगाबहार, कोतबा, बहनाटांगर और बागबहार, दुलदुला विकासखण्ड के उप स्वास्थ्य केन्द्र करडेगा तथा कुनकुरी विकासखण्ड के उप स्वास्थ्य केन्द्र बरांगजोर कुल 65 मोतियाबिंद मरीजों का जांच कर…

Read More

कांसाबेल के सिहारबुड गौठान में पशु उपचार शिविर का हुआ आयोजना

शिविर में पशु उपचार, औषधि वितरण, बधियाकरण, टीकाकरण, कृमिनाशक दवापान, डिटिकिंग कार्य किया गया  समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ शासन की महत्वकांक्षी योजना नरवा, घुरूआ, गरूआ अऊ बाडी योजना अंतर्गत जिले के समस्त गौठानों में पशु उपचार शिविर का आयोजन कर चिकित्सा, टीकाकरण, डीवर्मिंग और बधियाकरण कार्य संपादित किया जा रहा है। इसी कड़ी में विगत दिवस 16 मई 2023 को कांसाबेल विकासखण्ड के सिहारबुड गौठान विभाग द्वारा पशु उपचार शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 12 पशु उपचार, 45 औषधि वितरण 06…

Read More

जशपुर जिले के डूमरपानी में जाति प्रमाण पत्र के लिए शिविर का आयोजन 19 मई को

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के निर्देशानुसार असर्वेक्षित ग्राम डूमरपानी, ग्राम पंचायत बुटंगा में जाति प्रमाण पत्र के लिए 19 मई को शिविर का आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर ने शिविर में संबंधित पटवारी के माध्यम से आवेदन एकत्रित कर प्राप्त आवेदनों में दस्तावेज पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने परीक्षण उपरांत उन्हें स्थायी जाति प्रमाण जारी करने करने के लिए कहा है। शिविर का आयोजन बच्चों को जल्द से जल्द जाति प्रमाण पत्र की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया जा रहा है। 

Read More

ग्राम पंचायत कोरंगा की नल जल योजना स्थापना से पहले ही घिरी विवादो में, दो योजना के फेल होने के बाद भी उसी बोर पर निर्भर रहेगी योजना, सफलता को लेकर ग्रामीण आशंकित

टंकी निर्माण के स्थल चयन को लेकर भी स्कूल एवं ग्रामीण कर रहे आपत्ति स्कूल के बोर को छात्रों के लिये सुरक्षित रखने की शाला कर रही मांग समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर कुनकुरी // जशपुर जिले की कोरंगा ग्राम पंचायत के अन्तर्गत स्थापित की जा रही नल जल योजना के क्रियान्वयन की धीमी रफ्तार एवं ग्रामीणों की आवश्यकता की अनदेखी कर कराये जा रहे कार्य से स्थानीय ग्रामीणों एवं शाला प्रबंधन समिति द्वारा घोर आपत्ती दर्ज की गई है। इस योजना के संचालन के लिये स्कूल के बोर का ही…

Read More

पुरोहिताई का जीवन जिम्मेदारी से भरा रहता है जिसका निष्ठापूर्वक निर्वाह करना पड़ता है – बिशप एम्मानुएल केरकेट्टा

कोतबा पल्ली स्थापना के बाद हुआ पहला अभिषेक कार्यकर्म : उपयाजक अलोक लकड़ा को पावन पुरोहिताई अभिषेक प्रदान किया गया समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी पौलुस और पेत्रुस चर्च बैगाबहार-कोतबा पल्ली में अलोक लकड़ा का पावन पुरोहिताभिषेक धूमधाम से सम्पन्न हुआ। पल्ली स्थापना के पश्चात यह पहला अभिषेक है। महुवाडीह निवासी इमिल लकड़ा एवं स्व. जयमनी लकड़ा के कनिष्ठ पुत्र फादर अलोक लकड़ा जशपुर धर्मप्रान्त के पुरोहित बने। इनका आदर्श वाक्य ‘मैं दाखलता हूं और तुम डालियां हो’ जो पवित्र बाईबल के योहन 15:5 से लिया गया है। इस समारोह में…

Read More

कांसाबेल में 17 मई को लर्निंग लायसेंस शिविर का होगा आयोजन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला परिवहन कार्यालय जशपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के नागरिकों के सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए 17 मई दिन बुधवार को लर्निंग लायसेंस शिविर का आयोजन मंगल भवन (सामुदायिक भवन) कांसाबेल में किया जा रहा है। इच्छुक व्यक्ति किसी भी लोकसेवा केन्द्र व च्वाईस सेंटर से ऑनलाईन आवेदन कर सकते है अथवा परिवहन विभाग की वेबसाईट – parivahan.gov.in से स्वयं भी ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं एवं  17  मई का स्लॉट (एपॉईन्टमेंट) लेकर मंगल भवन (सामुदायिक भवन) कांसाबेल में  17.मई को अपने आवेदन के…

Read More

आंगनबाडी केंद्र में स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस का हुआ आयोजन : गंभीर और उच्च जोखिम गर्भवती माताओं का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण  

प्रत्येक परिवार में 10 मुनगा, 10 आंवला, 10 पपीता के पौधा लगाने की सलाह दी गई समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कांसाबेल विकाखण्ड के ग्राम पोंगारों के सुखबासूपरा आंगनबाडी केंद्र में स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस आयोजन किया गया। इस अवसर पर कांसाबेल के विकास खण्ड कार्यक्रम प्रबंधक श्री ज्ञान दास महंत, उप स्वास्थ्य केंद्र पोंगरों के स्वास्थ्य कर्मी श्री नवीन चक्रेश व राजकुमारी भगत, मितानिन, गर्भवती महिलाएं,  शिशुवती, वार्ड पंच ग्राम स्वास्थ्य समिति के सदस्य, समूह के सदस्य, आंगनबाडी सेक्टर पर्यवेक्षक और ग्राम के अन्य महिला, किशोर-किशोरी उपस्थित  थे। इस…

Read More