जशपुर : हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर रौनी और ग्राम पंचायत देवडॉड़ में विशेष स्वस्थ्य शिविर एवं सास बहू सम्मेलन का हुआ आयोजन, शिविर में उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं की गई पहचान

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला के बगीचा विकासखंड अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बगीचा के मार्गदर्शन में हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर रौनी एवं ग्राम पंचायत देवडॉड़ में उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं की पहचान हेतु विशेष स्वस्थ्य शिविर एवं सास बहू सम्मेलन का आयोजन हुआ। शिविर में कुल 21 गर्भवती महिला, 12 सास और 07 मितानिन उपस्थित हुए। जिसमें कुल 05 उच्च जोखिम वाले गर्भवती महिलाओं को चिन्हांकित किया गया। जिन्हें डॉ अंकिता नेहा मिंज के द्वारा उचित सलाह व मार्गदर्शन दिया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बगीचा के बीपीएम सूर्य रत्न गुप्ता…

Read More

जिला चिकित्सालय जशपुर में स्तन एवं गर्भाशय ग्रीवा कैंसर स्क्रीनिंग, हर्निया का निशुल्क स्क्रीनिंग एवं उपचार कैम्प आयोजन 20 मई को

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संचालित एनसीडी कार्यक्रम अंतर्गत जिला चिकित्सालय के मातृ एवं शिशु अस्पताल में 20 मई 2023 को पं. जवाहरलाल नेहरू स्मृति  चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर से डॉ. मंजु सिंह विभाग अध्यक्ष सर्जरी विभाग, डॉ. अमित अग्रवाल एसोसिएट प्रोफेसर सर्जरी विभाग एवं स्त्री रोग विभाग एम्स रायपुर से तथा विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. प्रज्ञा जैन, डॉ. चेतन के एम डॉ. हर्षद धनश्याम बागड़े के द्वारा स्तन एवं गर्भाशय ग्रीवा कैंसर का निःशुल्क जांच किया जाना है। लक्षण युक्त मरीजों से अधिक से अधिक संख्या में…

Read More

संकल्प जशपुर, कुनकुरी एवं पत्थलगांव में कक्षा 9 वीं में प्रवेश हेतु चयन सूची जारी : प्रवेश की अंतिम तिथि 20 मई तक

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा जिला खनिज न्यास निधि मद से संचालित संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर, कुनकुरी एवं पत्थलगांव में कक्षा 9 वीं में हिन्दी माध्यम की कुल 116 सीटों में प्रवेश हेतु काउंसलिंग 24 से 27 अप्रैल तक संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर में आयोजित की गई थी। 116 सीट के लिए 384 परीक्षार्थियों की काउंसलिंग उपरांत चयन सूची जारी कर दी गई है। प्रवेश की अंतिम तिथि 20 मई तक निर्धारित की गई है।…

Read More

जशपुर कलेक्टर ने जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा की, शेष कार्यों में प्रगति लाकर समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने योजना अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली एवं कार्य में प्रगति लाकर समयावधि में कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने विकासखण्ड वार जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा करते हुए प्रारंभ, अप्रारंभ निर्माण कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने कहा की जल जीवन मिशन एक महत्वपूर्ण योजना है। जिसके माध्यम से हर बसाहटों, पारा मोहल्लों के हर घर में पेयजल आपूर्ति होनी है। शेष कार्य…

Read More

जशपुर : इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट में डिग्री एवं डिप्लोमा कोर्स हेतु आवेदन 18 मई तक

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा स्थापित इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, नवा रायपुर पर्यटन विभाग के अधीन छत्तीसगढ़ राज्य का प्रथम एवं एकमात्र शासकीय होटल प्रबंध संस्थान  में डिग्री एवं डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश हेतु जिले के योग्य एवं इच्छुक अनुसूचित जाति, जनजाति के आवेदकों से आवेदन पत्र आमंत्रित किया जा रहा है। जिला कौशल विभाग प्राधिकरण से प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त कोर्स में प्रवेश हेतु  अभ्यर्थी को मान्यता प्राप्त बोर्ड से किसी भी विषय में हायर सेकेण्डरी 10$2 परीक्षा न्यूनतम 50 प्रतिशत अथवा अधिक अंक के साथ…

Read More

जशपुर : कौशल प्रशिक्षण के लिए काउंसलिंग 15 एवं 16 मई को, सेविंग मशीन ऑपरेटर, डोमेस्टिक डाटा एंट्री ऑपरेटर, रिटेल सेल्स एसोसिएट सहित विभिन्न कोर्स में दिया जाएगा प्रशिक्षण

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत् पात्र युवाओं को उनके द्वारा बेरोजगारी भत्ता पोर्टल में आवेदित एवं चयनित कोर्स अनुरूप राज्य शासन द्वारा संचालित मुख्यमंत्री कौशल विकास योजनांतर्गत कौशल प्रशिक्षण दिया जायेगा। इसमें सीविंग मशीन ऑपरेटर, डोमेस्टिक डाटा एंट्री ऑपरेटर, रिटेल सेल्स एसोसिएट, फिल्ड सेल्स एक्जीक्यूटिव, वेल्डर, सिक्यूरिटी गार्ड, कुक तथा इलेक्ट्रिशियन कोर्स में कौशल प्रशिक्षण हेतु इच्छुक अवेदकों का काउंसलिंग 15 एवं 16 मई 2023 को प्रातः 10.00 बजे से शाम 5.30 बजे तक जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज जशपुर, डोड़काचौरा, गम्हरिया, केन्द्रीय विद्यालय के बगल में…

Read More

जशपुर : हाइड्रोसील ऑपरेशन कैंप का आयोजन 15, 16 एवं 17 मई को

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत जिला को हाइड्रोसील मुक्त घोषित करने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जिला के विशेषज्ञ डॉ. भूपेश भगत और डॉ. सिलबेस्तर तिर्की को फरसाबहार में 15 मई, लोदाम में 16 मई और बगीचा में 17 मई 2023 को हाइड्रोसील मरीजों का ऑपरेशन करने हेतु निर्देशित किया है। साथ ही संबंधित खण्ड चिकित्सा अधिकारियों को कैंप के दौरान आवश्यक ऑपरेशन संबंधित लॉजिस्टिक एवं कर्मचारियों की ड्यूटी विकासखण्ड स्तर पर लगाने के लिए कहा है।

Read More

जशपुर कलेक्टर ने जिला स्तरीय समन्वय समिति की ली बैठक : सभी विभाग को समन्वय स्थापित कर तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम को सफल बनाने के दिए निर्देश

शैक्षणिक संस्थानों में तम्बाकू मुक्त घोषित करने के लिए कहा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने विगत दिवस कलेक्टोरेट सभा कक्ष में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक लेकर राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम की जानकारी ली। उन्होंने जिले को तंबाकू मुक्त करने के लिए स्कूल, कॉलेज एवं विद्युत संस्थानों में व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभाग को तंबाकू नियंत्रण के लिए समन्वय स्थापित कर तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम को सफल बनाने कहा। कलेक्टर ने जिले के समस्त शैक्षणिक संस्थानों में तम्बाकू मुक्त घोषित किए जाने…

Read More

दसवीं के टॉपर ने जशपुर कलेक्टर से की मुलाकात, लिये सफलता प्राप्त करने के टिप्स.

कलेक्टर ने बधाई देकर निरंतर कड़ी मेहनत कर लक्ष्य प्राप्त करने की दी शुभकामनाएं समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर दसवीं बोर्ड की परीक्षा में जशपुर जिले के टॉपर राहुल यादव एवं तीसरे स्थान प्राप्त सूरज पैंकरा ने अपने परिवार संग कलेक्टर डॉ रवि मित्तल से मुलाकात किया। कलेक्टर ने 2 वर्ष के शानदार सफलता के लिए मिठाई खिलाकर बधाई दी एवं निरंतर कड़ी मेहनत कर लक्ष्य प्राप्त करने शुभकामनाएं दी। कलेक्टर ने कहा कि यह सफलता की शुरुआत है। संकल्प के शिक्षकों के प्रयास, प्राचार्य के मार्गदर्शन और आप सभी की…

Read More

नायब तहसीलदार एवं नगरपालिका अधिकारी तथा पुलिस विभाग ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर विभिन्न व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के बाहर आम रास्ता में सामान रखकर व्यवसाय करने वालों को दी गई समझाईश.

बाजारडांड जशपुर में रोड किनारे खड़े बेतरतीब दो पहिया, चार पहिया वाहन के चालकों एवं सड़क किनारे फेरी लगाने वालों को भी दी गई समझाईश. अवैध जगहों पर वाहन पार्किंग करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध यातायात नियमों के तहत चलानी कार्यवाही भी की गई. समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर जशपुर : गौरतलब है कि जशपुर नगर स्थित विभिन्न व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के बाहर आम रास्ता में समान रखकर व्यवसाय करने वालों एवं बाजार डांड जशपुर रोड में सड़क किनारे फेरी लगाने व वाहन खड़ा करने से यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है…

Read More