जशपुर का सालाना उर्स 23 और 24 मई को, मजार पर होगा लंगर और विभिन्न धार्मिक आयोजन

दोनों रात मुंबई के अमान अफजा़ल साबरी और बंगाल की नेहॉ नाज़ के बीच होगा कव्वाली का मुकाबला समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुरनगर जशपुरनगर. जशपुर स्थित बाबा मलंग शाह रह. की मजार में सालाना उर्स का आयोजन 23 एवं 24 मई मंगलवार और बुधवार को आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन में प्रदेश के कई जिलों के साथ बड़ी संख्या में पड़ोसी राज्य ओडिशा और झारखंड से भी श्रद्धालु बाबा मलंग शाह की मजार पर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करने आते हैं। उर्स आयोजन समिति के सदर महबूब अंसारी और…

Read More

जशपुर : उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं की पहचान करने एवं संस्थागत प्रसव हेतु मितानिन को घर -घर जाकर संस्थागत प्रसव हेतु मोटिवेट करने के दिए निर्देश

उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं की पहचान एवं सही देखरेख हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बगीचा में बैठक का हुआ आयोजन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर //  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बगीचा में स्वास्थ्य अमला का बैठक आयोजित की गई। बैठक में  सभी लैब टेक्नीशियन, सीएचओ, मितानिन ब्लॉक कॉर्डिनेटर व मितानिन पर्यवेक्षक शामिल हुए। उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं के पहचान, सिकल सेल जांच के बढ़ोतरी तथा 9 और 24 तारीख को होने वाले  पीएमएसएमए में सभी गर्भवती महिलाओं का शत प्रतिशत जांच हेतु सभी लैब तकनीशियन को निर्देश दिया गया। बैठक में ब्लॉक…

Read More

मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना से जशपुर जिले मे दूरस्थ अंचल के लोगों को मिला रहा है स्वास्थ्य लाभ : अब तक हाट बाजारों में मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से 502759 लोगों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण

हाट-बाजार में खून, बीपी-शुगर, मलेरिया, टाइफाइड सहित अन्य बीमारियों का भी होता है जांच समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर // छत्तीसगढ़ शासन द्वारा दूरस्थ अंचल के लोगों को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने के उददेश्य से मुख्यमंत्री हाटबाजार क्लीनिक योजना का प्रारंभ किया गया है। जिसके माध्यम से दूरस्थ अंचल के लोगों को बिना किसी परेशानी के स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराया जा सके। इसी कड़ी में जशपुर जिले में भी हाट बाजार क्लीनिक योजना का बेहतर क्रियान्वयन किया जा रहा है। जिससे यहां के निवासियों को अस्पताल के साथ ही विभिन्न हाट…

Read More

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुनकुरी में हाइड्रोसील के 7 मरीजों का किया गया ऑपरेशन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर // सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुनकुरी में हाइड्रोसील मरीजों का ऑपरेशन हेतु शिविर का आयोजन किया गया ।जिसमें विकासखंड कुनकुरी एवं दुलदुला के 16 मरीजों का स्क्रीनिंग कर ऑपरेशन हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुनकुरी लाया गया जिसमें कुनकुरी के 6 मरीजों का  सफल हाइड्रोसिल ऑपरेशन किया गया एवं विकासखंड दुलदुला के एक मरीज का सफल हाइड्रोसिल ऑपरेशन किया गया स्क्रीनिंग किए गए 16 मरीजों में से 9 मरीज हर्निया के पाए गए जिनका आगामी आयोजित की जाने वाली जिला स्तरीय शिविर में इलाज किया जाएगा।

Read More

जशपुर जिले में नेशनल लोक अदालत का आयोजन 13 मई को

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर // छत्तीसगढ़ शासन राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन के निर्देशनुसार 13 मई 2023 दिन शनिवार को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। नेशनल लोक अदालत के सफल संपादन हेतु जशपुर जिला के राजस्व न्यायालयों में खण्डपीठ की स्थापना की गई है।नेशनल लोक अदालत के अन्तर्गत कलेक्टर के न्यायलय, में कलेक्टर जशपुर न्यायालय कक्ष, अपर कलेक्टर न्यायालय कक्ष, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जशपुर का न्यायालय कक्ष, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कुनकुरी का न्यायालय कक्ष, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व फरसाबहार का न्यायालय कक्ष, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व…

Read More

जशपुर : जनहानि के दो मामले में प्रभावित परिजन हेतु 08 लाख की सहायता राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर// कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में हुए जनहानि के 02 मामले में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत 08 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत दुलदुला विकासखण्ड के ग्राम लोरो, निवासी स्व. राजेन्द्र राम का नदी के पानी में डूबने से 07 नवम्बर 2022 को मृत्यु हो जाने के कारण मृतक के निकटतम वारिस मृतक की पत्नी गुलाबी बाई हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई हैं। इसी प्रकार जशपुर विकासखण्ड…

Read More

जशपुर जिले में पर्यवेक्षक एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा लगातार गृहभेंट की कार्ययोजना हो रही साकार, गंभीर कुपोषित बच्चों के माता-पिता को पोस्टिक आहार के सेवन की दी जा रही जानकारी

कार्यकर्ताओं के निगरानी से बच्चे के वजन में सकारात्मक परिवर्तन आया, अजन्ती का वजन अब 8.200 ग्राम हो गया समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर // एकीकृत बाल विकास परियोजना बागबहार जिला जशपुर के अंतर्गत सेक्टर चिकनीपानी के आंगनबाड़ी केन्द्र कुकरीचोली में अजन्ती पिता श्री लोधा मिंज माता श्रीमती सुनिता मिंज विगत माह गंभीर कुपोषित से मध्यम कुपोषित में थी। पर्यवेक्षक एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के द्वारा लगातार गृहभेंट किया गया एवं उपरी आहार के साथ माँ का दूध बहुत जरूरी है समझाया गया। पर्यवेक्षक द्वारा एनआरसी ले जाने के लिए समझाया…

Read More

जशपुर जिले में गोबर से पेंट बनाने की मशीन स्थापित, बगीचा के जुरगुम में गोबर से पेंट बनाने का कार्य समूह की महिलाएं कर रही

गोबर पेंट का उपयोग शासकीय भवनों के रंगाई-पौताई कार्य में किया जाएगा गोबर से बना पेंट जीवाणु और फंगस को रोकने में सक्षम पेंट उत्पादन कार्य से महिलाओं को होगी अतिरिक्त आमदनी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महिलाओं समूहों को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है। जिससे आज जिले के ग्रामीण महिलाएं गौठान के माध्यम से जुड़कर स्वावलंबी बन रही है। राज्य शासन द्वारा गौठानों से जुड़ी स्व सहायता समूहों की महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए रीपा के माध्यम से अन्य गतिविधियों में…

Read More

BREAKING : कुनकुरी नगर के कपड़ा व्यवसायी की दुकान का टूटा ताला, गल्ला तोड़ नगदी रकम पर चोर ने किया हाथ साफ

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर कुनकुरी : बीती रात नगर के बाजार क्षेत्र निवासी कपड़ा व्यवसायी श्यम सुंदर बंग के दुकान का अज्ञात चोर ने ताला तोड़कर गल्ले में रखे पैसे की चोरी कर ली है। चोरी की सूचना पाकर कुनकुरी पुलिस जांच हेतु पहूंच गई है। जांच प्रारंभ करते हुए आस पास के दुकानो, मकानो में लगे सीसीटीवी फूटेज खंगाल रही है। चोरी के घटना की जानकारी देते हुए व्यापारी श्याम सुंदर बंग ने बताया कि प्रतिदिन की तरह आज सुबह घर से दुकान आये तो उन्होने देखा की दुकान…

Read More

BREAKING : कुनकुरी लवाकेरा मार्ग पर सड़क हादसा ; पीक-अप बिजली पोल से टकराकर घुसी मकान में, बाल बाल बचे लोग

बिजली पोल टूटने से क्षेत्र की बिजली गुल समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर कुनकुरी : कुनकुरी लवाकेरा राजमार्ग पर नगर सीमा में सरहूल भवन के सामने पीक-अप वाहन बिजली पोल को टक्कर मारते हुए घर में घुस गई। दुर्घटना आज गुरूवार सुबह लगभग साढ़े पांच बजे के आसपास की बताई जा रही है। दुर्घटना में किसी प्रकार की जन हानी नही हुई है। पीक-अप की टक्कर से बिजली पोल उखड़ गया और मकान के सामने की दिवार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। घटना की सूचना पाकर कुनकुरी पुलिस मौके पर…

Read More