पहाडी कोरवा बुजुर्ग महिला बजारी बाई का हुआ फौती नामांतरण, तीन दिन के भीतर ऋण पुस्तिका पाकर खुश हो गई, जशपुर कलेक्टर ने वीडियो कॉल के माध्यम से की बात

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने आज कलेक्टोरेट कक्ष से बगीचा विकासखण्ड के देवड़ाड निवासी पहाड़ी कोरवा हितग्राही बजारी बाई से  वीड़ियो कॉल के माध्यम से बात की। और उनके फौती, नामांतरण के संबंध में जानकारी ली । विशेष पिछड़ी जनजाति  पहाड़ी कोरवा बुजुर्ग महिला श्रीमती बजारी बाई ने जिला प्रशासन को  धन्यवाद देते हुए कहा कि समय पर उनके जमीन का फौती नांमातरण हो गया है। उन्होंने बताया कि 6 फरवरी 2023 को फौती नामांतरण के लिए आवेदन लगाई थी और 9 फरवरी 2023 को उनका…

Read More

Breaking : डीईओ जशपुर नें विद्यालय में नियमित रूप से उपस्थित नहीं होने पर तत्काल प्रभाव से प्रधान पाठक को किया निलंबित….पढ़ें ख़बर

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला शिक्षा अधिकारी जे के प्रसाद ने बगीचा विकास खंड के शासकीय प्राथमिक शाला लोरो की प्रधान पाठक श्रीमती नीलिमा सुषमा एक्का को निलंबित किया। विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, विकासखण्ड बगीचा जिला जशपुर (छ.ग.) के कार्यालयीन से प्राप्त जानकारी के अनुसार बगीचा दिनांक 10.02.2023 द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन अनुसार श्रीमती नीलिमा सुषमा एक्का, प्रधान पाठक, शासकीय प्राथमिक शाला लोरो, विकासखण्ड बगीचा जिला- जशपुर (छ.ग.) द्वारा दिनांक 21.01.2023 से दिनांक 25.01.2023 तक, दिनांक 02.02.2023 से 03.02.2023 तक एवं 06.02.2023 से अद्यपर्यन्त लगातार बिना पूर्व सूचना / आवेदन पत्र अथवा…

Read More

लकड़ी-डंडा से अपने पिता की हत्या करने वाले आरोपी पुत्र को सन्ना पुलिस ने किया गिरफ्तार, शराब पीने के लिये घर में रखे धान को बेच देता था पिता, इस बात को लेकर पुत्र से होता था विवाद

थाना सन्न में आरोपी के विरूद्ध धारा 302 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर सन्ना थाना क्षेत्र की 45 साल की महिला ने दिनांक 18.02.2023 को थाना सन्ना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि इसका पति मृतक अनिल राम उम्र 48 साल शराब पीने का आदी था एवं इसका पुत्र रोशन राम भी शराब का सेवन करता है। अनिल राम घर में पैसा नहीं होने से घर में रखे धान को बेचकर शराब पीता था, जिसे प्रार्थिया एवं उसके पुत्र द्वारा मना करते थे परंतु वह नहीं मानता था…

Read More

Breaking : शराब पीकर स्कूल आने वाले प्रधान पाठक पर हुई निलंबन की कार्यवाही, डीईओ जशपुर ने जारी किया आदेश..पढ़ें पुरी ख़बर

जिला शिक्षा अधिकारी ने पत्थलगांव विकास खंड के प्राथमिक शाला बालमपारा के प्रधान पाठक सखाराम सिदार को निलंबित किया समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला शिक्षा अधिकारी जे के प्रसाद ने पत्थलगांव विकास खंड के प्राथमिक स्कूल बालमपारा के प्रधान पाठक सखाराम सिदार को निलंबित किया, घोर लापरवाही बरतने और स्कूल में नशे की हालत में पाए जाने पर शिक्षक के ऊपर कड़ी कार्रवाई की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रसारित विडियो एवं समाचार पत्र के आधार पर सखा राम सिदार, प्रधान पाठक, शासकीय प्राथमिक शाला बालमपारा संकुल खारढोढ़ी, विकासखण्ड…

Read More

व्यापारी से लूट के मामले में पत्थलगांव पुलिस को मिली बड़ी सफलता : एक नाबालिग सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, CCTV  फुटेज का रहा अहम रोल

पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज, उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर के निर्देशन में हुई कार्यवाही, आरोपियों के विरुद्ध थाना पत्थलगांव में धारा 392 भादवि. का अपराध दर्ज, आरोपी भानु यादव एवं कलेश्वर यादव के विरुद्ध पूर्व में थाना पत्थलगांव में 2 लाख रुपये लूट के प्रकरण में धारा 392 भा.द.वि. का अपराध दर्ज, उक्त अपराध में 4 आरोपीगण क्रमशः भानु यादव, कलेश्वर यादव, पुनेश्वर खुटिया एवं अन्य 1 अपचारी बालक भी सम्मिलित था आरोपियों से लूट की गई रकम में से कुछ रकम को बरामद किया गया शेष रकम को…

Read More

जनसेवा अभेद आश्रम में महाशिवरात्रि पर्व एवं अघोरेश्वर महाविभूति स्थल पर अघोरेश्वर चरण पादुका एवं शिवलिंग स्थापना का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा

24 घंटे के अखंड संकीर्तन “अघोरान्ना परो मन्त्रः नास्ति तत्वम् गुरो: परम्” का हुआ शुभारंभ समदर्शी न्यूज़, नारायणपुर/जशपुर (उमाशंकर खत्री) महाशिवरात्रि पर्व के शुभ अवसर पर जनसेवा अभेद आश्रम, चिट्कवाइन, नारायणपुर जिला जशपुर में परमपूज्य अघोरेश्वर महाविभूति स्थल पर अघोरेश्वर चरण पादुका एवं शिवलिंग स्थापना का वार्षिकोत्सव श्रद्धा एवं भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर पूज्य बाबा उत्साही राम जी द्वारा आश्रम परिसर में स्थापित पंचमुखी महादेव का विधिवत् पूजन आरती किया गया। इसके उपरांत पूज्य बाबा ने देवी मंदिर में पूजन कर अघोरेश्वर महाविभूति स्थल पर स्थापित…

Read More

जशपुर : शौर्य प्रताप सिंह जूदेव बने भाजयुमो के जिलाध्यक्ष

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर राज परिवार के सदस्य और पूर्व केन्द्रीय मंत्री दिलीप सिंह जूदेव के पौत्र शौर्य प्रताप सिंह जूदेव को भारतीय जनता पार्टी ने जशपुर भारतीय जनता युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष घोषित किया है। युवा जूदेव को मोर्चा का कमान दिये जाने से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। जानकारी देते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष सुनिल गुप्ता ने बताया कि भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष की नियुक्ति के लिए पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से चर्चा करने के बाद,प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव की सहमति…

Read More

मयाली दुर्घटना में मृतिका के स्वजनों को पचास लाख मुआवजा दे सरकार : विष्णुदेव साय

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र के मयाली में पत्थर खदान में विस्फोट के दौरान हुई छात्रा केश्वरी बाई के स्वजनों को 50 लाख रूपए का मुआवजा दिए जाने की मांग भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व केन्द्रीय मंत्री विष्णुदेव साय ने किया है। उन्होनें शुक्रवार को कुनकुरी में भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या के विरोध में आयोजित चक्काजाम आंदोलन के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मयाली में हुई घटना को दुर्घटना को दुखद बताते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपनी मुख्यमंत्री की…

Read More

भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या के विरोध में भाजपाईयों ने जशपुर जिले के तीनों विधानसभा में किया चक्का जाम

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर बस्तर में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की हत्या के विरोध में भाजपा ने शुक्रवार को जिले के तीनों विधानसभा जशपुर, कुनकुरी और पत्थलगांव में कटनी गुमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगाया। इस आंदोलन के आवागमन लगभग दो घंटे तक प्रभावित रहा। आंदोलन स्थल के आसपास,पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के लिए जवानों को तैनात किया था। जिला मुख्यालय जशपुर में इस चक्काजाम आंदोलन की कमान पूर्व मंत्री गणेश राम भगत और छग पर्यटन मंडल के पूर्व अध्यक्ष कृष्ण कुमार राय ने सम्हाली। भाजपाईयों ने…

Read More

संजय अलंग को सूत्र सम्मान : महाशिवरात्रि को भाग लेंगे वरिष्ठ साहित्यकार और कला मनीष

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर सरगुजा कमिश्नर डॉ. संजय अलंग को वर्ष 2022 के सूत्र सम्मान की घोषणा की गई थी। यह सम्मान उनके तीसरे कविता संग्रह, नदी उसी तरह सुंदर थी जैसे कोई बाघ, के लिए घोषित किया गया था। यह सम्मान उन्हें संस्कृति विभाग के ऑडिटोरियम में महाशिवरात्रि के दिन आयोजित साहित्य समारोह में प्रदान किया जाएगा। यह छब्बीसवाँ सूत्र सम्मान होगा। इनके पूर्व यह सम्मान एकांत श्रीवास्तव, अग्निशेखर, रेखा चमोली आदि लोगों को दिया जा चुका है। इस साहित्य समारोह में सम्मान कार्यक्रम में अलंकरण के अतिरिक्त संजय…

Read More