स्वास्थ्य विभाग द्वारा 500 से अधिक शाला त्यागी बच्चों को अपने हम उम्र बच्चों में स्वास्थ्य ज्ञान का प्रसार करने हेतु साथिया के रूप में चयन कर प्रशिक्षण दिया जा रहा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अन्तर्गत स्वास्थ्य विभाग द्वारा आम जनों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने हेतु निरंतर कार्य किया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत आज शनिवार को विकासखण्ड बगीचा में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 500 से अधिक शाला त्यागी बच्चों को अपने हम उम्र बच्चों में स्वास्थ्य ज्ञान का प्रसार करने हेतु साथिया के…
Read MoreCategory: जशपुर
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा कुपोषण स्तर में कमी लाने हेतु ग्राम पंचायत केरसई में बच्चों में अंडा,दूध केला वितरण किया गया
कुपोषण को दूर करने ग्रामवासियों के साथ पालकों को भी किया जा रहा जागरूक समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ रवि मित्तल के निर्देशन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा कुपोषण स्तर में कमी लाने हेतु निरंतर कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज फरसाबहार विकासखण्ड के ग्राम पंचायत केरसई में कुपोषण से मुक्ति के लिए ग्रामवासियों के साथ पालकों को भी जागरूक किया जा रहा हैं। बच्चों को अंडा, दूध एवं केले दिए गए तथा बताया गया की प्रत्येक 15 दिन में ऐसे ही फल ,दूध…
Read Moreजनजातीय बच्चों के साथ ‘परीक्षा पर चर्चा’ में सम्मिलित हुए भाजपा प्रदेश मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव !
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर जशपुर : भाजपा प्रदेश मंत्री प्रबल प्रताप भाजपा प्रदेश मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने मोदी जी के परीक्षा पे चर्चा 2023 कार्यक्रम के सम्मिलित होने सुदूर वनांचल में नवीन शासकीय विद्यालय में पहुंचे। प्रबल प्रताप को अपने बीच में पाकर वहां उपस्थित बच्चों में एक अलग ही ऊर्जा देखी गई। बच्चों में भारी उत्सुकता के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह कार्यक्रम शासकीय नवीन हाई स्कूल में परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम सम्पन हुआ। जिसमें विभिन्न स्थानों से छात्र, शिक्षकगण, पालकगण उपस्थित थे। छात्रों ने मोदी…
Read Moreआत्मानंद विद्यालय जशपुर में बच्चों के लिए एक दिवसीय विषय आधारित क्विज प्रतियोगिता आयोजित
बच्चों को चार प्रकार से प्रश्न पूछ कर परीक्षा से संबंधित आवश्यक तैयारी को परखा गया समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर समग्र शिक्षा अभियान जिला जशपुर के द्वारा कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के सभी अध्ययनरत बच्चों के लिए एक दिवसीय विषय आधारित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय जशपुर के सभाकक्ष में किया गया। कार्यक्रम के आयोजन में सभी विकासखंडों से चयनित होकर कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के छात्र छात्राओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। उपस्थित सभी टीमों से विषय आधारित प्रश्न पूछे गए, विज्ञान विषय…
Read Moreजशपुर एसडीएम ने मंडल संयोजक की बैठक ली, छात्रावास को बेहतर संचालन के दिए निर्देश
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर एसडीएम सुश्री श्यामा पटेल ने आज समस्त हॉस्टल अधीक्षक जशपुर का जनपद सभाकक्ष मे मंडल संयोजक के साथ साफ सफाई की व्यवस्था, पानी नल की व्यवस्था, वॉशरूम की व्यवस्था, बच्चों की उपस्थिति अनुपस्थिति, छात्राओं की पढ़ाई तथा मीनू के हिसाब से क्वालिटी युक्त भोजन व्यवस्था तथा कुछ छात्रावासों में संचालित निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक ली गई। कुछ निर्माण एजेंसी को विभाग द्वारा पेमेंट पूर्ण होने के उपरांत भी निर्माण कार्य मौके पर पूर्ण ना होना बताया गया जिससे अव्यवस्था बनी हुई है ऐसे…
Read Moreघर से निकलकर अकेले भटक रहे 11 वर्षीय दिव्यांग बालक को हाईवे पेट्रोलिंग पुलिस ने सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंपा !
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर : जिला पुलिस जशपुर की हाईवे पेट्रोलिंग टीम द्वारा चारपहिया वाहन से 24×7 दिन ग्राम खटंगा से ग्राम झरगांव तक नेशनल हाईवे-43 में पेट्रोलिंग किया जाता है। उक्त वाहन में प्राथमिक उपचार के साथ घायलों को तत्काल ईलाज हेतु अस्पताल पहुंचाने की सुविधा उपलब्ध है। पेट्रोलिंग के दौरान टीम को दिनांक 26 जनवरी 2023 के रात्रि 08:30 बजे सरनाटोली जशपुर निवासी मानसिक रूप से दिव्यांग 11 वर्षीय बालक को अकेले गम्हरिया स्थित लकड़ा गैरेज के पास रोते हुये पाया गया , जिसे सकुशल बरामद कर…
Read Moreजशपुर जिले में 74वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्षाल्लास के साथ मनाया गया, बेहतरीन प्रदर्शन के लिए 300 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी समारोह में हुए सम्मानित
कार्यक्रम में विधायक जशपुर ने शहीदों के परिजनों का किया सम्मान छात्र-छात्राओं ने मनोरम सांस्कृतिक कार्यक्रम की दी प्रस्तुति समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर गणतंत्र दिवस समारोह जिले में अत्यंत हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया गया। जशपुर के रणजीता स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में विधायक जशपुर श्री विनय भगत ने तिरंगा फहराया। उन्होंने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करते हुए राज्य सरकार की प्रमुख उपलब्धियां एवं भावी कार्य-योजनाओं की जानकारी दी। समारोह में जिला पुलिस बल, महिला पुलिस बल एवं नगर सेना, एनसीसी की टुकड़ियों द्वारा परेड के…
Read Moreजशपुर जिला के हॉकी खिलाड़ियों को राउरकेला के बिरसामुण्डा स्टेडियम में दिखाया गया हॉकी मैच
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला प्रशासन द्वारा जशपुर के हॉकी खिलाड़ियों को विगत दिवस राउरकेला के बिरसामुण्डा स्टेडियम में हॉकी मैच दिखाया गया। मैच दिखाने का मुख्य उद्देश्य मनोरंजन के साथ जिले के खिलाड़ियों को खेल के बारिकियों से अवगत कराना भी रहा। बच्चों ने उत्साह के साथ हॉकी का आनंद लिया तथा बड़े स्टेडियम में हॉकी का अनुभव भी लिया। ब्लॉक तथा जिला स्तर पर खेलने वाले खिलाड़ियों को बड़े स्तर के आयोजनों से अनुभव तथा दिशा का लाभ मिलता है। उल्लेखनीय है कि उडीसा के सुन्दरगढ़ जिले में…
Read Moreजशपुर : जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन हेतु 4 लाख की राशि स्वीकृत
प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत अनुदान राशि स्वीकृत आकाशीय बिजली से 12 अगस्त 2022 को हुई थी मृत्यु समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में हुए जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। जिसके अंतर्गत सन्ना विकासखण्ड के ग्राम रौनी निवासी मृतिका स्व. रूंगी बाई की आकाशीय बिजली से 12 अगस्त 2022 को मृत्यु हो जाने के कारण मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका के पुत्र रमेश…
Read Moreमुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने देश के पहले रुरल इंडस्ट्रियल पार्क का किया लोकार्पण
ग्रामीणों के स्वरोजगार के लिए 3.30 करोड़ की लागत से पांच एकड़ में तैयार किया गया है ‘रीपा’ 18 वर्किंग शेड्स में विभिन्न निर्माण और प्रसंस्करण इकाईयों में काम कर रहे हैं 337 लोग मुख्यमंत्री ने हर एक शेड में जाकर देखा काम, महिलाओं से बात कर उनके कार्य की ली जानकारी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज गणतंत्र दिवस पर बस्तर जिले के तुरेनार में देश के पहले रुरल इंडस्ट्रियल पार्क (RIPA) का लोकार्पण किया। ग्रामीणों के स्वरोजगार के लिए यहां पांच एकड़ में 20 वर्किंग…
Read More