डायल 112 साबित हो रहा वरदान : दुर्घटना में घायलों की मदद, सुरक्षित प्रसव,  घरेलू विवाद, जंगली जानवरों के हमले से रक्षा, जीवन रक्षा सहित अन्य मामलों में डायल 112 कर्मचारी पहुंचा रहे मदद

पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा रिस्पांस टाइम कम से कम रखने हेतु दिया गया है निर्देश उल्लेखनीय कार्य करने डायल 112 के कर्मचारियों को भी मिल रहा कॉप ऑफ द मंथ पुरस्कार समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित डायल 112 योजना का कोरबा जिले में अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है , जहां डायल 112 के कर्मचारी सौपे गए दायित्वों का बखूबी निर्वहन कर रहे हैं , वही मानवीय मामलों में अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर भी पीड़ितों को मदद पहुंचा रहे हैं । विगत दिनों पुलिस अधीक्षक…

Read More

जिला पुलिस जशपुर द्वारा 33वॉं राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के दूसरे दिवस एवं राष्ट्रीय युवा दिवस में जागरुकता कार्यक्रम आयोजन कर छात्र छात्राओं एवं आम जनता को किया गया जागरूक

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर गौरतलब है कि जिला जशपुर में आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से दिनांक 11-01-2023 से दिनांक 17.01.2023 तक चलने वाले  राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ दिनांक 11-01-23 जिला मुख्यालय में किया गया है। जिसके तारतम्य में आज दिनांक 12-01-2023 को सड़क सुरक्षा सप्ताह के द्वितीय दिवस एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डी रविशंकर के नेतृत्व एवं दिशानिर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर उमेश कश्यप के मार्गदर्शन में रामभजन राय…

Read More

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण से हुआ अब्राहम के परिवार का सपना साकार, जिला प्रशासन के सहयोग के लिए दिया धन्यवाद

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के मार्गदर्शन एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जितेन्द्र यादव के दिशा-निर्देश में प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ जिले के हितग्राहियों को दिया जा रहा हैं। रोटी कपड़ा और मकान आदमी के जीवन की बुनियादी आवश्यकता है। जिसे पूरा करने के लिए वह जीवन भर मेहनत एवम् संघर्ष करता है। आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्तियों के लिए स्वयं का आवास एक सपना से कम नहीं है परंतु शासन द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण गरीबों को स्वयं का आवास बनवाने के…

Read More

प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत जशपुर जिले के कुल 15163 हितग्राहियों को लगभग 32 करोड़ रुपए आवास बनाने के लिए दी गई है राशि

हितग्राही इन्दू तिर्की, मार्सेल एक्का ने जिला प्रशासन को दिया धन्यवाद समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के मार्गदर्शन एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जितेन्द्र यादव के दिशा-निर्देश में प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ जिले के हितग्राहियों को दिया जा रहा हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत् ग्रामीण हितग्राहियों के बैंक खातों में किस्त की राशि पहुंचने लगी है। योजना अंतर्गत वर्ष 2016-17 से 2019-20 तक के आवासों के लिए प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ किस्त की राशि के तौर पर जिले के कुल 15163 हितग्राहियों…

Read More

कांसाबेल पुलिस नें ग्राम बटाइकेला मे लगाया चलित थाना, 33 वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत ट्रैफिक नियमों कि जानकारी देते हुए चलाया जनजागरूकता कार्यक्रम

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कांसाबेल : पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रामगोपाल गर्ग के मार्गदर्शन में बीट प्रणाली को मजबूती प्रदान कर बुनियादी पुलिसिंग को सुदृढ़ करने हेतु,पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डी रविशंकर ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस संदीप मित्तल के निर्देशानुसार थाना कांसाबेल के ग्राम बटाईकेला ग्राम बासेंन,  घोघर में दिनांक 12/1/23 को ” चलित थाना ” कार्यक्रम के तहत जनजागरूकता कार्यक्रम किया गया कार्यक्रम में बच्चो को नशा उन्मूलन,एटीएम ठगी,हमर बेटी हमर मान,पुलिस और आम जनता के बीच की दूरी को दूर…

Read More

मिडिल स्कूल राजापारा के बच्चों को खूब पसंद आयी “आई एम कलाम” : जशपुर ज़िला प्रशासन के किड्स थियेटर अंतर्गत दिखाई जा रही बच्चों को फ़िल्म

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ रवि मित्तल और ज़िला पंचायत सीईओ जितेंद्र कुमार यादव के निर्देशन में स्कूली बच्चों को किड्स थियेटर अंतर्गत प्रेरणादायक फ़िल्म दिखाया जा रहा है। इस कड़ी में बुधवार को जशपुर जनपद के मिडिल स्कूल राजापारा के 45 बच्चों ने जिला पंचायत के आडोटोरियम में आई एम कलाम फ़िल्म देखा। ज़िला शिक्षा अधिकारी श्रीमती मधुलिका तिवारी ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देश पर स्कूली बच्चों को प्रेरित करने के लिए फ़िल्म दिखाई जा रही है। फ़िल्म का प्रदर्शन हर बुधवार को किया जा रहा…

Read More

जशपुर जिले के सभी स्वामी आत्मानंद विद्यालय के बच्चे अब सीखेंगे कोडिंग, विद्यार्थियों को कंप्यूटर प्रोग्रामिंग एवं डिजिटल स्किल में किया जाएगा पारंगत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर वर्तमान शिक्षण सत्र में जिले में शिक्षा को लेकर कई अभिनव प्रयास कलेक्टर डॉ रवि मित्तल द्वारा किया जा रहा है उसी कड़ी  एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है जिसके अंतर्गत जिले में संचालित 8 स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों के विद्यार्थियों को कंप्यूटर प्रोग्रामिंग एवं कोडिंग सिखाने की योजना लागू की गई है।  इस महत्वपूर्ण योजना के क्रियान्वयन के लिए नव गुरुकुल के मेराकी  टीम से सहयोग लिया जा रहा है। मेराकी  एक एंड्राइड एप्लीकेशन है जिसके माध्यम से विद्यार्थियों को कंप्यूटर प्रोग्रामिंग…

Read More

छत्तीसगढ़ कला महोत्सव में जशपुर के दो कलाकारों ने लहराया परचम, छत्तीसगढ़ महतारी कला रत्न से हुए सम्मानित, लेखन व चित्रकला विधा में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन,

जशपुर कलेक्टर ने दी शुभकामनाएं कहा हर प्रतिभा का हो सम्मान, करेंगे प्रतिभाओं का सुनियोजन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर भारतीय कलाकार संघ के संयुक्त तत्वावधान में छत्तीसगढ़ पेंटर चित्रकार कल्याण संघ के द्वारा प्रदेश स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उक्त आयोजन में मध्यप्रदेश,छत्तीसगढ़ समेत प्रदेश के अन्य हिस्सों से कलाकारों ने भाग लिया।जशपुर जिले से लगभग 40 लोगों ने भाग लिया था। जिसमें से बगीचा के अशोक कुजूर व मुकेश प्रजापति ने प्रथम द्वितीय पुरस्कार प्राप्त कर पूरे जिले का नाम रौशन किया है। कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल…

Read More

जशपुर कलेक्टर ने फरसाबहार विकास खंड के सरपंचों की बैठक लेकर अपने गांव को सशक्त और मजबूत बनाने के लिए किया प्रोत्साहित

अपने गांव के स्कूल, आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य केंद्र, आश्रम-छात्रावास का भी निरीक्षण करके भोजन की गुणवत्ता, नियमित शिक्षक, आंगनबाड़ी, कार्यकर्ता की उपस्थिति की भी जानकारी रखने के निर्देश दिए जिला पंचायत सीईओ जितेन्द्र यादव ने बताया कि अब प्रत्येक गांव में ग्रामीण सचिवालय लगाया जाएगा लोगों की बिजली, पानी, राशनकार्ड, आय, जाति, निवास, आयुष्मान कार्ड, जाब कार्ड और हर छोटी-मोटी समस्याओं का समाधान ग्रामीण सचिवालय में ही कर दिया जाएगा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने आज फरसाबहार विकासखंड के सामुदायिक भवन में सभी सरपंच और सचिव की…

Read More

विशेष पिछड़ी जनजाति परिवार के युवाओं को चतुर्थ श्रेणी के पदों पर नियुक्ति हेतु काउसलिंग सम्पन्न, विभिन्न विभागों में नियुक्ति हेतु 35 चयनित अभ्यर्थियों से दी सहमति

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिले में विभिन्न विभागों से प्राप्त चतुर्थ श्रेणी के पदों पर विशेष पिछड़ी जनजाति समूह के 42 अभ्यर्थियों को प्रावीण्यता सूची अनुसार विभागों में नियुक्ति की सहमति हेतु आज कलेक्ट्रेट मंत्रणा सभाकक्ष में काउंसलिंग आयोजित की गई। जिसमें पहाड़ी कोरवा परिवार के 35 अभ्यार्थियों ने स्कूल शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला पंजीयक, स्वास्थ्य विभाग, भू-अभिलेख एवं पशु चिकित्सा विभाग के चतुर्थ श्रेणी के पदों पर सहमति प्रदान की गई है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर एवं सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग, जिला रोजगार…

Read More