समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर : कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में हुए जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत विकासखण्ड व ग्राम फरसाबहार निवासी स्व. आन्या टाप्पो की पानी में डूबने से 10 मई 2022 को मृत्यु हो जाने के कारण मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका के पिता श्री मुकेश टोप्पो हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार कुनकुरी विकासखण्ड के ग्राम…
Read MoreCategory: जशपुर
जिला चिकित्सालय में 24 नवम्बर को एक दिवसीय विशेष स्वास्थ्य शिविर का किया गया है आयोजन
शिविर में रक्त से संबंधित बीमारियों की जांच, ईलाज एवं दी जाएगी परामर्श सीएमएचओ ने आमजनों से शिविर का लाभ लेने का किया आग्रह समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर : कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के मार्गदर्शन में जिला चिकित्सालय जशपुर में 24 नवम्बर 2022 को एक दिवसीय विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर में बालको मेडिकल सेंटर नया रायपुर के रक्त रोग एवं कैंसर विशेषज्ञ एमबीबीएस, एमडी, पीडीएफ डॉ. निलेश जैन अपनी सेवाएं देंगे। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार शिविर में रक्त से संबंधित बीमारियों की…
Read Moreकाबिज वन भूमि का स्वामित्व हक मिलने से लोगों को आजीविका का मिला स्थायी साधन, अब ग्रामीण बिना भय के पट्टा प्राप्त जमीन पर खेती कर जी रहें है सुखी जीवन
पूर्वजों के काबिज जमीन का मालिकाना हक दिलाने हेतु रामरतन ने प्रदेश सरकार को दिया धन्यवाद समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वन भूमि पर काबिज लोगों को भूमि का अधिकार पट्टा प्रदान कर आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को आजीविका का एक स्थायी साधन दिलाया है। काबिज जमीन का मालिकाना हक मिल जाने से ग्रामीणों के चेहरे पर खुशी छायी है। अब उन्हें बेदखली का डर नहीं रह गया। किसान निश्चिंत होकर अपनी भूमि पर खेती कर, सुखी जीवन जी रहें है। साथ ही अपने परिवार की…
Read Moreजशपुर के समर्थ आवासीय दिव्यांग प्रशिक्षण केंद्र का 28 नवम्बर से किया जा रहा शुभारंभ, जिले के इच्छुक दिव्यांग छात्र- छात्राएं संस्थान में प्रवेश हेतु कर सकते है आवेदन
सभी पंजीकृत छात्र-छात्राओं को निर्धारित तिथि से प्रशिक्षण केंद्र में उपस्थित होने का किया गया अनुरोध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो जशपुर: शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए जिला खनिज न्यास निधि से संचालित समर्थ आवासीय दिव्यांग प्रशिक्षण केंद्र जशपुर का शुभारंभ आगामी 28 नवम्बर 2022 दिन सोमवार को किया जा रहा है। उप संचालक समाज कल्याण ने सभी पंजीकृत छात्र-छात्राओं को निर्धारित तिथि से प्रशिक्षण केंद्र में उपस्थित होने का अनुरोध किया है। उन्होंने बताया कि जिले के कक्षा पहली से कक्षा आठवीं तक के इच्छुक दिव्यांग छात्र- छात्राएं संस्थान में प्रवेश…
Read Moreजशपुर: पतराटोली के हाट बाजार में मुख्यमंत्री बाल संर्दभ शिविर का किया गया आयोजन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो जशपुर: महिला बाल विकास विभाग द्वारा आज दुलदुला विकासखण्ड के पतराटोली में हाट बाजार में मुख्यमंत्री बाल संर्दभ शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 12 बालकों को लाभांवित किया गया। जिसके अंतर्गत 3 गंभीर एवं 9 मध्यम कुपोषित बच्चे शामिल है। शिविर में बच्चों की माताओं को बच्चों के खान पान में विशेष ध्यान देने की संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए उन्हें पौष्टिक आहार प्रदान करने हेतु प्रोत्साहित किया गया साथ ही दवाइयां एवं टॉनिक भी प्रदान किया गया।
Read Moreशासकीय कन्या महाविद्यालय जशपुर में मतदाता जागरुकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन
छात्राओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने व निर्वाचन प्रक्रिया के संबंध में दी गई विस्तृत जानकारी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो जशपुर: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रायपुर के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. श्री रवि मित्तल के मार्गदर्शन में आज शासकीय विजय भूषण सिंह देव कन्या महाविद्यालय जशपुर में मतदाता जागरुकता (स्वीप कार्यक्रम) का आयोजन किया गया । मतदाता जागरुकता कार्यक्रम में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आर.पी.चौहान, अन्य अधिकारी कर्मचारी सहित विद्यालय के प्राचार्य एवं अन्य स्टॉफ उपस्थित थे। कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्राओं को मतदाता सूची में…
Read Moreपहाड़ी कोरवा और बिरहोर बच्चों के साथ जशपुर कलेक्टर ने किया भोजन: बच्चों ने कहा- आज नये ऊर्जा का संचार हुआ, आत्मविश्वास बढ़ा और मन की जिज्ञासा दूर हुई
बंगले का भ्रमण करके बच्चों को नजदीक से जाने मौका मिला बच्चों ने खुशी जाहिर करते हुए कलेक्टर को दिया धन्यवाद समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो जशपुर: कलेक्टर बंगले में आज जिले के विशेष जनजाति पहाड़ी कोरवा और बिरहोर परिवार के 65 बच्चों ने कलेक्टर और उनके परिवार के साथ भोजन किया गया। बच्चे कलेक्टर को अपने बीच पाकर बहुत खुश हुए। उन्हें नजदीक से भी कलेक्टर को जानने का मौका मिला। बच्चों ने अनुभव साझा करते हुए बताया आज यहां आकर आनंद की अनुभूति हो रही है। बच्चों ने बताया कि…
Read Moreकुनकुरी नॉक आउट फुटबाल टूर्नामेंट : बेलपहाड़ की टीम ने पेनाल्टी शूट कर दर्ज की शानदार जीत !
गुरुवार को होने वाला मैच ए.सी.बी.कोरबा (छग) एवं टी.आर.एल. फुटबॉल क्लब बेलपहाड़ (ओडिसा) के बीच खेला जाएगा समदर्शी न्यूज ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर कुनकुरी : कुनकुरी नॉक आउट फुटबाल टूर्नामेंट में आज 23 नवंबर बुधवार का मैच यूनाइटेड स्पॉटिंग क्लब राउरकेला(ओडिसा) एवं टी.आर.एल.फुटबॉल क्लब बेलपहाड़(ओडिसा) के बीच खेला गया, जिसमें बेलपहाड़ की टीम को फाउल के रूप में पेनाल्टी शूट आउट मिला, जिसमें जर्सी नंबर 6 अजय बरला ने गोल किया और सेकेंड हाफ में जर्सी नंबर 9 दिलीप ने शानदार गोल कर अपनई टीम को जीत दिलाई। इस मैच के मेन…
Read Moreविशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा और बिरहोर बच्चे अपने बीच कलेक्टर और एसपी को पाकर हो गए खुश : बच्चों ने कलेक्टर बंगला और जिला पंचायत कार्यालय का भी किया भ्रमण
बच्चे बंगले में खेल गतिविधियों में शामिल होकर आनंद उठाया कलेक्टर और एसपी ने बच्चों को किताबे, पेन, टॉफी देकर उनका उत्साह वर्धन किया समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो जशपुर : जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा और बिरहोर परिवार के बच्चे एक दिवसीय भ्रमण पर कलेक्टर बंगला पहुंचे और वहॉ कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल, पुलिस अधीक्षक श्री डी.रविशंकर और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जितेन्द्र यादव ने के साथ सयम व्यतीत किए। बच्चों को कलेक्टर बंगला में खेल गतिविधियॉ कराकर उनका मनोरंजन किया गया। बच्चों को टॉफी, किताबे,…
Read Moreजिला प्रशासन जशपुर की अभिनव पहल : विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा और बिरहोर विद्यार्थियों ने देखा आई.एम.कलाम, बच्चों ने भी कहा अच्छी शिक्षा लेकर हम भी कलेक्टर, एसपी, डॉक्टर, इंजीनियर बनेगें
बच्चों को गुलाब फूल देकर आत्मीय स्वागत किया गया बच्चों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि ज्ञानवर्धक फिल्म देकर बहुत अच्छा लगा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो जशपुर : जिला प्रशासन के सार्थक पहल से आज जिला पंचायत के सभागार में जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा और बिरहोर परिवारों के 10वीं और 12वीं के 65 बच्चों को आई.एम.कलाम फिल्म दिखाया गया। इस अवसर पर विधायक श्री विनय भगत, कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल, पुलिस अधीक्षक श्री डी.रविशंकर, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जितेन्द्र यादव, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती…
Read More