छ.ग. राज्य ओपन स्कूल वर्ष 2023 कक्षा 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा हेतु आवेदन फॉर्म भरने की तिथि 31 दिसम्बर तक 

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर शासकीय महारानी लक्ष्मी बाई कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य व केन्द्र समन्वयक ने जानकारी देते हुए बताया कि छ.ग. राज्य ओपन स्कूल की वर्ष 2023 (अप्रैल)परीक्षा कक्षा 10वीं एवं 12वीं के लिए परीक्षा आवेदन फॉर्म समस्त अध्ययन केन्द्रों में सामान्य शुल्क के साथ 31 दिसम्बर 2022 तथा विलम्ब शुल्क के साथ 15 जनवरी 2023 तक जमा किये जायेगें। इच्छुक परीक्षार्थी केन्द्र पर स्वयं उपस्थित होकर मुख्य परीक्षा (प्रथम अवसर) एवं आर.टी.डी. परीक्षा हेतु आवेदन कर सकते हैं।

Read More

जशपुर: बीपीएल राशनकार्डधारी महिलाओं हेतु प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 09 नवम्बर को

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जशपुर के द्वारा 09 नवम्बर 2022 को जिले के बीपीएल राशन कार्ड धारी महिलाओं के लिए 210 पदों में भर्ती हेतु प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि प्लेसमेंट कैप हेतु जेएसपी फाउंडेशन रायगढ़ से 210 पद हेतु रिक्तियां प्राप्त हुई है। जिसमें ब्यूटीशियन, रूम अटेंडेंट और रिटेल सेल्स मार्केटिंग के 70-70 कुल 210 पदों हेतु शैक्षणिक योग्यता 10वीं कक्षा में 50 प्रतिशत से अधिक अंकों के साथ उत्तीर्ण रखी गई है। उक्त…

Read More

परदेशी राम को उद्यान विभाग की मल्चिंग एवं ड्रीप योजना का मिला लाभ

योजना का लाभ लेकर टमाटर की अच्छी पैदावार कर रहें टमाटर विक्रय से उन्हें अबतक 1 लाख 60 हजार का लाभ हो चुका समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर उद्यान विभाग के अंतर्गत संचालित मल्चिंग एवं ड्रीप योजना के तहत् जिले के किसानों को लाभान्वित किया जा रहा है। योजना का लाभ लेने वाले लाभान्वित किसान पत्थलगांव विकासखंड के ग्राम सुसडेगा निवासी श्री परदेशीराम पिता श्री टेंगना राम ने बताया कि विगत वर्षों से उद्यान विभाग के मल्चिंग एवं ड्रीप योजना (टमाटर क्षेत्र विस्तार) का अनुदान के रूप में लाभ मिला। उन्होंने…

Read More

जशपुर जिला पंचायत सीईओ ने दुलदुला विकासखण्ड के डोभ में मनरेगा के कार्यों का किया निरीक्षण

शिविर लगाकर नए जॉब कार्ड बनाने के दिये निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जितेन्द्र यादव द्वारा आज दुलदुला विकासखण्ड के डोभ पंचायत के निरीक्षण किया गया। गांव में चल रहे मनरेगा सहित अन्य कार्याे का अवलोकन कर पंचायत में संधारित होने वाले विभिन्न पंजीयों का अवलोकन किया। उन्होंने गांव में मनरेगा के माध्यम से अधिक से अधिक कार्य स्वीकृत करके लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए कहा। साथ ही पंजीयों का उचित संधारण करने की निर्देश दिए हैं। इस दौरान ग्रामीणों से उनकी समस्याओं…

Read More

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारी, यातायात एवं आर.टी.ओ. अधिकारी के साथ मिलकर दुर्घटनाजन्य क्षेत्रों का किया गया निरीक्षण.

लोरो घाट एवं पतराटोली मोड़ का निरीक्षण कर संबंधितों को दुर्घटना से बचाव संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया  समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर आज दिनांक 07 नवंबर 2022 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डी.रविशंकर (भा.पु.से.) द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारी, यातायात एवं आर.टी.ओ. अधिकारी के साथ मिलकर संयुक्त रूप से अति दुर्घटनाजन्य क्षेत्र लोरो घाट का निरीक्षण किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा लोरो घाट के गार्ड वाल की उंचाई बढ़ाने, रिटेनिंग वाल को डबल लेयर पर कराये जाने, प्रकाश व्यवस्था बनाये जाने, घाट पर वाहनों की गति पर नियंत्रण हेतु रेडियमयुक्त…

Read More

कलेक्टर ने मरीज से मोबाइल विडियो काल के माध्यम से बात करके ‘मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिीनिक योजना’ की ली जानकारी !

महेन्द्र जायसवाल प्रत्येक सप्ताह हाट-बाजार क्लीनिक में अपना ईलाज करवाते हैं और निःशुल्क दवाई लेकर जाते हैं मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि दूरस्थ अंचल के लोगों के लिए यह योजना बहुत ही फायदेमंद है समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुरनगर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने आज अपने कलेक्टोरेट कक्ष में मोबाइल विडियो काल के माध्यम से फरसाबहार विकास खंड के लवाकेरा में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा लगाए मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना की जानकारी ली। उन्होंने तपकरा निवासी मरीज महेन्द्र जायसवाल से हाट बाजार क्लिनिक के माध्यम से मिलने वाली…

Read More

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डी.रविशंकर द्वारा ‘विश्वास अभियान’ के अंतर्गत छत्तीसगढ़-झारखंड के सरहदी ग्राम नीमगांव में लगाई गई जनचौपाल, जशपुर जिले एवं झारखंड प्रांत के लगभग 10 ग्रामों के ग्रामीणजन तथा दोनों राज्य के पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारीगण हुये सम्मिलित !

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित ग्रामीणों को कानून का पालन करने एवं असामाजिक तत्वों के संबंध में तत्काल पुलिस को अवगत कराने हेतु कहा गया, उपस्थित महिलाओं को अभिव्यक्ति एप्प के बारे में जानकारी देकर डाउनलोड कराया गया एप्प समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर   ‘रूरल पुलिसिंग’ बढ़ाये जाने की आवश्यकता के अंतर्गत थाना/चौकी के ग्रामों में जाकर स्थानीय ग्राम प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों के साथ सार्वजनिक स्थानों पर बैठकर गांव की समस्या, विवाद एवं शिकायतों के संबंध में जानकारी लेकर उनका निराकरण करने का प्रयास करना अत्यंत आवश्यक है। इसी संदर्भ…

Read More

जशपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में मेगा विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन

शिविर में आमजनो हेतु विधिक जागरुकता एवं सहायता के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की दी गई विस्तार से जानकारी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में आज कलेक्ट्रेट कार्यालय के मंत्रणा सभाकक्ष में मेगा विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री डमरूधर चौहान द्वारा की गई। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री आई एल ठाकुर,  जिला परियोजना समन्वयक श्री बी. पी. जाटवर  एवं समाज कल्याण विभाग,  पुलिस, शिक्षा, महिला बाल विकास सहित अन्य विभागों के अधिकारी…

Read More

जशपुर जिला के बगीचा विकासखंड अंतर्गत पत्ताकेला गांव में विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों के मलेरिया जांच हेतु लगाया गया कैम्प

81 लोगों का हुआ जांच, एक भी मरीज मलेरिया से संक्रमित नहीं मिला स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में सर्वे का कार्य के साथ कर रही निगरानी भी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी जशपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार बगीचा विकास खंड के पत्ताकेला गांव के अन्तर्गत बांसटोंगरा गांव में विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों के लिए मलेरिया जांच कैम्प लगाया गया स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा 81 लोगों का मलेरिया जांच कैम्प में किया गया और एक भी मलेरिया संक्रमित मरीज नहीं पाए गए इसके…

Read More

जशपुर जिले में एफ.एम.डी सघन टीकाकरण अभियान 21 दिसम्बर 2022 तक : पशुधन विभाग द्वारा मवेशियों को मुंहपका खुरपका रोगों से बचाव हेतु टीकाकरण कराने की गई अपील

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर जिले में राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत एफ.एम.डी. सघन टीकाकरण अभियान का 07 नवम्बर से 21 दिसम्बर 2022 तक आयोजन किया जा रहा है। जिसमें जशपुर के विभाग के 57 दलों द्वारा टीकाकरण कार्य संपन्न किया जाएगा।  कार्यालय उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवा से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले को 4,66,453 मवेशियों के टीकाकरण का लक्ष्य प्राप्त है, जिसमें समस्त गोवंशीय एवं भैंस वंशीय पशुओं का एफ.एम.डी. टीकाकरण किया जाएगा। मुंहपका खुरपका रोग (थ्डक्) खुर/दो खुरों वाले पशुओं जैसे गाय, भैंस, भेंड, बकरी, हिरन,…

Read More