रंगीन फव्वारा के साथ नई साज-सज्जा के साथ छठ व्रतियों के स्वागत के लिए तैयार है शहर का छट घाट ! नगर सरकार की पहल से शहर को मिली एक और सौगात, जल्द ही यह भी दिखेगा शहर में…………!

जशपुर शहर को स्वच्छ, सुंदर और विकसित शहर बनाने के लिए संकल्पित है भाजपा की नगर सरकार समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर भगवान सूर्य की उपासना के महापर्व छठ-पूजा के लिए शहर के प्रमुख छठ घाट देउलबंध और सती उद्यान तालाब सहित सभी 8 घाटों की साफ सफाई के लिए नगर पालिका जशपुर के अध्यक्ष नरेश चन्द्र साय, उपाध्यक्ष राजेश (राजू) गुप्ता और सीएमओ सुश्री ज्योत्स्ना टोप्पो के मार्गदर्शन में पूरी ताकत झोंक दी थी। अध्यक्ष नरेश चन्द्र साय ने बताया कि सफाई के साथ इस बार छठ घाट को रंग…

Read More

संसदीय सचिव यू.डी.मिंज ने छठ महापर्व की दी शुभकामनाएं !

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर संसदीय सचिव यू.डी.मिंज ने उत्तर भारतीय और भोजपुरी समाज सहित समस्त प्रदेशवासियों को छठ महापर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर उन्होंने सभी लोगों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की मंगल कामना की है। उन्होंने शुभकामना देते हुए कहा कि छठ-पूजा जीवन ऊर्जा के स्रोत सूर्य देव के प्रति कृतज्ञता और आभार प्रकट करने का पर्व हैं। यह पर्व भाईचारा, सामुदायिक सौहार्द्र लाने के साथ-साथ लोगों को प्रकृति के करीब लाता है। इस अवसर पर सूर्य और छठी मइया की उपासना की जाती…

Read More

कलेक्टर और एसपी ने जशपुर शहर के छठ घाट का किया निरीक्षण : साफ सफाई, विघुत आपूर्ति, वाहन पार्किंग सहित जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के दिए निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ रवि मित्तल और पुलिस अधीक्षक डी रविशंकर ने आज शाम जशपुर नगरीय निकाय में बनाए गए छठ घाट का निरीक्षण किया और नगरीय निकाय के अधिकारियों और एसडीएम को साफ सफाई सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग की व्यस्था बिजली सहित सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं| उन्होंने कहा कि पूजा करने वाले श्रद्धालुओं को छठ घाट में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए सारी व्यवस्था सुनिश्चित करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं पुलिस अधीक्षक डी रविशंकर ने यातायात व्यवस्था…

Read More

शिक्षा ने बदली पहाड़ी कोरवाओं की सोंच, पिछले दो साल में 115पहाड़ी कोरवा युवक युवतियों को शिक्षक एवं सहायक शिक्षक के पद पर दी गईं नौकरी

पहाड़ी कोरवा परिवार के सदस्यों को 697 व्यक्तियों व्यक्तिगत वन अधिकार पट्टा दिया गया समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर जिला प्रशासन के द्वारा विशेष पिछडी पहाड़ी कोरवा जनजाति के लोगों की जीवन की दशा बदलने के लिए कई प्रयास किये जा रहे है जिससे समुदाय  के लोग की अब आर्थिक और सामाजिक प्रगति की कर रहे है। निश्चित ही आने वाले समय में पहाड़ी कोरवा समाज के लिए एक मिसाल बनेंगे। जिस तरह से जिला प्रशासन पहाड़ी कोरवा जनजाति के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य क़ृषि रोजगार, स्वरोजगार एवं अन्य क्षेत्रों में…

Read More

जशपुर कलेक्टर ने जिले में बेहतर चाय उत्पादन के लिए विशेषज्ञ की भी सहायता लेने के लिए कहा

समूह की महिलाओं से चर्चा करके चाय से अच्छा मुनाफा के टीप दिए कलेक्टर ने चाय, कॉफी-टी बोर्ड समिति की ली बैठक समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने आज कलेक्टर सभाकक्ष में चाय, कॉफी-टी बोर्ड समिति की बैठक लेकर चाय की गुणवत्ता, उत्पादन और विक्रय के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिले में चाय की खेती अच्छी होती है। उन्होंने समूह की महिलाओं से चर्चा करके उनके विचार जाने और महिलाओं को चाय की एक निर्धारित रेट तैय करने के निर्देश दिए हैं। मशीन…

Read More

जशपुर कलेक्टर ने रूरल इन्डस्ट्रियल पार्क के संबंध में ली बैठक, जिले में रूरल इन्डस्ट्रियल पार्क निर्माण के लिए 16 जगह चिन्हांकन

स्थानीय लोगों को रोजगार से जोड़ने के लिए बेहतर कार्ययोजना तैयार करें समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में महात्मा गांधी रूरल इन्डस्ट्रियल पार्क के संबंध में बैठक लेकर रीपा के कार्ययोजना की जानकारी ली। उन्होंने जिले में चिन्हांकित गौठानों की भी जानकारी लेकर स्थानीय लोगों को रोजगार से जोड़ने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना में शामिल है इसका जिले में बेहतर क्रियान्वयन करना है। शासन की मंशा है कि गौठानों से जुड़े समूह को उद्योग से…

Read More

जशपुर कलेक्टर ने पत्थलगांव के केराकछार, कोतबा, तमता, कोनपारा और कांसबोल के धान खरीदी केन्द्र का किया निरीक्षण

धान खरीदी केंद्रों में सभी व्यवस्थाएं रखने के दिए निर्देश अवैध धान परिवहन करने वालों पर कड़ी निगरानी रखने के दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने शुक्रवार को पत्थलगांव विकासखण्ड के केराकछार, कोतबा, कोनपारा, तमता और कांसाबेल विकासखण्ड के धान खरीदी केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण किया और सुविधाओं की जानकारी ली। इस अवसर पर एसडीएम पत्थलगांव आर.एस.लाल, खाद्य विभाग, विपणन विभाग एवं सहाकारिता विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे। कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने केन्द्रों में तौल मशीन, विद्युत, तिरपाल, कांटा-बांट, कैंप कव्हर, आर्द्रतामापी यंत्र, कम्प्यूटर,…

Read More

छत्तीसगढ़ राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष 31 अक्टूबर को आयोग द्वारा तैयार की गई वेबसाईट तथा मोबाईल एॅप का करेंगें लॉचिंग

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर छत्तीसगढ़ राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष सरजियस मिंज  की अध्यक्षता एवं संसदीय सचिव व कुनकुरी विधायक श्री यू.डी.मिंज, जशपुर विधायक श्री विनय भगत, पत्थलगांव विधायक श्री रामपुकार सिंह की उपस्थिति में 31 अक्टूबर 2022 को जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोग द्वारा तैयार की गई वेबसाईट तथा मोबाईल एॅप का लांच किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि राज्य वित्त आयोग द्वारा पंचायती राज संस्थाओं से आय-व्यय की जानकारी प्राप्त करने हेतु सॉफ्टवेयर एवं मोबाईल एॅप तैयार करवाया गया है। इस हेतु राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष श्री…

Read More

जशपुर जिला प्रशासन, सामाजिक संगठन और जनसहयोग से बाकी नदी की साफ-सफाई की गई

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला प्रशासन, सामाजिक संगठन और जनसहयोग से बाकी नदी की साफ-सफाई की गई है। बांकी नदी जीर्णाेद्धार समिति द्वारा वन श्री स्टॉपडम को छठ-घाट के रूप में विकसित किया गया है। पूजा के लिए आवश्यक सुविधाओ की व्यवस्था की गई है। जो भी श्रद्धालु इच्छुक हों पूजा संपन्न कर सकते है। बांकी में बहती निर्मल जल पूर्ण रूप से स्वच्छ और साफ है।  छठ पुजा के लिए प्रकाश की भी व्यवस्था की गई है।

Read More

जशपुर कलेक्टर ने अनुसूचित जाति, जनजाति अत्याचार निवारण समिति की ली समीक्षा बैठक

लंबित प्रकरणों का निराकरण में तेजी लाने के दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में अनुसूचित जाति, जनजाति अत्याचार निवारण समिति की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने ने जिले के थानों में दर्ज प्रकरणों की स्थिति, शीघ्र अनुसंसान पूर्ण करने के संबंध में किये गये उपाय एवं की गई कार्यवाही जिसमें खात्मा-खारिजी के लंबित प्रकरण, आश्रितों तथा साक्षियों का यात्रा भत्ता, भरण पोषण व्यय एवं परिवहन व्यय, पीड़ितों एवं गवाहों के अधिकारों की सुरक्षा एवं आर्थिक सहायता, प्रत्येक मामले के अन्वेषण एवं अभियोजन…

Read More