समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर बगीचा एसडीएम से प्राप्त जानकारी के अनुसार रामकुमार यादव पिता भगवती यादव उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम छिछली ‘र’ आज सुबह लगभग 10:00 बजे अपने घर के पास पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। रामकुमार यादव के परिवार में उसकी पत्नी और दो बच्चे हैं। वह पिछले 01 वर्ष से अपने माता-पिता और भाइयों से अलग रहता था। उसकी स्वयं की तबियत ठीक नही रहती थी, प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पारिवारिक एवं स्वास्थ्यगत कारणों से आत्महत्या किया जाना प्रतीत होता है ।
Read MoreCategory: जशपुर
संसदीय सचिव यू.डी.मिंज ने प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व की दी शुभकामनाएं !
कुम्हारों, शिल्पकारों और महिला समूहों, छोटे व्यवसायियों से दीये, सजावट की वस्तुएं और अन्य सामानों की खरीद कर उनकी दीवाली भी खुशहाल बनायें समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय सचिव और कुनकुरी के लोकप्रिय विधायक यू.डी.मिंज ने प्रदेशवासियों एवं क्षेत्रवासियों सभी को दीपावली पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने बधाई देते हुए कहा कि दीपावली पर्व सभी के लिए धन, समृद्धि और ऐश्वर्य लेकर आये। संसदीय सचिव यू.डी.मिंज ने दीपावली पर प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि दीपावली का त्यौहार…
Read Moreनिर्दलीय पार्षद भागवत नारायण सिंह के नगरपालिका और भाजपा पर दिलीप सिंह जूदेव को एजेंडे से बाहर रखने के आरोप पर नगरपालिका अध्यक्ष नरेश चंद्र साय एवं उपाध्यक्ष राजू गुप्ता ने दी तीखी प्रतिक्रिया —-
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर दिलीप सिंह जूदेव भाजपा के आदर्श पुरुष थे हैं और सदैव रहेंगे। उन्हें एजेंडे से बाहर करना असंभव है, कुमार दिलीप सिंह जूदेव का नाम किसी एजेंडे का मोहताज नहीं। निर्दलीय पार्षद इसकी चिंता न करें, दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा का अनावरण का भव्य आयोजन की तैयारी की जा रही है, यह देश के लिए ऐतिहासिक कार्यक्रम होगा। अगर निर्दलीय प्रत्याशी माननीय जूदेव जी के प्रति इतनी ही निष्ठा रखते थे तब उन्हें नगरपालिका में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी के विरुद्ध निर्दलीय चुनाव लड़ते समय…
Read Moreजशपुर कलेक्टर ने जिलेवासियों को दी दीपावली की बधाई और शुभकामनाएं !!!
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने जिलेवासियों को दीपावली की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने बधाई संदेश में कहा है कि दीपावली पर्व इस दिन धन, समृद्धि और ऐश्वर्य के लिए भगवान की पूजा की जाती है। कलेक्टर ने जिलेवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि दीपावली का त्यौहार सबके जीवन में खुशहाली और आरोग्य लेकर आए। साथ ही उन्होंने अपील की है कि इस दीवाली हमारे कुम्हारों, शिल्पकारों जैसे हुनरमंदों और महिला समूहों, छोटे व्यवसायियों से दीये, सजावट की…
Read Moreदीपावली को लेकर खाद्य एवं औषधि विभाग द्वारा मिठाई दुकानों में की जा रही जांच
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सह उपसंचालक खाद्य एवं औषधि प्रशासन जांजगीर चांपा के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री डी के देवांगन द्वारा चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के माध्यम से सक्ती में सभी छोटे बड़े मिठाई दुकानों की जांच की गई। साथ ही निर्धारित नियमों के तहत व्यापार करने तथा स्वच्छ और स्वस्थ स्थिति में ही खाद्य पदार्थों के विक्रय करने के निर्देश दिए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी और नमूना सहायक द्वारा सक्ती में ग्यारह मिठाई विक्रेताओं से काजू कतली, बर्फी, गुलाब जामुन, मलाईचाप, चमचम, बेसन…
Read Moreजिला जशपुर की पटाखा दुकानों का अग्निशमन दल द्वारा फायर सेफ्टी सम्बंधित निरीक्षण किया गया, दुकानों को रिहायाशी इलाकों, बाजारों से दूर स्थापित करने हेतु किया गया निर्देशित
अग्नि दुर्घटना से बचाव सम्बंधित दी गई जानकारी समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर दिनांक 22 अक्टूबर 2022 को जिला जशपुर के विभिन्न पटाखा दुकानों का फायर सेफ्टी सम्बंधित निरिक्षण अग्निशमन दल सहित जिला अग्निशमन अधिकारी योग्यता साहू द्वारा किया गया| पटाखा दुकान संचालकों को अग्नि दुर्घटना से बचाव सम्बंधित जानकारी एवं दुकानों को रिहायाशी इलाकों, बाजारों से दूर स्थापित करने हेतु निर्देशित किया गया| इसके अलावा अस्थायी दुकानों में ज्वलनशील पदार्थों (flamable material) का प्रयोग (use) ना करने, हाईटेंशन तार से दूर स्थापित करने, एक दूसरे से एक निश्चित दूरी पर …
Read Moreसांसद गोमती साय को हरदिया पटेल विकास समिति रायगढ़ के द्वारा सौंपा गया ज्ञापन !
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर पटेल/पटैल हरदिया जाति को भारत सरकार के केंद्रीय सूची के पिछड़ा वर्ग 33(A) में शामिल करवाने हेतु रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र सांसद श्रीमती गोमती साय को समाज प्रमुख द्वारा सौजन्य मुलाकात कर ज्ञापन आवेदन दिया गया। उक्त ज्ञापन आवेदन सौंपने के कार्यक्रम में हरदिया पटेल जिला रायगढ़ के जिला अध्यक्ष कृपा सिंधु पटेल पनीखेत, हरदिया पटेल समाज के प्रदेश कोषाध्यक्ष पुरषोत्तम पटेल चपले, हरदिया पटेल के जिला उपाध्यक्ष नूतन पटेल, छोटेदेवगांव हरदिया पटेल जिला सलाहकार रविशंकर पटेल, खैरपाली हरदिया पटेल पूर्व जिला सचिव आनंद राम पटेल, रानीसागर…
Read Moreधनतेरस एवं दीपावली पर्व के अवसर पर जशपुर जिला पुलिस प्रशासन ने अंचल के शहीदों के परिवारों को दी पर्व शुभकामनाएं !
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर के मार्गदर्शन में जशपुर पुलिस के द्वारा जिले के अमर शहीदों के परिवार जनों से मिलकर आज उन्हें धनतेरस एवं दीपावली की शुभकामनाएं दी गई। इस पर्व के अवसर पर उन्हे मिठाई, पटाखे आदि प्रदान किए गए एवं उनके कुशल क्षेम की जानकारी ली गई।
Read Moreग्राम डोंगादरहा में नया ट्रांसफार्मर लगाकर विद्युत सप्लाई ठीक किया
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीव्यूशन कंपनी लिमिटेड पत्थलगांव के कार्यपालन अभियंता (संचा/संघा) से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम डोंगादरहा विकासखण्ड पत्थलगांव वितरण केन्द्र कोतबा के अन्तर्गत आता है। ग्राम डोंगादरहा के पुजारीपारा में स्थापित 63 के.व्ही.ए. ट्रांसफार्मर 12 अक्टूबर 2022 को विफल होने पर कनिष्ठ यंत्री द्वारा पीएलसीसी के माध्यम से उसी तिथि को सूचित किया गया। ग्राम डोंगादरहा में 21 अक्टूबर 2022 को नया ट्रांसफार्मर लगाकर विद्युत सप्लाई ठीक कर दिया गया है। ग्राम के उक्त मुहले में 45 विद्युत उपभोक्ता है। विगत माह 20000 रुपये…
Read Moreत्रिलोचन सिंह भाटिया को नगरीय क्षेत्र में भूमि स्वामी का हक मिला
भाटिया ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद 6890 वर्गफुट पर राशि 5 लाख 60 हजार रूपए जमा किया गया समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला प्रशासन द्वारा छत्तीसगढ़ शासन की योजना के अंतेर्गत संचालित नगरीय क्षेत्रों में शासकीय भूमि के आबंटन, अतिक्रमित शासकीय भूमि के व्यवस्थापन के तहत् पत्थलगांव निवासी श्री त्रिलोचन सिंह भाटिया को खसरा नम्बर 437 व 438 से 0.02 हेक्टयर कुल 6890 वर्गफुट पर नगरीय क्षेत्र में पट्टा पर भूमि स्वामी का हक दिया गया है। पट्टा पर भूमि स्वामी हक पाने वाले लाभान्वित हितग्राही श्री त्रिलोचन सिंह भाटिया…
Read More