जशपुर: छात्र दुर्घटना बीमा के अन्तर्गत दो छात्रा की असामयिक मृत्यु हो जाने पर प्रभावित परिजन हेतु 2 लाख रुपए की सहायता राशि दी गई

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के मार्गदर्शन में अपर कलेक्टर श्री आई.एल.ठाकुर ने आज जिला शिक्षा विभाग अंतर्गत् छात्र दुर्घटना बीमा के तहत् दो छात्रा की असामयिक मृत्यु होने जाने पर प्रभावित परिजन हेतु 1-1 लाख रूपए की राशि का चेक प्रदान की। जिसके अंतर्गत् कांसाबेल विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला पोंगरों की कक्षा 5वीं की छात्रा स्व. शिवा चौहान पिता श्री पीताम्बर राम चौहान की विद्युत तार के चपेट में आने के कारण ईलाज के दौरान रायपुर अस्पताल में आकस्मिक मृत्यु हो जाने पर मृतिका के…

Read More

जशपुर कलेक्टर की अध्यक्षता में निर्माण विभागों की समीक्षा बैठक संपन्न, सभी विभाग प्रमुखों को लंबित कार्याे को शीघ्रता से पूर्ण कराने के दिए निर्देश

निर्माण कार्याे में गुणवत्ता पर किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने की दी हिदायत समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने विगत दिवस कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में निर्माण विभागों की बैठक लेकर प्रगतिरत निर्माण कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने सभी निर्माणाधीन कार्याे को शीघ्रता से पूर्ण कराने हेतु सभी अधिकारियों को निर्देशित किया। इस अवसर पर कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग संभाग जशपुर व पत्थलगांव, जल संसाधन विभाग, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना, सीजीएमएससी सहित अन्य निर्माण विभागों के अधिकारी उपस्थित…

Read More

घर में घुसकर धारदार हथियार से हत्या करने के आरोपी को न्यायालय प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश कुनकुरी अजीत कुमार राजभानु ने सुनाई अजीवन कारावास के साथ अर्थदण्ड की सजा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश कुनकुरी श्री अजीत कुमार राजभानु के न्यायालय में हत्या के आरोपी को विभिन्न धाराओं में आरोपी को विभिन्न धाराओं में दोष सिद्ध होने पर आजीवन कारावास सहित अलग अलग धाराओं के लिये अलग से सुनाई गई सजा के साथ लगाया गया अर्थदण्ड। न्यायालय श्री अजीत कुमार राजभानु, प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश कुनकुरी, जिला जशपुर (छ०ग०) के न्यायालय में सत्र प्रकरण क्रमांक 05/2021 आरक्षी केन्द्र कुनकुरी के अपराध क्रमांक 72/2020 के आरोपी राजू राम पर भारतीय दण्ड संहिता की धारा 450, 307, 302…

Read More

युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपी रामेश्वर उर्फ रमेश सिंह को चंद दिनों के भीतर पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में

थाना तुमला में आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक  67/2022 धारा 376 (2)(एन) भा.द.वि. के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर प्रकरण के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार थाना तुमला क्षेत्र निवासी 27 वर्षीय युवती ने दिनांक 16 अक्टूबर 2022 को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि रामेश्वर उर्फ रमेश सिंह इसके दुकान में आकर सामान खरीदता था और फोन पे के जरिये पेमेंट करता था, इसी बीच दोनों के मध्य मोबाईल से बातचीत होता था। दिनांक 06 फरवरी 2022 को रामेश्वर उर्फ रमेश सिंह ने प्रार्थिया को…

Read More

कांग्रेस सरकार की वादा खिलाफी पर विशाल जन आंदोलन पद यात्रा में कदम से कदम मिलाकर चले पैरों को प्रणाम – सांसद गोमती साय

विशाल जनसमुदाय के साथ 24 किलोमीटर की पदयात्रा पहुंची फरसाबहार और आयोजित हुई आमसभा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/फरसाबहार कांग्रेस की भूपेश सरकार की वादा खिलाफी पर विशाल जन आंदोलन पद यात्रा बंदरचुआं चौक से 17 अक्टूबर को प्रारम्भ होकर 18 अक्टूबर की शाम फरसाबहार खेल मैदान पहुंच कर आमसभा में परिवर्तित हुई। इस आमसभा को भाजपा के दिग्गज नेता पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु देव साय,  पूर्व सांसद नंदकुमार साय, लोकसभा सांसद गोमती साय, पूर्व विधायक भरत साय, प्रदेश भाजपा मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, भाजपा युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष रवि…

Read More

भाजपा जिला जशपुर के सुनील गुप्ता बने नये जिलाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ भाजपा ने 13 जिलों के लिये नये जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की, जारी की नये जिलाध्यक्षों की सूची,,,देखें जिलाध्यक्षों की जारी हुई पूरी सूची…

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/रायपुर छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश कार्यालय द्वारा प्रदेशाध्यक्ष अरूण साव के निर्देश पर जारी पत्र दिनांक 18 अक्टूबर 2022 के अनुसार प्रदेश के 13 जिलों रायपुर शहर, भिलाई, राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, नारायणपुर, सुकमा, शक्ति, जांजगीर-चांपा, सारंगढ़, जशपुर, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरिया के लिये नये जिलाध्यक्षों की नियुक्ति का आदेश प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी केदार कश्यप् के हस्ताक्षर से जारी किया गया है। जारी सूची…

Read More

जशपुर कलेक्टर ने राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को प्राथमिकता से लाभांवित करने के दिए सख्त निर्देश

ग्रामीण क्षेत्रो में सर्वे कराकर पात्र व्यक्तियों का पंजीयन हेतु लिया जाएगा आवेदन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने छत्तीसगढ़ शासन की महत्वकांक्षी योजना राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के सम्बंध में जानकारी देते हुए बताया कि योजनांतर्गत भूमिहीन कृषि मजदूरों को वार्षिक रूप से 7000 रुपये  आर्थिक सहायता राशि प्रदान किया जाता है। वर्तमान में योजना के तहत आदिवासी देवस्थल की पूजा करने वाले पुजारी, बैगा, गुनिया, हाट पहरिया, बाजा मोहरिया वर्ग को भी शामिल करते हुए सहायता राशि प्रदान किया जाएगा। कलेक्टर…

Read More

वर्षा अपडेट: जशपुर जिले में 01 जून से अब 1142.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 1142.3 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 18 अक्टूबर तक औसत वर्षा 1088.0 मिमी हुई है। बीते दिवस जिले में 7.4 मिमी वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक जशपुर तहसील में 1298.2 मिमी, मनोरा में 1120.3 मिमी, कुनकुरी में 1281.6 मिमी, दुलदुला में 1028.0 मिमी, फरसाबहार में 854.8 मिमी, बगीचा में 1294.6 मिमी, कांसाबेल में 978.2 मिमी, पत्थलगांव में 1122.5 मिमी…

Read More

जशपुर कलेक्टर ने जल जीवन मिशन के कार्यों में प्रगति लाने हेतु अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ रवि मित्तल की अध्यक्षता में विगत दिवस कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जल जीवन मिशन के कार्य प्रगति की जानकारी हेतु समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उन्होंने योजनांतर्गत कार्य में प्रगति लाने तथा समयावधि में कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता अम्बिकापुर श्री संजय सिंह, कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के श्री एच.के.शेंडे, विभाग के एसडीओ, उप अभियंता सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। कलेक्टर ने विकासखण्ड वार जल जीवन मिशन के कार्याे की समीक्षा करते हुए निर्माण कार्य की…

Read More

जशपुर कलेक्टर ने विकासखण्डों में शिविर लगाकर पेंशन संबंधी समस्याओं का निराकरण करने के दिए निर्देश

आय, जाति, निवास प्रमाण-पत्रों को समय-सीमा के अंदर बनाने के लिए कहा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ली। बैठक में गौठानों में गोबर खरीदी, खाद बनाने, राजस्व एवं टीएल के लंबित प्रकरण सहित अन्य योजनाओं की विस्तार से जानकारी ली। इस अवसर पर वन मण्डलाधिकारी श्री जितेन्द्र उपाध्याय, अपर कलेक्टर श्री आई.एल. ठाकुर, समस्त एसडीएम, जनपद सीईओ सहित अन्य विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। कलेक्टर ने समाज कल्याण विभाग और सभी जनपद सीईओ को…

Read More