छत्तीसगढ़ राज्य में बिजली बिल में बचत और पर्यावरण संरक्षण के लिए मार्गदर्शन जशपुर : प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का उद्देश्य घर-घर में सौर ऊर्जा का उपयोग करके बिजली बिल में कमी लाना है। इस योजना के तहत, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कंपनी के सभी उपभोक्ताओं को अपने आवासीय परिसरों में रूफटॉप सोलर पॉवर प्लांट स्थापित करने की सलाह दी जाती है। योजना के लाभ सोलर प्लांट की क्षमता के अनुसार केन्द्र और राज्य शासन द्वारा अनुदान दिया जाएगा। जैसे कि 1 केव्ही प्लांट के लिए 45,000 रूपए। जिसमें केन्द्र…
Read MoreCategory: जशपुर
जशपुर में विश्व मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह 2025 के अवसर पर एक दिवसीय व्याख्यान आयोजित, विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ाने पर जोर
जशपुर : विश्व मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह 2025 के अवसर पर राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन पर एक दिवसीय व्याख्यान का आयोजन 09 अक्टूबर 2025 को स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेज़ी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जशपुर में किया गया। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस व्याख्यान में डॉ. खान अबरार उज़ ज़मान खान साइकोलॉजिस्ट जिला चिकित्सालय जशपुर द्वारा विद्यार्थियों को संबोधित कर व्याख्यान के उद्देश्य के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों में मानसिक स्वास्थ्य के महत्व के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना मानसिक समस्याओं…
Read Moreजशपुर कलेक्टर रोहित व्यास की अध्यक्षता में त्रैमासिक परामर्शदात्री समिति बैठक संपन्न, हितग्राही योजनाओं में सरलता और बैंकिंग जागरूकता पर जोर
किसी हितग्राही का ऋण अस्वीकृत किया जाता है तो उसका उचित कारण बताने के साथ समाधान के तरीके से कराएं अवगत: कलेक्टर जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास की अध्यक्षता में बुधवार को जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की त्रैमासिक बैठक कलेक्टोरेट सभाकक्ष में संपन्न हुआ। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक कुमार सहित विभिन्न विभागों और बैंकों के अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान विभिन्न शासकीय विभागों के द्वारा संचालित हितग्राहीमूलक योजनाएं जिनका बैंक के माध्यम से जमा और भुगतान की कार्यवाही की जाती है उन पर होने…
Read Moreगड्ढे के पानी में डूबने से गई जान, कलेक्टर ने दिखाई संवेदनशीलता — परिजन को मिली 4 लाख की आर्थिक सहायता
जशपुर, 09 अक्टूबर 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। जशपुर तहसील अंतर्गत ग्राम गिरांग, निवासी स्व. जोन तिर्की का गड्ढे के पानी में डूबने से 27 सितम्बर 2024 को मृत्यु हो गई। मृतक के निकटतम वारिस उनके पिता प्लासिदियुस तिर्की हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
Read Moreसूर्य की किरणों से जगमगाया सुभाष का घर — पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से बचत और आत्मनिर्भरता की नई मिसाल
जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ हितग्राहियों को देने के निर्देश दिए हैं। योजना के तहत प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना अब आम नागरिकों के जीवन में ऊर्जा आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बनकर उभर रही है। केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त प्रयासों से संचालित यह योजना न केवल आम उपभोक्ताओं की बिजली पर निर्भरता घटा रही है, बल्कि हर घर में हरित ऊर्जा का संचार कर रही है। राज्य सरकार की अतिरिक्त सब्सिडी ने सोलर पैनल लगवाना और भी…
Read Moreजशपुर के तपकरा वन बेरियर का जीर्णोद्धार पूर्ण — वन अपराधों पर लगेगा अंकुश
वन विभाग की महत्वपूर्ण पहल, गश्ती दलों को मिलेगी सुविधा जशपुर : जशपुर वनमंडल अंतर्गत तपकरा परिक्षेत्र में स्थित वन बेरियर (Forest Barrier) का जीर्णोद्धार कार्य पूर्ण हो गया है। इस पहल से क्षेत्र में वन अपराधों, अवैध लकड़ी और वनोपज के परिवहन पर नियंत्रण पाने में मदद मिलेगी। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, तपकरा बेरियर वर्षों से जर्जर अवस्था में था, जिसके कारण गश्ती दलों को रात्रि विश्राम और निगरानी के दौरान कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। अब जीर्णोद्धार के बाद यह बेरियर आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित…
Read Moreछत्तीसगढ़ शासन ने जशपुर के पारंपरिक दशहरा उत्सव के लिए 12 लाख रुपये का अनुदान जारी किया
सांस्कृतिक परंपरा और आस्था के रंगों में रंगा जशपुर — जनसहयोग से सजा भव्य दशहरा उत्सव जशपुर : छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं को सहेजते हुए जशपुर जिले के ऐतिहासिक पारंपरिक दशहरा उत्सव 2025 के लिए ₹12 लाख (बारह लाख रुपये) की अनुदान राशि स्वीकृत की है। संबंधित विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शासन द्वारा जारी राशि जिले की चार प्रमुख दशहरा समितियों के बीच वितरित की गई है — दशहरा समिति का नाम प्राप्त राशि (₹) दशहरा उत्सव समिति, जशपुर 7,00,000 दशहरा उत्सव समिति, आरा…
Read Moreजशपुर जिले में धान खरीदी घोटाले से मचा सियासी तूफान — कांग्रेस ने प्रेस वार्ता कर सरकार पर लगाया 100 करोड़ के भ्रष्टाचार का आरोप
फर्जी जमीन, फर्जी रजिस्ट्रेशन और फर्जी खरीदी — कांग्रेस बोली, “धान खरीदी नहीं, लूट खरीदी हुई है।” कांग्रेस ने मांगी उच्चस्तरीय जांच, कहा — “अगर कार्रवाई नहीं हुई तो सड़क से सदन तक आंदोलन।” कुनकुरी, 9 अक्टूबर 2025 : छत्तीसगढ़ की राजनीति में इन दिनों सबसे बड़ी हलचल मुख्यमंत्री के गृह जिले जशपुर से उठी है। जिला कांग्रेस कमेटी ने यहाँ धान खरीदी में हुए कथित घोटाले को लेकर बुधवार को कुनकुरी के विश्राम गृह में प्रेस वार्ता आयोजित की, जिसमें कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश सरकार और प्रशासन पर सीधे…
Read Moreडेढ़ माह तक झूमेगा छत्तीसगढ़! करमा महोत्सव में दिखेगी जनजातीय संस्कृति की अनोखी छटा
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जनजातीय संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन हेतु विशेष रूप से हैं प्रयासरत जशपुर, 08 अक्टूबर 2025/ छत्तीसगढ़ जनजातीय कला, संस्कृति और परंपराओं से परिपूर्ण राज्य है। यहां की आदिवासी संस्कृति, लोक नृत्य, लोकगीत और पारंपरिक पर्व न केवल देश में, बल्कि विदेशों में भी प्रसिद्ध हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार जनजातीय संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन हेतु निरंतर प्रयासरत है। इसी कड़ी में पूरे राज्य में भव्य करमा महोत्सव 2025 का आयोजन किया जा रहा है। करीब डेढ़ माह तक चलने वाला…
Read Moreजशपुर : सड़क हादसे में जान गंवाने वाले चेतराम बंजारा के परिवार को मिला सहारा, शासन ने दी 25 हजार की सहायता
जशपुर, 08 अक्टूबर 2025/ सड़क दुर्घटना में मृतक स्वर्गीय चेतराम बंजारा, पिता देशा राम बंजारा के निकटम वारिसान को आर्थिक सहायता अनुदान राशि हेतु 25 हजार रूपये की स्वीकृति मिली हैं। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पत्थलगांव से मिली जानकारी के अनुसार साकिन-सुसडेगा, तहसील पत्थलगांव निवासी श्री चेतराम बंजारा की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। शासन के निहित आदेश एवं प्रावधान के तहत उनके निकटतम वारिस श्रीमती सनकुंवर बाई को 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
Read More