जशपुर जिले में सिंचाई की पर्याप्त व्यवस्था हेतु फरसाबहार में सुसडेगा व्यपवर्तन योजना का किया जा रहा निर्माण

सुसडेगा व्यपवर्तन योजना से क्षेत्र के लगभग 3500 हेक्टेयर रकबे में सिंचाई हेतु उपलब्ध होगी पानी बहनाटांगर, बटुराकछार, किलकिला सहित अन्य गांवों के किसान होंगे लाभान्वित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला प्रशासन द्वारा जिले में सिंचाई की पर्याप्त व्यवस्था उपलब्ध कराकर किसानों को लाभ पहुँचाने हेतु सतत कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में जल संसाधन विभाग द्वारा फरसाबहार विकासखण्ड में सुसडेगा व्यपवर्तन योजना का निर्माण किया जा रहा है।  कार्यपालन अभियंता जल संसाधन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार सुसडेगा व्यपवर्तन योजना का निर्माण खलतकर कंस्ट्रक्शन इंफ्रा प्राईवेट…

Read More

संयुक्त कलेक्टर जशपुर ने जनदर्शन में सुनी आम लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को समय सीमा में आवेदनों को निराकृत करने के दिये निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में संयुक्त कलेक्टर श्रीमती लवीना पांडेय आज जनदर्शन के माध्यम से ग्रामीण जनों की शिकायतों और समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवेदनों का शीघ्रता से निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। जनदर्शन में आज आर्थिक सहायता, वेतन भुगतान, रोजगार प्रदाय, मजदूरी भुगतान, पेंशन भुगतान, मुआवजा,  बंटवारा, भूमि-विवाद, नामांतरण सहित अन्य आवेदन प्राप्त हुए। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को जनदर्शन में प्राप्त पेंशन, मजदूरी भुगतान, राजस्व संबंधी प्रकरणों को गंभीरता से लेने, यथाशीघ्र जांच पूर्ण करने एवं समय…

Read More

सैनिक अस्पताल रांची के ब्रिगेडियर आर.एन.वर्मा ने जशपुर का दौरा किया

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर सैनिक अस्पताल, नामकुंभ, रांची के ब्रिगेडियर आर.एन.वर्मा, कमाण्डेंट ने आज भूतपूर्व सैनिक पालीक्लीनिक एवं सैनिक कल्याण बोर्ड जशपुर का दौरा किया गया। उन्होने भूतपूर्व सैनिक पालीक्लीनिक में औषधी भंडार एवं सैनिकों को प्रदान की जा रही चिकित्सा सुविधओं का जायजा लिया। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कैप्टन जे के चौधरी से भूतपूर्व सैनिकों को प्रदान की जा रही सुविधओं को और भी बेहतर बनाने के लिए विस्तार से चर्चा किया। कमाण्डेंट सैनिक अस्पताल, नामकुंभ, रांची ने संतुष्टि जाहिर करते हुए भूतपूर्व सैनिकों को ई-सेहत सुविधा का अधिक…

Read More

पड़ोसी युवक पर बर्तन चोरी करने का आरोप लगाकर हाथ-मुक्का से मारपीट कर हत्या करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में

थाना कांसाबेल में आरोपीगणों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 129/2022 धारा 302, 34 भा.द.वि. के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर प्रकरण के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 05 सितंबर 2022 को थाना कांसाबेल क्षेत्रांतर्गत ग्राम बटईकेला (लालगोड़ा) निवासी बुधन साय नागवंशी अपनी पत्नी के साथ घर को बंद कर मजदूरी करने गया था, वापस आने पर देखा कि उसके घर का थाली एवं लोटा नहीं है। घर में थाली लोटा नहीं मिलने पर पड़ोस में रहने वाले युवक रोहित राम नागवंशी उम्र 26 साल पर चोरी करने…

Read More

जशपुर जिले में 10 सितम्बर को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का किया जायेगा आयोजन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया है कि जिला जशपुर में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का आयोजन 09 सितम्बर को अनंत चतुर्दशी का स्थानीय अवकाश होने के कारण 10 सितम्बर को शासन के दिशा निर्देशानुसार किया जायेगा।  राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का आयोजन समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों एवं शासकीय विद्यालयों, शासकीय अनुदान प्राप्त शालाओं, केन्द्रीय विद्यालयों, नवोदय विद्यालयों, मदरसों, निजी स्कूलों, महाविद्यालयों एवं तकनीकी शिक्षा संस्थानों के माध्यम से 01 से 19 वर्षीय बच्चों किशोर किशोरियों को कृमि नाशक दवा एलबेंडाजॉल…

Read More

जशपुर कलेक्टर ने नगरीय निकाय के अधिकारियों को खाद बनाने में प्रगति लाने के दिए सख्त निर्देश

आयुष्मान कार्ड और टीकाकरण में तेजी लाने के लिए कहा  छोटे और मध्यम किसानों का अभियान चलाकर धान खरीदी के लिए पंजीयन कराने के निर्देश दिव्यांगजनों का शिविर लगाकर दिव्यांगता प्रमाण-पत्र बनाने के लिए कहा गया  नगरीय निकाय के अधिकारी फील्ड विजीट करके विभागीय योजनाओं का फीडबैक लें समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक लेकर आयुष्मान कार्ड, टीकाकरण, गोबर खरीदी, खाद बनाने की प्रगति, किसानों क्रेडिड कार्ड, जाति प्रमाण-पत्र की प्रगति, मुख्यमंत्री के भेंट-मुलाकात से संबंधित निराकृत आवेदनों की…

Read More

जशपुर कलेक्टर से मध्यान्ह भोजन संचालन करने वाली समूह की महिलाओं द्वारा सभी विकासखंडों में सी-मार्ट प्रारम्भ करने हेतु की गई मांग

कलेक्टर ने समूह की महिलाओं को सी मार्ट संचालन के सम्बंध में विस्तृत कार्य योजना प्रस्तुत करने की कही बात समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल से आज जिले में मध्यान्ह भोजन संचालन करने वाली समूह की महिलाओं द्वारा भेंट कर सभी विकासखंडों में सी-मार्ट संचालन के संबंध में मांग की गई। जिस पर कलेक्टर श्री अग्रवाल ने समूह की महिलाओं को सी-मार्ट संचालन के सम्बंध में विस्तृत कार्य योजना तैयार कर प्रस्तुत करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि कुनकुरी-बगीचा सहित अन्य विकासखंडों में सी-मार्ट के संचालन…

Read More

सरस्वती शिशु मंदिर कुनकुरी में मनाया गया शिक्षक दिवस, विद्यार्थियों ने शिक्षकों का उपहार प्रदान कर लिया आर्शिवाद

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर संस्कार शिक्षा के लिये प्रसिद्ध संस्थान सरस्वती शिशु मंदिर कुनकुरी में शिक्षक दिवस मनाया गया। शिक्षक दिवस के इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में राजीव रंजन नंदे संस्थान प्रतिनिधि जिला जशपुर सम्मिलित हुए। संस्था के उपाध्यक्ष राम अवतार बजाज, सह व्यवस्थापक विश्वनाथ राम, कोषाध्यक्ष अमित अग्रवाल अतिथि के रूप् में कार्यक्रम में सम्मिलित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के द्वारा मां भारती, ओम एवं मां सरस्वती के तैलीय चित्र में दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री नन्दे द्वारा सभी भैया…

Read More

सड़क दुर्घटना ब्रेकिंग : कार व बाईक में आमने सामने हुई टक्कर, बाईक सवार घायल, अस्पताल में हो रहा उपचार, कुनकुरी पुलिस कर रही दुर्घटना की जांच

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी नगर के मध्य एनएच 43 पर रात्री लगभग 8 बजे कार और बाईक के बीच हुई टक्कर में बाईक सवार को चोट आई है और बाईक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। आमने सामने हुई इस टक्कर में कार क्रमांक सीजी 14 एमडी 5453 को मामूली क्षति पहूंची है। कार कुनकुरी नगर के आजाद मोहल्ला की बताई जा रही है। वही बाईक क्रमांक सीजी 15 डीएफ 9869 सवार जिसका नाम प्रारंभिक रूप से अमोल दास टोप्पो निवासी ग्राम खरवाटोली बताया जा रहा है। दुर्घटना में घायल…

Read More

वर्षा अपडेट : जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 776.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 776.0 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 05 सितम्बर तक औसत वर्षा 865.9 मिमी हुई है। बीते दिवस जिले में 8.0 मिमी वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक जशपुर तहसील में 931.7 मिमी, मनोरा में 731.9 मिमी, कुनकुरी में 858.3 मिमी, दुलदुला में 733.9 मिमी, फरसाबहार में 620.1 मिमी, बगीचा में 767.8 मिमी, कांसाबेल में 700.1 मिमी, पत्थलगांव में 799.3 मिमी…

Read More