मोहर्रम एवं स्वतंत्रता दिवस पर बंद रहेगी मदिरा दुकानें

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर 09 अगस्त को मोहर्रम तथा 15 अगस्त 2022 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शासन ने शुष्क दिवस घोषित किया गया है। कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल ने जिले की सम्पूर्ण देशी एवं विदेशी मदिरा दुकानें एवं कमान्डेण्ट-81, बी.एन.,सी.आर.पी.ए. जशपुर को स्वीकृत एफ.एल. 8 लाईसेंस को 09 अगस्त 2022 को मोहर्रम के अवसर पर अर्थात 08 अगस्त को रात्रि 10.00 बजे से 10 अगस्त 2022 के प्रातः 09.00 बजे तक एवं 15 अगस्त 2022 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अर्थात दिनांक 14 अगस्त को रात्रि…

Read More

आबकारी विभाग जशपुर द्वारा 1.800 किलो ग्राम गांजा किया गया जप्त

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी जशपुर रमेश कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में विगत दिवस जशपुर थाना क्षेत्रांतर्गत गढ़ाटोली मेें एक किराना दुकान सह मकान से 1.800 किलो ग्राम गांजा जप्त किया गया। आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण कायम कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया। उक्त कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी सुश्री शशिकला पैकरा, आबकारी आरक्षक श्री श्याम सुन्दर सिंह, रामलाल भगत, त्रियक्ष सलाम, सुभाष कुजूर, मदन कुमार गुप्ता, महिला सैनिक पूनम टोप्पो शामिल रहे।

Read More

देशभक्ति का संदेश के साथ जशपुर में निकली तिरंगा यात्रा, विधायक, कलेक्टर, जनप्रतिनिधि, आम नागरिकों और स्कूली बच्चों तिरंगा यात्रा में रहे सम्मिलित, तिरंगा की यात्रा 75 मीटर की झण्डा के साथ 3 कि.मी. तक निकाला गया

राष्ट्रध्वज फहराकर अपनी-अपनी सहभागिता निभाएं- विधायक तिरंगा शान से फहराएं, पूरे सम्मान के साथ फहराएं, हमर तिरंगा अभियान को सफल बनाएं-कलेक्टर समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर आजादी के 75 वें वर्षगांठ और अमृत महोत्सव के अवसर पर हर नागरिक के मन में राष्ट्र और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को और बढ़ाने के लिए ’हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम मनाया जा रहा है। इस कड़ी में जिला प्रशासन के द्वारा आज हर घर झण्डा अभियान को सफल बनाने के लिए बस स्टैण्ड से स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम विद्यालय तक 75…

Read More

जशपुर कलेक्टर एवं एसपी ने स्वतंत्रता दिवस की तैयारी का लिया जायजा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला मुख्यालय जशपुर के रणजीता स्टेडियम में आगामी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस गरिमापूर्ण मनाने के लिए कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक श्री डी. रविशंकर ने स्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों को तैयारी के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जितेन्द्र यादव और अपर कलेक्टर श्री आई.एल.ठाकुर साहित पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग, पीडब्ल्यूडी और नगरीय निकाय के अधिकारीगण उपस्थित थे। कलेक्टर ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए मंच व्यवस्था, जनप्रतिनिधियों गणमान्य नागरिकों एवं…

Read More

जशपुर विधायक विनय भगत ने राजपुर से अहिनमंडा हमर तिरंगा एवं कांवड़ यात्रा में हुए शामिल, स्वतंत्रता सप्ताह में हर घर तिरंगा झंडा फहराकर अभियान को सफल बनाने की अपील

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर आजादी के 75 वें वर्षगांठ के मौके पर आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर नागरिक के मन में राष्ट्र और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को और बढ़ाने के लिए ’हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज जशपुर विधायक श्री विनय भगत बगीचा के राजपुर से अहिनमंडा तक हमर तिरंगा एवं कांवड़ यात्रा में शामिल होकर महिला कांवडिया भक्तों के साथ साथ विधायक जी भी झूमते नाचते गाते दिखे। सभी लोगों को स्वतंत्रता सप्ताह में हर घर तिरंगा…

Read More

जशपुर विधायक विनय भगत ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बगीचा में एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर विधायक जशपुर विनय भगत ने आज विकासखंड पत्थलगांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में लोगों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए 108 एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही उन्होंने श्री धन्वतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर का निरीक्षण करके मेडिकल स्टोर संचालक से दवाईयों की मांग एवं विक्रय के संबंध में जानकारी ली। मेडिकल संचालक ने बताया कि वर्तमान में दवाईयों की बेहतर बिक्री हो रही है एवं जेनेरिक दवाईयों की जानकारी के लिए प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। विधायक श्री भगतन ने मेडिकल स्टोर में…

Read More

जशपुर विधायक एवं कलेक्टर ने घोलेंग स्थित नवीन संयुक्त एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का किया निरीक्षण

विद्यालय परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण सरंक्षण का दिया संदेश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर विधायक जशपुर विनय भगत एवं कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल द्वारा आज जशपुर के घोलेंग स्थित नवीन संयुक्त एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। इस अवसर पर वन मण्डलाधिकारी श्री जितेंद्र उपाध्याय, सहायक आयुक्त आदिम जाति  विकास विभाग श्री बी के राजपूत, विद्यालय के स्टॉफ सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी  एवं  उपस्थित थे। विधायक एवं कलेक्टर ने विद्यालय के विभिन्न कक्षाओं, प्रयोगशाला, कम्प्यूटर लैब, सहित छात्र छात्राओं के आवासीय परिसर  का अवलोकन करते हुए बच्चों को दी…

Read More

जशपुर कलेक्टर ने आदर्श कन्या आश्रम बगीचा का निरीक्षण कर बच्चों को मिल रही सुविधाओं का लिया प्रत्यक्ष जायजा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने विगत दिवस विकासखण्ड बगीचा के आदिम जाति अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित शासकीय आदर्श कन्या आश्रम बगीचा का आकस्मिक निरीक्षण कर बच्चों को मिल रही सुविधाओं का प्रत्यक्ष जायजा लिया। उल्लेखनीय है कि 70 सीटर क्षमता के इस कन्या आश्रम में कक्षा एक से लेकर कक्षा 5वीं तक बच्चे रहकर पढ़ाई कर रहे है। श्री अग्रवाल ने उपस्थित अधीक्षिका से कहा कि बच्चे अपने गांव और मां-बाप से दूर आश्रम में रहकर पढ़ाई करने आए हैं। उनके साथ पालक की…

Read More

जशपुर विधायक ने सभी लोगों से हमर तिरंगा अभियान को सफल बनाने की अपील

स्वतंत्रता सप्ताह में हर घर तिरंगा झंडा फहराकर ऐतिहासिक बनाएंगे समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर आजादी के 75 साल पूरे होने के अवसर पर जशपुर विधायक विनय भगत ने प्रदेशवासियों को 11 से 17 अगस्त स्वतंत्रता सप्ताह मनाने की अपील की। इस समय पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रही है वहीं छत्तीसगढ़ शासन आजादी के 75 वें वर्ष पूरे होने पर स्वतंत्रता सप्ताह मनाया जा रहा है। जिसके लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने हमर तिरंगा अभियान का शुभारंभ कर चुके हैं। जो एक सप्ताह तक हर…

Read More

जिला प्रशासन जशपुर 75 वां आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर 8 अगस्त को दोपहर 1 बजे तिरंगा यात्रा निकालेगी, कलेक्टर ने शहर के जनप्रतिनिधियों, समाजसेवी आम नागरिकों और पत्रकारगणों को शामिल होने का आग्रह किया

तिरंगा यात्रा बस स्टैंड से निकलकर स्वामी आत्मानंद हिंदी मीडियम स्कूल ग्राउंड तक जाएगी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला प्रशासन और कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में भारत की स्वतंत्रता का 75 वां वर्ष, आज़ादी का अमृत महोत्सव के पावन अवसर पर 8 अगस्त को 2022 को दोप.1 बजे से, बस स्टैंड जशपुर से आत्मानंद हिंदी मीडियम स्कूल ग्राउंड तक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने तिरंगे के सम्मान में शहर के सभी गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधियों आम नागरिकों और पत्रकारगणों को तिरंगा…

Read More