परिवार परामर्श केन्द्र सिटी कोतवाली जशपुर में सदस्य/काउंसलर की उपस्थिति में बैठक आयोजित कर 14 प्रकरणों की सुनवाई की गई

सुनवाई उपरांत 01 प्रकरण में आपसी समझौता किया गया एवं 01 प्रकरण में फै.ना. देकर न्यायालय जाने की सलाह दी गई।   समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर दिनांक 07.06.2022 को जिला मुख्यालय जशपुर स्थित परिवार परामर्श केन्द्र सिटी कोतवाली जशपुर में 14 प्रकरणों की सुनवाई के लिये सदस्य/काउन्सलर की उपस्थिति में बैठक आयोजित कर सुनवाई की गई। 02 प्रकरण में दोनों पक्ष उपस्थित आये इसमें से 01 प्रकरण में आपसी समझौता किया गया एवं 01 प्रकरण में फै.ना. देकर न्यायालय जाने की सलाह दी गई। अन्य 07 प्रकरण में केवल 01 पक्ष…

Read More

संकल्प कुनकुरी क़े विद्यार्थी मेरिट में पहले स्थान पर अपना स्थान बनाएंगे तभी इसकी स्थापना सार्थक होगी : यू डी मिंज.

संसदीय सचिव यू डी मिंज ने संकल्प शिक्षण संस्थान कुनकुरी में ली बैठक, शिक्षकों को उत्कृष्ट प्रदर्शन क़े लिए किया प्रेरित समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी कुनकुरी विधायक एवं संसदीय सचिव यू डी मिंज आज संकल्प कुनकुरी पहुंचे अधिकारीयों एवं शिक्षक शिक्षिकाओं की बैठक लेकर अच्छे प्रदर्शन क़े लिए शुभकामनायें दी और आने वाले वर्षो में बेहतर प्रदर्शन क़े लिए सभी को प्रेरित किया । उन्होंने संकल्प शिक्षण संस्थान में हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में राज्य में मेरिट में स्थान बनाने और बेहतरीन प्रदर्शन करने पर  संकल्प के प्राचार्य और सभी शिक्षकों…

Read More

हाथियों क़े हमले में कंडोरा निवासी त्रिलोचन यादव क़े निधन पर संसदीय सचिव यू. डी. मिंज ने संवेदना व्यक्त किया, लोगों से अपील हाथियों के पीछे न दौड़ें, उन्हें ना छेड़ें

संसदीय सचिव यू. डी. मिंज ने स्वर्गीय त्रिलोचन यादव क़े निधन को समाज और खुद क़े लिये अपूरणीय क्षति समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर कल रात कंडोरा में त्रिलोचन यादव की हाथियों क़े हमले में हुई मौत पर है.संसदीय सचिव यू डी मिंज ने अपनी संवेदना व्यक्त किया है. संसदीय सचिव यू डी मिंज ने कहा कि स्व त्रिलोचन यादव की मृत्यु समाज क़े लिए अपूरणीय क्षति है और मेरे लिये यह व्यक्तिगत नुकसान है. उन्होंने कहा कि स्व त्रिलोचन यादव जी से बहुत ही आत्मीय संबंध रहे है और वो…

Read More

हाथियों का कहर: कुनकुरी रेंज में दो जगह हुआ हाथियों का हमला, दो लोगो की मृत्यु, 5 दल में 40 से अधिक हाथी मचा रहे क्षेत्र में आतंक

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी बीती रात कुनकुरी रेंज के अन्तर्गत दो ग्रामों में हाथियों द्वारा हमला करने की घटना का पता चला है दोनो ही घटनाओं में एक पुरूष व एक महिला की मृत्यु हो गई है। ग्राम कण्डोरा निवासी त्रिलोचन यादव भोर में लगभग 4 बजे घर की बाड़ी में बने शौचालय में हाथ धो रहे थे उसी समय दो नर दंतैल घुस आये और उनपर हमला कर दिया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दुसरी घटना ग्राम जामचुवां के गिदाबहार की है जहां महिला रात में…

Read More

कुनकुरी में 9 जून से 12 जून तक नि:शुल्क ऑस्टियोपैथी शिविर का होगा आयोजन

शिविर में प्रतिदिन 10 बजे से सांय 6 बजे तक होगा उपचार समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कुनकुरी में नि:शुल्क ऑस्टियोपैथी शिविर का आयोजन 9 जून से कुनकुरी में लोयला कालेज में होगा. संसदीय सचिव यू.डी.मिंज ने बताया कि जशपुर जिले के लोग ऑस्टियोपैथी चिकित्सा का लाभ ले सकेंगे. उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य स्वास्थ्य और कल्याण संकाय (ओस्टियोपैथी), श्री श्री विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़ एवं माध्यम एमपावरमेन्ट रूरल ऑर्गनाइजेशन के सहयोग से ऑस्टियोपैथी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है. उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि अधिक से अधिक लोग इससे…

Read More

जशपुर जिले में अब तक 16.2 मिमी वर्षा दर्ज, बीते 24 घंटे में जिले मेें 0.5 मिलीमीटर हुई औसत वर्षा

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर जिले में अब तक 16.2 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 06 जून तक औसत वर्षा 16.2 मिमी हुई है। बीते 24 घंटे में जिले में 0.5 मिलीमीटर औसत वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक जशपुर तहसील में 12.1 मिमी, मनोरा में 16.1 मिमी, कुनकुरी में 20.6 मिमी, दुलदुला में 13.2 मिमी, फरसाबहार में 10.9 मिमी, बगीचा में 6.8 मिमी, कांसाबेल में 7.8 मिमी, पत्थलगांव में 14.8 मिमी एवं सन्ना में…

Read More

जशपुर विधायक विनय भगत की पहल से हर्रापाठ से सन्ना सड़क निर्माण की मिली सौगात, सड़क निर्माण के लिए 11 करोड़ 88 लाख 23 हजार की मिली स्वीकृति

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर विधायक विनय भगत की सार्थक पहल से सन्ना क्षेत्र के लोगों के लिए हर्रापाठ से सन्ना सड़क निर्माण की सौगात मिली है। विधायक विनय भगत ने जानकारी देते हुए बताया है कि हर्रापाठ से सन्ना मार्ग कुल 09 किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए 11 करोड़ 88 लाख 23 हजार की स्वीकृति दी गई है। उन्होंने कहा कि हर्रापाठ सन्ना सड़क निर्माण होने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा होगी। उन्होनें इस सौगता के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल, पीडब्ल्यूडी मंत्री ताम्रध्वज साहू और…

Read More

जशपुर विधायक विनय भगत ने 85 हितग्राहियों को वन अधिकार पत्र का किया वितरण, शासन की योजनाओं का लाभ उठाने किया आग्रह

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर विधायक विनय भगत आज ग्राम सारूडीह में वृक्षारापेण व वन अधिकार पत्र वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए। विधायक जशपुर ने कार्यक्रम के दौरान सारूडीह में पौध रोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर उन्होंने 85 वन अधिकार पट्टा अधिकारियों को वन अधिकार पत्र का वितरण किया। साथ ही उन्होंने ग्रामीणों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आप सभी के सहयोग के लिए शासन प्रशासन निरंतर प्रयासरत है। आप सभी के लिए शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का आगे बढ़ कर…

Read More

विश्व पर्यावरण दिवस पर जशपुर जिला न्यायालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला एवं सत्र न्यायाधीश  एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर की अध्यक्ष श्रीमती अनिता डहरिया के मार्गदर्शन में विधिक सेवा गतिविधियों के अंतर्गत स्टेट प्लान ऑफ एक्शन 2022-23 के क्रियान्वयन के संबंध में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में जिला न्यायालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर के सचिव महेश कुमार राज, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जशपुर डमरूधर चौहान एवं न्यायिक कर्मचारीगण जार्ज कुजूर, संजय कुमार चौबे, समीर भगत, गोपेश सिंह नाजीर, राकेश पाण्डेय, सबीर अहमद, मदन बरेठ, प्रितम कुजूर,…

Read More

विश्व पर्यावरण दिवसर के अवसर राजीव युवा मितान क्लब जशपुर के द्वारा किया गया पौधरोपण

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में राजीव युवा मितान क्लब के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवसर के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण हेतु  वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन अपने क्षेत्र में विभिन्न प्रकार के फलदार एवं छायादार पौधे का रोपण किया गया।

Read More