जंगल में महिला की हत्या का मामला पुलिस ने सुलझाया, हत्या के आरोपी युवक को किया गिरफतार, हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी जप्त, पढ़े पुरी खबर……

50 वर्षीय बेवा महिला की अंधे कत्ल की गुत्थी को थाना आस्ता पुलिस ने चंद घंटे में सुलझाकर आरोपी सुरेन्द्र राम को गिरफ्तार कर यायिक अभिरक्षा में भेजा गया, थाना आस्ता में आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 07/2022 धारा 302, 201 भा.द.वि. के तहत् अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 22.02.2022 को प्रार्थी जयपाल राम उम्र 38 साल ने थाना आस्ता में रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी दीदी मृतिका झिबरी बाई उम्र 50 साल दिनांक 19.02.2022 को घर से दोपहर में बकरी…

Read More

कोरोना के चलते बंद रहे स्कूलों में विद्यार्थियों को वापस लाना चुनौतीपूर्ण कार्य -फेडरेशन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर नीति आयोग के दिसंबर 21 के रिपोर्ट के अनुसार छत्तीसगढ़ का 29.91 % आबादी गरीबी रेखा के नीचे है। कोरोना काल के चलते अनेक परिवारों की आर्थिक स्थिति बेहद दयनीय हो गया है। स्कूली विद्यार्थी भी अपने परिवार के जीवन-यापन के लिए खेतों एवं अन्य काम पर जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन के प्रांताध्यक्ष राजेश चटर्जी, जशपुर जिला अध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता, महामंत्री संजीव शर्मा एवं कोषाध्यक्ष अवनीश पांडेय का कहना है कि कोरोना संक्रमण काल में लंबे समय तक स्कूल बंद रहने के…

Read More

परिवार परामर्श केन्द्र जशपुर में समझौते से निपट रहे मामले, 3 में दो प्रकरण निपटे एक को मिला समय

परिवार परामर्ष केन्द्र सिटी कोतवाली जशपुर में सदस्य/काउंसलर की उपस्थिति में बैठक आयोजित कर 3 प्रकरणों की सुनवाई की गई, सुनवाई उपरांत 2 प्रकरण में आपसी समझौता एवं 1 प्रकरण में आगामी तिथि दी गई समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर दिनांक 22.02.2022 को जिला मुख्यालय जशपुर स्थित परिवार परामर्श केन्द्र सिटी कोतवाली जशपुर में प्रकरणों की सुनवाई के लिये सदस्य/काउन्सलर की उपस्थिति में बैठक आयोजित कर सुनवाई की गई। सुनवाई दौरान 02 प्रकरणों में आपसी समझौता किया गया एवं 01 प्रकरण में समय मांगने पर आगामी तिथि नियत कर उपस्थित होने…

Read More

तीन वर्षो तक युवती को साथ में रखकर करता दुष्कर्म फिर शादी से कर दिया इंकार, युवती की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

दुष्कर्म करने वाले आरोपी दानिएल मिंज को अपराध पंजीबद्ध होने के 5 घंटे के भीतर थाना फरसाबहार पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक अभिरक्षा में थाना फरसाबहार में आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 12/2022 धारा 376, 376 (2)(N) भा.द.वि. के तहत् अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर    मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि फरसाबहार क्षेत्र की रहने वाली 27 वर्षीय युवती ने थाना में दिनांक 22.02.2022 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसे पूर्व परिचित आरोपी दानिएल मिंज द्वारा शादी कर पत्नी बनाकर रखूंगा कहकर माह मार्च 2019 से…

Read More

एकल अभियान का एसओसी प्रशिक्षण केन्द्रीय समिति प्रशिक्षण प्रमुख जी अनील कुमार द्वारा अम्बिकापुर भाग मुख्यालय कुनकुरी में दिया गया

समिति पदाधिकारी एवं सेवाव्रती कार्यकर्ताओं को एकल अभियान योजना के सभी आयामों का दिया गया प्रशिक्षण कार्यालयीन प्रक्रिया एवं रिपोर्टिंग की दी गई सूक्ष्म जानकारी सागर जोशी, समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी पंचमुखी शिक्षा के माध्यम से देश के ग्रामीण अंचलों के सर्वांगीण विकास के लिये निरंतर क्रियाशील संगठन एकल अभियान के भाग अम्बिकापुर के मुख्यालय केन्द्र कुनकुरी में समिति ओरियंटेशन कोर्स (एसओसी) का समिति प्रशिक्षण केन्द्रीय समिति प्रशिक्षण प्रमुख व प्रभाग अभियान प्रमुख पी टेन जी. अनील कुमार के द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। एकल अभियान की पंचमुखी शिक्षा…

Read More

छत्तीसगढ़ में आगामी 3-4 दिनों में हल्की बारिश की संभावना, न्यूनतम तापमान में 4 से 5 डिग्री की होगी वृद्धि

 समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर/ जशपुर छत्तीसगढ़ में आगामी 24 फरवरी को सरगुजा संभाग में तथा बिलासपुर संभाग में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश अथवा बूंदाबांदी होने की संभावना है। इसी तरह 25 फरवरी और 26 फरवरी को प्रदेश के बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर संभाग के जिलों में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा अथवा छीटें पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से ऊपरी हवा का चक्रवाती घेरा दक्षिण पाकिस्तान और उससे लगे राजस्थान के ऊपर 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। इसके…

Read More

जशपुर कलेक्टर ने सुनी जनदर्शन में आम लोगों की समस्या, आवेदनों का गंभीरता से निराकरण करने के अधिकारियों को दिए निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने आज जनदर्शन के माध्यम से आमजनों की शिकायतों को गंभीरता से सुना। उन्होंने प्राप्त आवेदनों को समय सीमा के भीतर प्राथमिकता से आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। जनदर्शन में आर्थिक सहायता, वेतन भुगतान, रोजगार प्रदाय, मजदूरी भुगतान, पेंशन भुगतान, अनुकम्पा नियुक्ति, मुआवजा, बंटवारा,  भूमि-विवाद, विद्युत लाईन जुड़वाने, हैंडपंप लगवाने,  जल भराव, नामांतरण सहित अन्य मामलों के आवेदन प्राप्त हुए। जिसका कलेक्टर श्री अग्रवाल ने समस्त आवेदनों के निराकरण हेतु संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित…

Read More

पॉलिटेक्निक कॉलेज के 5 छात्रों का ऑनलाईन कैम्पस प्लेसमेंट ड्राइव में ऑपरेटर इंजीनियर ट्रेनी के पद पर हुआ चयन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज जशपुर के पांच छात्रों का कृष्णा मारूति लिमिटेड, अहमदाबाद द्वारा आयोजित ऑनलाईन कैम्पस प्लेसमेंट ड्राइव में ऑपरेटर इंजीनियर ट्रेनी के पद पर चयन हुआ है।  विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार संस्थान के मैकेनिकल ब्रांच के पाँच छात्रों सुरेन्द्र कुमार, विनेश कुमार, विवेक कुमार, रितिक ताम्रकार तथा सुनील कुमार सोन का ऑपरेटर इंजीनियर ट्रेनी के पद पर चयनित हुए है। संस्था के प्राचार्य एवं समस्त व्याख्याताओं ने चयनित छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

Read More

विश्व सामाजिक न्याय दिवस के अवसर पर बालिका गृह जशपुर में विधिक साक्षरता शिविर का किया गया आयोजन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर सालसा के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर की अध्यक्षा जिला एवं सत्र न्यायाधीश जशपुर श्रीमति अनिता डहरिया के मार्गदर्शन में  विश्व सामाजिक न्यायदिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर के सचिव श्री अमित जिन्दल ने बालिकागृह जशपुर में जांच विजिट की और विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया।  उन्होंने बताया कि 26 नवंबर 2007 को संयुक्त राष्ट्र की साधारण सभा ने तय किया कि प्रत्येक वर्ष  20 फरवरी को विश्व सामाजिक न्याय दिवस के रूप में मनाया जायेगा। इस वर्ष की थीम औपचारिक…

Read More

जशपुर जिला जनसंपर्क विभाग द्वारा छायाचित्र प्रदर्शनी लगाकर लोगों को दी जा रही है विभागीय योजनाओं की जानकारी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला जनसंपर्क कार्यालय जशपुर द्वारा  विकासखण्ड जशपुर के ग्राम पतराटोली में  फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से विभिन्न शासकीय योजनाओं के संबंध में छायाचित्र लगाकर लोगों को जानकारी दी गई है। साथ ही विभाग के द्वारा विभिन्न योजनाओं से संबंधित पत्रिका जन-मन, छत्तीसगढ़ मॉडल सहित विभिन्न पत्रिका का वितरण किया गया।  शिविर में ग्राम खखरापाठ के मार्टिन तिर्की, जकबा के सुनिल भगत, छोटा गलौण्डा का दुलार तिग्गा, सराईटोली के श्री हेरमंत ने बताया कि उन्होंने आज जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाए गए इस स्टॉल में विभिन हितग्राही मूलक…

Read More