समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. जशपुर जिले के वरिष्ठ पत्रकार स्व. श्री विश्वबंधु शर्मा के आकस्मिक निधन होने पर जिला जनसंपर्क कार्यालय जशपुर के अधिकारी श्रीमती नूतन सिदार एवं सहायक सूचना अधिकारी श्री सुरजीत सिंह, सहायक ग्रेड-01 श्रीमती सुषमा कुजूर, सहायक ग्रेड-01 श्री विनोद कुमार यादव, श्री नन्दलाल यादव, श्री रवि विश्वकर्मा, राजकुमार पैंकरा और श्री अशोक तिर्की ने विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किए हैं। श्री शर्मा नईदुनिया में लम्बे समय तक अपनी सेवाएं दिए हैं। वर्तमान में अपना स्वयं का पोर्टल ग्राउण्ड जीरो का संचालन कर रहे थे। स्व. श्री विश्वबंधु…
Read MoreCategory: जशपुर
जशपुर कलेक्टर, एसपी ने वरिष्ठ पत्रकार स्व. विश्वबंधु शर्मा को दी विनम्र श्रद्धांजलि, जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारियों ने भी दी श्रद्धांजलि
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. जशपुर जिले के वरिष्ठ पत्रकार स्व. विश्वबंधु शर्मा का 28 दिसम्बर 2021 को रांची के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया है। कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दुःख की इस घड़ी में परिजनों को सहन शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। जिले के अधिकारी-कर्मचारियों ने दुःख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किए हैं।
Read Moreजशपुर जिले में प्राकृतिक आपदा में जनहानि के 4 मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 16 लाख की सहायता राशि स्वीकृत
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के 4 मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत् 16 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसमें पानी में डूबने से मनोरा तहसील के ग्राम अधंला निवासी स्व. रोहन राम की मृत्यु 21 मार्च 2018 को हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पिता श्री सोनसाय राम हेतु 4 लाख की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार पानी में डूबने से फरसाबहार तहसील के ग्राम धौरासांड…
Read Moreजशपुर कलेक्टर ने आदिम जाति विकास विभाग के अंतर्गत परियोजना एवं प्राधिकरण के प्रगतिरत निर्माण कार्याे की ली समीक्षा बैठक
योजनाओं के स्वीकृत व अपूर्ण कार्यों को यथाशीघ्र पूर्ण करें- कलेक्टर श्री अग्रवाल समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आदिम जाति अनुसूचित जाति विकास विभाग के अंतर्गत अनुसूचति जाति विकास प्राधिकरण, एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना, सरगुजा विकास प्राधिकरण के प्रगतिरत निर्माण कार्याे की समीक्षा बैठक ली। इस अवसर पर सहायक आयुक्त आदिम जाति विकास विभाग श्री बी.के. राजपूत, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग व ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, समस्त जनपद सीईओ, उद्यानिकी, क्रेडा सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर श्री अग्रवाल…
Read Moreजशपुर अपर कलेक्टर ने सुनी जनदर्शन में आम लोगों की समस्या
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में अपर कलेक्टर आई.एल.ठाकुर ने आज जनदर्शन के माध्यम से आमजनों की शिकायतों को गंभीरता से सुना। उन्होंने 22 प्राप्त आवेदनों को समय सीमा के भीतर प्राथमिकता से आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। जनदर्शन में आर्थिक सहायता, वेतन भुगतान, रोजगार प्रदाय, मजदूरी भुगतान, पेंशन भुगतान, मुआवजा, भूमि-विवाद, विद्युत लाईन जुड़वाने, जल भराव, नामांतरण, कब्जा हटवाने सहित अन्य मामलों के आवेदन प्राप्त हुए। जिस पर अपर कलेक्टर ने समस्त आवेदनों के निराकरण हेतु संबंधित विभागों…
Read Moreजशपुर जनसंपर्क विभाग के द्वारा कुनकुरी विकासखंड के ग्राम नारायणपुर बाजारडांड में लगाई गई फोटो प्रदर्शनी, शिविर के माध्यम से विभागीय योजनाओं की दी जा रही है जानकारी
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. राज्य सरकार के तीन वर्ष पूरे होने के अवसर पर जनसंपर्क विभाग द्वारा कुनकुरी विकासखंड के नारायणपुर बाजारडांड में फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। फोटो प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, महिला उत्थान के लिए संचालित योजनाएं, लघु वनोपज की खरीदी से लाभ, तेन्दूपत्ता संग्रहण, पेयजल आपूर्ति, समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी, धन्वंतरी योजना, गोधन न्याय योजनांतर्गत गोबर खरीदी, डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना, मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लिनिक योजना, सार्वभौम पीडीएस इत्यादि को प्रदर्शित करते हुए प्रदर्शनी स्थल में योजनाओं से संबंधित ब्रोशर, पुस्तक,…
Read Moreजशपुर कलेक्टर ने बाल सम्प्रेक्षण गृह में रहने वाले बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के दिए निर्देश
कलेक्टर ने महिला बाल विकास विभाग की जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की ली बैठक समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने आज कलेक्टर सभाकक्ष में जिला बाल संरक्षण समिति, निरीक्षण समिति, सलाहकार समिति, महिला बाल विकास विभाग की जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की त्रैमासिक बैठक ली। उन्होंने किशोर न्याय बोर्ड में लंबित प्रकरणों के अद्यतन स्थिति, बाल कल्याण समिति में लंबित प्रकरणों की स्थिति, बाल सम्प्रेक्षण गृह, किशोर न्याय बोर्ड, बाल कल्याण समिति की भवन निर्माण की अद्यतन स्थिति, बाल देखरेख संस्थाओं में संरक्षित बच्चों की…
Read Moreजशपुर कलेक्टर ने जिला स्तरीय सतर्कता एवं मानिटरिंग समिति की ली त्रैमासिक बैठक, लंबित प्रकरणों का निराकरण गंभीरता से करने के दिए निर्देश
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत् जिला स्तरीय सतर्कता एवं मानिटरिंग समिति की त्रैमासिक बैठक जिला कार्यालय के सभाकक्ष में ली और लंबित प्रकरणों का गंभीरता से निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में स्वीकृत राहत प्रकरण, न्यायालय में निर्णय हेतु लंबित प्रकरण, पुलिस अधीक्षक कार्यालय के लंबित प्रकरण सहित अन्य विषयों पर विस्तार से जानकारी ली। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रतिभा पाण्डेय, अपर कलेक्टर श्री आई.एल.ठाकुर, आदिम जाति विभाग…
Read Moreजशपुर कलेक्टर ने सड़क निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने के कारण विभाग के कार्यपालन अभियंता और ठेकेदार को नोटिस जारी करने के दिए निर्देश
फरसाबहार के ऑक्सीजन प्लांट और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को शीघ्र पूर्ण करने के लिए कहा चिन्हांकित गौठान और चारागाह में सोलर पंप लगाने के दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने आज कलेक्ट्रोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में अधिकारियों को विभिन्न विकास कार्यो का लोकार्पण, शिलान्यास और सामग्री वितरण के लिए हितग्राहियों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री पी.सुथार को फरसाबहार विकासखण्ड के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र और ऑक्सीजन प्लांट को 15 जनवरी से पूर्व पूर्ण…
Read Moreपुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा जिले के विभिन्न थानों में पदस्थ सी.सी.टी.एन.एस. ऑपरेटरों का बैठक लेकर उनके कार्यों की समीक्षा कर दिया गया आवश्यक दिशा-निर्देश
सी.सी.टी.एन.एस. योजना के तहत् डाटा एंट्री एवं सिंक का कार्य लगन एवं मेहनत से संपादित करने वाले कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं नगद ईनाम से पुरस्कृत किया गया समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,जशपुर, दिनांक 27.12.2021 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय जशपुर में पुलिस अधीक्षक जशपुर विजय अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा जिले के विभिन्न थानों में पदस्थ सी.सी.टी.एन.एस. ऑपरेटर कर्मचारियों की मीटिंग लेकर उनके कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।समीक्षा दौरान जिले के थाना सिटी कोतवाली जशपुर, थाना तपकरा, थाना बागबहार, थाना दुलदुला में डाटा एंट्री एवं सिंक का कार्य…
Read More