थाना व चौकी में लंबित सभी पुराने प्रकरणों की निराकरण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. पुलिस अधीक्षक कार्यालय जशपुर में रविवार को पुलिस अधीक्षक जशपुर विजय अग्रवाल द्वारा थाना प्रभारी जशपुर, फरसाबहार, सन्ना एवं कांसाबेल के प्रभारियों की मीटिंग लेकर पंजीबद्ध चिटफंड प्रकरणों का बारीकी से समीक्षा की गई, साथ ही पुराने लंबित प्रकरणों के निराकरण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। थाना प्रभारियों को थाना में पंजीबद्ध चिटफंड प्रकरण में प्राप्त आवेदनों को प्रकरण में शामिल कर चार्ट बनाने एवं राशि का उल्लेख, निवेशकों का…
Read MoreCategory: जशपुर
भाजपा का चक्का जाम बेशर्म नौटंकी का नमूना – कांग्रेस
15 साल तक भाजपा 26.5 प्रतिशत और 25 प्रतिशत वैट लेती थी तब वैट का क्यों विरोध नहीं किया? रसोई गैस, खाद्य तेल, रोजमर्रा के सामानों की महंगाई पर भाजपाई क्यों आंदोलन नहीं करते? समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, वैट कम करने की मांग को लेकर भाजपा द्वारा किया गया चक्का जाम आंदोलन भाजपा के बेशर्म नौटंकी का नमूना है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि यदि डीजल-पेट्रोल पर वैट लेना गलत है तो भाजपा बतायें उसने 15 सालों तक वैट क्यों लगाया था? क्या…
Read Moreजशपुर जिला पंचायत सीईओ की उपस्थिति में जशपुर के ग्राम नारायणपुर में रात्रि चौपाल का हुआ आयोजन, ग्रामीणों की समस्या सुनते हुए समस्याओं का यथाशीघ्र निदान करने के दिए निर्देश
प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के सबंध में ग्रामीणों को दी विस्तार से जानकारी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,जशपुर- मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के.एस. मण्डावी की उपस्थिति में विगत दिवस जनपद पंचायत जशपुर के ग्राम पंचायत नारायणपुर में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। श्री मण्डावी ने उपस्थित सभी ग्रामीणों को प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के सबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए उन्हें योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित किया। मनरेगा कार्यों की जानकारी लेते हुए पूर्ण कार्य, समय पर मजदूरी भुगतान एवं काम की उपलब्धता…
Read Moreपुलिस कल्याण पेट्रोल पंप जशपुर में कार्यरत कर्मचारियों को अग्निशमन के प्रयोग एवं दुर्घटना के समय बचाव कार्य हेतु दिया गया प्रशिक्षण
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के दिशा निर्देश व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रतिभा पांडेय के मार्गदर्शन पर पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप प्रभारी सूबेदार सौरभ चंद्राकर के नेतृत्व में शुक्रवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला अग्निशमन अधिकारी योग्यता साहू के द्वारा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप जशपुर में कार्यरत कर्मचारियों को अग्निशमन यंत्र के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि होने वाली आगजनी दुर्घटनाओं से बचाव किय प्रकार करें। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के फायर एक्स टिगयूसर, फायर बॉल आदि के बारे…
Read Moreराज्य सरकार द्वारा पेट्रोल डीजल में वेट टेक्स कम न करने के विरोध में भाजपाईयों ने किया एनएच पर चक्का जाम
वक्ताओं ने कहा जब तक टेक्स कम नही होगा भाजपा करते रहेगी आंदोलन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी. छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार द्वारा पेट्रोल डीजल में वेट टेक्स कम न करने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिला स्तरीय विरोध प्रदर्शन के अन्तर्गत कुनकुरी जय स्तम्भ चौक पर चक्का जाम किया। लगभग एक घण्टे तक भाजपा के जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता एनएच पर बैठकर पेट्रोल डीजल के दामों में कमी करने की मांग राज्य सरकार से की। चक्का जाम के अन्तर्गत उपस्थित कार्यकर्ताओं को भाजपा नेताओं के द्वारा संबोधित भी किया…
Read Moreछ.ग. सरकार द्वारा पेट्रोल डीजल पर वेट कम न करने के विरोध में शनिवार को भाजपा जय स्तम्भ चौक कुनकुरी में करेगी चक्का जाम
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी. पेट्रोल डीजल पर केन्द्र सरकार द्वारा टेक्स कम किये जाने के बाद भी प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा वेट टेक्स में कमी न करने के कारण पेट्रोल डीजल के मूल्य छत्तीसगढ़ प्रदेश में कम नही होने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन के आव्हान पर भारतीय जनता पार्टी जिला जशपुर द्वारा एक दिवसीय विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इस आंदोलन के अन्तर्गत शनिवार 20 नवम्बर को दोपहर 12 बजे जय स्तम्भ चौक कुनकुरी में चक्काजाम किया जायेगा। इस संबंध में विज्ञप्ति जारी…
Read Moreकलेक्टर ने जिले से लगे सीमावर्ती चेकपोस्ट लोदाम एवं आरा का किया आकस्मिक निरीक्षण, चेकपोस्ट पर नियुक्त कर्मचारियों को मुश्तैदी से ड्यूटी करने के दिये निर्देश, सड़क मार्ग के अलावा कच्चे रास्तो, पगडंडियों पर भी निगरानी रखने की दी हिदायत
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने जिले की सीमावर्ती चेकपोस्ट लोदाम एवं आरा का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने चेकपोस्ट का निरीक्षण करते हुए अवैध धान परिवहन के संबंध में जानकारी ली। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल, वनमण्डलाधिकारी कृष्ण जाधव सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। उन्होंने चेकपोस्ट पर तैनात कर्मचारियों की जानकारी लेते हुए उपस्थिति पंजी का अवलोकन किया साथ ही कर्मचारियों को नियमित रूप से जिम्मेदारी पूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष धान की अवैध परिवहन पर…
Read Moreजशपुर कलेक्टर ने संघ के पदाधिकारियों को व्यक्तिगत रूचि लेकर कार्य करने एवं ग्रामीण स्तर पर खेल को बढ़ावा देने के दिए निर्देश, जिले में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं- कलेक्टर श्री अग्रवाल
जिले में खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए कलेक्टर श्री अग्रवाल की अध्यक्षता में खेल संघ की बैठक संपन्न समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. जिले में खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में खेल संघ की बैठक संपन्न हुई। उन्होंने खेल संघ के पदाधिकारियों से जिले में खेल के विकास के संबंध में विस्तार से चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा- निर्देश दिए। उन्होंने जिले के खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए ग्रामीण स्तर से खेल प्रतियोगिता आयोजन करने की बात कही। जिससे…
Read Moreसरस्वती शिशु मंदिर के वार्षिकोत्सव में शामिल हुई सांसद श्रीमती गोमती साय
विद्यालय के विस्तार एवं निर्माण कार्य के लिए सांसद मद से पांच लाख रुपये की घोषणा की समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी. रायगढ़ लोकसभा सांसद श्रीमती गोमती साय जशपुर जिले के दुलदुला विकास खण्ड के ग्राम बंगुरकेला के सरस्वती शिशु मंदिर के वार्षिकोत्सव समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई। सांसद श्रीमती साय ने कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में पाठ्यक्रम की शिक्षा के साथ संस्कारों की भी शिक्षा दी जाती है। यह विशेष बात है। भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति की जानकारी छात्र जीवन मे ही मिले यह…
Read Moreरामरेखा धाम त्रेतायुग में भगवान राम , माता सीता एवं भगवान लक्ष्मण के आगमन का पुण्य धाम है- सांसद गोमती साय
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी. रायगढ़ लोकसभा सांसद श्रीमती गोमती साय जशपुर जिले के दुलदुला विकास खण्ड के ग्राम बंगुरकेला में कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर आयोजित रामरेखा धाम मेला में सम्मिलित हुई। सांसद श्रीमती साय ने कहा कि रामरेखा धाम त्रेतायुग में भगवान राम , माता सीता एवं भगवान लक्ष्मण के आगमन का पुण्य धाम है। जंहा के दर्शन से सभी कष्टों का निवारण है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक रोहित साय, सांसद प्रतिनिधि उमा देवी,जनपद सदस्य पिंकी गुप्ता, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ममता कश्यप, मण्डल…
Read More