भेंट मुलाक़ात कार्यक्रम में पधारे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए सभी जनों के प्रति संसदीय सचिव यू.डी.मिंज द्वारा किया गया आभार प्रदर्शन

कार्यक्रम निर्विघ्न सम्पन्न होने पर ईश्वर का भी किया धन्यवाद समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भेंट मुलाक़ात कार्यक्रम, पम्पशाला (फरसाबाहर) पतराटोली (दुलदुला) और सलिहाटोली (कुनकुरी) का दिनांक 25 और 26 जून 2022 के कार्यक्रम में पधारने और जनता को विभिन्न सौगात देने, जनता की समस्या जानने, समाज के लोगों, अधिकारियों, पत्रकारगणों से मिलने उनकी समस्याएं सुनने और दूर करने के लिए, कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोगियों सहित ईश्वर को भी धन्यवाद ज्ञापित किया हैं. उन्होंने कहा कि सर्वप्रथम ईश्वर को धन्यवाद दूंगा जिन्होंने …

Read More

लोरो धाम पहुँचे संसदीय सचिव यू.डी.मिंज और ग्रहण किया प्रसाद, कहा लोरो हमारे जशपुर जिले की पहचान है

संसदीय सचिव नें शिव मंदिर लोरो घाट के लिये हाई मास्क सोलर लाइट के लिये दी स्वीकृति लोरो धाम में जल्द ही बिजली पहुँचने के साथ ही लगेगा ट्रांसफार्मर समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर संसदीय सचिव एवं कुनकुरी विधायक यू.डी. मिंज आज दोपहर लोरो घाट स्थित शिव मंदिर पहुंचे और वहाँ मंदिर प्रांगण में लोरो धाम समिति के सदस्यों से मुलाक़ात की. लोरो धाम के पुजारी ने तिलक लगा कर स्वागत किया. उन्होंने शिव मंदिर का प्रसाद भी ग्रहण किया. इस मौके पर गणेश मिश्रा, राजू श्रीवास्तव, यशवंत सिंह, कमलेश सिँह,…

Read More

बड़ी खबर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा पर त्वरित अमल, विशेष पिछड़ी जनजाति के शिक्षित युवाओं की योग्यतानुसार की जाएगी भर्ती, जिले में सीधी भर्ती के रिक्त पदों के विरूद्ध भर्ती की स्वीकृति का आदेश जारी

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा मंत्रालय से जारी किया गया आदेश अबूझमाड़िया, पहाड़ी कोरवा, बिरहोर, बैगा, कमार, पंडो एवं भुंजिया वर्ग के 9623 शिक्षित युवाओं को मिलेगा लाभ समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा विशेष पिछड़ी जनजाति के शिक्षित युवाओं को योग्यतानुसार शासकीय नौकरी देने की घोषणा पर त्वरित अमल करते हुए आज सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा मंत्रालय से भर्ती के संबंध में स्वीकृति का आदेश जारी कर दिया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी किए गए आदेश के अनुसार विशेष पिछड़ी जनजाति के शिक्षित युवाओं की उनकी…

Read More

पर्यटन स्थलों की जानकारी के लिए तैयार की गई “जोहर जशपुर” नामक वेबसाइट का भी मुख्यमंत्री ने किया विमोचन

जशपुर जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने मुख्यमंत्री ने किया सरना एथनिक रिसोर्ट में टेलिस्कोप का लोकार्पण देशदेखा पर्यटन समिति को टेलिस्कोप सहित 10 कैम्पिंग टेंट व उपकरण भी दिए समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरना एथनिक रिसोर्ट में टेलिस्कोप का लोकार्पण किया गया। उन्होंने कहा कि जिले में पर्यटन की अपार संभावनाएं है। यहां चारों और प्रकृति की मनोरम सौंदर्य देखने को मिलता है। इस हेतु यहां पर्यटन स्थलों के विकास का सतत कार्य किया जा रहा है।…

Read More

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा जशपुर के बालाछापर गौठान का किया गया निरीक्षण

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बालाछापर गौठान का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां स्व- सहायता समूह शेड, गौठान में स्थपित तेल, आटा चक्की एवं धान कुटाई मशीन का अवलोकन किया। इस मौके पर सहेली स्व- सहायता समूह की महिला मीरा देवी ने बताया कि मुर्गीपालन से उन्हे अब तक 30 हजार से अधिक की आमदनी हुई है। मुख्यमंत्री ने यहां 800 हेक्टेयर में निर्मित स्व- सहायता समूह के उद्यान का अवलोकन भी किया। मुख्यमंत्री के बालाछापर गौठान पहुंचने पर महिलाओं ने तिलक लगाकर, आरती उतारकर और सूत…

Read More

तीरंदाजी का प्रशिक्षण ले रहे बच्चों से मिले मुख्यमंत्री, तीर से हिट किया टार्गेट

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज जशपुर में तीरंदाजी का प्रशिक्षण ले रहे बच्चों से मिलने पहुंचे। यहां उन्होंने बच्चों के आग्रह पर तीर और धनुष से बुल्स आई पर निशाना साधा और सधे हुए अंदाज़ में तीर टारगेट के करीब हिट किया, निशाना लगते ही बच्चों सहित सभी लोगों की तालियां गूंज उठी। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने आर्चरी का प्रशिक्षण ले रहे बच्चों से आर्चरी की बारीकियों पर बात की और उनका उत्साहवर्धन किया। गौरतलब है कि तीरंदाजी केंद्र एवं एकलव्य खेल अकादमी द्वारा जशपुर में बच्चों…

Read More

मुख्यमंत्री ने जशपुर में किया फूड प्रोसेसिंग एवं पैकेजिंग लैब का लोकार्पण

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जशपुर के रंजीता स्टेडियम परिसर में स्थित फूड प्रोसेसिंग एंड पैकेजिंग लैब में खाद्य उत्पाद प्रसंस्करण प्रयोगशाला एवं पैकेजिंग केंद्र भवन का लोकार्पण किया। इस भवन डीएमएफ फंड से 22.72 लाख रुपए की लागत से तैयार किया गया है। यहां स्थापित विभिन्न मशीनों की लागत लगभग 34 लाख रुपए है। यह प्रदेश का पहला उच्च स्तरीय लैब है, जिसमें विभिन्न उत्पादों के रॉ- मटेरियल को प्रसंस्कृत कर उन्हें विक्रय के लिए सी मार्ट में भेजा जाएगा। इससे समूहों को सुनिश्चित आमदनी प्राप्त…

Read More

स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय बनने से पुराना वैभव लौट आया- मुख्यमंत्री श्री बघेल

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/रायपुर प्रदेश व्यापी भेंट मुलाकात कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां जशपुर में स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का शुभारंभ किया । स्कूल परिसर को देखकर मुख्यमंत्री ने कहा कि ब्रिटिश शासन काल में सन 1932  में निर्मित यह स्कूल अपना वैभव खो रहा था ,जीर्ण शीर्ण हो रहा था लेकिन आत्मानंद स्कूल खुलने के पश्चात स्कूल अपने पुराने  वैभव पर लौट आया है  । ज्ञात है कि शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जशपुर को स्वामी आत्मानंद स्कूल में तब्दील…

Read More

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जशपुर विधानसभा में 120 करोड़ 50 लाख 55 हजार रुपए के विकास कार्यो का भूमिपूजन एवं लोकर्पण किया

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जशपुर विधानसभा में 120 करोड़ 50 लाख 55 हजार रुपए के विकास कार्यो का भूमिपूजन एवं लोकर्पण किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जशपुर विधानसभा में 120 करोड़ 50 लाख 55 हजार रुपए के कुल 152 कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। जिसके अंतर्गत 60 करोड़ 61 लाख 22 हजार रूपए के 89 लोकार्पण कार्य एवं  59 करोड़ 89 लाख 33 हजार रूपए के 63 भूमिपूजन कार्य शामिल है।

Read More

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरना एथिनक रिसोर्ट में टेलिस्कोप का लोकार्पण किया

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/रायपुर सरना एथिनक रिसॉर्ट में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए रिसोर्ट में टेलिस्कोप का शुभारंभ कियाl सरना एथिनक रिसोर्ट में पर्यटकों के लिए स्थापित किए गए है। उन्होंने यह टेलीस्कोप देशदेखा पर्यटन महिला स्व सहायता समूह को प्रदान किया । जिनके द्वारा इस टेलिस्कोप को  देशदेखा पर्यटन स्थल पर संचालित किया जाएगा। जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा। साथ ही देशदेखा पर्यटन समिति को 10 कैम्पिंग टेंट व  उपकरण भी प्रदान किया गया। पर्यटन स्थल देश देखा में  कैम्पिंग की व्यवस्था हो…

Read More