जशपुर में संपत्ति विरूपण पर कड़ी कार्यवाही का आदेश: चुनावी प्रचार में शासकीय और निजी संपत्तियों का दुरुपयोग नहीं सहन किया जाएगा…. पढ़ें जारी आदेश….

जशपुर/ कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी, रोहित व्यास ने आगामी नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत आम चुनाव 2024-25 के मद्देनजर शासकीय और अशासकीय संपत्तियों के विरूपण को लेकर कड़े आदेश जारी किए हैं। इन आदेशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए एक प्रभावी टीम गठित करने का निर्देश भी दिया गया है, जो चुनाव प्रचार के दौरान किसी भी प्रकार की संपत्ति को विकृत करने वाले कार्यों पर नजर रखेगी। आदेश के तहत, छत्तीसगढ़ संपत्ति विरूपण निवारण अधिनियम 1994 की धारा 03 के अनुसार, कोई भी व्यक्ति यदि बिना संपत्ति के…

Read More

जशपुर : कलेक्टर ने जारी किया शस्त्र जमा करने का आदेश, चुनावी शांति बनाए रखने के लिए कड़े कदम….पढ़ें पूरा आदेश….

जशपुर/ जिले में आगामी नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत आम चुनाव के दौरान चुनावी प्रक्रिया को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संचालित करने के लिए कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी रोहित व्यास ने महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। इस आदेश के तहत, जिले के सभी शस्त्र लायसेंसियों को 20 जनवरी 2025 से 07 दिनों के अंदर अपने आग्नेय अस्त्र नजदीकी पुलिस स्टेशन या मान्यता प्राप्त शस्त्र डीलर के पास जमा करने का निर्देश दिया गया है। यह कदम चुनाव के दौरान भय और आतंक की स्थिति से बचने के लिए उठाया…

Read More

जशपुर में आदर्श आचार संहिता लागू: कलेक्टर ने जारी किए घातक हथियारों, सशस्त्र जुलूस और बिना अनुमति सभाओं पर सख्त प्रतिबंध, निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के निर्देश

जशपुर/ नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की प्रक्रिया के तहत छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित आदर्श आचार संहिता के पालन हेतु कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी रोहित व्यास ने जिले में शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए हैं। ये आदेश भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत पारित किए गए हैं और जिले में निर्वाचन प्रक्रिया के निर्विघ्न संचालन के लिए आवश्यक हैं। प्रमुख बिंदु: आयोग का रुख: कलेक्टर रोहित व्यास ने स्पष्ट किया कि यह आदेश जिले में शांति और निष्पक्ष…

Read More

जशपुर पुलिस की नाकाबंदी में बड़ी कामयाबी: ओडिशा से आ रही अवैध अंग्रेजी शराब का भंडाफोड़, एक तस्कर गिरफ्तार, जानिए कैसे हुआ खुलासा!

जशपुर पुलिस की सक्रिय नाकेबंदी से पकड़ाने लगे हैं तस्कर पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल जशपुर/ पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि 19 जनवरी 2025 को थाना तपकरा पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी कि एक पीक-अप वाहन क्रमांक JH01FE- 0581 से एक व्यक्ति अवैध शराब लेकर ओडिशा की ओर से लवाकेरा मार्ग से होते हुए छत्तीसगढ़ की ओर आ रहा है, उक्त सूचना से वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देश में तपकरा…

Read More

जशपुर में राजनीतिक दलों की बैठक, त्रिस्तरीय पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों पर हुई विस्तृत चर्चा

जशपुर, 20 जनवरी 2025/ सोमवार को जिला कार्यालय सभाकक्ष में जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार की अध्यक्षता में त्रिस्तरीय पंचायत एवं नगरीय निकायों के निर्वाचन के संबंध में सभी राजनीतिक दलों हेतु बैठक आयोजित की गयी। इस बैठक में अपर कलेक्टर प्रदीप कुमार साहू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी सहित राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के रूप में अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के हीरूराम निकुंज, सहस्त्रांशु पाठक, मनमोहन भगत, भारतीय जनता पार्टी की ओर से संतोष कुमार सिंह, फैजान सरवर खान, आम आदमी पार्टी की ओर से सोनसाय चौहान, सुमित पाठक,…

Read More

जशपुर: नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज़, सीईओ अभिषेक कुमार ने दी तारीखों की जानकारी, सुरक्षा को लेकर एसपी शशिमोहन सिंह का भरोसा

जशपुर, 20 जनवरी 2025/ आगामी नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के संबंध में आज कलेक्टरेट सभाकक्ष में जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार की अध्यक्षता में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। उन्होंने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव तीन चरणों में आयोजित की जाएगी। प्रथम चरण में 17 फरवरी को जनपद पंचायत बगीचा में, 20 फरवरी को जशपुर, मनोरा, दुलदुला, कुनकुरी और तीसरे चरण 23 फरवरी को फरसाबहार, कांसाबेल एवं पत्थलगांव में मतदान प्रातः 7 बजे से अपराह्न 3 बजे तक कराए जाएंगे। नगरीय…

Read More

जशपुर: महिला आयोग की सुनवाई में 5 मामलों का निपटारा, एफिडेविट आधारित शादी को किया शून्य, सोशल मीडिया पर गलत फोटो पोस्ट करने पर सख्त चेतावनी, महिलाओं को स्वच्छंद और सतर्क रहने का संदेश

जशपुर 20 जनवरी 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक एवं सदस्य गण श्रीमती प्रियम्वदा सिंह जूदेव व श्रीमती सरला कोसरिया द्वारा आज कलेक्ट्रेट सभा कक्ष जशपुर में महिला उत्पीड़न से संबंधित प्रकरणों पर सुनवाई की। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार महिला बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री अजय शर्मा आयोग के अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक की अध्यक्षता में प्रदेश स्तर पर आज 302 सुनवाई हुई। जशपुर जिले में 5 वि. जनसुनवाई. आज की सुनवाई में आवेदिका गण उपस्थित अना0 उप0…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर नगर पालिका क्षेत्र में 15.42 करोड़ लागत के विकासकार्यों का वर्चुअली किया भूमिपूजन

मुख्यमंत्री ने स्वच्छता दीदियों के मानदेय में 800 रूपये की वृद्धि की घोषणा की जशपुर के कम्यूनिटी हाल में आयोजित कार्यक्रम में विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने स्वच्छता दीदियों का किया सम्मान जशपुर, 20 जनवरी 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज पंडित दीनदयाल आडिटोरियम में आयोजित नगरीय विकास के सोपान कार्यक्रम के अंतर्गत अमृत मिशन अंतर्गत जलप्रदाय योजना का शिलान्यास किया। इसके साथ ही उन्होंने स्वच्छता दीदियों का सम्मान और अनुकम्पा नियुक्त पत्र का वितरण भी किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर जशपुर के वशिष्ठ कम्यूनिटी हाल में आयोजित कार्यक्रम…

Read More

मुख्यमंत्री श्री साय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना का किया शुभारंभ : जशपुर विधायक सहित जनप्रतिनिधिगण वर्चुअली कार्यक्रम में हुए शामिल

छत्तीसगढ़ में मोदी की एक और गारंटी हुई पूरीः मुख्यमंत्री श्री साय जशपुर, 20 जनवरी 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज रायपुर के न्यू सर्किट हाउस भवन से आयोजित कार्यक्रम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना का शुभारंभ किया। इस योजना के माध्यम से छत्तीसगढ़ में भूमिहीन मजदूरों के कल्याण हेतु 10 हजार रूपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इस अवसर पर जशपुर के वशिष्ठ कम्यूनिटी हाल में आयोजित कार्यक्रम में विधायक श्रीमती रायमुनी भगत सहित मौजूद अन्य जनप्रतिनिधियो ने रायपुर से हो रहे कार्यक्रम में वर्चुअली…

Read More

जशपुर में दमेरा पर्यटन स्थल पर हुआ स्वच्छता श्रमदान, जिला प्रशासन ने उठाया बड़ा कदम, जिला पंचायत सीईओ, एसडीएम सहित सभी ने ली स्वच्छता की शपथ

जशपुर, 20 जनवरी 2025/ जिले में पर्यटन स्थलों के विकास एवं संरक्षण के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है। जिसके तहत सोमवार को पर्यटन क्षेत्र दमेरा में कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन के अधिकारी- कर्मचारियों द्वारा  स्वच्छता श्रमदान किया। इस श्रमदान में जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार, एसडीएम ओंकार यादव, तहसीलदार जयश्री राजनपथे, अतिरिक्त सीईओ प्रदीप कुमार राठिया, जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार भटनागर, ईई जल संसाधन विनोद भगत, उपसंचालक पशु चिकित्सा अवधेश कुमार मरकाम, आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी, सहायक संचालक मत्स्य विभाग जितेंद्र…

Read More