बढ़ती दुर्घटनाओं एवं यातायात नियमों के उल्लंघन पर रोक लगाने चला जशपुर पुलिस का अभियान

दोपहिया वाहन में तीन सवारी, तेज गति, नाबालिक वाहन चालकों,  शराब सेवन कर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध हुई  चलानी कार्यवाही समदर्शी न्यूज़ जशपुर निरीक्षक लक्ष्मण सिंह धुर्वे , सउ निरीक्षक  हीरालाल बाघव थाना जसपुर निरीक्षक ओम प्रकाश ध्रुव रक्षित केंद्र जशपुर, यातायात प्रभारी सौरभ चंद्राकर के नेतृत्व में शनिवार को बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु यातायात पुलिस जशपुर द्वारा तेज गति, दो पहिया वाहन में तीन सवारी, नाबालिक वाहन चालक, शराब सेवन कर वाहन चलाने वालों की  विरुद्ध चलानी कार्यवाही के लिए…

Read More

अपराध की विवेचना में सूक्ष्म एवं गहन जाँच करने के लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एक दिवसीय प्रशिक्षण

जिले के थाना, चौकी में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक स्तर के पुलिस अधिकारी हुए सम्मिलित     समदर्शी न्यूज़ जशपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय जशपुर में जिले के विभिन्न थाना, चौकी में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक स्तर के पुलिस अधिकारियों का अपराध विवेचना के बारीकियों के संबंध में प्रशिक्षण सह बैठक लिया गया। इस बैठक में मुख्यतः अपराध जैसे गाली-गलौज, मारपीट, फोन पर धमकी देने के संबंध में विवेचना कार्यवाही, रोड एक्सीडेंट के मामलों में वाहनों की मैकेनिकल जॉंच पुलिस विभाग के एम.टी.ओ. से किया जाना बताया गया। अज्ञात वाहनों के द्वारा…

Read More

पोषण वाटिका की हरी सब्जियों से नन्हे-मुन्हें बच्चों को भोजन में मिल रहा है पौष्टिक आहार

आंगनबाड़ी केंद्रों के पोषण वाटिका में लगाई गई है हरी सब्जियां समदर्शी न्यूज़ जशपुरनगर कलेक्टर महादेव कावरे के निर्देशन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी अजय शर्मा के मार्गदर्शन में महिलाओं और बच्चों के विकास और उनके स्वास्थ्य को बेहतर रखने के उद्देश्य से महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा लगातार पोषण स्तर में सुधार और  सार्थक प्रयास किया जा रहा है। जिले के विभिन्न आंगनबाड़ी केन्द्रों में पोषण वाटिकाएं बनाई जा रहीं हैं। इन पोषण वाटिकाओं में आंगनबाड़ी परिसर में ही मुनगा, लाल भाजी, पालक भाजी, सहित अन्य पौष्टिक साग-सब्जी व फल उत्पादित किया…

Read More

नाबार्ड की योजना के नाम पर लिये चेक में हेराफेरी कर महिला शिक्षिका से ठगी के दो आरोपियों को कुनकुरी पुलिस ने ओडिसा से पकड़ा

390 रूपये के चेक को 1 लाख 390 का बनाकर निकाल ली थी रकम समदर्शी न्यूज कुनकुरी खुदको नाबार्ड कर्मचारी बताकर प्रधान पाठिका से चेक के माध्यम से ठगी करने के दो फरार आरोपी को कुनकुरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वर्ष 2018 के मार्च माह में वारदात को अंजाम देने के बाद से दोनो आरोपी फरार थे जिनकी पतासाजी के लिये पुलिस का जांच दल एक बार मुंबई व दो बार ओड़िसा प्रांत का दौरा कर चुकि थी फिर भी आरोपियों का सुराग नही मिल पा रहा था।…

Read More

पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज आर.एल.डांगी (भा.पु.से.) ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय जशपुर एवं रक्षित केन्द्र जशपुर का वार्षिक निरीक्षण किया, आयोजित दरबार में अधिकरियो कर्मचारियों की सुनी समस्यायें एवं किया निराकरण

पुलिस महानिरीक्षक द्वारा अच्छे टर्नआउट वाले अधिकारी कर्मचारियों एवं ड्राईवरों को नगद पुरूष्कार से पुरूष्कृत किया गया पुलिस महानिरीक्षक द्वारा रक्षित केन्द्र जशपुर परिसर में डॉग कैनल हाउस एवं यातायात पुलिस हेतु स्टॉपर का लोकार्पण किया  समदर्शी न्यूज़ जशपुर पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज, सरगुजा आर.एल.डांगी (भा.पु.से.) द्वारा शुक्रवार 27 अगस्त को जिला जशपुर के पुलिस अधीक्षक कार्यालय जशपुर एवं रक्षित केन्द्र जशपुर के विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दौरान सर्वप्रथम रक्षित केन्द्र जशपुर के परेड ग्राउंड में परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक विमलेश कुमार देवांगन के नेतृत्व में पुलिस…

Read More

जशपुर जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति ‘दिशा’ की बैठक सम्पन्न, दूरस्थ गांव की सड़कों को आवागमन के लिए सुविधाजनक बनायें- सांसद श्रीमती गोमती साय

समदर्शी न्यूज़ जशपुरनगर रायगढ़ लोकसभा सांसद श्रीमती गोमती साय ने आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति ‘दिशा’ की बैठक ली और लगभग 36 एजेण्डा पर विस्तार से समीक्षा की गई। इस अवसर पर जिला पंचायत के अध्यक्ष श्रीमती रायमुनी भगत, कलेक्टर महादेव कावरे, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के.एस.मण्डावी, जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत के अध्यक्ष और जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे। सांसद श्रीमती साय ने मनरेगा, दीनदयाल अन्तोदय योजना, दीनदया उपाध्यय ग्रामीण कौशल योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन योजना, पेयजल कार्यक्रम, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, डिजिटल भारत…

Read More

नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को कांसाबेल पुलिस ने किया गिरफ्तार, ग्राम सिहारबुड़ से तत्परतापूर्वक आरोपी की हुई गिरफ़्तारी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो जशपुर कांसाबेल थाना क्षेत्रांतर्गत रहने वाली 17 वर्षीय नाबालिग पीड़िता ने थाना कांसाबेल में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह  कक्षा 12 वीं में पढ़ाई करती है। पीड़िता दिनांक 24 अगस्त 2021 को प्रातः साढ़े नौ बजे अपने घर से सायकल से स्कूल जाने के लिये निकली थी उसी दौरान रास्ते में पड़ने वाले जंगल के पास उसे पूर्व परिचित दीपक यादव पहले से मोटरसायकल में खड़ा हुआ मिला, जिसने पीडिता की सायकल को रोककर इसका हाथ पकड़कर जबरदस्ती खींचते हुये जंगल के अंदर ले जाकर दुष्कर्म…

Read More

रूरल पुलिसिंग विस्तार के लिये जशपुर पुलिस ने सांईंटांगरटोली में लगाई चौपाल

चैकी लोदाम क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों को रोकने एवं पुलिस के सहयोग हेतु 25 पुरूष सदस्य एवं 10 महिला सदस्यों की ग्राम रक्षा समिति का गठन भी किया गया समदर्शी न्यूज ब्यूरो जशपुर पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जशपुर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में ”रूरल पुलिसिंग“ बढ़ाये जाने की आवश्यकता के अन्तर्गत थाना, चैकी के ग्रामों में जाकर स्थानीय ग्राम प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों के साथ सार्वजनिक स्थानों पर बैठक कर गांव की समस्या, विवाद एवं शिकायतों के संबंध में जानकारी लेकर उनका निराकरण करने का प्रयास करने का अभियान जिला…

Read More

समदर्शी न्यूज़ ब्रेकिंग : कांग्रेस के इन दो वरिष्ठ नेताओं को मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा, आयोग एवं परिषद् की संभाल रहे हैं जिम्मेदारी…

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो जशपुर छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा कैबिनेट मंत्री के नए दर्जो को लेकर एक आदेश जारी किया गया है. सामान्य प्रशासन विभाग के जारी हुए आदेश के अनुसार छ.ग. राज्य कृषक कल्याण परिषद् के अध्यक्ष  वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेन्द्र शर्मा को कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिला है. वही छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह को भी कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है. इन दोनों वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओ को केबिनेट मंत्री दर्जा दिए जाने से सम्बंधित आदेश छत्तीसगढ़ सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश…

Read More

एकल अभियान की बहनों ने कुनकुरी पुलिस जवानो को बाँधी राखी

कुनकुरी – एकल अभियान अंचल कुनकुरी के संच कुनकुरी मे आचार्य बंधु भगिनी सेवाव्रती एवं समिति के सदस्यों द्वारा थाना कुनकुरी के पुलिस अधिकारी और जवानो को रक्षा सूत्र बांध कर उनके लिए मंगल कामना की गई ।इस कार्यक्रम में एकल अभियान के सदस्य, समिति पदाधिकारी, अंचल के संवाद प्रमुख बिहारी नायक , श्रीहरि कथा योजना की अध्यक्ष श्रीमती सुरेखा गुप्ता, श्रीमती बसंती, संच समिति अध्यक्ष राधेश्याम सिंह, शिशु मंदिर कुनकुरी के प्राचार्य अजय कुमार कश्यप, आचार्य देवकरण राम, अंचल अभियान प्रमुख पवन कुमार सिंह, कार्यालय प्रमुख पंकज राम, अंचल…

Read More