ऑपरेशन शंखनाद में जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : मारते-पीटते पैदल ले जा रहे थे गौ-वंश, चार गौ तस्कर गिरफ्तार, 19 गौ-वंशों की बची जान, थाना तुमला और सिटी कोतवाली क्षेत्र से ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने धर दबोचा तस्करों को, गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक रिमांड पर जेल.

थाना तुमला क्षेत्रांतर्गत मामले में आरोपी पैदल ले जा रहे थे 15 नग गौ-वंशों को मारते पीटते हुए गंझियाडीह से उड़ीसा की ओर, ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने धर दबौचा तस्करों को, मामला थाना तुमला व सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्रांतर्गत का, प्रकरण की कार्यवाही में थाना तुमला व फरसाबहार पुलिस का रहा संयुक्त योगदान : सिटी कोतवाली जशपुर के मामले में पुलिस ने, सिटोंगा बरपानी से छुड़ाया,04 नग गौ वंशों को, आरोपी फरार, पुलिस कर रही है तलाश. आरोपी तस्करों के विरुद्ध थाना तुमला व सिटी कोतवाली जशपुर में…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का तोहफा : बागबहार को मिला 4.67 करोड़ का आधुनिक मिनी स्टेडियम और इंडोर हॉल, खेल प्रतिभाओं में उत्साह की लहर

जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में विकास की रफ्तार लगातार तेज हो रही है। शासन की प्राथमिकताओं में अब खेल सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण भी प्रमुख रूप से शामिल है। इसी कड़ी में बागबहार क्षेत्र के खेल प्रेमियों और युवाओं के लिए बड़ी सौगात के रूप में राज्य शासन द्वारा 4 करोड़ 67 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। इस राशि से बागबहार में आधुनिक मिनी स्टेडियम और इंडोर हॉल का निर्माण किया जाएगा, जिससे स्थानीय खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं के लिए…

Read More

दीदी के गोठ रेडियो कार्यक्रम : महिलाओं की सफलता की कहानियों से समाज में बदलाव का सशक्त मंच

जशपुर के सभी 32 क्लस्टरों में ग्रामीण महिलाओं की प्रेरणादायी कहानियाँ सुनी गईं जशपुर : दीदी के गोठ रेडियो कार्यक्रम ग्रामीण महिलाओं के संघर्ष, आत्मबल और सफलता की कहानियों को सामने लाकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का एक सशक्त मंच बन गया है। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत तैयार विशेष रेडियो कार्यक्रम दीदी के गोठ का शुभारंभ 31 अगस्त 2025 को किया गया था। दीदी के गोठ कार्यक्रम का आज जिले के सभी 32 संकुल संगठनों मे सामूहिक रूप से श्रवण किया गया। इस अवसर पर बिहान…

Read More

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना : घर-घर में सौर ऊर्जा का उपयोग बढ़ाने की पहल

छत्तीसगढ़ राज्य में बिजली बिल में बचत और पर्यावरण संरक्षण के लिए मार्गदर्शन जशपुर : प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का उद्देश्य घर-घर में सौर ऊर्जा का उपयोग करके बिजली बिल में कमी लाना है। इस योजना के तहत, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कंपनी के सभी उपभोक्ताओं को अपने आवासीय परिसरों में रूफटॉप सोलर पॉवर प्लांट स्थापित करने की सलाह दी जाती है। योजना के लाभ सोलर प्लांट की क्षमता के अनुसार केन्द्र और राज्य शासन द्वारा अनुदान दिया जाएगा। जैसे कि 1 केव्ही प्लांट के लिए 45,000 रूपए। जिसमें केन्द्र…

Read More

जशपुर में विश्व मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह 2025 के अवसर पर एक दिवसीय व्याख्यान आयोजित, विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ाने पर जोर

जशपुर : विश्व मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह 2025 के अवसर पर राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन पर एक दिवसीय व्याख्यान का आयोजन 09 अक्टूबर 2025 को स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेज़ी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जशपुर में किया गया। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस व्याख्यान में डॉ. खान अबरार उज़ ज़मान खान साइकोलॉजिस्ट जिला चिकित्सालय जशपुर द्वारा विद्यार्थियों को संबोधित कर व्याख्यान के उद्देश्य के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों में मानसिक स्वास्थ्य के महत्व के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना मानसिक समस्याओं…

Read More

जशपुर कलेक्टर रोहित व्यास की अध्यक्षता में त्रैमासिक परामर्शदात्री समिति बैठक संपन्न, हितग्राही योजनाओं में सरलता और बैंकिंग जागरूकता पर जोर

किसी हितग्राही का ऋण अस्वीकृत किया जाता है तो उसका उचित कारण बताने के साथ समाधान के तरीके से कराएं अवगत: कलेक्टर जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास की अध्यक्षता में बुधवार को जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की त्रैमासिक बैठक कलेक्टोरेट सभाकक्ष में संपन्न हुआ। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक कुमार सहित विभिन्न विभागों और बैंकों के अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान विभिन्न शासकीय विभागों के द्वारा संचालित हितग्राहीमूलक योजनाएं जिनका बैंक के माध्यम से जमा और भुगतान की कार्यवाही की जाती है उन पर होने…

Read More

गड्ढे के पानी में डूबने से गई जान, कलेक्टर ने दिखाई संवेदनशीलता — परिजन को मिली 4 लाख की आर्थिक सहायता

जशपुर, 09 अक्टूबर 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। जशपुर तहसील अंतर्गत ग्राम गिरांग, निवासी स्व. जोन तिर्की का गड्ढे के पानी में डूबने से 27 सितम्बर 2024 को मृत्यु हो गई। मृतक के निकटतम वारिस उनके पिता प्लासिदियुस तिर्की हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Read More

सूर्य की किरणों से जगमगाया सुभाष का घर — पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से बचत और आत्मनिर्भरता की नई मिसाल

जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ हितग्राहियों को देने के निर्देश दिए हैं। योजना के तहत प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना अब आम नागरिकों के जीवन में ऊर्जा आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बनकर उभर रही है। केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त प्रयासों से संचालित यह योजना न केवल आम उपभोक्ताओं की बिजली पर निर्भरता घटा रही है, बल्कि हर घर में हरित ऊर्जा का संचार कर रही है। राज्य सरकार की अतिरिक्त सब्सिडी ने सोलर पैनल लगवाना और भी…

Read More

जशपुर के तपकरा वन बेरियर का जीर्णोद्धार पूर्ण — वन अपराधों पर लगेगा अंकुश

वन विभाग की महत्वपूर्ण पहल, गश्ती दलों को मिलेगी सुविधा जशपुर : जशपुर वनमंडल अंतर्गत तपकरा परिक्षेत्र में स्थित वन बेरियर (Forest Barrier) का जीर्णोद्धार कार्य पूर्ण हो गया है। इस पहल से क्षेत्र में वन अपराधों, अवैध लकड़ी और वनोपज के परिवहन पर नियंत्रण पाने में मदद मिलेगी। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, तपकरा बेरियर वर्षों से जर्जर अवस्था में था, जिसके कारण गश्ती दलों को रात्रि विश्राम और निगरानी के दौरान कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। अब जीर्णोद्धार के बाद यह बेरियर आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित…

Read More

छत्तीसगढ़ शासन ने जशपुर के पारंपरिक दशहरा उत्सव के लिए 12 लाख रुपये का अनुदान जारी किया

सांस्कृतिक परंपरा और आस्था के रंगों में रंगा जशपुर — जनसहयोग से सजा भव्य दशहरा उत्सव जशपुर : छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं को सहेजते हुए जशपुर जिले के ऐतिहासिक पारंपरिक दशहरा उत्सव 2025 के लिए ₹12 लाख (बारह लाख रुपये) की अनुदान राशि स्वीकृत की है। संबंधित विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शासन द्वारा जारी राशि जिले की चार प्रमुख दशहरा समितियों के बीच वितरित की गई है — दशहरा समिति का नाम प्राप्त राशि (₹) दशहरा उत्सव समिति, जशपुर 7,00,000 दशहरा उत्सव समिति, आरा…

Read More