जशपुर, 02 सितम्बर 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। कांसाबेल तहसील अंतर्गत ग्राम चेटबा, निवासी स्व. देवकुमार का नाला के पानी में डूबने से 29 सितम्बर 2024 को मृत्यु हो गई। मृतक के निकटतम वारिस उनके पिता चितरंजन साय हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
Read MoreCategory: जशपुर
मानसून की मार या मेहरबानी? जशपुर जिले में 8712.8 मिमी बारिश, औसत से ज्यादा वर्षा दर्ज
जशपुर, 02 सितम्बर 2025/ जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 8712.8 मिमी वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 02 सितम्बर तक की स्थिति में 8516.4 मिमी औसत वर्षा हुई है। बीते दिवस जिले में 32.7 मिमी वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक तहसील जशपुर में 1001.3 मिमी, मनोरा में 1064.6 मिमी, कुनकुरी में 1240.6 मिमी, दुलदुला में 547.9 मिमी, फरसाबहार में 697.8 मिमी, बगीचा में 959.2 मिमी, कांसाबेल में 805.0 मिमी, पत्थलगांव में…
Read Moreभोजन से लेकर वकील की नियुक्ति तक… प्रधान जिला न्यायाधीश सत्येन्द्र कुमार साहू ने जिला जेल में बंदियों से की सीधी बातचीत
प्रधान जिला न्यायाधीश सत्येन्द्र कुमार साहू ने जिला जेल का किया निरीक्षण अभिरक्षाधीन बंदियों से जेल में भोजन की व्यवस्था, साफ-सफाई, अधिवक्ता नियुक्ति के संबंध में ली जानकारी जशपुर, 02 सितम्बर 2025/ प्रधान जिला न्यायाधीश व अध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार साहू द्वारा विगत दिवस जशपुर जिला जेल का निरीक्षण किया गया। जिला जेल में 453 पुरूष अभिरक्षाधीन बदी एवं 14 महिला अभिरक्षाधीन बंदी सहित कुल 467 अभिरक्षाधीन बदी निरूद्ध पाये गये। प्रधान जिला न्यायाधीश के द्वारा जशपुर जिला जेल के सभी पुरुष बैरक एवं महिला बैरक में जाकर अभिरक्षाधीन बंदियों से…
Read Moreसड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट से लेकर सामुदायिक भवन तक 5 करोड़ रुपए के 53 विकास कार्यों को मिली मंजूरी, सीएम विष्णुदेव साय ने कुनकुरी नगरवासियों को दिया बड़ा तोहफा
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कुनकुरी वासियों से किया वायदा निभाया, नगर पंचायत क्षेत्र में विकास के लिए पांच करोड़ स्वीकृत जशपुर, 2 सितम्बर 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नगर पंचायत कुनकुरी के रहवासियो से किये गए वायदे को पूरा करते हुए पांच करोड़ रूपये की स्वीकृति दी है। इस राशि से नगर पंचायत क्षेत्र में सड़क,पानी,बिजली और प्रसाधनों का विकास किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री पद का शपथ ग्रहण करने के बाद कुनकुरी नगर वासियों से वायदा किया था कि इस क्षेत्र में विकास की नई इबारत…
Read Moreलंबे इंतजार के बाद जशपुर को मिली सौगात, सीएम विष्णुदेव साय ने खोला खजाना, 150 करोड़ से दो स्टेट हाईवे होंगे दुरुस्त
150 करोड़ से जिले के दो स्टेट हाईवे का होगा जीर्णोधार जिले के सड़कों को संवारने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने खोला खजाना बरसात के बाद शुरू होगा इन सड़कों का निर्माण कार्य जशपुर, 2 सितंबर 2025 : जशपुर जिले की सड़कों को संवारने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सरकार का खजाना खोल दिया है। सीएम के निर्देश पर जिले की दो महत्वपूर्ण स्टेट हाईवे के पुर्ननिर्माण के लिए 149 करोड़ रूपये से अधिक की राशि स्वीकृत करते हुए बजट जारी कर दिया गया है। निर्माण एजेंसी ने इन सड़कों…
Read Moreऑपरेशन अंकुश की बड़ी कामयाबी : म्यूल अकाउंट से चालीस लाख की साइबर ठगी का सनसनीखेज खुलासा, जशपुर पुलिस ने फरार साइबर आरोपी फिरोज खान को रायपुर से गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक रिमांड में जेल.
आरोपी फिरोज ने एक व्यवसायी महिला को झांसे में लेकर, ले लिया था उसके बैंक खाते से लिंक मोबाइल सिम को, व्यवसायी महिला के खाते में हुए थे 40 लाख रुपये ट्रांसफर, मामला थाना पत्थलगांव क्षेत्रांतर्गत का. आरोपी फिरोज खान ने व्यवसायी महिला के रुपए सहित देश के अगल-अलग लोगों से ठगी की लाखों रुपए का उक्त खाते से किया था ट्रांजेक्शन. आरोपी के विरुद्ध थाना पत्थलगांव में साइबर फ्रॉड के लिए बीएनएस की धारा 317(2)(4),318(4),61(2)(a) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध. नाम गिरफ्तार आरोपी – फिरोज खान, उम्र 40 वर्ष, निवासी…
Read Moreजशपुर में इतिहास की सबसे शांतिपूर्ण हड़ताल : 8 हज़ार से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं बिना नारे-बैनर, बिना आक्रोश भाषण के गांधीवादी अंदाज़ में सड़कों पर उतरीं, 8 सूत्रीय मांगों को लेकर पीएम और सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन
जशपुर, 1 सितंबर 2025 : जीने लायक वेतन की मांग और पदाधिकारियो पर हो रही बर्खास्तगी की कार्यवाही को वापसे लेने सहित 8 सूत्रीय अन्य प्रमुख मांगें को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने रणजीता स्टेडियम चौक में हड़ताल के दौरान विशाल आमसभा का आयोजन किया।जिसमें कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने जमकर हल्ला बोल करते हुवे सरकार से लंबित मांगों को पूरा करने का आग्रह किया।यहां हुवे अनोखे हड़ताल की गूंज समूचे प्रदेश में सुनाई दी,अभी तक के इतिहास में पहला ऐसा हड़ताल रहा है जिसमें सरकार और शासन प्रशासन के…
Read Moreबारिश का नया रिकॉर्ड : जशपुर में 01 जून से 8680.1 मिमी वर्षा, कुनकुरी सबसे आगे, जानें तहसीलवार आंकड़े
जशपुर, 01 सितम्बर 2025/ जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 8680.1 मिमी वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 01 सितम्बर तक की स्थिति में 8413.1 मिमी औसत वर्षा हुई है। बीते दिवस जिले में 42.2 मिमी वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक तहसील जशपुर में 1001.2 मिमी, मनोरा में 1064.6 मिमी, कुनकुरी में 1228.3 मिमी, दुलदुला में 547.4 मिमी, फरसाबहार में 696.8 मिमी, बगीचा में 957.0 मिमी, कांसाबेल में 805.0 मिमी, पत्थलगांव में…
Read Moreजशपुर में बड़ी खबर : एकलव्य विद्यालय सन्ना में अतिथि शिक्षक भर्ती पर आपत्ति दर्ज करने का आखिरी मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
जशपुर, 01 सितम्बर 2025 / जिला स्तरीय आदिम जाति कल्याण एवं आश्रम शैक्षणिक संस्थान समिति द्वारा शिक्षण सत्र 2025-26 हेतु एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में विभिन्न पदो के लिए मेरिट आधारित भर्ती हेतु विज्ञप्ति जारी किया गया था। विज्ञप्ति के अनुसार एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सन्ना में प्राप्त आवेदन पत्रों का विषयवार पात्र व अपात्र अभ्यर्थियों की सूची तैयार किया गया है। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सन्ना के प्राचार्य ने अभ्यर्थियों को किया गया है कि पात्र-अपात्र की सूची में जिस अभ्यर्थी को कोई आपत्ति हो तो वे अपना लिखित…
Read Moreदुःखद हादसे के बाद जशपुर कलेक्टर का कदम: डूबने से मृत महिला के परिजनों को 4 लाख की सहायता राशि
जशपुर, 01 सितम्बर 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। बगीचा तहसील अंतर्गत ग्राम ढोढरअम्बा, निवासी स्व. रतनी बाई का कुआं के पानी में डूबने से 05 सितम्बर 2024 को मृत्यु हो गई। मृतिका के निकटतम वारिस उनके पति सुखनाथ राम हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
Read More