तालाब में डूबने से हुई मौत, जशपुर प्रशासन ने पीड़ित परिवार को दी 4 लाख की मदद

जशपुर, 14 अगस्त 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। सन्ना तहसील अंतर्गत ग्राम सुलेसा निवासी स्व. बसंती बाई का तालाब के पानी में डुबने से 11 सितम्बर 2024 को मृत्यु हो गई। मृतिका के निकटतम वारिस उनके पिता गंगा राम हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Read More

वन से स्कूल तक पहुँची जागरूकता की लहर, गजरथ यात्रा ने हजारों छात्रों को सिखाई हाथियों की भाषा

गजरथ यात्रा हाथी प्रभावित क्षेत्रों का कर रही है निरंतर दौरा : अब तक 48 स्कूलों में पहुंची कर लगभग 6174 छात्र-छात्राओं दे चुकी हाथी के व्यवहार एवं गतिविधियों की जानकारी जशपुर, 14 अगस्त 2025/ विगत कई वर्षों से जशपुर जिला हाथी विचरण क्षेत्र रहा है एवं हाथियों की उपस्थिति निरंतर बनी हुई है। यहां की भौगोलिक संरचना तथा घने वनक्षेत्र एवं अन्तर्राज्य सीमा से लगे होने के कारण कई स्थलों से हाथियों का प्रवेश जशपुर जिले में होता है। जिससे हाथी मानव द्वंद की घटनायें होने की संभावनायें बनी…

Read More

“हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता” अभियान में जशपुर की गूंज – समस्त ग्राम पंचायतों में स्वतंत्रता का उत्सव स्वच्छता के संग मनाया गया

“हर घर तिरंगा हर घर स्वच्छता स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग” : जशपुर जिले के समस्त ग्राम पंचायतों में किया गया स्वच्छता रैली का आयोजन जशपुर, 14 अगस्त 2025/ जिले में “हर घर तिरंगा हर घर स्वच्छता स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग” 08 से 15 अगस्त 2025 तक मनाया जा रहा है । इस अभियान की परिकल्पना सामूहिक उत्सव एवं नागरिक एकता की भावना पर आधारित है स्वतंत्रता के पर्व को स्वच्छता के संकल्प के साथ जोड़ा गया है । इस उत्सव के दौरान ग्राम में विभिन्न कार्यक्रमों…

Read More

हजारों कदम, एक लक्ष्य – स्वतंत्रता दिवस से पूर्व जशपुर में निकली भव्य स्वतंत्रता दौड़ ने दिया सुरक्षित, जागरूक और नशामुक्त भारत का संदेश

स्वतंत्रता दौड़ 2025 : देशप्रेम के साथ यातायात जागरूकता और नशामुक्त भारत अभियान का दिया गया प्रभावी संदेश, नशामुक्ति की दिलाई गई शपथ जशपुर, 14 अगस्त 2025/ स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन और खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आज सुबह स्वतंत्रता दौड़ 2025 का भव्य आयोजन किया गया। विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ की शुरुआत की। इस दौड़ में छात्रों के साथ नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद भगत, जनपद पंचायत अध्यक्ष गंगाराम भगत, कलेक्टर रोहित व्यास, वनमंडलाधिकारी शशि कुमार, सहायक कलेक्टर अनिकेत अशोक, अपर…

Read More

विश्वास राव मस्के ने संभाला जशपुर एसडीएम का कार्यभार, प्रशासनिक कार्यों में तेजी और पारदर्शिता का दिया आश्वासन

जशपुर, 13 अगस्त 2025/ जशपुर जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर रोहित व्यास ने डिप्टी कलेक्टर विश्वास राव मस्के को जशपुर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। बुधवार को श्री मस्के ने औपचारिक रूप से जशपुर एसडीएम का पदभार ग्रहण किया। उन्होंने कानून-व्यवस्था, राजस्व प्रबंधन, आपदा प्रबंधन तथा विकास कार्यों की समयबद्ध प्रगति पर विशेष ध्यान देने की बात कही। एसडीएम श्री मस्के ने आम नागरिकों से भी अपील की कि वे अपनी समस्याओं और सुझावों को बेझिझक प्रशासन…

Read More

जशपुर में आजादी के जश्न को मिला स्वच्छता का रंग, तिरंगे संग गूंजे ‘स्वच्छ भारत’ के नारे, गांव-गांव में रैलियां और देशभक्ति का उत्साह चरम पर

हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग अभियान का जशपुर जिले में पूरे उत्साह के साथ किया जा रहा है आयोजन देश के प्रति प्रेम का संदेश देने के साथ स्वच्छता के प्रति भी किया जा रहा है जागरूक जशपुर, 13 अगस्त 2025/ सामूहिक एकता और देशभक्ति की भावना के साथ हर घर तिरंगा अभियान जिले में पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। स्वतंत्रता उत्सव को विशेष रूप से स्वच्छता के संकल्प के साथ जोड़ा गया है, ताकि राष्ट्रप्रेम के साथ-साथ स्वच्छता के…

Read More

जशपुर जिले में बारिश का रिकॉर्ड टूटा, कुनकुरी में सर्वाधिक 1135.2 मिमी वर्षा, औसत से 1121.9 मिमी ज्यादा

जशपुर, 13 अगस्त 2025/ जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 7641.8 मिमी वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 13 अगस्त तक की स्थिति में 6519.9 मिमी औसत वर्षा हुई है। बीते दिवस जिले में 71.7 मिमी वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक तहसील जशपुर में 844.0 मिमी, मनोरा में 966.7 मिमी, कुनकुरी में 1135.2 मिमी, दुलदुला में 455.3 मिमी, फरसाबहार में 602.6 मिमी, बगीचा में 814.4 मिमी, कांसाबेल में 710.0 मिमी, पत्थलगांव में…

Read More

जशपुर जिला चिकित्सालय में 51 वर्षीय रेचा राम का सफल ऑपरेशन, डॉक्टर डी.के. अग्रवाल ने फेफड़े से निकाला 1.5 लीटर तरल, बचाई जान

जशपुर, 13 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जी. एस.जात्रा, के मार्गदर्शन में जशपुर जिला चिकित्सालय जशपुर में जिला जनसामान्य को उच्चस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान किया जा रहा है। बगीचा विकासखण्ड के ग्राम टुटटोली निवासी 51 वर्षीय श्री रेचा राम को 1 वर्ष से अधिक समय से सांस लेने में तकलीफ, सीने में दर्द एवं खांसी की परेशानी थी। जिसके उपचार के लिए उनके परिजनों के द्वारा मरीज को जिला चिकित्सालय अम्बिकापुर में दिखाया गया। जहाँ एक्स-रे उपरांत ज्ञात हुआ की मरीज…

Read More

देशभक्ति का जज़्बा: कांसाबेल में बिहान दीदियों ने तिरंगा यात्रा निकालकर हर घर तिरंगा अभियान को दिया नया जोश

जशपुर, 13 अगस्त 2025/ हर घर तिरंगा अभियान के तहत विगत दिवस जनपद पंचायत कांसाबेल में तिरंगा यात्रा रैली का आयोजन किया गया जिसमें बिहान के दीदियों द्वारा भाग लेकर लोगो को हर घर तिरंगा अभियान में सहभागिता निभाने का आग्रह किया गया। हर घर तिरंगा अभियान के तहत सभी आम नागरिकों से अपील किया गया कि वे अपने अपने घर में तिरंगा फहराकर harghartiranga.com में तिरंगे के साथ फोटो अपलोड करके भारत सरकार की ओर से एक सर्टिफिकेट आनलाइन प्राप्त करने के लिए कहा है।

Read More

जशपुर में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह 15 अगस्त सुबह 9 बजे रणजीता स्टेडियम में, मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल करेंगे ध्वजारोहण, परेड निरीक्षण और शहीद परिवारों का सम्मान

जशपुर, 13 अगस्त 2025 / जिला मुख्यालय जशपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन रणजीता स्टेडियम जशपुर में लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, बीस सूत्रीय कार्यान्वयन मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न होगा। स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह 15 अगस्त 2025 को प्रातः 9 बजे से प्रारंभ होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण एवं सलामी, परेड का निरीक्षण, मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन, शहीद परिवार का सम्मान तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी का सम्मान किया जाएगा।

Read More