जशपुर, 03 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल पर ग्राम पंचायत सागजोर के रेड़िघाट मोहल्ला में विद्युत आपूर्ति पुनः शुरू हो गई है। ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण बिजली संकट से जूझ रहे ग्रामीणों को अब बड़ी राहत मिली है। विद्युत आपूर्ति बहाल होने पर ग्रामवासियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है। उल्लेखनीय है कि फरसाबहार तहसील के ग्राम पंचायत सागजोर के रेड़िघाट मोहल्ला में ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण ग्रामीणों को बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या से परेशान…
Read MoreCategory: जशपुर
अब हर घर तक पहुंचा पानी! जशपुर के गांवों में जल जीवन मिशन की बड़ी सफलता, बारिश में भी नल से जल की सुविधा जारी
जशपुर 3 जुलाई 2025/ लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अंतर्गत संचालित जल जीवन मिशन के कार्यों में आई तेजी कलेक्टर रोहित व्यास द्वारा बैठक में दिए गए निर्देश के परिपालन में कार्यपालन अभियंता द्वारा विकासखंड पत्थलगांव ग्राम कुनकुरी के ऊपरपारा, बहनाटांगर, गोडी कला, तीरशोट और रेडे में जल जीवन मिशन के प्रगतिरत कार्यों का निरीक्षण किया गया। इन सभी स्थानों पर जलजीवन मिशन की अंतर्गत पूर्ण कार्यों से जल प्रदाय सतत् रूप से की जा रही है वर्षा ऋतु में ग्राम वासियों को घर से नल से जल प्राप्त होने…
Read More1000 रुपए महीना नहीं, आत्मनिर्भरता का हथियार है महतारी वंदन योजना! जशपुर की लाखों महिलाओं को 342 करोड़ से बदला जीवन
जशपुर, 03 जुलाई 2025/ छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शुरू की गई महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक और पारिवारिक जीवन में बदलाव लाने वाली एक क्रांतिकारी पहल बनकर उभरी है। यह योजना केवल आर्थिक सहयोग का माध्यम नहीं है, बल्कि यह महिलाओं को आत्मनिर्भर और सम्मानजनक जीवन देने की दिशा में एक मजबूत प्रयास है। ऐसे अनेकों उदाहरण है जिनकी जिंदगी इस योजना के माध्यम से बदली है। महतारी वंदन योजना द्वारा जिले में 2 लाख से अधिक महिलाओं को योजना की शुरूआत मार्च 2024 से जून 2025…
Read Moreअंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस पर सहकारी समितियों में हरियाली की सौगात, कुनकुरी, नारायणपुर, मनोरा और आस्ता में हुआ पौधरोपण
जशपुर 3 जुलाई 2025/ अंतराष्ट्रीय सहकारिता दिवस पौध रोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन सहायक आयुक्त सहकारिता, जिला जशपुर द्वारा अंतराष्ट्रीय सहकारिता दिवस मनाने हेतु जारी कार्ययोजना अनुसार 2 जुलाई को आदिम जाति सेवा सहकारी समिति कुनकुरी, नारायणपुर, मनोरा एवं आस्ता में पौध रोपण कार्यक्रम किया गया। साथ ही समिति में साफ-सफाई कार्यक्रम उपरांत समिति बोर्ड की बैठक में आदर्श उपविधि का वाचन भी किया गया। उक्त कार्यक्रम में सहकारिता विभाग एवं अपेक्स बैंक तथा उक्त सहकारी समितियों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
Read Moreबेरहमी की हदें पार: शराबी पति ने पत्नी को घर में डंडे से मारा, फिर गला दबाकर की हत्या, बच्चों के सामने हुआ खौफनाक अंत – जशपुर में दिल दहलाने वाली वारदात
आरोपी जॉन केरकेट्टा उम्र 39 वर्ष, निवासी ग्राम उबका, तेंदू पारा, थाना बगीचा, जिला जशपुर (छ. ग) के विरुद्ध थाना बगीचा में हत्या के लिए बी एन एस की धारा 103(1) के तहत अपराध पंजीबद्ध जशपुर, 3 जुलाई 2025 : दिनांक 01.07.25 को प्रार्थी सावन विश्वकर्मा उम्र 60 वर्ष, निवासी रतबा, थाना बगीचा जिला जशपुर (छ. ग) ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि, उसकी बेटी मृतिका पूजा उर्फ संपत्ति केरकेट्टा , का प्रेम विवाह, ग्राम उबका , तेंदू पारा निवासी जॉन केरकेट्टा के साथ हुआ था, वे 20 वर्षों…
Read More‘अब नहीं चेते तो अगली पीढ़ी नहीं करेगी माफ’ – प्रियंवदा सिंह जूदेव की चेतावनी, “छत्तीसगढ़ को ऑक्सीजन ज़ोन बनाने की मुहिम तेज़, पर्यावरण संरक्षण के लिए उठाया बड़ा कदम, दिया समाज को हरियाली बढ़ाने का संदेश.
समाज प्रमुखों को पौधा वितरण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश : पर्यावरण का संरक्षण हमारा सामूहिक उत्तरदायित्व – प्रियंवदा सिंह जूदेव जशपुर. 03 जुलाई 2025 : पर्यावरण संरक्षण को लेकर राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रियंवदा सिंह जूदेव ने जशपुर नगर में एक महत्वपूर्ण पहल की। उन्होंने समाज प्रमुखों को पौधे वितरित कर पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने का कार्य किया। इस अवसर पर उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि जलवायु परिवर्तन की गंभीर चुनौतियों से निपटने के लिए हम सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा, वरना आने…
Read Moreस्कूल-कॉलेजों के बाहर बिक रही थी ज़हर की पुड़िया! जशपुर पुलिस की सख्त ‘ऑपरेशन आघात’ कार्रवाई में 91 दुकानों पर तंबाखू बिक्री का खुलासा, ₹18,200 का जुर्माना वसूला गया
जशपुर, 3 जुलाई 2025 : दिनांक 02.07.25 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देश में जशपुर पुलिस के द्वारा जिले के संपूर्ण थाना/ चौकी क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर सार्वजनिक स्थानों, व ,स्कूल , कॉलेजों के आसपास तंबाखू उत्पाद बेचने वालो पर कोटपा एक्ट के तहत् कार्यवाही करते हुए कुल 91 प्रकरणों में 18 हजार दो सौ रुपए का जुर्माना वसूला गया है। क्या है कोटपा एक्ट – इसका पूरा नाम सिगरेट एवं अन्य तंबाखू उत्पाद अधिनियम (कोटपा) 2003 है जिसके अंतर्गत सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान…
Read Moreजशपुर में मानसून की मेहरबानी: एक महीने में 3241.7 मिमी बारिश, 10 वर्षों के औसत से दोगुनी
जशपुर, 02 जुलाई 2025/ जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 3241.7 मिमी वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 02 जुलाई तक की स्थिति में 1816.0 मिमी औसत वर्षा हुई है। बीते दिवस जिले में 223.2 मिमी वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक तहसील जशपुर में 372.4 मिमी, मनोरा में 459.9 मिमी, कुनकुरी में 413.6 मिमी, दुलदुला में 197.6 मिमी, फरसाबहार में 285.4 मिमी, बगीचा में 312.7 मिमी, कांसाबेल में 330.5 मिमी, पत्थलगांव में…
Read Moreकृषि क्रांति की राह पर जशपुर! सीएम साय की नीतियों से 16% खाद वितरण और 8.62% ऋण वितरण में ऐतिहासिक वृद्धि
इस वर्ष उर्वरक के उठाव में 16 प्रतिशत एवं अल्पकालिक ऋण वितरण में 8.62 प्रतिशत की हुई वृद्धि जशपुर, 02 जुलाई 2025/ खरीफ फसल की बुआई शुरू हो गई है। किसान अपनी खेती कार्य में व्यस्त हो गए हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर राज्य सरकार किसानांे को खेती कार्य में संसाधनों के अभाव में किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो इसके लिए प्राथमिक सहकारी समितियों के माध्यम से खाद और बीच प्राथमिकता के साथ उपलब्ध करा रही है। इसके अलावा अल्पकालिन ऋण की सुविधा मुहैया करा…
Read Moreजशपुर में सहकारिता दिवस की हरियाली पहल: गम्हरिया, दुलदुला और आरा में सहकारी समितियों द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित
जशपुर 2 जुलाई 2025/ अंतराष्ट्रीय सहकारिता दिवस वृक्षारोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन सहायक आयुक्त सहकारिता, जिला जशपुर द्वारा अंतराष्ट्रीय सहकारिता दिवस को मनाने हेतु 1 से 5 जुलाई तक विस्तृत कार्ययोजना जारी किया गया है। कार्ययोजना अनुसार 1 जुलाई मंगलवार को आदिम जाति सेवा सहकारी समिति गम्हरिया, दुलदुला एवं आरा में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। साथ ही समिति में साफ-सफाई कार्यक्रम एवं आदर्श उपविधि का वाचन भी किया गया। उक्त कार्यक्रम में सहकारिता विभाग एवं अपेक्स बैंक तथा सहकारी समितियों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
Read More