जशपुर के नोवेल को चिरायु योजना ने दी मुस्कान: जन्मजात होंठ-तालू विकृति का हुआ सफल इलाज

रायपुर के निजी अस्पताल में निःशुल्क ऑपरेशन सहित मिली अन्य मेडिकल सुविधा परिजनों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार जशपुर, 28 मई 2025/ जिला मुख्यालय स्थित चीरबगीचा निवासी तुलसीकांत भगत के घर जब नोवेल का जन्म हुआ तो माता-पिता खुशी से फूले नहीं समा रहे थे। मानो उनकी दुनिया जैसे रोशन सी हो गई थी। पहली बार माता-पिता बनने की खुशी तो थी ही लेकिन एक चिंता भी थी। जन्म के साथ ही नोवेल की होंठ और तालू में विकृति थी। मजदूरी करके अपने परिवार का जीवन-यापन करने वाले उनके पिता…

Read More

केंद्रीय मंत्री से प्रियवंदा सिंह जूदेव ने की विशेष चर्चा : जशपुर की बेटियों के हक की आवाज दिल्ली तक पहुंची, पहाड़ी कोरवा और महिलाओं के लिए बनेगी नई राह, दिल्ली में राज्य महिला आयोग की सदस्य ने रखा सशक्तिकरण का रोडमैप.

राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रियवंदा सिंह जूदेव ने की केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी से मुलाकात, पहाड़ी कोरवा,महिला सुरक्षा और केंद्रीय योजनाओं पर हुई विस्तार से चर्चा महिला सशक्तिकरण पर छत्तीसगढ़ की पहल को केंद्रीय मंत्री का समर्थन, प्रियवंदा सिंह जूदेव ने दिल्ली में रखे महत्वपूर्ण मुद्दे. जशपुर. 28 मई 2025 : छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रियवंदा सिंह जूदेव ने दिल्ली में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने जशपुर जिले सहित पूरे प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा, पोषण, शिक्षा और…

Read More

जशपुर के खेतों में उड़ेंगे ड्रोन! कलेक्टर ने दी आधुनिक खेती की राह, मृदा परीक्षण और उर्वरक छिड़काव पर जोर

उपज बढ़ाने के लिए किसानों के खेतों की मिट्टी का प्रशिक्षण करके मृदा कार्ड देने के दिए निर्देश  कृषि विभाग, उद्यान विभाग, मछली पालन विभाग और पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न जशपुर, 28 मई 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने मंगलवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कृषि विभाग, उद्यान विभाग, मछली पालन विभाग और पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक लेकर किसानों को शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जशपुर जिले में फल-फूल की खेती के लिए भूमि बहुत ही उपजाऊ है, किसानों को…

Read More

जशपुर : कलेक्टर ने ली नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक, सुशासन तिहार, पर्यावरण दिवस और आवास योजनाओं पर दिए आवश्यक निर्देश

जशपुर, 28 मई 2025/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने मंगलवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक ली उन्होंने सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों की प्रगति की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। कलेक्टर ने वित्तीय वर्ष 2025-26 की राजस्व वसूली की समीक्षा करते हुए बकाया राशि की शीघ्र वसूली के निर्देश भी दिए। उन्होंने आगामी 5 जून को मनाए जाने वाले विश्व पर्यावरण दिवस के तहत सिंगल यूज़ प्लास्टिक मुक्त जशपुर बनाने पर जोर  दिया तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले…

Read More

वायरल वीडियो से मचा बवाल : शादीशुदा महिलाओं पर की अभद्र टिप्पणी, थाना बगीचा क्षेत्र में महिलाओं की छवि धूमिल करने का मामला, वीडियो बना कर किया वायरल, पुलिस ने मोबाइल जब्त कर पांच युवकों को भेजा जेल !

आरोपियों के विरुद्ध थाना बगीचा में बीएनएस की धारा 79,75(1)(4) व आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत अपराध पंजीबद्ध. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन को किया जप्त, मामला थाना बगीचा क्षेत्रांतर्गत का. गिरफ्तार आरोपियों के नाम क्रमशः – 1. राजेश यादव, उम्र 25 वर्ष, 2. बबलू यादव उम्र 19 वर्ष, 3. सुधीर यादव उम्र 19 वर्ष, 4. प्रवीण यादव उम्र 21 वर्ष, 5. रामचंद्र यादव उम्र 35 वर्ष. जशपुर. 28 मई 2025 : जशपुर जिले के थाना बगीचा क्षेत्र में दो विवाहित महिलाओं के विरुद्ध अभद्र…

Read More

श्री जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य समापन : मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कौशल्या साय की विशेष उपस्थिति में हुआ श्री जगन्नाथ मंदिर का समापन समारोह, श्रद्धा व संस्कृति का अद्भुत संगम, नगर भ्रमण और सांस्कृतिक संध्या बनी आकर्षण का केंद्र.

मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय हुईं संमिलित, रात्रि नागपुरी संगीत से झूमते रहे लोग. श्री जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम नगर भ्रमण के साथ हुआ समापन. जशपुर. 28 मई 2025 : जशपुरनगर के दोकड़ा स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का समापन नगर भ्रमण और रंगारंग सांस्कृतिक संध्या के साथ बड़े धूमधाम से हुआ। इस पावन अवसर पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय की विशेष उपस्थिति ने आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की। ओडिशा और छत्तीसगढ़ की कीर्तन मंडलियों, अष्ट प्रहरी यज्ञ और नागपुरी…

Read More

फर्जी हस्ताक्षर, गबन और कमीशनखोरी : पंचायत सचिव सुशील तिर्की बना भ्रष्टाचार का चेहरा ! ग्राम पंचायत कण्डोरा में भ्रष्टाचार की परतें खुलीं : पूर्व सरपंच ने किए सनसनीखेज खुलासे…देखें विडिओ…!

ग्राम पंचायत कण्डोरा में विकास कार्य सिर्फ कागज़ों पर, सीसी रोड-नाली बिना बने ही उड़ गए लाखों रुपये ! कुनकुरी (जशपुर), 28 मई 2025 | विशेष रिपोर्ट – सागर जोशी (संपादक) “जब विकास की योजनाएँ कागज़ों में दम तोड़ने लगें, जब सड़कें और नालियाँ फ़ाइलों में ही बन जाएं, और जब जनता का पैसा चंद हाथों की जेब गरम करने लगे — तब समझिए कि भ्रष्टाचार ने अपने पैर गांव की चौपाल तक पसार दिए हैं।” छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के ग्राम पंचायत कण्डोरा से जो खुलासे सामने आए हैं,…

Read More

जशपुर : ऑपरेशन सिंदूर में सीमा पर जीती जंग, सड़क पर हार गया जवान जिंदगी की लड़ाई, सड़क हादसा बना आखरी सफर की वजह..!

देशसेवा कर लौटे बीएसएफ जवान आरक्षक कुलवंत पन्ना की सड़क हादसे में दर्दनाक मृत्यु, अञ्चल में शोक की लहर कुनकुरी/27 मई 2025 : देश की सरहदों की रक्षा कर रहे एक वीर सपूत की दर्दनाक मौत से जशपुर जिले के कुनकुरी अंचल में शोक की लहर दौड़ गई। बीएसएफ की 35वीं बटालियन जैसलमेर (डाबला, राजस्थान) में आरक्षक पद पर पदस्थ रहे 35 वर्षीय कुलवंत पन्ना का सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। वे कुछ ही दिन पूर्व “ऑपरेशन सिंदूर” से लौटने के बाद छुट्टी पर अपने गृहग्राम बरटोली (गिनाबहार) आए…

Read More

प्लास्टिक फ्री जशपुर की ओर कलेक्टर रोहित व्यास का निर्णायक कदम: 5 जून से जिले में जागरूकता रैली, श्रमदान, पौधरोपण और सरकारी दफ्तरों में पूर्ण प्लास्टिक प्रतिबंध का अभियान शुरू

एक पेड मां के नाम पर चलाया जाएगा वृहद पौधारोपण अभियान सांप बिच्छू काटने पर बैंगा गुनिया के झांसे में न आकर, तत्काल नजदीक के अस्पताल कराएं ईलाज स्कूल खुलने से पहले अभियान चलाकर स्कूल परिसर को करना है स्वच्छ जशपुर, 27 मई 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने मंगलवार को साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक लेकर जिला के सभी कार्यालयों में प्लास्टिक की बोतल का इस्तेमाल नहीं करने के लिए कहा है। इसके साथ ही बैठक में प्लास्टिक मुक्त एल फोल्डर का ही भी इस्तेमाल नहीं करने के निर्देश दिए हैं।…

Read More

जशपुर : नामांतरण, सीमांकन, वन अधिकार जैसे लंबित प्रकरणों के शीघ्र निपटारे के निर्देश, कलेक्टर रोहित व्यास ने की सख्ती

राजस्व अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का निराकरण गंभीरता से करने के दिए निर्देश, ग्रामीण सचिवालय में पटवारियों को उपस्थित रहने की सख्त हिदायत जशपुर, 27 मई 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने मंगलवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक लेकर नामांतरण,डायवर्सन, सीमांकन, खाता विभाजन, राजस्व के लंबित प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा किए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री प्रदीप कुमार साहू, सभी एसडीएम उपस्थित थे तहसीलदार और नायब तहसीलदार आनलाइन से बैठक में सीधे जुड़े थे। कलेक्टर ने सीमांकन के आवेदन का गंभीरता से निराकरण करने के…

Read More