21 मई से शुरू होगा सात दिवसीय धार्मिक महोत्सव, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे मुख्य अतिथि. कुनकुरी/दोकड़ा. 17 मई 2025 : श्री जगन्नाथ मंदिर दोकड़ा में 21 मई से प्रारंभ होने जा रहे 7 दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं। पूरी से माता विमला, माता लक्ष्मी और भगवान जगन्नाथ का नीलचक्र आज भव्य शोभायात्रा के साथ मंदिर परिसर पहुंचा, जहां वैदिक मंत्रोच्चार और हरिनाम संकीर्तन के बीच उसका स्वागत किया गया। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र बनेगा, बल्कि हजारों श्रद्धालुओं के लिए एक आध्यात्मिक अनुभव…
Read MoreCategory: जशपुर
‘ऑपरेशन शंखनाद’ से दहशत में तस्कर गिरोह : गौ तस्करी में शामिल 5 गिरफ्तार, 16 लाख की जब्ती, सोनेट कार में बैठकर रेकी कर रहे थे तस्कर, जंगल से गौ वंश हांकते पकड़े गए.
गिरफ्तार तस्करों से 16 लाख 95 हजार रुपए का माल को भी पुलिस ने किया जप्त, जिसमें 14 लाख रुपए की सोनेट किया कार सहित एक मोबाइल व 75 हजार रुपये नगद शामिल. तस्कर उड़ीसा व झारखंड राज्य के रहने वाले, छत्तीसगढ़ से गौ वंशों को खरीदकर ले जा रहे थे, लोहरदगा (झारखंड), मामला क्रमशः चौकी दोकड़ा व थाना दुलदुला क्षेत्रांतर्गत आरोपियों के विरुद्ध क्रमशः चौकी दोकड़ा व थाना दुलदुला में आरोपी के विरुद्ध थाना दुलदुला में छ.ग. कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4,6,10 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध.…
Read More70 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों को बड़ी सौगात : बिना आय प्रमाण के मिल रहा 5 लाख का इलाज, घर बैठे बन रहा आयुष्मान वय वंदना कार्ड.
जंगल-पहाड़ों के बीच, पेड़ों के नीचे लगे स्वास्थ्य शिविर, बुजुर्गों को घर बैठे मिला ‘जीवन रक्षा कार्ड’. नेटवर्क की असुविधा वाले स्थानों के हितग्राहियों को एक जगह एकत्रित कर शिविर लगाकर जारी किया जा रहा कार्ड. जशपुर में घर-घर जाकर बनाए जा रहे आयुष्मान वय वंदना कार्ड, बुजुर्गों को मिल रहा 5 लाख तक का मुफ्त इलाज जशपुर. 17 मई 2025 : जशपुर जिले में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के नागरिकों को अब 5 लाख रुपए तक के निःशुल्क इलाज…
Read Moreजशपुर : बगीचा बीईओ का प्रभार प्राचार्य सुदर्शन पटेल को सौंपा गया
पूर्व बीईओ मनीराम का निलंबन होने के कारण बगीचा के प्राचार्य सुदर्शन को मिली जिम्मेदारी जशपुर 16 मई 2025/ कार्यालय आयुक्त सरगुजा संभाग अम्बिकापुर के आदेश के तहत दिनांक 15.05.2025 के तहत् मनीराम यादव, विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी बगीचा को निलंबित किये जाने के कारण प्रशासनिक कार्य सुविधा के दृष्टिकोण से श्री सुदर्शन पटेल, प्रभारी प्राचार्य, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बगीचा (मूल पद व्याख्याता एल.बी.) को विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी बगीचा, जिला जशपुर (छ.ग.) का प्रभार आगामी आदेश पर्यन्त सौंपा जाता है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।
Read Moreजशपुर : राजस्व अधिकारियों ने सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों के उपस्थित की ली जानकारी, समय पर उपस्थित रहने के दिए निर्देश मरीजों को दी जाने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं का अवलोकन कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश जशपुर, 16 मई 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार आज राजस्व अधिकारियों के द्वारा वृहद स्तर पर जिले के सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के कड़ी में सभी विकासखण्डों के एसडीएम व तहसीलदार ने सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में पहुंचकर डॉक्टर एवं स्टाफ के उपस्थिति की जानकारी ली। साथ ही स्वास्थ्य केन्द्रों का निरीक्षण…
Read Moreजशपुर : एसआईएस में की जा रही अधिकारी सेवा की भर्ती
जशपुर, 16 मई 2025/ भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद नई दिल्ली एवं ग्लोबल इंडिया स्किल डेवलपमेंट की तरफ से एस.आई.एस. के संयुक्त तत्वाधान में अंतर्गत ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के ग्रेजुएट बेरोजगार युवको को सुरक्षा अधिकारी कैडर के पद पर चयन प्रक्रिया 15 मई को एस.आई.एस. प्रशिक्षण केन्द्र लाईवलीहुड कॉलेज, डोडकाचौरा ऑफिस में कराई गई। 30 मई 2025 को 350 सुरक्षा अधिकारी कैडर के पद पर आवेदन पत्र आमंत्रित किए जा रहे है। एस.आई.एस.के कमांडेंट श्री कुमार शिवेन्द्र ने जानकारी देते हुए बताया कि सुरक्षा अधिकारी कैडर में भर्ती होने के…
Read Moreमहिला आयोग की जशपुर सुनवाई: 6 मामलों की सुनवाई, 5 साल से लापता युवक के आधार पर जांच के निर्देश
आयोग ने सिटी कोतवाली के थाना प्रभारी को कारण बताओ नोटिस किया जारी जशपुर जिले में 6 प्रकरणों पर हुए सुनवाई, तीन प्रकरण रायपुर ट्रांसफर, तीन हुए नस्तीबद्ध जशपुर, 16 मई 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक द्वारा आज कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में महिला उत्पीड़न से संबंधित प्रकरणों पर सुनवाई की। आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक की अध्यक्षता में प्रदेश स्तर पर आज 315 सुनवाई हुई। जिसमें जशपुर जिले में 9 बार सुनवाई की गई है। जन सुनवाई के दौरान एक प्रकरण में आवेदिका ने उभय…
Read Moreजशपुर : कलेक्टर और एसएसपी ने दोकड़ा जगन्नाथ मंदिर के निर्माण कार्य का अवलोकन किया, मुख्यमंत्री के संभावित दौरा को देखते हुए तैयारी का लिया जायजा
जशपुर 16 मई 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास और एस एस पी श्री शशि मोहन सिंह ने शुक्रवार को कांसाबेल विकास खंड के दोकड़ा में जगन्नाथ मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा में मुख्यमंत्री के शामिल होने की संभावना को देखते हुए तैयारी और सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए आम नागरिकों के लिए छाया पानी, बिजली स्वास्थ्य सुविधाएं, पार्किंग सहित सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम को देखते हुए लोगों के लिए…
Read Moreटंकी खड़ी है, लेकिन उम्मीदें गिर चुकी हैं : बरांगजोर गांव जहां पानी नहीं, सिर्फ प्रतीक्षा है, पढ़ें सूखी योजनाओं की एक भीगी कहानी!
कुनकुरी, 16 मई 2025 | सागर जोशी जशपुर जिले के विकासखंड कुनकुरी अंतर्गत ग्राम पंचायत बरांगजोर इन दिनों गंभीर पेयजल संकट से जूझ रहा है। भीषण गर्मी के मौसम में जब पानी जीवन की सबसे अहम आवश्यकता बन जाती है, तब इस गांव के लोग कुछ पुराने बोरिंग और गंदे कुओं पर निर्भर होकर दिन गुजारने को मजबूर हैं। पिछले कुछ वर्षों में सरकार द्वारा दो अलग-अलग पेयजल योजनाएं इस गांव में स्वीकृत और क्रियान्वित की गईं — एक 36 लाख रुपए की लागत से बनी स्थाई टंकी योजना और…
Read Moreदोकड़ा में इतिहास रचेगा श्री जगन्नाथ मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ : जीर्णोद्धारित जगन्नाथ मंदिर में विधिवत प्राण प्रतिष्ठा, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सपत्नीक होंगे सम्मिलित.
पुरी के पंडित, कलश यात्रा, वेद मंत्रों का गूंजता समागम, दोकड़ा में 8 दशकों बाद फिर प्राण प्रतिष्ठित होंगे श्री जगन्नाथ प्रभु. भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू होगा भगवान जगन्नाथ मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मुख्य आतिथ्य में पुरी के पंडितों के समूह द्वारा कराई जाएगी पूजा जशपुर. 16 मई 2025 : जशपुर जिले के कांसाबेल ब्लॉक अंतर्गत दोकड़ा गांव स्थित प्राचीन भगवान श्री जगन्नाथ मंदिर में 21 से 27 मई 2025 तक भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…
Read More