जिला जेल जशपुर में कलेक्टर और एसएसपी का अचानक दौरा – बंदियों से सीधे संवाद कर समस्याओं की जानकारी ली, मोबाइल और नशीले पदार्थों पर कड़ी पाबंदी के निर्देश!

भोजन की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के साथ जिस तारीख में बंदियों का पेशी है तो पूरी सुरक्षा के साथ ले जाने के निर्देश कलेक्टर और एसएसपी ने बंदियों को ईद और चैत्र नवरात्रि की दी शुभकामनाएं जशपुर 31मार्च 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास और एस एस पी श्री शशि मोहन सिंह ने जिला जेल जशपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया और बंदियों को दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने सभी बंदियों को ईद और नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं दी। अपने बीच कलेक्टर और एस एस पी को पाकर…

Read More

बारिश, अंधेरा और असुरक्षा से मुक्ति! प्रधानमंत्री मोदी के महागृह प्रवेश उत्सव में शामिल हुए जशपुर के विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा हितग्राही जगतपाल, अब पक्के मकान में सजेगी नई जिंदगी

जशपुर, 30 मार्च 2025/ बिलासपुर में आयोजित महागृह प्रवेश उत्सव में जशपुर जिले के जनपद पंचायत मनोरा के विशेष पिछड़ी पहाड़ी कोरवा जनजाति हितग्राही जगतपाल 30 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में शामिल हुए। हितग्राही का नाम     :-     जगतपाल राम/विरेंद्र रामपरिवार में कुल सदस्य :-     5 सदस्य (2 पुत्र और 1 पुत्री )ग्राम का नाम        :-     छतौरीग्राम पंचायत का नाम :-     करदनाजनपद पंचायत का नाम     :-     मनोराजिला पंचायत का नाम :-     जशपुर रोटी कपड़ा और मकान जीवन की तीन सबसे आम आवश्यकता है जिनकी पूर्ति के लिए हर…

Read More

पक्के घर की खुशी से झूमे गरीब परिवार : जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय की अध्यक्षता में कांसाबेल में आयोजित गृह प्रवेश कार्यक्रम में बँटी खुशियों की चाबी

जशपुर, 30 मार्च 2025/ प्रधामनंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज बिलासपुर जिले के ग्राम मोहभट्टा में आयोजित आमसभा एवं विकास कार्यों के लोकार्पण शिलान्यास समारोह में छत्तीसगढ़ के 3 लाख प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को  गृह प्रवेश कराया। इसी परिप्रेक्ष्य में आज कांसाबेल के मंगल भवन में जिला पंचायत अध्यक्ष  सालीक साय जी की अध्यक्षता में विकास खंड स्तरीय गृह प्रवेश कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में  उन्होंने कहा कि  हर एक नागरिक का सपना होता है कि उसका अपना एक पक्का मकान हो, जिसमें वह अपने परिजनों सहित…

Read More

विकास की राह पर जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अगुवाई में करोड़ों की स्वीकृति, अब हर गांव से शहर तक होगा बेहतरीन संपर्क…पढ़ें पूरी ख़बर…!

करोड़ों की स्वीकृति से क्षेत्र में विकास की नई राहें खुली, दर्जनों गांव की सड़कों के निर्माण लिए मिली स्वीकृति जशपुर, 30 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दिशा-निर्देशों में जशपुर जिले में विकास कार्यों की गति तेजी से बढ़ी है। खासकर, सड़क निर्माण के क्षेत्र में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत कई सड़कों के निर्माण के लिए करोड़ों की स्वीकृति प्राप्त हुई है। यह योजना जिले के निवासियों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है, क्योंकि इससे न केवल यातायात में सुधार होगा, बल्कि क्षेत्र के आर्थिक…

Read More

सीएम कैंप कार्यालय बगिया में संवेदना और सेवा का संगम : बुधमनी बाई को मिला श्रवण यंत्र, अब सुन सकेंगी दुनिया की धड़कन

आशा से उपचार तक – बगिया कैंप कार्यालय में हर मरीज को मिल रही जीवनदायिनी मदद 2000 से अधिक मरीजों को जीवनदान, सीएम कैंप कार्यालय बगिया बना आशा की नई किरण जशपुर, 30 मार्च 2025/ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा शुरू किए गए सीएम कैंप कार्यालय बगिया ने वाकई में लोगों की उम्मीदों को एक नई दिशा दी है। यहां पर जरूरतमंद लोगों को न केवल तत्काल मदद मिल रही है, बल्कि इस केंद्र से अब तक दो हजार से अधिक गंभीर मरीजों का इलाज भी किया जा…

Read More

गौ तस्करों के खिलाफ जशपुर पुलिस का एक्शन : छुड़ाए 22 गौवंश, पुलिस ने मौके से पकड़े दो आरोपी गौ तस्कर, गिरफ्तार कर की कार्यवाही.

तस्करों में एक विधि से संघर्षरत बालक भी सम्मिलित, मामला चौकी मनोरा क्षेत्रांतर्गत. आरोपियों के विरुद्ध चौकी मनोरा में बीएनएस की धारा 303(2), 3(5) एवं 4,6,10 छग कृषक पशु क्रूरता परि. अधिनियम 2004 एवं 11(1) (क)(घ) पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध. नाम आरोपी – 1.जमरुद्दीन मियां पिता रऊफ खां उम्र 28 वर्ष, निवासी तेतर टोली थाना जारी, जिला गुमला (झारखंड), 2. 16 वर्षीय विधि से संघर्षरत बालक. जशपुर. 30 मार्च 2025 : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार  मामले का विवरण इस…

Read More

अंधेरे में डूबे थे रेंगारटोली के सैकड़ों परिवार, बिजली संकट ने बढ़ाई थी मुश्किलें, सीएम विष्णुदेव साय के निर्देश पर बदला ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों ने आभार जताते हुए कहा – ‘अब चैन से कटेंगी रातें’

जशपुर, 30 मार्च 2025/ जिले के कांसाबेल तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत चेटबा के रेंगारटोली में सीएम कैंप कार्यालय बगिया की त्वरित पहल से बिजली संकट का समाधान अब हो गया है। क्षेत्र में पिछले कुछ समय से खराब ट्रांसफार्मर के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इससे न केवल बिजली की आपूर्ति प्रभावित हो रही थी, बल्कि गर्मी के मौसम में आम लोगों को विशेष रूप से कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। समस्या की गंभीरता को देखते हुए, ग्राम पंचायत चेटबा की…

Read More

जशपुर में पर्वों की एकजुट तैयारी : प्रशासन और समाज संगठनों ने मिलकर बनाए शांति समिति की बैठक में सौहार्दपूर्ण त्योहारों के आयोजन के रोडमैप

साफ-सफाई से लेकर शोभायात्रा तक – हर पहलू पर हुई गहन चर्चा, शांति समिति बैठक में उमड़ा सहभागिता का भाव अपर कलेक्टर ने आयोजन स्थल में सभी उचित व्यवस्था रखने अधिकारियों को दिए निर्देश जशपुर, 29 मार्च 2025/ चैत्र नवरात्रि, ईद उल फितर और सरहुल को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्वक तरीके से मानने के लिए आज अपर कलेक्टर प्रदीप कुमार साहू और एएसपी अनिल सोनी के द्वारा कलेक्टोरेट सभाकक्ष में शांति समिति की एक बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर तहसीलदार श्रीमती जयश्री राजनपथे, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री योगेश्वर…

Read More

जशपुर को मिला स्वास्थ्य सेवा का नया आधारस्तंभ : मुख्यमंत्री 7 अप्रैल को करेंगे जगदेवराम उरांव स्मृति अस्पताल का शिलान्यास, आधुनिक इलाज के लिए होंगे अत्याधुनिक उपकरण

10 माह में दूसरी बड़ी स्वास्थ्य परियोजना, पहले ही 220 बिस्तरों वाले अस्पताल का बजट हो चुका जारी 35 करोड़ 53 लाख से होगा सौ बिस्तर अस्पताल का निर्माण, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर एनटीपीसी ने दी स्वीकृति जशपुर, 29 मार्च 2025/ सात अप्रैल को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय प्रस्तावित स्व जगदेव राम उरांव स्मृति चिकित्सालय का शिलन्यास करेगें। मुख्यमंत्री के निर्देश पर एनटीपीसी लारा ने सीएसआर फंड से इस अस्पताल निर्माण के लिए 35 करोड़ 53 लाख की राशि जारी की है। इस अस्पताल के बन जाने से जशपुर…

Read More

जशपुर में हितग्राही योजनाओं को गति देने के निर्देश, कलेक्टर रोहित व्यास ने बैंक मेला और ऋण सहायता पर दिया जोर, जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की त्रैमासिक बैठक का हुआ आयोजन

जशपुर, 29 मार्च 2025/ जिला कार्यालय सभाकक्ष में शुक्रवार को जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की त्रैमासिक बैठक का आयोजन कलेक्टर रोहित व्यास की अध्यक्षता में किया गया। इस बैठक में कलेक्टर ने विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं के अंतर्गत दिए जाने वाली ऋण सहायता की स्वीकृति के समय को कम करने को कहा। इसके लिए उन्होंने कहा कि प्राप्त आवेदनों पर अच्छी तरह से गौर करने के साथ निर्धारित समय सीमा के अंदर उनका तीव्र निराकरण करना आवश्यक है। इसके साथ ही यदि कोई आवेदन अस्वीकृत होने की स्थिति में होता है…

Read More