रजत जयंती : जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार ने लखपति दीदी, सरपंच एवं स्वच्छग्रही दीदीयों को किया सम्मानित

जिला पंचायत परिसर में 35 दीदियों को लखपति दीदी बनने की उपलब्धि पर किया गया सम्मानित जशपुर : जशपुर जिले में महिला सशक्तिकरण, ग्राम विकास और स्वच्छता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली लखपति दीदियों, सरपंच गणों एवं स्वच्छग्रही दीदियों का भव्य सम्मान समारोह और एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन जिला पंचायत जशपुर के सभाकक्ष में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में सभी आठ विकासखंड से कुल 35 दीदियों को लखपति दीदी बनने की उपलब्धि पर सम्मानित किया गया। उपस्थित लखपति दीदियों के साथ साथ , उत्कृष्ट कैडर , उत्कृष्ट…

Read More

विदेशी मेहमान हुए जशपुर की संस्कृति और लोककला के कायल, ‘ट्रिप्पी हिल्स’ ने दिखाया असली जनजातीय जीवन का रंग

जशपुर : जशपुर की समृद्ध जनजातीय परंपराओं, बेमिसाल हस्तशिल्प और आत्मीय आतिथ्य ने जर्मनी से आए मेहमानों को गहराई से प्रभावित किया। श्री बर्नहार्ड और श्रीमती फ्रांजिस्का ने क्षेत्रीय स्टार्टअप “ट्रिप्पी हिल्स” के अनुभवात्मक पर्यटन कार्यक्रम के तहत यहां के जनजातीय समुदायों के जीवन, कला और संस्कृति को करीब से महसूस किया। यात्रा की शुरुआत हुई मलार समुदाय से, जो अपने सुंदर आभूषणों और हस्तनिर्मित उपयोगी वस्तुओं के लिए प्रसिद्ध है। बारीकी से बनाए गए ये शिल्प न केवल स्थानीय पहचान का प्रतीक हैं, बल्कि परंपरा और रचनात्मकता की गहराई…

Read More

जशपुर में आपदा राहत की बड़ी पहल! सांप के काटने से मौत पर परिजनों को 4 लाख रुपए की आर्थिक मदद

जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। मनोरा तहसील अंतर्गत ग्राम करनपुर निवासी स्व. पुसनी बाई का सांप के काटने से 06 सितम्बर 2024 को मृत्यु हो गई। मृतिका के निकटतम वारिस उनके नाती नवीन राम, सुनिल राम, सुनीता बाई एवं नीलम बाई हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Read More

जशपुर : दृष्टि एवं श्रवण बाधित बच्चों के लिए आधुनिक शिक्षण सुविधाओं वाला आवासीय परिसर जल्द तैयार, कलेक्टर ने निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

दृष्टि एवं श्रवण बाधित विद्यार्थियों के लिए आधुनिक शिक्षण सुविधाएं होगी उपलब्ध जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने गुरुवार को जशपुर के गम्हरिया स्थित शासकीय दृष्टि बाधितार्थ बालक-बालिका विशेष विद्यालय के निकट दिव्यांग बच्चों हेतु बनने वाले आदर्श आवासीय परिसर के लिए चिन्हांकित स्थल का निरीक्षण किया। 01 करोड़ 77 लाख 43 हजार रुपए की लागत से बनने वाले इस परिसर का उद्देश्य दृष्टि एवं श्रवण बाधित विद्यार्थियों को सुरक्षित, सुविधाजनक और गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण प्रदान करना है। इस आवासीय परिसर में दृष्टि बाधितार्थ विद्यार्थियों के लिए कक्षा 6वीं से…

Read More

कलेक्टर रोहित व्यास ने जशपुर के प्रमुख छठ घाटों का निरीक्षण किया, लाइटिंग, साफ-सफाई और सुरक्षा सुनिश्चित करने के दिए आदेश

जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने गुरुवार को जशपुर के दोनों प्रमुख तालाबों के छठ घाटों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने घाटो पर लाइटिंग की समुचित व्यवस्था, साफ-सफाई और सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने  तलाबों में प्रशिक्षित गोताखोरों की व्यवस्था करने के और आवश्यक बचाव उपकरण और कर्मचारियों की तैनाती करने के निर्देश दिए, ताकि आपात स्थिति में त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जा सके। इसके अलावा उन्होंने घाटो तक पहुंचने वाले मार्गों को दुरुस्त करने के साथ ही कचरा निष्पादन…

Read More

जशपुर में खेलों का गढ़ बनाने की तैयारी! कलेक्टर रोहित व्यास ने किया स्टेडियमों का निरीक्षण, समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के दिए निर्देश

आगामी राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के तैयारी के संबंध दिए आवश्यक दिशा-निर्देश जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर को खेलों का गढ़ बनाने की दिशा में निरंतर पहल की जा रही है। कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देश पर जिला प्रशासन स्वीकृत खेल मैदानों, अकादमियों और स्टेडियमों के निर्माण को गति दे रहा है। साथ ही राज्य स्तरीय खेल आयोजनों की तैयारी भी तेजी से चल रही है, ताकि  खिलाड़ियों को बड़े मंच मिल सकें। इसी कड़ी में कलेक्टर श्री व्यास ने गुरूवार को इन्डोर बैडमिंटन स्टेडियम,…

Read More

कुनकुरी डेम हादसा : 20 घंटे तक गहराई में तलाशता रहा प्रशासन, आखिर एसडीआरएफ ने डेम से निकाला युवक का शव

कुनकुरी : नगर के छठ घाट डेम में डूबे युवक का शव करीब 20 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शुक्रवार दोपहर को बरामद किया गया। अम्बिकापुर से बुलाई गई एसडीआरएफ की टीम ने अथक प्रयासों के बाद युवक के शव को पानी की गहराइयों से बाहर निकाला। शव मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। जानकारी के अनुसार, कुनकुरी नगर की पुरानी बस्ती निवासी चुनु राम गुरुवार शाम लगभग चार बजे अपने दोस्तों के साथ नहाने छठ घाट…

Read More

पुलिस की त्वरित कार्यवाही : रात के अंधेरे में नाबालिग से छेड़छाड़ और मारपीट, चिल्लाने पर भागा आरोपी, पंद्रह वर्षीय नाबालिग के साथ दरिंदगी की कोशिश ! आरोपी समीर गयार को जशपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार.

नाबालिग बालिका की रिपोर्ट पर थाना बगीचा में आरोपी समीर गयार उम्र 22 वर्ष के विरुद्ध बीएनएस की धारा 115(2),74,75(2) व पॉस्को एक्ट की धारा 8 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध, मामला थाना बगीचा क्षेत्रांतर्गत का. जशपुर : जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ और मारपीट करने के मामले ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी समीर गयार (उम्र 22 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 21 अक्टूबर 2025 की शाम नाबालिग बालिका अपनी…

Read More

जशपुर में फिर सजेगा रोमांच और संस्कृति का संगम — 6 से 9 नवम्बर तक होगा ‘जशपुर जम्बूरी 2025’ का भव्य आयोजन

छत्तीसगढ़ के पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान बनेगा ‘जशपुर जम्बूरी 2025’ छत्तीसगढ़ के जशपुर में सजेगा ‘जशपुर जम्बूरी 2025’ — रोमांच, संस्कृति और परंपरा का अद्भुत उत्सव रायपुर/जशपुर : छत्तीसगढ़ का पर्वतीय और हरियाली से आच्छादित जिला जशपुर एक बार फिर उत्सव, संस्कृति और रोमांच का केंद्र बनने जा रहा है। यहाँ आगामी 6 से 9 नवम्बर 2025 तक आयोजित होने वाले ‘जशपुर जम्बूरी 2025’ में प्रदेश और देशभर से पर्यटक प्रकृति की गोद में रोमांचक अनुभवों, जनजातीय परंपराओं और सामुदायिक उत्सव के रंगों का आनंद लेंगे।  यह आयोजन प्राकृतिक…

Read More

ब्रेकिंग : कुनकुरी छठ घाट में नहाने गया युवक डूबा, शव अब तक नहीं मिला – मौके पर पुलिस बल तैनात

कुनकुरी (जशपुर): जशपुर जिले के कुनकुरी नगर में गुरुवार की शाम एक दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया। नगर के छठ घाट डेम में नहाने गया एक युवक अचानक गहरे पानी में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना शाम लगभग 4 बजे के आसपास की बताई जा रही है। स्थानीय बस्ती का निवासी चुनु राम, जो नगर में कुली का काम करता था, रोजाना की तरह डेम में स्नान करने गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक अचानक पानी में गहराई तक चला गया और डूब गया।…

Read More