समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में क्रेडा विभाग द्वारा सौर प्रकाश संयंत्र, सोलर पंप से संबंधित समस्या व जानकारी देने हेतु नंबर जारी किया गया है। जिसमें सहायक अभियंता एंव जिला प्रभारी श्री संदीप कुमार बंजारे मोबाईल नंबर 9406327266, जशपुर व मनोरा विकासखंड हेतु उप अभियंता श्री एम.राकेश मोबाईल नंबर 9340889867, बगीचा विकासखंड हेतु उप अभियंता श्री राजेन्द्र खेस्स मोबाईल नंबर 7489416864, कांसाबेल व पत्थलगांव विकासखंड हेतु उप अभियंता श्री राहुल पैंकरा मोबाईल नंबर 7987180718, दुलदुला, कुनकुरी व फरसाबहार विकासखंड हेतु उप अभियंता श्री राजकुमार…
Read MoreCategory: जशपुर
जैव विविधता दिवस के अवसर पर जशपुर जिले में विभिन्न कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को किया जाएगा जागरूक
जागरूकता अभियान हेतु 22 मई को प्रातः 7 बजे मैराथन दौड़ का भी होगा आयोजन जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अभियान को सफल बनाने का किया गया आग्रह समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रति वर्ष 22 मई को जैव विविधता के मुद्दो के बारे में समझ एवं जागरूकता बढ़ाने के लिये अन्तर्राष्ट्रीय जैवविविधता दिवस के रूप में घोषित किया गया है। इस अवसर पर राज्य के समृद्ध जैवविविधता के संरक्षण के लिये ध्यान आकृष्ट करने के लिये जागरूकता संबंधी विभिन्न…
Read More20 पहाड़ी कोरवा जनजाति के बालक-बालिकाओं का संकल्प शिक्षण संस्थान में प्रवेश के लिए हुआ चयन
प्रवेश हेतु 31 मई तक का दिया गया है समय गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान कर प्रावीण्य सूची में लाने की पहल की जायेगी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला प्रशासन द्वारा कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में संचालित संकल्प शिक्षण संस्थान ने शिक्षा के क्षेत्र में राज्य में अपनी पृथक पहचान बनाकर सफलता का परचम लहराया है। इसी कडी में अब संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर में नवाचार के रूप में 20 पहाड़ी कोरवा जनजाति के बच्चों को शिक्षा दी जायेगी। पहाड़ी कोरवा बच्चों की चयन सूची जारी कर दी गई है…
Read Moreमादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाले आरोपी को कुनकुरी पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान नाकाबंदी कर किया गिरफ्तार, आरोपी से 5 किलो मादक पदार्थ गांजा एवं तस्करी में प्रयुक्त मोटर सायकल की गई जप्त,
थाना कुनकुरी में आरोपी बाबूलाल सोरेन निवासी सरडीह (बगीचा) के विरूद्ध अपराध क्रमांक 99/2022 धारा 20 बी एन.डी.पी.एस. एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध, आरोपी मादक पदार्थ गांजा को उड़ीसा से तस्करी कर बगीचा क्षेत्र की ओर ले जा रहा था, मादक पदार्थ तस्करों के विरूद्ध जिला पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि आज दिनांक 20 मई 2022 को प्रातः 4:00 बजे थाना कुनकुरी को मुखबीर से सूचना मिला कि…
Read Moreअवैध मादक पदार्थ गांजा विक्रेता आरोपी पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार, 450 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा किया गया जप्त, न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया जेल
आरोपी गौतम यादव के विरूद्ध थाना-नारायणपुर में अपराध क्रमाक 55/2022 धारा 20(बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 18 मई 2022 को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि ग्राम-नान्दोटोली का गौतम यादव अपने घर में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री कर रहा है, सूचना पर तत्काल पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कुनकुरी मनीष कुंवर के हमराह थाना-कुनकुरी एवं थाना-नारायणपुर पुलिस स्टॉफ की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम-नान्दोटोली पहुंचकर गौतम यादव के मकान को घेराबंदी…
Read Moreजैव विविधता दिवस के अवसर पर 22 मई को होगा जशपुर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन
जिले के समृद्ध जैव विविधता के सभी आयामों का होगा प्रदर्शन, मैराथन के साथ छायाचित्र प्रदर्शन और होगी कार्यशाला समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर हर साल 22 मई को अंतर्राष्ट्रीय जैव-विविधता दिवस मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को जैव विविधता के प्रति जागरूक करना है। इसी उद्देश्य के लिए जशपुर में भी विभिन्न आयोजन किया जा रहा हैँ। वनमंडलाधिकारी जशपुर जितेंद्र कुमार उपाध्याय ने बताया कि संयुक्त राष्ट्र के द्वारा प्रति वर्ष 22 मई को जैव विविधता के मुद्दों के बारे में समझ एवं जागरूकता बढ़ाने के लिये अन्तर्राष्ट्रीय…
Read Moreनाबालिग बालिका को अपहरण कर पीरला गुड़म जिला-रंगाड़ीडीह (तेलंगाना) ले जाकर दुष्कर्म करने वाले फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया जेल
आरोपी के विरूद्ध थाना-पत्थलगांव में (1) अपराध क्रमांक 286/21 धारा 363, 366, 376, 323 भादवि, लैंगिग अपराधों से बालकों का संरक्षण अधि0 212 की धारा 4,6 पॉक्सो एक्ट एवं 3(2)(v)(क)sc/st act तथा (2) अपराध क्रमांक 79/2022 धारा 363, 366, 376(2)(n) भादवि 4,6 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पत्थलगांव क्षेत्रान्तर्गत का प्रार्थी दिनांक 28 नवम्बर 2021 को थाना-पत्थलगांव में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि कक्षा 12 वीं में अध्ययनरत उसकी नाबालिग…
Read Moreपीएम किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत जशपुर जिले में पंजीकृत समस्त किसानों का ई-केवाईसी 31 मई तक पूर्ण कराने के निर्देश
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर उप संचालक कृषि ने सभी वरिष्ठ कृषि अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत पंजीकृत समस्त पात्र किसानों को योजना का लाभ देने के हेतु विशेष अभियान चलाकर शत-प्रतिशत केवाईसी 31 मई 2022 तक अनिवार्य रूप से पूर्ण करे। साथ ही योजना अंतर्गत जिले के केवाईसी के उपरांत प्रगति प्रतिवेदन कार्यालय उप संचालक कृषि को अवगत कराने के निर्देश दिए है।
Read Moreजशपुर जिला अन्तर्गत जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 8 लाख रुपए की राशि स्वीकृत
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत् 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। जिसमें पानी में डूबने से कुनकुरी तहसील के ग्राम नारायण्पुर निवासी साक्षी यादव पिता घनश्याम यादव की मृत्यु 24 जनवरी 2021 को हो जाने पर मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका के पिता श्री घनश्याम यादव हेतु 4 लाख रुपए एवं कुनकुरी तहसील के ग्राम गोरिया निवासी रेमो खलखो पिता नेलसन खलखो की मृत्यु 07 जुलाई…
Read Moreजशपुर जिले के ग्राम कोतबा एवं बागबहार में जन शिकायत एवं निवारण शिविर का हुआ आयोजन, कलेक्टर ने शासन की योजनाओं का लाभ उठाने ग्रामीण से की अपील
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल की उपस्थिति में आज पत्थलगांव जनपद के कोतबा एवं बागबहार में जन शिकायत एवं निवारण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री अग्रवाल द्वारा उपस्थित सभी ग्रामीणों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के सम्बंध में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि छत्त्तीसगढ़ सरकार और जिला प्रशासन सदैव आप सभी की सहायता के लिए प्रयासरत है। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती आरती सिंह, एसडीएम पत्थलगांव श्री आर.एस.लाल, जनपद सीईओ श्री संजय सिंह सहित जनप्रतिनिधि एंव विभिन्न विभागों के…
Read More