दृष्टि एवं श्रवण बाधित विद्यार्थियों के लिए आधुनिक शिक्षण सुविधाएं होगी उपलब्ध जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने गुरुवार को जशपुर के गम्हरिया स्थित शासकीय दृष्टि बाधितार्थ बालक-बालिका विशेष विद्यालय के निकट दिव्यांग बच्चों हेतु बनने वाले आदर्श आवासीय परिसर के लिए चिन्हांकित स्थल का निरीक्षण किया। 01 करोड़ 77 लाख 43 हजार रुपए की लागत से बनने वाले इस परिसर का उद्देश्य दृष्टि एवं श्रवण बाधित विद्यार्थियों को सुरक्षित, सुविधाजनक और गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण प्रदान करना है। इस आवासीय परिसर में दृष्टि बाधितार्थ विद्यार्थियों के लिए कक्षा 6वीं से…
Read MoreCategory: जशपुर
कलेक्टर रोहित व्यास ने जशपुर के प्रमुख छठ घाटों का निरीक्षण किया, लाइटिंग, साफ-सफाई और सुरक्षा सुनिश्चित करने के दिए आदेश
जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने गुरुवार को जशपुर के दोनों प्रमुख तालाबों के छठ घाटों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने घाटो पर लाइटिंग की समुचित व्यवस्था, साफ-सफाई और सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने तलाबों में प्रशिक्षित गोताखोरों की व्यवस्था करने के और आवश्यक बचाव उपकरण और कर्मचारियों की तैनाती करने के निर्देश दिए, ताकि आपात स्थिति में त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जा सके। इसके अलावा उन्होंने घाटो तक पहुंचने वाले मार्गों को दुरुस्त करने के साथ ही कचरा निष्पादन…
Read Moreजशपुर में खेलों का गढ़ बनाने की तैयारी! कलेक्टर रोहित व्यास ने किया स्टेडियमों का निरीक्षण, समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के दिए निर्देश
आगामी राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के तैयारी के संबंध दिए आवश्यक दिशा-निर्देश जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर को खेलों का गढ़ बनाने की दिशा में निरंतर पहल की जा रही है। कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देश पर जिला प्रशासन स्वीकृत खेल मैदानों, अकादमियों और स्टेडियमों के निर्माण को गति दे रहा है। साथ ही राज्य स्तरीय खेल आयोजनों की तैयारी भी तेजी से चल रही है, ताकि खिलाड़ियों को बड़े मंच मिल सकें। इसी कड़ी में कलेक्टर श्री व्यास ने गुरूवार को इन्डोर बैडमिंटन स्टेडियम,…
Read Moreकुनकुरी डेम हादसा : 20 घंटे तक गहराई में तलाशता रहा प्रशासन, आखिर एसडीआरएफ ने डेम से निकाला युवक का शव
कुनकुरी : नगर के छठ घाट डेम में डूबे युवक का शव करीब 20 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शुक्रवार दोपहर को बरामद किया गया। अम्बिकापुर से बुलाई गई एसडीआरएफ की टीम ने अथक प्रयासों के बाद युवक के शव को पानी की गहराइयों से बाहर निकाला। शव मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। जानकारी के अनुसार, कुनकुरी नगर की पुरानी बस्ती निवासी चुनु राम गुरुवार शाम लगभग चार बजे अपने दोस्तों के साथ नहाने छठ घाट…
Read Moreपुलिस की त्वरित कार्यवाही : रात के अंधेरे में नाबालिग से छेड़छाड़ और मारपीट, चिल्लाने पर भागा आरोपी, पंद्रह वर्षीय नाबालिग के साथ दरिंदगी की कोशिश ! आरोपी समीर गयार को जशपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार.
नाबालिग बालिका की रिपोर्ट पर थाना बगीचा में आरोपी समीर गयार उम्र 22 वर्ष के विरुद्ध बीएनएस की धारा 115(2),74,75(2) व पॉस्को एक्ट की धारा 8 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध, मामला थाना बगीचा क्षेत्रांतर्गत का. जशपुर : जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ और मारपीट करने के मामले ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी समीर गयार (उम्र 22 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 21 अक्टूबर 2025 की शाम नाबालिग बालिका अपनी…
Read Moreजशपुर में फिर सजेगा रोमांच और संस्कृति का संगम — 6 से 9 नवम्बर तक होगा ‘जशपुर जम्बूरी 2025’ का भव्य आयोजन
छत्तीसगढ़ के पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान बनेगा ‘जशपुर जम्बूरी 2025’ छत्तीसगढ़ के जशपुर में सजेगा ‘जशपुर जम्बूरी 2025’ — रोमांच, संस्कृति और परंपरा का अद्भुत उत्सव रायपुर/जशपुर : छत्तीसगढ़ का पर्वतीय और हरियाली से आच्छादित जिला जशपुर एक बार फिर उत्सव, संस्कृति और रोमांच का केंद्र बनने जा रहा है। यहाँ आगामी 6 से 9 नवम्बर 2025 तक आयोजित होने वाले ‘जशपुर जम्बूरी 2025’ में प्रदेश और देशभर से पर्यटक प्रकृति की गोद में रोमांचक अनुभवों, जनजातीय परंपराओं और सामुदायिक उत्सव के रंगों का आनंद लेंगे। यह आयोजन प्राकृतिक…
Read Moreब्रेकिंग : कुनकुरी छठ घाट में नहाने गया युवक डूबा, शव अब तक नहीं मिला – मौके पर पुलिस बल तैनात
कुनकुरी (जशपुर): जशपुर जिले के कुनकुरी नगर में गुरुवार की शाम एक दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया। नगर के छठ घाट डेम में नहाने गया एक युवक अचानक गहरे पानी में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना शाम लगभग 4 बजे के आसपास की बताई जा रही है। स्थानीय बस्ती का निवासी चुनु राम, जो नगर में कुली का काम करता था, रोजाना की तरह डेम में स्नान करने गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक अचानक पानी में गहराई तक चला गया और डूब गया।…
Read Moreजशपुर में छात्रावास और एमएलबी कन्या विद्यालय में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित — विद्यार्थियों को मिले अधिकारों व कर्तव्यों की जानकारी
जशपुर : छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के स्टेट प्लॉन ऑफ एक्शन वर्ष 2025-26 के अनुसार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर श्री सत्येन्द्र कुमार साहू के निर्देशन में प्री. मैट्रिक बालक छात्रावास जशपुर एवं एमएलबी कन्या विद्यालय जशपुर में विधिक जागरूकता कार्यक्रम व शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जशपुर श्रीमती सुमन सिंह द्वारा शिक्षा का अधिकार, संवैधानिक अधिकार एवं कर्तव्य, नशा मुक्ति, बालश्रम निषेध, मोटर दुर्घटना दावा अधिनियम, नालसा हेल्पलाईन नंबर 15100, नशीली दवाओं के दुरूपयोग…
Read Moreजशपुर में स्वच्छता का जश्न — रजत जयंती अवसर पर स्वच्छाग्राहीयों का हेल्थ चेकअप और जनजागरूकता अभियान संपन्न
जशपुर : स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अन्तर्गत रजत जयंती वर्ष 2025-26 के आयोजन के तहत जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में स्वच्छाग्राहीयों का पंजीयन एवं स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस अवसर पर स्वच्छता कार्य में सक्रिय रूप से संलग्न स्वच्छाग्राहीयों के स्वास्थ्य की जांच की गई तथा उन्हें स्वच्छ एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान हाथ धुलाई कार्यक्रम का आयोजन कर ग्रामीणों को स्वच्छता के आदतों को अपनाने और बीमारियों से बचाव के महत्व की जानकारी दी गई। उपस्थित स्वच्छाग्राहीयों ने अपने अनुभव साझा…
Read Moreजशपुर में सांप के काटने से युवती की मौत, प्रशासन ने बढ़ाया मदद का हाथ — परिवार को 4 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत
जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। फरसाबहार तहसील अंतर्गत ग्राम जोरण्डाझरिया निवासी स्व. कंचन नायक का सांप के काटने से 19 जून 2024 को मृत्यु हो गई। मृतिका के निकटतम वारिस उनके पिता श्री भीख राम हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
Read More