चार चरणों में छत्तीसगढ़ करेगा वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने का जश्न — ग्राम पंचायत से राज्य स्तर तक तैयारियां तेज!

वंदेमातरम् 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य में भी आयोजित होगें विभिन्न कार्यक्रम जशपुर : वंदे मातरम् के 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर चार चरणो में ग्राम पंचायत, जनपद, जिला एवं राज्य स्तरीय कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इन चरणबद्ध कार्यक्रम के प्रथम चरण  07 से 14 नवंबर 2025, द्वितीय चरण 19 से 26 जनवरी 2026, तृतीय चरण, 07 से 15 अगस्त, 2026 (हर घर तिरंगा के साथ) एवं चतुर्थचरण 01 से 07 नवंबर 2026 (समापन सप्ताह) के साथ सम्पन्न होगा। वंदे मातरम् के 150वीं वर्षगांठ पर आधारित कार्यक्रम का…

Read More

धान खरीदी 2025-26 की तैयारी पूरी! जशपुर में 21 चेकपोस्ट से अवैध धान प्रवेश पर अब कड़ी नज़र — टोल फ्री पर दे सकेंगे सूचना!

खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 : किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी किया जाएगा 15 नवम्बर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक अवैध धान परिवहन होने पर नियंत्रण कक्ष का नम्बर 9244011192 या टोल फ्री नम्बर 18002333663 पर दी जा सकती है सूचना जशपुर : छत्तीसगढ़ शासन खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 15 नवंबर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक किया जाना है। शासन के निर्देशानुसार धान खरीदी अवधि तक जिले में अन्य राज्यों…

Read More

कुनकुरी के गड़ाकटा में जंगली हाथी ने ली किसान की जान, खेत में मिला क्षत-विक्षत शव, गांव में दहशत का माहौल!

कुनकुरी (जशपुर) : थाना कुनकुरी क्षेत्र के ग्राम बोडराबांध गड़ाकटा में जंगली हाथी के हमले से एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक जुनास बड़ा (63 वर्ष) निवासी बोडराबांध गड़ाकटा, रोज की तरह 5 नवंबर की शाम करीब 5 बजे कुनकुरी में अपनी फैब्रिकेशन की दुकान से काम खत्म कर घर लौटा था। घर पर परिवार के साथ बैठकर बातें करने के दौरान उन्होंने कहा कि वे अपने खेत में धान की फसल देखने जा रहे हैं। परिवार ने उन्हें रोकने की भरसक कोशिश की…

Read More

जशपुर के नारायणपुर में सादरी भाषा में समझाई जा रहीं सरकारी योजनाएँ — बढ़ रही जागरूकता और सहभागिता

जशपुर : छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं को दूरस्थ अंचलों तक पहुंचाने के लिए जनसंपर्क विभाग के कला जत्था दल द्वारा व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है। विगत दिवस जशपुर विकास खंड के ग्राम नारायणपुर में टीम ने लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना, महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, कृषि विभाग, मत्स्य पालन, पशुपालन, धान खरीदी,लोक सेवा केन्द्र के माध्यम से आय जाति निवास सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी सादरी भाषा में दिया जा रहा है। ताकि अधिक से अधिक लोग योजना का लाभ उठा सकें। स्थानीय लोगों…

Read More

संभाग स्तरीय सरस मेला 2025: “महिलाओं का हुनर, जशपुर का गौरव” थीम पर मयाली में दिखेगा आत्मनिर्भरता का उत्सव

संभाग स्तरीय सरस मेला 2025 में महिला सशक्तिकरण की दिखेगी झलक 6 से 9 नवंबर तक मयाली में लगेगा सरस मेला “महिलाओं का हुनर, जशपुर का गौरव” थीम पर होगा आयोजन जशपुर : जिला प्रशासन जशपुर एवं छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के संयुक्त तत्वावधान में संभाग स्तरीय सरस मेला – 2025 का आयोजन जशपुर में किया जाएगा। इसका आयोजन 06 से 09 नवम्बर 2025 तक विकासखण्ड कुनकुरी के ग्राम मयाली में किया जाएगा। यह मेला आत्मनिर्भर ग्रामीण महिलाओं के हुनर, कौशल एवं उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य…

Read More

संस्कृति और परंपरा का संगम बना जशपुर राज्योत्सव: जनजातीय नृत्य और कॉलेज प्रतिभाओं की प्रस्तुतियों ने जीता दिल

राज्योत्सव समापन समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां : भव्यता के साथ 3 दिवसीय जिला स्तरीय राज्योत्सव हुआ संपन्न आदिवासी संस्कृति और महाविद्यालयीन प्रतिभाओं की रही विशेष झलक पारंपरिक आदिवासी नृत्यों से सजी शाम सुआ, सरहुल, करमा आदि नृत्यों ने लोगों का मोहा मन जशपुर : छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के 3 दिवसीय जिला स्तरीय समारोह विगत दिवस जिला मुख्यालय जशपुर के रणजीता स्टेडियम में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर देर शाम तक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। समारोह में आदिवासी लोककला, नृत्य, गीत और प्रेरक नाटक की मनमोहक…

Read More

देशदेखा से मयाली तक गूंजेगा ‘जशपुर जम्बूरी 2025’, कलेक्टर रोहित व्यास ने कहा – सुरक्षा और उत्साह दोनों होंगे पूरे शिखर पर!

जशपुर में 6 से 9 नवंबर तक होगा ‘जशपुर जम्बूरी 2025’ का भव्य आयोजन : कलेक्टर रोहित व्यास ने देशदेखा पहुंचकर तैयारी की जानकारी ली जशपुर : जशपुर जिले में 6 से 9 नवम्बर तक ‘जशपुर जम्बूरी 2025’ का आयोजन किया जा रहा है। इस चार दिवसीय आयोजन में जिले के युवाओं के साथ-साथ प्रदेश के विभिन्न जिलों और अन्य राज्यों से आने वाले पर्यटक भी शामिल होंगे। जिला प्रशासन ने सभी तैयारियाँ पूर्ण कर ली हैं। आज कलेक्टर श्री रोहित व्यास एवं जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार ने…

Read More

नया भारत, नया न्याय! छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में ‘दंड से न्याय की ओर’ नाटक ने दिखाया कैसे बदली न्याय प्रणाली – सीएम विष्णुदेव साय भी हुए प्रभावित

छत्तीसगढ़ राज्य के 25 वें स्थापना दिवस पर रायपुर में आयोजित राज्योत्सव में ”दंड से न्याय की ओर“ नाटक – नए आपराधिक कानूनों की जीवंत प्रस्तुति, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया नाट्य प्रस्तुति का अवलोकन, की प्रशंसा नाटक का निर्देशन एसएसपी जशपुर शशि मोहन सिंह द्वारा किया गया एवं जशपुर के प्रसिद्ध नाट्य कलाकर डाॅ. आनंद पाण्डेय ने सहायक निर्देशन का काम किया है, कुल 10 भागों में विभाजित इस नाटक में एफआईआर से लेकर अदालत के फैसले तक की पूरी न्यायिक प्रक्रिया को मंच पर प्रभावशाली तरीके से जीवंत…

Read More

जशपुर में धान खरीदी को लेकर बड़ी तैयारी! कलेक्टर रोहित व्यास का ऐक्शन मोड – अवैध धान पर लगेगी लगाम, खरीदी केंद्र होंगे पूरी तरह तैयार

अवैध धान परिवहन को रोकने के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखें पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों को देने के निर्देश जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने मंगलवार को साप्ताहिक समय सीमा की बैठक लेकर धान खरीदी की तैयारी की समीक्षा की उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी धान खरीदी केन्द्रों में पानी, बिजली, नए और पुराने बारदाने की व्यस्था, नमी मापने की मशीन, कांटा बांट, कम्प्यूटर, धान को बारिश से बचाने के लिए कैंप कवर, तराजू बैनर पोस्टर, आदि जरूरी सभी बुनियादी…

Read More

कलेक्टर रोहित व्यास सख्त मूड में! राजस्व प्रकरणों के लंबित रहने पर अधिकारियों को दी चेतावनी, तय समयसीमा में निपटारे के आदेश

जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर राजस्व संबंधी कार्यों की गहन समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी राजस्व प्रकरणों का शत-प्रतिशत निराकरण समयसीमा में सुनिश्चित करें। बैठक में कलेक्टर ने आधार एवं मोबाइल नम्बर अद्यतन, किसान किताब प्रविष्टि, अविवादित नामांतरण, फौती नामांतरण, नक्शा अद्यतन, बटांकन, सीमांकन, ई-नामांतरण, स्वामित्व योजना, अभिलेख दुरुस्त, अभिलेख शुद्धता एवं व्यपर्वतन जैसे मामलों की विस्तृत समीक्षा की । कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी कार्य नियमों के अनुरूप और तय समय पर पूरा करें।…

Read More