नारायणपुर पंचायत में भ्रष्टाचार का बड़ा धमाका : 15वें वित्त आयोग की राशि से सड़क, बोर और स्ट्रीट लाइट के नाम पर लाखों की निकासी, पर जमीनी स्तर पर कार्य शून्य – कलेक्टर से निष्पक्ष जांच और सरपंच पर कार्रवाई की मांग,

15वें वित्त में करोड़ों का भ्रष्टाचार! नारायणपुर पंचायत में बिना काम कराए लाखों की निकासी, कलेक्टर से जांच व कार्रवाई की मांग. कुनकुरी, 30 अगस्त 2025 : जशपुर जिले की जनपद पंचायत कुनकुरी के अंतर्गत ग्राम पंचायत नारायणपुर से भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत में 15वें वित्त आयोग की राशि का भारी दुरुपयोग कर लाखों रुपये बिना काम कराए ही आहरित कर लिए गए। इस पूरे मामले में पंचायत प्रतिनिधियों, सचिव और निर्माण से संबंधित अधिकारियों की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े…

Read More

कुनकुरी नगर पंचायत की परिषद बैठक सम्पन्न : 5 करोड़ की विकास योजनाएँ पारित, 200 करोड़ के सिटी डेवलपमेंट प्लान को स्वीकृति

वार्डवार विकास की सौगात हर वार्ड को मिलेगा 30-35 लाख- नगर का बदलेगा चेहरा कुनकुरी, 30 अगस्त 2025। नगर पंचायत कुनकुरी की परिषद की बहुप्रतीक्षित बैठक शुक्रवार को परिषद अध्यक्ष विनयशील की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में नगर पंचायत उपाध्यक्ष दीपक केरकेट्टा सहित सभी पार्षदगण—नील कुमारी, शीतल बजाज, अनिता गुप्ता, सावित्री चौहान, अजीत किस्पोट्टा, राजेश ताम्रकार, मुक्ति मिंज, इमरान ख़ान, रुकसाना बानो, गुलाबी पैंकरा, अमित मिश्रा, रोहित सिंह, मुकेश नायक—पूरी तत्परता के साथ शामिल हुए। वहीं प्रशासनिक स्तर पर सीएमओ राजेन्द्र पात्रे, निर्माण साखा इंजीनियर इंदीवर दुबे, लेखपाल विकास…

Read More

जशपुर में विकास की गूंज : मुख्यमंत्री ने दी सौगात, जशपुर में बदल जाएगी तस्वीर, सात करोड़ के भव्य ऑडिटोरियम का ऐलान, शहरवासियों में उत्सव का वातावरण, जल्द शुरू होगा हाईटेक ऑडिटोरियम निर्माण.

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने की थी घोषणा, शहर वासियों ने घोषणा पूरी होने पर जताया आभार. जशपुर. 30 अगस्त 2025 : जशपुरवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी! मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने वादे के अनुरूप 7 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक सुविधाओं से लैस ऑडिटोरियम निर्माण की स्वीकृति दी है। 500 सीटों की क्षमता वाले इस ऑडिटोरियम में पार्किंग, बेहतरीन लाइट व्यवस्था और सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसके बन जाने से शहर में बड़े सांस्कृतिक, सामाजिक और राजनीतिक आयोजनों के लिए अब जगह की कमी नहीं होगी। मुख्यमंत्री…

Read More

ईवी चार्जिंग से रेलवे तक: दक्षिण कोरिया में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बड़ा निवेश आमंत्रण, छत्तीसगढ़ बनेगा ग्रीन हब

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दक्षिण कोरिया प्रवास में ModernTech Corp. और UNECORAIL को छत्तीसगढ़ में निवेश व सहयोग के लिए किया आमंत्रित ईवी चार्जिंग मैन्युफैक्चरिंग, रेलवे अधोसंरचना और तकनीकी हस्तांतरण से राज्य की स्वच्छ ऊर्जा व लॉजिस्टिक्स क्षमता को मिलेगी नई गति रायपुर, 29 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने दक्षिण कोरिया प्रवास के दौरान ग्रीन मोबिलिटी सॉल्यूशंस की अग्रणी कंपनी ModernTech Corp. और रेल रखरखाव समाधानों की प्रमुख कोरियाई कंपनी UNECORAIL को छत्तीसगढ़ में निवेश और सहयोग के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की…

Read More

जशपुर में रजत महोत्सव की धूम: आंगनबाड़ी केंद्रों में लगा पोषण मेला, गर्भवती और शिशुवती महिलाओं को मिला मातृ वंदना योजना का लाभ

रजत महोत्सव अंतर्गत पीएम मातृ वंदना योजना अंतर्गत किया गया रजिस्ट्रेशन आंगनबाडी केंद्रों में पोषण मेला, महिला जागृति शिविर, बाल मेला का हुआ आयोजन जशपुर 29 अगस्त 2025/ छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अवसर पर महिला बाल विकास विभाग के आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण मेला, महिला जागृति शिविर, बाल मेला, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के रजिस्ट्रेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर परियोजना पत्थलगांव के सेक्टर करमीटिकरा के आंगनबाड़ी केंद्र पकरीढाप में बाल मेला का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों के द्वारा चित्र निर्माण, छोटा बड़ा अक्षर पहचान प्रतियोगिता…

Read More

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जशपुर में हॉकी का महाकुंभ, विधायक रायमुनी भगत ने मैदान में उतरकर किया गोल – खिलाड़ियों में जोश दोगुना

राष्ट्रीय खेल दिवस पर तीन दिवसीय हॉकी प्रतियोगिता का विधायक ने किया शुभारंभ हॉकी स्टिक लेकर फील्ड पर गोल दागकर विधायक ने बढ़ाया प्रतिभागियों का हौसला जशपुर, 29 अगस्त 2025/ हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस पर मनाए जाने वाले राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शुक्रवार को एस्ट्रोटर्फ हॉकी के मैदान में तीन दिवसीय हॉकी प्रतियोगिता का विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने शुभारम्भ किया। इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष गंगाराम भगत, कलेक्टर रोहित व्यास, पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार, एसडीएम…

Read More

जशपुर: ‘दीदी के गोठ’ रेडियो कार्यक्रम का पहला प्रसारण 31 अगस्त को, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बिहान की दीदियों से करेंगे संवाद

स्व-सहायता समूहों की महिलाएं साझा करेंगी अपनी सफलता की प्रेरणादायी कहानियां जशपुर, 29 अगस्त 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन-बिहान के अंतर्गत किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों एवं सफलता की कहानियों को साझा करने के उद्देश्य से ‘‘दीदी के गोठ’’ नामक रेडियो कार्यक्रम का शुभारंभ किया जा रहा है। इस श्रृंखला का पहला प्रसारण 31 अगस्त 2025, दिन रविवार को दोपहर 12:15 बजे आकाशवाणी के समस्त केंद्रों से होगा। इस विशेष प्रसारण में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं उप मुख्यमंत्री सह विभागीय मंत्री श्री विजय शर्मा द्वारा प्रदेश की सभी बिहान…

Read More

कलेक्टर ने दिया अहम दायित्व: सहायक कलेक्टर अनिकेत फडतरे बने चिकित्सा विभाग के नोडल अधिकारी, शिकायतों का होगा त्वरित निराकरण

जशपुर, 29 अगस्त 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने सहायक कलेक्टर जशपुर अनिकेत अशोक फडतरे को उनको सौंपे गये कर्तव्यों के अतिरिक्त चिकित्सा विभाग जशपुर का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। सहायक कलेक्टर श्री फडतरे जिला चिकित्सालय जशपुर में प्रति सप्ताह बैठक आयोजित कर विभाग से संबंधित समस्त योजनाओं एवं गतिविधियों की सूक्ष्मता से समीक्षा तथा आने वाली समस्याओं एवं शिकायतों का त्वरित निराकरण करेंगे।

Read More

मनोरा के ग्राम गुल्लू में नदी में डूबने से मौत, जशपुर कलेक्टर ने मृतक की पत्नी को दी 4 लाख की आर्थिक मदद

जशपुर, 29 अगस्त 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। मनोरा तहसील अंतर्गत ग्राम गुल्लू निवासी एतवा राम का नदी के पानी में डूबने से 22 मई 2024 को मृत्यु हो गई। मृतक के निकटतम वारिस उनके पत्नी एतवारी बाई हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Read More

मानसून ने जशपुर को बनाया छत्तीसगढ़ का ‘वॉटर हब’, औसत से ज्यादा 8612.7 मिमी वर्षा, तहसीलवार आंकड़े जारी

जशपुर, 29 अगस्त 2025/ जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 8612.7 मिमी वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 29 अगस्त तक की स्थिति में 8268.6 मिमी औसत वर्षा हुई है। बीते दिवस जिले में 3.1 मिमी वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक तहसील जशपुर में 993.6 मिमी, मनोरा में 1061.3 मिमी, कुनकुरी में 1227.6 मिमी, दुलदुला में 542.9 मिमी, फरसाबहार में 692.8 मिमी, बगीचा में 932.1 मिमी, कांसाबेल में 804.5 मिमी, पत्थलगांव में…

Read More