कांग्रेस को सदस्य बनाने लालच देना पड़ रहा हैं यही सरकार की अलोकप्रियता का प्रमाण है :भाजपा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कांग्रेस के सदस्यता अभियान पर तंज कसते हुए कहा है कि भूपेश बघेल सरकार की अलोकप्रियता का इससे बड़ा प्रमाण और क्या हो सकता है कि कांग्रेस को नए सदस्य नहीं मिल रहे। सदस्यता बढ़ाने के लिए सारे जतन करके देख लिए। जब कोई सफलता नहीं मिली तो लालच देकर सदस्य बनवाने की जुगत भिड़ाई गई है। स्थिति यह है कि भूपेश…
Read MoreCategory: राजनीति
रमन सिंह कोर्ट के साथ जनता को भी जवाब दें – आर.पी. सिंह
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर पूर्व मुख्यमंत्री रमन और उनके पुत्र अभिषेक सिंह को आय से अधिक संपत्ति के मामले उच्च न्यायालय द्वारा नोटिस जारी किए जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के सदस्य आर.पी. सिंह ने कहा कि माननीय न्यायालय को जबाब देने के साथ नैतिकता का तकाजा है रमन सिंह जनता को भी इन सवालों का जबाब दें। रमन सिंह पन्द्रह सालों तक प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे है उनके पुत्र सांसद रहे हैं। उनके खिलाफ यदि कोई भ्रष्टाचार के आरोप लगे है तो जनता को…
Read Moreपुरंदेश्वरी ने खैरागढ़ में हार मान ली इसलिए दूर रहीं – मोहन मरकाम
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि खैरागढ़ उपचुनाव में भाजपा की प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी के प्रचार और चुनाव अभियान से दूर रहने पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि वे अपने प्रभार में हो रहे पहले विधानसभा उपचुनाव में हार का ठप्पा अपने ऊपर लगवाने से बचने के लिए ही खैरागढ़ से कन्नी काट गईं। जब खैरागढ़ उपचुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई, तब वे बस्तर की सैर का आनंद लेते हुए कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार द्वारा किये गए विकास, शांति और जनता…
Read Moreदेवव्रत का अपमान और विकास की धारा अवरुद्ध करने वाली कांग्रेस के खिलाफ वोट देगी खैरागढ़ की जनता – बृजमोहन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को खुद पर रत्ती भर भी भरोसा नहीं है कि वे अपनी दम पर कांग्रेस को खैरागढ़ उपचुनाव में जीत दिला सकते हैं क्योंकि उन्होंने खैरागढ़ के लिए एक धेले का भी काम नहीं किया है। यहां के दिवंगत विधायक देवव्रत सिंह विकास के लिए तरसते रहे और भूपेश बघेल उनका अपमान करते रहे। खैरागढ़ की जनता देवव्रत का अपमान और विकास की धारा अवरुद्ध करने वाली कांग्रेस…
Read Moreखैरागढ़ उप चुनाव : भाजपा नेताओं ने कहा हमारी जीत सुनिश्चित
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर खैरागढ़ में कांग्रेस की पराजय निश्चित : विष्णुदेव साय भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि खैरागढ़ में होने वाले चुनाव में कांग्रेस की पराजय निश्चित है। कांग्रेस ने हमेशा खैरागढ़ की जनता के भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है। कांग्रेस ने कभी भी खैरागढ़ के विकास के लिए कोई कार्य नहीं किया। जिसके लिए वहां के विधायक देवव्रत सिंह प्रयासरत रहे हैं। लेकिन उनकी भी अनसुनी की जाती थी। अब स्व. देवव्रत सिंह के नाम पर ही कांग्रेस राजनीति कर रही…
Read Moreखैरागढ़ में अब कांग्रेस की खैर नहीं – डॉ रमन सिंह
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने चुनाव प्रचार थमने के एक दिन पूर्व धुआंधार प्रचार कर भाजपा प्रत्याशी कोमल झंघेल के पक्ष में समर्थन मांगा। उन्होंने खैरागढ़ के अतरिया बाजार में सभा को संबोधित किया। बुंदेली में सभा उपरांत छुईखदान के सभा में शामिल हुऐ। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस जिन नारों के साथ सत्ता पे आई थी वो झुठे हैं।कांग्रेस ने कहा था वक्त है बदलाव का, वक्त तो कुछ नहीं बदला लेकिन प्रदेश की जनता ने मुख्यमंत्री के…
Read Moreभाजपा किसान मोर्चा ने बोनस के किस्त में की जा रही कटौती को लेकर किया प्रदर्शन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष गौरी शंकर श्रीवास ने बताया कि प्रदेश के किसानो को राजीव न्याय के तहत बोनस के अंतिम किस्त की राशि में तीस से चालीस प्रतिशत की कटौती क़्यो की जा रही हैं किसके इशारे में की जा रही है इस बात का सरकार जवाब दे क्या खैरागढ में बाटे जा रहे शराब और साड़ी की क़ीमत प्रदेश के किसानो को चुकाना पड़ेगा? इस कटौती को लेकर सरकार की रहस्यमयी चुप्पी का जवाब आज प्रदेश का किसान जानना चाहता है और जब…
Read Moreकांग्रेस के सत्ता संघर्ष में छत्तीसगढ़ की आम जनता पिस रही है, राजधानी अपराधियों के हवाले, छत्तीसगढ़ की कानून व्यवस्था ध्वस्त – विष्णुदेव साय
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने राजधानी में 04 वर्ष के मासूम बच्चे का अपहरण कर उसे जिंदा जला देने की वीभत्स वारदात पर गहन दुख व्यक्त करते हुए कहा है कि कांग्रेस की सरकार में राजधानी अपराधियों के हवाले है। छत्तीसगढ़ की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। अपराधी तत्वों में कानून का भय नहीं है। छत्तीसगढ़ को अपराधगढ़ बना दिया गया है। राजधानी में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं तो राज्य के अन्य हिस्सों में क्या हालात हैं, यह भी लगातार सामने…
Read Moreकाँग्रेस हारी हुई है,पैसा-सत्ता के बल पर चुनाव जीतना चाहती है : बृजमोहन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि काँग्रेस बेहद डरी हुई है,हारी हुई है । वह पैसा और सत्ता के बल पर चुनाव जीतना चाहती है, लेकिन जनता ने तय कर लिया है कि सत्ता बल और धन बल को हराएगी। श्री अग्रवाल आज खैरागढ़ में चर्चा कर रहे थे ।उन्होंने कहा कि खैरागढ़ उप चुनाव में शासन प्रशासन पूरी तरह चुनाव आचार संहिताका उल्लंघन कर सरकार के इशारे पर काम कर रहा है । जो चेकपोस्ट बने हैं उन पर काँग्रेस का…
Read Moreछत्तीसगढ़ में कानून का राज, यहां कोई अपराधी बच नहीं सकता, भाजपा अपना जंगल राज याद करे – सुरेन्द्र वर्मा
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुरेन्द्र वर्मा ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ में कानून का राज है, यहां कोई अपराधी बच नहीं सकता। भाजपा अपना जंगल राज याद करे जब छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज ही नहीं थी। आधे से ज्यादा छत्तीसगढ़ नक्सल हिंसा के हवाले करने के साथ ही झलियामारी जैसे कांड जिनके राज में हुए, वे कांग्रेस की सरकार में मजबूत कानून व्यवस्था पर उंगली उठाने की जुर्रत न करें। जनता ने…
Read More