रायपुर, 31 अगस्त 2025 : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा है कि डॉ. रमन सिंह के मुख्यमंत्रित्व काल में पूर्ववर्ती भाजपा सरकार द्वारा नक्सल उन्मूलन की दिशा में किए जा रहे प्रयासों में से सलवा जुडूम एक महत्वपूर्ण अभियान था, जिसे शिथिल करने का काम तत्कालीन जज के तौर पर मौजूदा इंडी गठबंधन के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार सुदर्शन रेड्डी ने अपने फैसले के जरिए किया था। आज बस्तर के सुदूर वनांचल के निवासी इसीलिए रेड्डी की उम्मीदवारी से चिंतित हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने…
Read MoreCategory: राजनीति
“खाद नहीं तो खेती कैसे होगी?”—डीएपी के बाद यूरिया संकट से किसानों की फसल पर संकट, भड़के दीपक बैज
रायपुर, 31 अगस्त 2025 : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा सरकार की अकर्मण्यता के चलते हैं पूरा प्रदेश उर्वरक संकट से जुझ रहा है। किसानों की फसल बर्बाद हो रही है डबल इंजन की सरकार किसानों को खाद नहीं दे पा रही है । सहकारी समितियों के गोदाम खाली है, किसान सुबह से शाम तक कतार में खड़े होकर खाली हाथ लौटने मजबूर हैं। खाद के अभाव में खरीफ फसल की वृद्धि रूक गई है। सत्ता के संरक्षण में जमाखोर, कोचियों, बिचौलियों और कालाबाजारी…
Read Moreभाजपा प्रदेश कार्यालय में सामूहिक श्रवण: नेताओं ने सुना मोदी का संदेश- “जो खेलता है, वो खिलता है”
प्रदेश भाजपा कार्यालय में जुटे दिग्गज नेता, मोदी की मन की बात के 125वें संस्करण ने भरा जोश रायपुर, 31 अगस्त 2025 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ के मासिक प्रसारण की 125वीं कड़ी में श्रीनगर में आयोजित हुए खेलो इंडिया वॉटर गेम्स की तारीफ की और पुलवामा में क्रिकेट की लोकप्रियता पर भी चर्चा की। श्री मोदी ने नारा दिया- नारा दिया, ‘जो खेलता है, वो खिलता है।’ प्रसारण के दौरान श्री मोदी ने खेलो इंडिया वॉटर स्पोर्ट्स के दो खिलाड़ियों से बातचीत भी की।…
Read More“मोदी के खिलाफ अपशब्दों का जवाब देगी जनता” – रायपुर में गरजे भाजपा प्रभारी नितिन नबीन, कहा कांग्रेस को मिट्टी में मिलाएगी जनता
देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के साथ है, मोदी की गारंटी को बहुत ही कम समय में पूरा किया गया है – नितिन नबीन रायपुर, 30 अगस्त 2025 : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने बिहार में कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अभद्र भाषा प्रयुक्त करने और मंच से प्रधानमंत्री की माताजी के लिए अश्लील टिप्पणी करने पर कड़ा ऐतराज जताया है। श्री नबीन ने तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा व्दारा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का सिर काटकर मेज…
Read Moreविमानतल से CM हाउस तक गूंजे जयघोष – भाजयुमो की बाइक रैली से गूंजा रायपुर, विदेश यात्रा को बताया ‘ऐतिहासिक’
राजधानी के विभिन्न स्थानों पर हुआ स्वागत रायपुर, 30 अगस्त 2025 : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का शनिवार को 10 दिनों की सफल विदेश यात्रा से लौटने पर स्वामी विवेकानंद विमान तल पर भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री के स्वागत में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने विमान तल से मुख्यमंत्री निवास तक बाइक रैली निकाली। राजधानी के विभिन्न स्थानों पर भी भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री श्री साय का स्वागत किया। विमानतल पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, कैबिनेट मंत्री केदार…
Read More“वोटर अधिकार यात्रा” पर भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष विभा अवस्थी का हमला – कहा, यह ‘माँ का अपमान करो’ यात्रा है
रायपुर, 30 अगस्त 2025 : भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी ने बिहार में कांग्रेस नेता राहुल गांघी और राजद नेता तेजस्वी यादव की वोटर अधिकार यात्रा के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए राहुल गांघी द्वारा अभद्र भाषा प्रयुक्त करने और कांग्रेस कार्यकर्ता द्वारा अश्लील गाली-गलौज करने की कटु निंदा की है। यूथ कांग्रेस से जुड़े मो. रिजवी उर्फ रजा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान मंच पर जिस तरह गालियाँ देकर कांग्रेस ने अपनी राजनीतिक चरित्रहीनता और संस्कारहीनता का शर्मनाक प्रदर्शन किया…
Read Moreमहुआ मोइत्रा के बयान पर भाजपा सांसद संतोष पाण्डेय का तीखा पलटवार – “कांग्रेस-टीएमसी का रिश्ता क्या? सर तन से जुदा…”
रायपुर, 30 अगस्त 2025 : भारतीय जनता पार्टी के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता और सांसद संतोष पाण्डेय ने तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा की उस टिप्पणी को अति निन्दनीय औकर दण्डनीय माना है जिसमें मोइत्रा ने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह का सिर काटकर पीएम की मेज पर रख देने की बात कही है। श्री पाण्डेय ने कहा कि स्वस्थ लोकतंत्र में अभद्रता और हिंसक वृत्ति का कोई स्थान नहीं है लेकिन कांग्रेस और उसके सहयोगी दल देश में अराजकता फैलाने के अपने टूलकिट एजेंडे पर अमल कर रहे हैं…
Read Moreकेदार कश्यप का तंज: भाजपा के लिए ‘बी टू बी’ है बिजनेस टू बिजनेस, कांग्रेस के लिए ‘भूपेश टू बैज’
भाजपा और कांग्रेस के ‘बी टू बी’ में फर्क है : केदार कश्यप रायपुर, 30 अगस्त 2025 : छत्तीसगढ़ के वन एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की विदेश यात्रा को राज्य के विकास को लेकर सफल यात्रा बताते हुए मुख्यमंत्री श्री साय को बधाई दी और छत्तीसगढ़ वापसी पर स्वागत किया है। श्री कश्यप ने विश्वास व्यक्त किया कि राज्य के विकास की सम्भावनाओं को लेकर मुख्यमंत्री श्री साय ने जो सार्थक संवाद वहां के व्यापारिक प्रतिनिधियों से किया है उसके परिणाम आने वाले दिनों में…
Read Moreडबल इंजन सरकार की दुर्भावना से छत्तीसगढ़ में अभूतपूर्व उर्वरक संकट – कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा का बड़ा हमला
कृषि मंत्री दिल्ली जाकर नड्डा से गुहार लगाते हैं, खाली हाथ लौटकर कहते हैं – खाद की कोई कमी नहीं! रायपुर/30 अगस्त 2025। छत्तीसगढ़ में अभूतपूर्व खाद संकट, डीएपी और यूरिया की कालाबाजारी को भाजपा प्रायोजित त्रासदी करार देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है भाजपा सरकारों की दुर्भावना पूर्वक नीतियों के चलते ही ऐसी परिस्थिति निर्मित हुई है। सरकार के द्वारा खाद सब्सिडी में लगातार कटौती, उर्वरक क्षेत्रों का निगमीकरण, निजी करण और नियंत्रणमुक्त करने की वजह से ही आज छत्तीसगढ़ के किसान…
Read MorePSC में गोपनीयता भंग, वही बने पूर्णकालिक अध्यक्ष – कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर का बड़ा आरोप
क्या यूपीएससी की परीक्षा ऐसी होती है, पेपर कौन जांचेगा, उसका नाम खबर में छपता है भाजपा सरकार युवाओं को यूपीएससी की तर्ज पर पीएससी की परीक्षा दिलाने के नाम से धोखा दे रही रायपुर/30 अगस्त 2025। पीएससी परीक्षा की पेपर जांचने वाले का नाम सार्वजनिक होने के बाद कार्यवाही नहीं होने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि पीएससी जैसी संस्था के खिलाफ भाजपा ने पहले दुर्भावना पूर्वक राजनीति किया पीएससी संस्था को बदनाम किया और यूपीएससी की तर्ज पर…
Read More