सेवा से संकल्प तक! भाजपा का भव्य ‘सेवा पखवाड़ा अभियान’ 17 सितंबर से होगा शुरू, 2 अक्टूबर तक देशभर में दिखेगा प्रभाव

रायपुर, 28 अगस्त 2025 : भाजपा केंद्रीय कार्यालय दिल्ली में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा अभियान को लेकर आवश्यक बैठक संपन्न हुई। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी ने केंद्रीय कार्यालय दिल्ली में ‘सेवा पखवाड़ा अभियान’ को लेकर कार्यशाला को संबोधित किया। जिसमें छत्तीसगढ़ प्रदेश की टोली के सदस्य भी शामिल हुए। बैठक में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले अभियान की रूपरेखा और विभिन्न कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी, प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश…

Read More

विदेश दौरे से लौटेंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, रायपुर में 30 अगस्त को होगा ऐतिहासिक और भव्य स्वागत

रायपुर, 28 अगस्त 2025 : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विदेश दौरे से वापस लौटने पर राजधानी रायपुर में 30 अगस्त को आगमन होगा, जिसे लेकर रायपुर शहर जिला भाजपा ने तैयारी बैठक का आयोजन किया जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता व राज्य औद्योगिक विकास निगम के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने कहा हम सबके लिए गौरव की बात है कि हमारे मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ के विकास के संभावनाओं को तलाशने के लिए जापान गए थे वहां से वह 10 दिनों से प्रवास के बाद 30 अगस्त को रायपुर में उनका आगमन…

Read More

सीएम विष्णु देव साय का कांग्रेस-आरजेडी पर प्रहार: “पीएम मोदी का अपमान, 140 करोड़ भारतीयों की भावनाओं पर हमला”

रायपुर, 28 अगस्त 2025। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कांग्रेस और आरजेडी के मंच से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विरुद्ध की गई अभद्र और अपमानजनक टिप्पणी की कड़ी निंदा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह केवल एक व्यक्ति विशेष पर आघात नहीं है, बल्कि पूरे भारत की आत्मा और संस्कृति पर गहरी चोट है। श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी का जीवन प्रत्येक भारतवासी के लिए प्रेरणा है। एक साधारण परिवार में जन्मे, माँ के संघर्षों और संस्कारों से गढ़े पुत्र ने…

Read More

“गाली वाली कांग्रेस” पर भाजपा का प्रहार – संबित पात्रा बोले, राहुल गांधी ने मर्यादा तोड़ी, बिहार की जनता देगी जवाब

दरभंगा की सभा में माननीय प्रधानमंत्री जी और उनकी स्वर्गीय माता जी के लिए जिस प्रकार की अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया, उसके मूल में स्वयं राहुल गांधी हैं। यदि उनके हाल के भाषणों का विश्लेषण किया जाए तो स्पष्ट होता है कि पिछले कई दिनों से वे प्रधानमंत्री को ‘तू’ कहकर संबोधित कर रहे हैं, जो मर्यादा की पूरी तरह अवहेलना है। ****************** कभी कांग्रेस का नारा था- “गली-गली कांग्रेस”, पर आज वही पार्टी “गाली वाली कांग्रेस” बन गई है। ****************** बिहार की वही पावन भूमि, जहाँ चाणक्य…

Read More

कांग्रेस ने कभी भी आदिवासी नेतृत्व पर भरोसा नहीं किया : प्रदेश प्रवक्ता ठाकुर ने कांग्रेस नेतृत्व को लेकर मचे घमासान पर कहा : जोगी से लेकर लखमा, मरकाम और अब बैज तक कांग्रेस का आदिवासी विरोधी राजनीतिक चरित्र सामने आ रहा

रायपुर, 28 अगस्त 2025 : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने प्रदेश कांग्रेस में नेतृत्व को लेकर मचे घमासान पर जमकर निशाना साधते हुए कहा है कि दरअसल कांग्रेस में कभी भी आदिवासी नेतृत्व पर भरोसा नहीं किया गया है। जब-जब आदिवासियों को नेतृत्व करने का मौका मिला है, कांग्रेस नेतृत्व उनको अपमानित करने में कभी नहीं चूका। पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी से लेकर कवासी लखमा, मोहन मरकाम और अब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज तक कांग्रेस का यही आदिवासी विरोधी राजनीतिक चरित्र सामने आ रहा है।…

Read More

कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का बड़ा हमला: “भाजपा सरकार ने पीएससी परीक्षा को मजाक बना दिया, मूल्यांकन गोपनीयता भंग – सीबीआई जांच जरूरी”

रायपुर/28 अगस्त 2025। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने छत्तीसगढ़ राज्य लोकसेवा आयोग (पीएससी) को बर्बाद कर दिया है। विधानसभा चुनाव के समय छत्तीसगढ़ पीएससी की परीक्षाओं को यूपीएससी की तर्ज पर करवाने का वादा करने वाली भाजपा सरकार ने पीएससी की परीक्षाओं को मजाक बना कर रख दिया है। पीएससी की परीक्षा के कॉपी जांचने में घोटाला हो रहा है। सीजीपीएससी की परीक्षा के उत्तर पुस्तिका जांचने वालों के नाम समाचारों में छप रहे। एक वेबसाइट में खबर चल…

Read More

“भाजपा सरकार में अघोषित तौर पर बंद हुआ मनरेगा” – कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा का बड़ा आरोप, प्रदेश के 70% गांवों में नहीं चल रहा रोजगार कार्य

रायपुर/28 अगस्त 2025। छत्तीसगढ़ में मनरेगा के तहत सृजित कार्यदिवसों की संख्या में दुर्भावना पूर्वक कटौती का आरोप लगाते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि भाजपा की सरकारों की दुर्भावना के चलते ही गरीब परिवारों के रोजगार के अधिकार की यह महत्वपूर्ण योजना, छत्तीसगढ़ में अपनी गति को खोता जा रहा है। पिछले 20 महीने से जब से भाजपा की सरकार आई है पूरे प्रदेश में मनरेगा अघोषित तौर पर बंद कर दिया गया है। मनरेगा रोजगार की कानूनी गारंटी है कोई भी…

Read More

“राज्य की शराब नीति में बदलाव रमन सरकार ने किया था, भूपेश सरकार ने नहीं” – कांग्रेस प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला का बड़ा बयान, 4400 करोड़ के अवैध लाभ का लगाया आरोप

रायपुर/28 अगस्त 2025। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि राज्य की आबकारी नीति में परिवर्तन तो रमन सरकार ने किया था। रमन सरकार के समय ही शराब का सरकारीकरण हुआ था। समाचार माध्यमों में कथित शराब घोटाले में ईओडब्ल्यू की चार्जशीट की खबरें चल रही है कि कांग्रेस के मंत्रिमंडल ने राज्य की आबकारी नीति में परिवर्तन किया था यह गलत है, प्रदेश की आबकारी नीति में आमूलचूल परिवर्तन तो भाजपा की रमन सरकार के समय हुआ था। जो शराब दुकानें ठेकेदारों द्वारा चलाई…

Read More

भाजपा महामंत्री डॉ. नवीन मार्कण्डेय का आरोप: भूपेश सरकार ने शराब सिंडीकेट बनाकर प्रदेश के खजाने पर डाला डाका

रायपुर, 27 अगस्त 2025 :  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मार्कण्डेय ने कहा है कि ईओडब्ल्यू और एसीबी द्वारा प्रदेश की भूपेश सरकार के कार्यकाल में हुए 32 सौ करोड़ रुपए के शराब घोटाले मे मंगलवार को प्रस्तुत किया गया एक और पूरक चालान यह बताता है कि पिछली कांग्रेस सरकार ने प्रदेश के खजाने में किस तरह निर्लज्जतापूर्क डाका डालने का काम किया था। डॉ. मार्कण्डेय ने कहा कि आज जब परत-दर-परत इस मामले में खुलासा हो रहा है, तो पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत तमाम…

Read More

पूर्व सीएम भूपेश बघेल बनाम दीपक बैज टकराव! महेश कश्यप बोले – कांग्रेस का नेतृत्व खोखला, अब केवल अंतर्कलह बची

प्रदेश कांग्रेस में ‘पीसीसी’ बनाम ‘बीसीसी’ में सत्ता-संघर्ष का नया दौर छिड़ा भाजपा सांसद कश्यप ने प्रदेश कांग्रेस में नेतृत्व को लेकर मची नई रार पर कटाक्ष कर कहा : कांग्रेस विचारों, मुद्दों और नेतृत्व के धरातल पर पूरी खोखली हो चली है रायपुर/जगदलपुर/दंतेवाड़ा, 27 अगस्त 2025 : भारतीय जनता पार्टी के बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद महेश कश्यप ने प्रदेश कांग्रेस में नेतृत्व को लेकर मची नई रार पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि कांग्रेस विचारों, मुद्दों और नेतृत्व के धरातल पर इस कदर खोखली हो चली है…

Read More