दुलदुला की घटना में कांग्रेसियों की गुंडागर्दी पर भड़की सांसद मध्य रात्रि में प्रशासन के अधिकारी और क्षेत्रीय विधायक व संसदीय सचिव सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में क्या जांच करने गए थे ? समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/फरसाबहार रायगढ़ सांसद श्रीमती गोमती साय ने जशपुर जिले के दुलदुला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रात के समय डॉक्टरों एवं स्वास्थ्यकर्मियों के साथ कांग्रेस के विधायक एवं संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन के समर्थकों द्वारा मार-पीट करना घोर निंदनीय है। एक जिम्मेदार राजनेता की उपस्थिति में अराजकता फैलाना, गुंडाराज को बढ़ावा देना ठीक नही है। मध्य…
Read MoreCategory: राजनीति
दुलदुला अस्पताल में डॉक्टरों के साथ हुई मारपीट का मामला तूल पकड़ा, जशपुर भाजपा पहूंची दुलदुला, दर्ज कराया एफआईआर, कुनकुरी विधायक यूडी मिंज का फूंका पूतला…..पढ़े पूरी खबर….
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/दुलदुला बीती रात ग्राम दुलदुला के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में कलेक्टर एवं कुनकुरी विधायक यूडी मिंज के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान डॉक्टरों के साथ हुए अभद्र व्यवहार एवं मारपीट का मामला अब तूल पकड़़ चुका है। मामले में आहत डॉक्टरों ने बीएमओं को स्तीफा सौप दिया जिसके बाद से ग्राम तथा पूरे क्षेत्र में घटना को लेकर तीव्र आक्रोश व्याप्त है। एक ओर जहां पीड़ित डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मचारियों ने थाने में एफआईआर दर्ज कराकर आरोपियों के विरूद्ध कठोर विधि सम्मत कार्यवाही की मांग की गई है।…
Read Moreभाजपा डरती है झीरम का सच सामने आने पर वह बेनकाब हो जायेगी, रमन से बड़ा क्रूर शासक आजाद भारत में कोई नहीं हुआ – कांग्रेस
भाजपा के बड़े नेता झीरम की जांच को रोकने लगातार कोशिशें कर रहे हैं, उसमें साफ हो रहा है झीरम के पीछे तत्कालीन भाजपा सरकार की भूमिका संदिग्ध है समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर कांग्रेस ने कहा कि भाजपा डरती है झीरम का सच सामने आ जायेगा तो वह बेनकाब हो जायेगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि रमन सिंह से बड़ा क्रूर शासक आजाद भारत में आज तक नहीं हुआ। एक साथ विपक्ष के 32 नेताओं की हत्या हो गयी और तत्कालीन सरकार सच सामने आने देने से…
Read Moreकांग्रेस जो परिक्रमा का कीर्तिमान स्थापित कर चुकी हैं, यदि वह पद-यात्र करे तो यह अपने आप में हास्यास्पद हैं- संजय श्रीवास्तव
सीएम भूपेश बघेल, पीएम नरेंद्र मोदी की योजनाओं को छत्तीसगढ़ में नाम बदलकर सफल होना चाहते हैं, और कांग्रेस भाजपा के पैटर्न को अपना कर राजनीतिक सफलता चाहती हैं समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने कांग्रेस संगठन के विस्तार को कांग्रेस का आंतरिक विषय बताते हुए कहा कि सभी राजनीतिक संगठन अपनी पार्टी में संगठनात्मक दृष्टि से विस्तार करते हैं, परंतु दिन-रात भाजपा को कोसने वाली कांग्रेस भाजपा के संगठनात्मक विस्तार को अपनाकर अपनी राजनीतिक वैतरणी पार करना चाहती हैं, इसके लिए कांग्रेस…
Read Moreझीरम कांड का सच 9 साल बाद भी सस्पेंस में , भाजपा कांग्रेस का क्या है खेल ? भाजपा और कांग्रेस जनता को बताए इस घटना का पूरा सच – कोमल हुपेंडी
दोनो पार्टी मिलकर नूरा कुश्ती का खेल खेल रही है और समय व्यतीत कर रही है, जिससे सच छुपा रहे और समय के साथ सब कुछ मिट जाए समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर आम आदमी पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने कहा है कि 25 मई 2013 को पूरे देश को झकझोर कर रख देने वाला झीरम हत्याकांड आखिर नक्सली घटना या राजनीतिक साजिश ? इस घटना में छत्तीसगढ़ कांग्रेस का तत्कालीन शीर्ष नेतृत्व का सफाया हो गया था। आज झीरम कांड को पूरे 9 साल हो गए पर…
Read Moreअमीन मेमन बनाए गए पीसीसी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष, एआईसीसी ने जारी किया नियुक्ति आदेश
अमीन मेमन की नियुक्ति से छत्तीसगढ़ अल्पसख्यक विभाग को मिलेगी मजबूती समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ (अल्पसंख्यक विभाग) के प्रदेश अध्यक्ष अमीन मेमन नियुक्त किए गए है, श्री मेमन की नियुक्ति अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रभारी श्री के सी वेणुगोपाल प्रभारी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने जारी किया है। यह नियुक्ति ईमरान प्रतापगढ़ी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रस्ताव पर की गई है। अमीन मेमन पूर्व में प्रदेश सचिव छत्तीसगढ़ काग्रेस कमेटी के पद पर कार्य कर रहे थे, अमीन मेमन की…
Read Moreभारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिला मुख्यालय जशपुर में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा 27 प्रतिशत आरक्षण की मांग को लेकर किया गया एक दिवसीय धरना प्रदर्शन
मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर के माध्यम से अपनी मांगों का ज्ञापन भी सौंपा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर धरना को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष रायमुनि भगत ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर विफल हो चुकी है। इन्होंने सत्ता में आने से पहले पिछड़ा वर्ग को उनके संवैधानिक अधिकार के अंतर्गत उचित आरक्षण देने का वादा किया था, परंतु सत्ता मिलने के बाद भुपेश बघेल सरकार अपने वादे से पलट गई। पिछड़ों को उनका अधिकार देने के बजाय इन्होंने अपने ही लोगों से हाई कोर्ट में…
Read Moreकांग्रेस ने उठाया सवाल : झीरम घाटी कांड के षड्यंत्रकारियों को भाजपा नेताओं का संरक्षण ?
भाजपा सरकार में रहते झीरम घाटी कांड के सच को दबाते रही, अब विपक्ष में भी सच को दबाने न्यायालय का ले रही सहारा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर झीरम घाटी कांड में शहीद कांग्रेस के प्रथम पंक्ति के नेताओं एवं सुरक्षाकर्मीयों को श्रद्धांजलि अपर्ति करते हुये प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहां कि भाजपा नहीं चाहती कि झीरम घाटी कांड के षड्यंत्रकारियों को सजा मिले और पीड़ित पक्ष को न्याय मिले। भाजपा जब सरकार में थी तब झीरम घाटी कांड के सच को उजागर होने से रोकते…
Read Moreसामाजिक न्याय भूपेश बघेल सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, सत्ता में रहते हुए ओबीसी वर्ग की उपेक्षा करने वाले भाजपाई घड़ियाली आंसू न बहायें – सुरेंद्र वर्मा
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर भाजयूमों के ओबीसी आरक्षण को लेकर धरना प्रदर्शन को फ्लाप शो बताते हुये छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा कि ओबीसी आरक्षण को लेकर भाजपा के प्रदर्शन पर ओबीसी वर्ग की सहभागिता पूरी तरह से शून्य रही। आयोजन स्थलों के कुर्सी पर भी भाजपा के शोषक वर्ग कब्जा जमाये रहे। घड़ियाली आंसू बहाने और सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिये किये गये आंदोलन को, ओबीसी वर्ग के लोगो ने ही भाजपा के धरने को नकार दिया। भारतीय जनता पार्टी और आर एस…
Read Moreभाजपा के किसानों से टिफिन पर चर्चा पर कांग्रेस का कटाक्ष : हम बोरे-बासी खाते हैं, भाजपा को टिफिन संस्कृति मुबारक – कांग्रेस
भाजपा के स्थानीय नेता केंद्र में बैठी मोदी भाजपा सरकार के सामने छत्तीसगढ़ के किसानों के हित में कभी कोई आवाज नहीं उठाते समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने भाजपा के टिफिन पर चर्चा अभियान को राजनैतिक नाटक नौटंकी करार देते हुए कहा है कि कांग्रेस बोरे बासी पर बात करती है। हमारे किसान बोरे बासी खाकर कड़ी धूप में पसीना बहाते हैं और किसानों का शोषण कर उन्हें खुदकुशी के लिए मजबूर करने वाली भाजपा अपने घर का टिफिन खाकर किसान से…
Read More