भूपेश सरकार के विरुद्ध भाजपाई 11 को कुनकुरी व पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र में करेंगे प्रदर्शन जशपुर जिला मुख्यालय में 12 अक्तूबर को हल्ला बोल करने भाजपा ने बनाई रणनीति सागर जोशी, समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर. छत्तीसगढ़ प्रदेश की भूपेश सरकार के विरुद्ध भाजपा कार्यकर्ता द्वारा हल्ला बोल करने 11 व 12 अक्तूबर को एसडीएम कार्यालयों का घेराव करेंगे। इस संबंध में भाजपा पदाधिकारियों ने प्रदेश कार्यालय से मिले दिशा निर्देश पर रणनीति भी तैयार कर ली है। इस संबंध में जानकारी देते हुवे भाजपा मिडिया प्रभारी मोहम्मद सरवर फैजान खान…
Read MoreCategory: राजनीति
पंजाब के राज्यपाल को राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव एवं राज्योत्सव में शामिल होने के लिए विधायक शैलेश पाण्डेय ने दिया न्यौता
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा रायपुर में 28 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल होने के लिए पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित को विधायक शैलेष पाण्डेय ने चंडीगढ़ पहुंचकर न्यौता दिया। विधायक श्री पाण्डेय ने राज्यपाल श्री पुरोहित को राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का आमंत्रण पत्र सौंपने के साथ ही छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से शाल-श्रीफल और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने पंजाब के राज्यपाल को छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण समारोह…
Read Moreब्रेकिंग: चौलेश्वर चंद्राकर बने छ.ग. प्रदेश कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने डॉक्टर चौलेश्वर चंद्राकर को छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पद पर तत्काल प्रभाव से नियुक्त किया है। कांग्रेस पार्टी के अखिल भारतीय जनरल सेक्रेटरी के सी वेणुगोपाल के हस्ताक्षर से दिनांक 8 अक्टूबर 2021 को जारी प्रेस रिलीज के अनुसार कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के द्वारा इस नियुक्ति का अनुमोदन किया जा चुका है तथा यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से प्रभावशील होगी।
Read Moreजिला मुख्यालय की तीन राशन दुकानों में भाजपा ने धरना देकर किया कांग्रेस के चावल घोटाला का विरोध
नही दिये गये चावल की राशि हितग्राहियों के खाते में जमा करे राज्य सरकार सागर जोशी, समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर. प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्नयोजना में घोटाले का आरोप लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी जशपुर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने राशन दुकानों में धरना देकर प्रदेश के भूपेश बघेल सरकार के विरूद्ध जमकर नारेबाजी की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने हितग्राहियों को सरकार द्वारा नही दिये गये चावल के मूल्य के बराबर नगद राशि खाते में जमा करने की मांग की है। गत 7 अक्टूबर को जशपुर ग्रामीण मण्डल के लोदाम में बिलासपुर…
Read Moreतपकरा एवं पंडरीपानी की पीडीएस दुकान के सामने छत्तीसगढ़ सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में बैठी सांसद गोमती साय
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में राशन वितरण में अनियमित्ता का लगाया आरोप सागर जोशी, समदर्शी न्यूज ब्यूरो जशपुर/फरसाबहार. प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अन्तर्गत केंद्र द्वारा प्रदत्त निःशुल्क राशन वितरण नही करने पर छत्तीसगढ़ सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के लिए रायगढ़ सांसद श्रीमती गोमती साय के द्वारा जशपुर जिले के विकासखंड फरसाबहार के ग्राम पंचायत पंडरीपानी एवं ग्राम पंचायत तपकरा के पीडीएस दुकान के सामने बैठकर धरना प्रदर्शन किया गया। सांसद श्रीमती गोमती साय ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने गरीबों के लिए प्रति…
Read Moreनपं कुनकुरी में निर्माण कार्यो के टेण्डर की अनियमितता को लेकर कलेक्टर से हुई शिकायत, भाजपा पार्षदो ने भेदभाव का लगाया आरोप
वार्ड क्रमांक 5 के निवासियों ने भी पेयजल समस्या को लेकर की शिकायत सीएमओ ने अपने कार्यकाल का मामला न होना बताकर झाडा पल्ला नपं की प्रस्ताव पंजी में भी किया जा रहा है फर्जीवाडा सागर जोशी, समदर्शी न्यूज कुनकुरी. जशपुर जिले में नवपदस्थ कलेक्टर रितेश अग्रवाल के कुनकुरी प्रथम प्रवास में नगर पंचायत कुनकुरी के भाजपा पार्षदों द्वारा नगर पंचायत में निर्माण कार्यो से संबंधित टेण्डर प्रक्रिया में की जा रही अनियमितता एवं भेदभाव की शिकायत कर टेण्डर प्रक्र्रिया को तत्काल रूकवाने की मांग की गई है। पार्षदों का…
Read Moreपोस्ट कार्ड भेज पीएम का जताया आभार, सेवा और समर्पण अभियान का हुआ समापन
समदर्शी न्यूज ब्यूरो जशपर. भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस आयोजन के अन्तर्गत 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक के समय को सेवा और समर्पण अभियान के रूप में मना रही थी जिसका आज समापन हुआ। इस कार्यक्रम के अन्तर्गत जिले में भाजपा द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान में लाभान्वित हितग्राही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पोस्टकार्ड भेजकर उनके प्रति आभार जता रहे हैं। जिला मुख्यालय जशपुर में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव व जशपुर ग्रामीण के लोदाम मंडल में बिलासपुर…
Read Moreकवर्धा कांड के विरोध में कुनकुरी भाजयूमों ने मुख्यमंत्री का किया पुतला दहन
पुतला जलते ही पुलिस ने बुझाकर पुतला लिया कब्जे में सागर जोशी, समदर्शी न्यूज कुनकुरी. भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार प्रदेश के कवर्धा में हुई घटना के विरोध में जिला भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष अमन शर्मा के मार्गदर्शन में जशपुर जिले के समस्त मण्डल मुख्यालय में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला जला कर विरोध प्रदर्शन किये जाने के निर्देश प्रसारित किये गये थे। इसी निर्देश के अनुसार भाजयुमों मण्डल कुनकुरी के अध्यक्ष अमित मिश्रा के नेतृत्व में भाजयुमो एवं भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्थानीय बस स्टैण्ड में दोपहर को मुख्यमंत्री…
Read Moreब्रेकिंग : भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्यों की जारी की सूची, देखें किनको किनको किया गया शामिल……….
समदर्शी न्यूज डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रसाद नड्डा द्वारा पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति, राष्ट्रीय कार्यसमिति के लिये विशेष आमंत्रित एवं स्थायी आमंत्रित (पदेन) सदस्यों की नियुक्ति की गई है। इस विषय में राष्ट्रीय महासचिव अरूण सिंह द्वारा जारी की गई दिनांक 7 अक्टूबर 2021 की सूची के अनुसार राष्ट्रीय कार्यसमिति में 80 सदस्य है जिनमें प्रमुख रूप से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित पार्टी के वरीष्ठ नेता लाकृष्ण आडवानी, डॉक्टर मुरली मनोहर जोशी, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गड़करी, राज्य सभा…
Read Moreउत्तरप्रदेश सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाये जाने की मांग को लेकर जशपुर कांग्रेसियों ने रैली निकालकर सौंपा ज्ञापन
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर. प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार जशपुर जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष मनोज सागर यादव के नेतृत्व में जिले के कांग्रेसियों ने जिला मुख्यालय जशपुर में एक रैली निकालकर उत्तरप्रदेश राज्य सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाये जाने की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर योगेन्द्र श्रीवास को सौंपा। रैली में जिले भर से समस्त ब्लॉक से कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सम्मिलित रहे। कांग्रेस भवन से रैली दोपहर में लगभग 2 बजे मनोज सागर यादव की अगुवाई में निकली और महाराजा चौक, बालाजी मंदिर,…
Read More