समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की मियाद एक सप्ताह बढ़ाने की घोषणा किये जाने का स्वागत करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि किसान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार किसानों की सरकार है। किसानों का हित कांग्रेस सरकार की पहली प्राथमिकता है। किसानों के हित में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा लिये गए निर्णय से किसानों में हर्ष है। पहले 31 जनवरी तक धान ख़रीदी की तारीख़ तय की गई…
Read MoreDay: January 22, 2022
प्रखर वक्ता और मेरे मार्गदर्शक हैं ओम शर्मा, उनके आने से कांग्रेसजनों को मिलेगा सही मार्गदर्शन : युड़ी मिंज
एक दशक बाद कुनकुरी के भाजपा नेता ओम शर्मा की कांग्रेस में हुई घर वापसी शोशल मिडिया में कड़े कटाक्ष और टिप्पणी करने वाले दूरदर्शी नेता माने जाते है ओम शर्मा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर : आज रायपुर से लौटते ही संसदीय सचिव युड़ी मिंज ने भाजपा नेता ओम शर्मा जी की कांग्रेस में घर वापसी करा कर सबको हैरान कर दिया किसी ने उम्मीद नहीं की थी कि ओम शर्मा वापस कांग्रेस में आएंगे पर युड़ी मिंज के व्यवहार नेतृत्व क्षमता उन्हें वापस कांग्रेस में ले आई. संसदीय सचिव…
Read Moreजशपुर जिले में कृषक समुदाय के आय में बढ़ोत्तरी हेतु एफपीओ का किया जा रहा गठन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर., कृषक समुदाय के आय में बढ़ोत्तरी, उन्हें जीवंत, स्थायी आय उन्मुख खेती प्रदान करके, उनका समग्र सामाजिक, आर्थिक विकास हेतु पुरे देश में भारत सरकार द्वारा 10000 एफपीओ का गठन एवं क्रियान्वयन का लक्ष्य रखा गया है। कृषि विभाग से मिली जानकारी के अनुसार उक्त योजना के अंतर्गत जशपुर जिले के 5 विकासखण्ड जशपुर, मनोरा, दुलदुला, बगीचा एवं फरसाबहार में 5 किसान उत्पादक कम्पनी का गठन कर कंपनी एक्ट में पंजीयन किया गया है। सभी पांच फार्मर्स कंपनी का क्षेत्रवार अधिकतम उत्पादन के आधार पर उत्पाद…
Read Moreजशपुर विधायक विनय भगत ने 54 कृषकों को 3 करोड़ 79 लाख़ 50 हजार की राशि का चेक वितरित किया
हितग्राहियों को राशन कार्ड और परिवार सहायता राशि का चेक दिया गया कुल 11 ग्राम के कृषकों को भू-अर्जन प्रकरण के तहत् राशि दिया गया समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर, जशपुर विकासखंड के पतराटोली में आज जशपुर विधायक विनय भगत ने एन.एच. जशपुर से लोदाम तक के भू-अर्जन के तहत 54 कृषकों को कुल 3 करोड़ 79 लाख 50 हजार की राशि का चेक वितरण किया। साथ ही पात्र हितग्राहियों को राशनकार्ड और परिवार सहायता राशि का भी चेक का वितरण किया गया। जशपुर एसडीएम श्री बालेश्वर राम ने बताया कि…
Read Moreजशपुर जिले में सुराजी ग्राम योजना ग्रामीण महिलाओं के सपने को कर रही है साकार, ग्रामीण अर्थव्यवस्था हो रही मजबूत, महिलाओं को भी मिल रहा रोजागर
संगम समूह की महिलाएं मुर्गी पालन, वर्मी कम्पोस्ट खाद उत्पादन एवं साग-सब्जी से लगभग 35 हजार की आमदनी अर्जित कर ली समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. सुराजी ग्राम योजना के तहत जिले के गोठानों को मॉडल गोठान बनाया जा रहा है। कुनकुरी विकासखंड के गोठान फरसाकानी में समूह की महिलाएं मुर्गी पालन के साथ अच्छी गुणवत्तायुक्त वर्मी कम्पोस्ट खाद का भी निर्माण कर रही है ताकि किसानों को सोसायटी के माध्यम से खाद उपलब्ध कराया जा सके। जिला प्रशासन ने वर्ष 2020-21 में मुर्गी शेड निर्माण हेतु फरसाकानी गोठान के लिए…
Read Moreजशपुर कलेक्टर ने विकासखंडों में 5 कोरोना पॉजिटीव पाए जाने पर मिनी कंटेनमेंट जोन बनाने के दिए निर्देश
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने अनुविभागीय अधिाकरियों को निर्देश देते हुए कहा है कि विकासखंडों के गांवों एवं नगरीय निकाय के वार्डों में 05 कोरोना पॉजिटीव पाए जाने पर मिनी कंटेनमेंट जोन बनाए। साथ ही चेकपोस्ट पर आने जाने वाले लोगों का गंभीरता से कोरोना जांच करने कहा गया है। लोगों को मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंश का पालन करने के लिए भी कहा गया है ताकि कोरोना के संक्रमण को तोड़ा जा सके।
Read Moreकुनकुरी के ग्राम बेमताटोली के सम्पूर्ण परिधि को किया गया कंटेनमेंट जोन घोषित, ग्राम बेमताटोली में 08 व्यक्तियों के कोरोना संक्रमित पाए जाने पर आगामी 07 दिवस तक कंटेनमेंट जोन निर्धारित
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के दिशा-निर्देश में अनुविभागीय दण्डाधिकारी एवं इन्सीडेन्ट कमाण्डर कुनकुरी श्री रवि राही ने कोरोना वायरस संक्रमण की सुरक्षा को देखते हुए कुनकुरी विकासखंड के ग्राम बेमताटोली में 08 व्यक्तियों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के कारण संक्रमण की फैलाव को दृष्टिगत रखते हुए उक्त ग्राम के संपूर्ण परिधि को आगामी 07 दिवस के लिए कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। इस दौरान कुनकुरी विकासखंड के ग्राम बेमताटोली के उत्तर दिशा में शांतिपारा तक, दक्षिण दिशा में बेमताटोली मार्ग तक, पूर्व दिशा में आशा…
Read Moreभाजपा के दबाव में धान खरीदी एक सप्ताह बढ़ाना अपर्याप्त, किसान हित में 15 दिन मियाद बढ़ाए – श्याम बिहारी जायसवाल
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रदेश में धान खरीदी की मियाद एक सप्ताह बढ़ाये जाने को अपर्याप्त बताया हैं। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधि मंडल ने महामहिम राज्यपाल महोदया को ज्ञापन सौंप कर प्रदेश में धान खरीदी की मियाद किसानों के हित में एक माह बढ़ाने की मांग रखी थी जिसके दबाव के चलते मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक सप्ताह की समयवृद्धि की हैं जो निर्बाध धान खरीदी के लिए पर्याप्त नहीं हैं। उन्होंने…
Read Moreभारतीय जनता पार्टी के सोशल मीडिया सेल के अंतर्गत वालिंटियर अभियान “कमल मितान” की प्रदेश टीम की पहली बैठक सम्पन्न
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, भारतीय जनता पार्टी के सोशल मीडिया सेल के अंतर्गत वालिंटियर अभियान “कमल मितान” की प्रदेश टीम की पहली बैठक आज सम्पन्न हुई, जिसमें प्रदेश संगठन मंत्री पवन साय जी, प्रदेश आईटी सोशल मीडिया प्रभारी दीपक महस्के जी, आईटी सेल प्रदेश संयोजक सुनील पिल्लई, “कमल मितान” के प्रदेश प्रभारी प्रमोद सिंह का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ, साथ ही आज कमल मितान के प्रदेश सदस्यों की नियुक्तियां भी की गई। इसमें “कमल मितान” के प्रदेश प्रभारी प्रमोद सिंह सहित सर्व श्री मितुल कोठारी, आदित्य कुरील, राकेश चंद्राकर, अजय श्रीवास्तव,…
Read Moreप्रदेश में हो रहे दुराचार की घटनाओं को लेकर प्रदेश सरकार मौन, महिलाओं के साथ हो रहे अपराध को रोकने में प्रदेश सरकार पूरी तरह नाकाम : शालिनी राजपूत
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार की उदासीनता के चलते आज छत्तीसगढ़ में नारी कहीं भी सुरक्षित नहीं है। हमेशा से नारी जाति को कांग्रेस वोट बैंक का हिस्सा ही मानती रही है। महिला सुरक्षा को लेकर प्रदेश की सरकार जरा भी रुचि नहीं दिखा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराधी लगातार हत्या, बलात्कार, छेड़छाड़, लूटपाट, चोरी जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे और प्रदेश की शासन व्यवस्था और प्रशासन व्यवस्था कुंभकरण की…
Read More