रायपुर के मिनी माता सामुदायिक भवन में नई लिफ्ट का लोकार्पण ब्राईट फाउंडेशन रायपुर को इंटरनेशनल अवार्ड मिलने पर किया सम्मानित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने कहा है कि प्रदेश के सभी नगरीय निकायों को टैंकरों से वाटर सप्लाई से मुक्त किया जाएगा। डॉ. डहरिया आज यहां रायपुर के राजेन्द्र नगर स्थित मिनीमाता सामुदायिक भवन में लगायी गई नई लिफ्ट के लोकार्पण एवं ब्राईट फाउंडेशन रायपरु को इंटरनेशनल अवार्ड मिलने पर आयोजित सम्मान समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। कार्यक्रम…
Read MoreDay: February 15, 2022
राज्य में सरसों के रकबे में सवा लाख हेक्टेयर की वृद्धि, चार सालों में चार गुना बढ़ गया सरसों का रकबा, लाभदायक फसलों की ओर किसानों का बढ़ता रूझान
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य में परंपरागत तौर पर धान की खेती करने वाले कृषक अब धान के साथ-साथ अन्य लाभकारी फसलों की खेती करने लगे हैं। रबी सीजन में सरसों की खेती की ओर राज्य के किसानों का रूझान तेजी से बढ़ा है। यही वजह है कि चार सालों में सरसों की खेती का रकबा 41 हजार हेक्टेयर से बढ़कर अब एक लाख 66 हजार हेक्टेयर हो गया है। कम लागत में ज्यादा मुनाफा देने वाली सरसों की खेती का बढ़ता रकबा कृषि के क्षेत्र में समृद्धि का…
Read Moreराज्य में चलेगा ‘‘टेबलेट से पहले टॉयलेट अभियान’’, नगरीय निकाय के प्रत्येक वार्ड और प्रत्येक ग्राम पंचायत के एक-एक स्कूली शौचालय आदर्श शौचालय के रूप में होंगे विकसित
मध्यान्ह भोजन के लिए जरूरी सभी सामग्रियों की आपूर्ति ग्रामीण आजीविका केन्द्रों के माध्यम से होगी, मुख्य सचिव ने क्रियान्वयन के दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर राज्य के सभी नगरीय क्षेत्रों के प्रत्येक वार्ड और प्रत्येक ग्राम पंचायतों के एक-एक स्कूल में आदर्श शौचालय का निर्माण किया जाएगा। इन शौचालयों में कम लागत में अच्छी गुणवत्ता का निर्माण कार्य प्राथमिकता के आधार पर किए जाएंगे। शौचालयों में रनिंग वाटर, ड्रेनेज व्यवस्था आदि की समुचित व्यवस्था की जाएगी। साथ ही इनकी नियमित साफ-सफाई और रख-रखाव के लिए विशेष प्रबंध किए…
Read Moreघरेलू एवं अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में छत्तीसगढ़ हर्बल ब्रांड की धूम, अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसे ऑनलाईन प्लेटफॉर्म्स पर हर्बल ब्रांड की लगातार बढ़ती मांग
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर घरेलू एवं अंतर्राष्ट्रीय बाजार में छत्तीसगढ़ हर्बल ब्रांड के उत्पादों की मांग लगातार बढ़ रही है। अमेजन एवं फ्लिपकार्ट जैसे प्रमुख ऑनलाईन व्यावसायिक प्लेटफॉर्म्स पर भी छत्तीसगढ़ हर्बल्स के उत्पाद विक्रय के लिए उपलब्ध हैं। अब छत्तीसगढ़ के सभी शासकीय विभागों को हर्बल्स ब्रांड के उत्पादों की खरीदी करने पर 10 प्रतिशत की छूट मिलेगी। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देश पर राज्य शासन के सभी विभागों, शासकीय उपक्रमों और नगर निगमों को इस छूट का लाभ मिलेगा। इस निर्णय से राज्य में छत्तीसगढ़ हर्बल के…
Read Moreमार्केट वैल्यू गाइड लाइन की दरों में छूट का लाभ लेने की अपील
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर वित्तीय वर्ष 2021-22 की शेष अवधि के लिए मार्केट वैल्यू गाइड लाइन की दरों को 30 प्रतिशत के स्थान पर घटाकर 40 प्रतिशत किए जाने का निर्णय के संबंध में नागरिकों को जानकारी दी गई। सोमवार को आयोजित बैठक में जिला पंजीयक श्रीमती सत्या कश्यप द्वारा आम जनता एवं पक्षकारों को गाइड लाइन में 31 मार्च 2022 तक के लिए 40 फीसदी छूट का लाभ उठाते हुए आधिकारिक दस्तावेजों का पंजीयन कराने हेतु प्रोत्साहित करने बाबत बैठक में आग्रह किया गया । बैठक में अधिवक्ता रमेश…
Read Moreनिर्धारित समय में कार्यालय में उपस्थित रहें शासकीय कर्मचारी कलेक्टर ने दिए निर्देश
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार शासकीय कार्यालयों हेतु माह के द्वितीय एवं तृतीय शनिवार की भांति सभी शनिवार को अवकाश घोषित करते हुए, सप्ताह में 5 कार्य दिवस निर्धारित की गई है। साथ ही राज्य के मंत्रालय एवं विभागाध्यक्ष कार्यालयों तथा समस्त मैदानी कार्यालयों हेतु समय को परिवर्तित करते हुए कार्यावधि सुबह 10 बजे से सायं 5.30 तक निर्धारित किया गया है। कलेक्टर रजत बंसल द्वारा जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को कार्यालय में पूर्वान्ह 10 बजे उपस्थित होकर उपरान्ह 5.30 बजे तक कार्य संपादित करने के निर्देश…
Read Moreसंजय गांधी वार्ड के आवास योजना हितग्राहियों की हुई सुनवाई, राजस्व अधिकारियों ने किया हितग्राहियों ने कराया बयान दर्ज
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर कलेक्टर रजत बंसल द्वारा आज संजय गांधी वार्ड के 42 निवासियों का आवास योजना के सम्बंध में व्यक्तिगत सुनवाई का अवसर दिया गया जिसमें वार्ड वासियों को अपना पक्ष रखने का पर्याप्त मौका दिया गया है। कलेक्टर श्री बंसल स्वयं सभी हितग्राहियों से एक-एक कर मुलाकात कर विस्तृत जानकारी लिए साथ ही हितग्राहियों का बयान दर्ज अनुविभागीय अधिकारियों और राजस्व अधिकारी द्वारा किया गया। प्रशासन ने सुनवाई के दौरान कार्यवाही का वीडियोग्राफी भी करवाई है। इस दौरान कलेक्टोरेट पहुंचे वार्डवासियों ने कलेक्टर सहित राजस्व अधिकारियों के…
Read Moreतीन हजार पदों के लिए 21 फरवरी से दस्तावेजों का सत्यापन और शारीरिक दक्षता परीक्षा
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर होल्डिंग कंपनी ने 3000 परिचारक (लाइन) पद पर भर्ती के लिए कोरोना प्रोटोकाल के तहत सामाजिक दूरी की बनाये रखने की बाध्यता को देखते हुए प्रथम चरण में विज्ञापित पदों की संख्या के लगभग 15% अधिक अर्थात 3533 आवेदकों को बुलावा पत्र स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेज दिया गया है। उनकी दस्तावेजों के सत्यापन एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा 21 से 26 फरवरी तक सभी क्षेत्रीय मुख्यालय कार्यालयों में बने केंद्रों में होगी। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर होल्डिंग कंपनी ने परिचारक (लाइन) के 3000…
Read Moreपॉवर कंपनी में अंतर क्षेत्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता का दूसरा दिन रहा रायपुर के नाम, राजनांदगाँव और कोरबा पश्चिम ने भी जीते अपने- अपने मैच
प्रतिस्पर्धा में 10 टीमों के बीच होंगे 27 मैच, फाइल 19 फरवरी को समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ राज्य पॉवर कंपनी द्वारा आयोजित अंतरक्षेत्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता का दूसरा दिन भी रायपुर के नाम रहा। रायपुर सेन्ट्रल और रायपुर क्षेत्र की टीमों ने अपने – अपने मैचों में जीत दर्ज की। इसके अलावा कोरबा पश्चिम और राजनांदगाँव क्षेत्र ने भी अपने – अपने मुकाबलों में विपक्षी टीम को शिकस्त दी। स्पर्धा के दूसरे दिन कंपनी मुख्यालय मैदान में हुए मैचों में रायपुर सेन्ट्रल ने बिलासपुर क्षेत्र को रोमांचक मुकाबले में 2…
Read Moreअपर कलेक्टर जशपुर ने सुनी जनदर्शन में आम लोगों की समस्या
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में अपर कलेक्टर आई.एल.ठाकुर ने आज जनदर्शन के माध्यम से आमजनों की शिकायतों को गंभीरता से सुना। उन्होंने प्राप्त आवेदनों को समय सीमा के भीतर प्राथमिकता से आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। जनदर्शन में आर्थिक सहायता, वेतन भुगतान, रोजगार प्रदाय, मजदूरी भुगतान, पेंशन भुगतान, अनुकम्पा नियुक्ति, मुआवजा, बंटवारा, भूमि-विवाद, विद्युत लाईन जुड़वाने, जल भराव, नामांतरण सहित अन्य मामलों के आवेदन प्राप्त हुए। जिस पर अपर कलेक्टर श्री ठाकुर ने समस्त आवेदनों के निराकरण हेतु…
Read More