नगरी विकासखंड के दिवंगत शिक्षकों के परिजन को सौंपी गयी एग्रेशिया राशि तथा समूह बीमा की राशि

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, नगरी-धमतरी आदिवासी विकासखंड नगरी शिक्षा विभाग के प्रेमलाल नाग प्रधान पाठक  प्राथमिक शाला कमारपारा अमाली का दिनांक 11.03.2022 को आकस्मिक निधन हो जाने की सूचना प्राप्त होने पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी नगरी सतीश प्रकाश सिंह ने तत्काल संवेदनशीलता बरतते हुए शासन के नियमानुसार स्वर्गीय प्रेमलाल नाग की पत्नी को उनके परिजनो की उपस्थिति में एग्रेशिया राशि पचास हजार रुपये प्रदान किये जाने के त्वरित निर्देश दिए | बी.ई.ओ. नगरी सतीश प्रकाश सिंह के निर्देश पर महेश्वरी ध्रुव सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी, मंगल सिंह वनराज  सहा.ग्रेड.-02, संकुल शैक्षिक…

Read More

प्रदेश में 12 से 14 वर्ष के बच्चों का टीकाकरण शुरू, आज पहले दिन 1618 बच्चों को लगाया गया टीका

वर्ष 2008, 2009 और 2010 में जन्मे बच्चों को लगाए जा रहे हैं टीके समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर कोरोना से बचाव के लिए प्रदेश में 12 से 14 वर्ष के बच्चों का टीकाकरण आज से शुरू हो गया है। आज पहले दिन प्रदेश भर में इस आयु वर्ग के 1618 बच्चों को टीका लगाया गया। जिला चिकित्सालयों में 12 से 14 वर्ष के बच्चों को हैदराबाद स्थित बायोलॉजिकल-ई द्वारा निर्मित कॉर्बेवैक्स टीका लगाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रदेश भर में इस आयु वर्ग के 13 लाख 21 हजार…

Read More

जब कर्मचारियों ने लगाए नारे, ‘भूपेश है तो भरोसा है’, ‘भूपेश सरकार जिंदाबाद’

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा राज्य सरकार के वित्तीय वर्ष 2022-23 के राज्य सरकार के बजट में राज्य के शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना की बहाली की घोषणा से अधिकारियों कर्मचारियों में हर्ष है। घोषणा के बाद से ही अधिकारी- कर्मचारियों के विभिन्न संगठनों द्वारा लगातार मुख्यमंत्री श्री बघेल से मुलाकात कर उन्हें उनके इस फैसले के लिए धन्यवाद दिया जा रहा है। इसी कड़ी में आज मुख्यमंत्री श्री बघेल के विधानसभा परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा छत्तीसगढ़ के…

Read More

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से रायपुर सराफा एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर   मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके विधानसभा परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में रायपुर सराफा एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को सदर बाजार स्थित नहाटा मार्केट में आयोजित होने वाली होली मिलन समारोह में शामिल होने का आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने इसके लिए प्रतिनिधि मंडल को धन्यवाद दिया। मुलाकात करने वालों मे रायपुर सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री हरख मालू और डायरेक्टर श्री प्रमित नियोगी शमिल थे।

Read More

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के निर्माणाधीन कार्यों के परीक्षण के लिए राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षकों का छत्तीसगढ़ दौरा

8 जिलों में प्रगतिरत कार्यों का करेंगे परीक्षण, समीक्षकों के मोबाइल नम्बर पर साझा कर सकते हैं शिकायतें समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के निर्माणाधीन कार्यों में तृतीय स्तर के गुणवत्ता परीक्षण के लिए राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षक छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। वे प्रदेश के आठ जिलों का दौरा कर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन सड़कों का परीक्षण करेंगे। संबंधित जिले के राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षक से उनके मोबाइल नंबर पर संपर्क कर प्रगतिरत सड़कों की गुणवत्ता के संबंध में शिकायत साझा की जा सकती है।  राष्ट्रीय…

Read More

मुख्यमंत्री से राजस्व पटवारी संघ छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधि मंडल ने मिलकर पुरानी पेंशन योजना बहाली के लिए आभार व्यक्त किया

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके विधानसभा परिसर स्थित कार्यालय में राजस्व पटवारी संघ छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की।  उन्होंने राज्य के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाली के फैसले के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने राज्य के वर्ष 2022-23 के बजट में पुरानी पेंशन योजना लागू करने की घोषणा की है।  इस अवसर पर संघ के प्रांताध्यक्ष श्री अश्वनी कुमार वर्मा, श्री नीरज सिंह, श्री निर्मल साहू, श्री मनोज बाँधेकर, श्री दिनेश यादव…

Read More

मुख्यमंत्री से राज्य शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधि मंडल ने की मुलाकात, पुरानी पेंशन योजना बहाली के लिए आभार व्यक्त किया

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके विधानसभा परिसर स्थित कार्यालय में संसदीय सचिव श्री चन्द्रदेव राय के नेतृत्व में राज्य शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की।  उन्होंने राज्य के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाली के फैसले के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर संघ के प्रदेशाध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह ठाकुर, सचिव श्री के.के. साहू, महासचिव श्री प्रमोद झा, श्रीमती अनुसुइया नागरची, श्रीमती पूर्णिमा सेठ एवँ संघ के सदस्यगण भी उपस्थित थे ।

Read More

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधि मंडल ने की सौजन्य मुलाकात

राज्य के शासकीय अधिकारियों -कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाली के लिए पुष्प गुच्छ भेंटकर मुख्यमंत्री का किया अभिनन्दन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके विधानसभा परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने राज्य के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाली के फैसले के लिए मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह, शॉल एवँ पुष्प गुच्छ भेंटकर उनका आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने राज्य के वर्ष 2022-23 के बजट में पुरानी पेंशन योजना…

Read More

भाजपा की पदयात्रा पर विधायक ने उठाए सवाल कहा दमेरा-चराईडांड सड़क भाजपा नेताओं का चहेते ठेकेदार के पक्ष में प्रोपोगेंडा : यू. डी. मिंज

राजनीति से परे है स्व दिलीप सिंह जूदेव, उनके सपनों को पूरा करने की चिंता मुझे भी, पूरा करना हम जानते है स्व दिलीप सिंह जूदेव जी ने जिन्हे बनाया वो उनकी प्रतिमा का अनावरण कराने में भी सक्षम नही असक्षम भाजपा नेता कहें तो स्व दिलीप सिंह जूदेव जी का प्रतिमा अनावरण के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी से चर्चा कर सकता हूँ समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर स्व दिलीप सिंह जूदेव के सपनों की दुहाई देने वाले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं नेताओं पर कटाक्ष करते हुए विधायक कुनकुरी एवं…

Read More

कलेक्टर जशपुर ने 12 से 14 आयु वर्ग के बच्चों को लगने वाले कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम का किया शुभारंभ

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने आज जिला अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग के निर्देषानुसार 12 से 14 आयुवर्ग के बच्चों को लगने वाले कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम का षुभारंभ किया। उन्होंने बच्चों को लगाए गए वैक्सीन का अवलोकन करते हुए बच्चों से स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने बच्चों के टीकाकरण के दौरान आवष्यक सभी सुरक्षात्मक उपाय अपनाने एवं अनिवार्य रूप से बच्चों को आधे घंटे निगरानी में रखने की बात कही। इस अवसर पर सीएमएचओ श्री रंजीत टोप्पो सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।…

Read More