कांकेर में काॅलेज की छात्रा के साथ छेड़छाड़ की घटना निंदनीय समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने पी.जी. कॉलेज कांकेर के प्रोफेसर नरेंद्र कुमार के द्वारा एलएलबी की छात्रा को अपने घर बुलाकर छेड़छाड़ की घटना पर कड़ी निंदा व्यक्त की है। इस प्रकार की घटनाएं कालेज में छात्राओं के साथ लगातार घटित हो रही है। उन्होंने कहा कि घटना की शिकायत करने के बाद भी पुलिस व प्रशासन द्वारा दोषी व्यक्ति पर किसी प्रकार की कोई बड़ी कार्यवाही नहीं किया…
Read MoreDay: March 23, 2022
कोमल खिलायेंगे खैरागढ़ में कमल, भूपेश को यूपी याद आ जायेगा- विष्णुदेव साय
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा खैरागढ़ उपचुनाव के लिए कोमल जंघेल के नाम पर स्वीकृति दिए जाने का स्वागत करते हुए कहा कि कोमल जंघेल खैरागढ़ में कमल खिलायेंगे। भाजपा का हर एक कार्यकर्ता कोमल जंघेल के रूप में यह उपचुनाव लड़ेगा और स्वप्नजीवी भूपेश बघेल को यूपी याद दिला देगा। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि पांच राज्यों की जनता कांग्रेस को आइना दिखा चुकी है। अब इस उपचुनाव में खैरागढ़ की जनता छत्तीसगढ़…
Read Moreफोरेंसिक में बेहतर क्रियान्वयन कर देश में दूसरा स्थान प्राप्त करने पर छत्तीसगढ़ राज्य को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारत सरकार, गृह मंत्रालय, एनसीआरबी, नई दिल्ली द्वारा Good Practices in CCTNS & ICJS पर दो दिवसीय (16-17 दिसम्बर 2021) ऑनलाइन कान्फ्रेंस का आयोजन किया गया, जिसमें देश के समस्त राज्य सम्मिलित हुये। कान्फ्रेंस का शुभारंभ केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री मान. श्री अजय मिश्रा के द्वारा किया गया एवं ICJS योजना के अन्तर्गत फोरेंसिक में बेहतर क्रियान्वयन कार्य करते हेतु देश में दूसरा स्थान प्राप्त करने पर छत्तीसगढ़ राज्य को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किये जाने की घोषणा की गयी। इस योजनान्तर्गत फोरेंसिक में बेहतर क्रियान्वयन हेतु…
Read Moreलोकवाणी में इस बार ‘‘नवा छत्तीसगढ़-नवा बजट’’ पर होगी बात, रेडियोवार्ता की 28 वीं कड़ी 10 अप्रैल को होगी प्रसारित
29, 30 एवं 31 मार्च को अपरान्ह 3 से 4 बजे के बीच फोन करके करा सकते हैं रिकॉर्डिंग समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रेडियोवार्ता लोकवाणी में इस बार ‘‘नवा छत्तीसगढ़-नवा बजट’’ विषय पर बातचीत करेंगे। इस संबंध में आप आकाशवाणी रायपुर के दूरभाष नंबर 0771-4003482, 4003483 और 4003484 पर 29, 30 एवं 31 मार्च को अपरान्ह 3 से 4 बजे के बीच फोन करके अपने सवाल रिकॉर्ड करा सकते हैं। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी की 28 वीं कड़ी का प्रसारण 10 अप्रैल…
Read Moreविश्व जल दिवस: स्कूली बच्चों और ग्रामीणों ने किया जंगल और नाला जलग्रहण क्षेत्र का भ्रमण
परिचर्चा में जल के संरक्षण में वनों के महत्व की दी गई जानकारी भरजोड़ी नाला जलग्रहण क्षेत्र और जंगल भ्रमण के साथ किया गया परिचर्चा का आयोजन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में ‘‘विश्व जल दिवस’’ के अवसर पर 22 मार्च को वन विभाग द्वारा बस्तर वनमंडल जगदलपुर के जगदलपुर परिक्षेत्र की छिंदबहार पंचायत के डोंगरीपारा के भरजोड़ी नाला क्षेत्र में स्कूली बच्चों और ग्रामीणों के साथ जंगल भ्रमण एवं परिचर्चा का आयोजन किया गया। मुख्य वन संरक्षक श्री मोहम्मद शाहिद…
Read Moreप्रदेश में पीएचसी, सीएचसी एवं जिला अस्पतालों में टीबी का निःशुल्क इलाज, विश्व क्षय दिवस 24 मार्च को
टीबी मरीजों की पहचान के लिए डोर-टू-डोर कैंपेन, प्रदेश को टीबीमुक्त बनाने शासन द्वारा उठाए जा रहे हैं कई कदम समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर टीबी (क्षय रोग) की वजह से होने वाले स्वास्थ्यगत, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्परिणामों के प्रति लोगों को जागरूक करने हर वर्ष 24 मार्च को विश्व क्षय दिवस मनाया जाता है। पूरी दुनिया में इस साल विश्व क्षय दिवस ‘इनवेस्ट टू एन्ड टीबी. सेव लाइव्स (Invest to End TB. Save Lives)’ की थीम पर मनाया जा रहा है। वर्ष 2023 तक छत्तीसगढ़ को टीबीमुक्त करने राज्य शासन…
Read Moreस्टेट क्वालिटी मॉनिटर्स के इम्पैनलमेंट के लिए 28 मार्च तक आवेदन, सिविल इंजीनियरिंग से जुड़े सेवानिवृत्त कार्यपालन अभियंता कर सकते हैं आवेदन
वांछित अनुभव और योग्यता वाले शैक्षणिक संस्थानों के पूर्व एवं वर्तमान फैकल्टी मेम्बर तथा केंद्र, राज्य या सार्वजनिक उपक्रमों के सेवानिवृत्त सिविल इंजीनियर भी पात्र समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की एजेंसी छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत स्टेट क्वालिटी मॉनिटर्स के इम्पैनलमेंट के लिए आवेदन आमंत्रित किया है। इसके लिए कार्यपालन अभियंता या किसी सरकारी संस्था, केंद्र या राज्य सरकार के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम या उनसे संबद्ध कार्यालयों में समकक्ष पद से सेवानिवृत्त सिविल…
Read Moreछत्तीसगढ़ के 6 मनरेगा श्रमिक 24 मार्च को नई दिल्ली में होंगे सम्मानित, प्रोजेक्ट ‘उन्नति’ के जरिए कौशल विकास का प्रशिक्षण हासिल कर अब कर रहे हैं खुद का व्यवसाय
केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री करेंगे सम्मान, फेसबुक और यूट्यूब पर देख सकते हैं सीधा प्रसारण समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रोजेक्ट ‘उन्नति’ के जरिए कौशल विकास का प्रशिक्षण हासिल कर अपनी जिंदगी बदलने वाले प्रदेश के छह मनरेगा श्रमिकों को 24 मार्च को नई दिल्ली में सम्मानित किया जाएगा। वित्तीय वर्ष 2018-19 में मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) के अंतर्गत 100 दिनों का रोजगार हासिल करने वाले परिवारों के ये श्रमिक कौशल उन्नयन के बाद अब खुद का व्यवसाय कर रहे हैं। केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री…
Read Moreमुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से संत निरंकारी मिशन के सदस्यों ने की सौजन्य मुलाकात
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में संत निरंकारी मिशन के जोनल इंचार्ज एवं संयोजक श्री गुरुबख्श सिंह कालरा के नेतृत्व में मिशन के सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने रायपुर में आयोजित होने वाले विशाल निरंकारी सन्त समागम में शामिल होने का आमंत्रण मुख्यमंत्री को दिया। इस अवसर पर श्री दीपक कृपलानी, श्री प्रेमसिंह धामी एवं श्री अंकित खाण्डे भी उपस्थित थे । श्री कालरा ने बताया कि सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के रायपुर आगमन पर 29 मार्च को लाभांडी में…
Read Moreमुख्यमंत्री ने अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव के शहादत दिवस पर उन्हें किया नमन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव के शहादत दिवस पर उन्हें नमन किया है। श्री बघेल ने आज यहाँ अपने निवास कार्यालय में देश के महान सपूतों भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि देश की आजादी के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले इन देशभक्तों का त्याग एवं बलिदान हमें हमेशा प्रेरणा देता रहेगा। इन्होंने देश की आजादी के लिए हंसते-हंसते अपने…
Read More