छत्तीसगढ़ में सराफा व्यवसाय को बढ़ावा देने ‘रत्न व आभूषण‘ का पाठ्यक्रम संचालित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज रायपुर सराफा एसोसिएशन द्वारा नाहटा मार्केट सदर बाजार में आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम की शुरूआत में सेठ नाथूराम की मूर्ति पर गुलाल लगाकर नमन करते हुए सभी पदाधिकारियों को होली पर्व की शुभकामनाएं दीं। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को पगड़ी और बताशा की माला पहनाकर और गुलाल का टीका लगाकर उन्हें होली की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने बताया कि राजधानी के…
Read MoreDay: March 17, 2022
मुख्यमंत्री शामिल हुए नगर निगम द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में, महापौर ने गोबर से बने गुलाल का तिलक लगाकर मुख्यमंत्री को दी होली की शुभकामनाएं
पुराने गिले-शिकवे भुलाकर मनाएं रंगों का पर्व होली, खुशियां बांटने से जीवन में भरते हैं खुशियों के रंग: भूपेश बघेल समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज रंगों के पर्व होली के अवसर पर राजधानी रायपुर के सुभाष स्टेडियम में आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल हुए। उन्होंने निगम परिवार द्वारा आयोजित समारोह में प्रदेशवासियों, निगम के पदाधिकारियों, अधिकारियों-कर्मचारियों, सफाई कामगारों को होली पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी। महापौर श्री ढेबर ने गौठान में महिला स्वसहायता समूहों द्वारा गोबर से बने गुलाल से तिलक लगाकर मुख्यमंत्री श्री भूपेश…
Read Moreफाग गीत गाकर मुख्यमंत्री ने सभी के लिए ईश्वर से मांगी खुशहाली, मुख्यमंत्री श्री बघेल का हुआ फूलगोफी और कटहल से स्वागत
रायपुर प्रेस क्लब में पत्रकारों के संग मुख्यमंत्री ने मनायी होली समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज रायपुर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल हुए।राजधानी रायपुर के मोतीबाग स्थित प्रेस क्लब भवन में आयोजित होली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री के साथ उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा भी उपस्थित थे। मंच पर पहुंचने पर रायपुर प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री श्री बघेल का स्वागत फूल गोभी और कटहल से किया। इस दौरान मुख्यमंत्री को विशेष तौर पर बनायी गयी सुनहरी टोपी और माला भी पहनाया…
Read Moreमुख्यमंत्री भूपेश बघेल दामाखेड़ा मेला में पहुंचे, सद्गुरू कबीर संत समागम समारोह में हुए शामिल
22 करोड़ रूपये से अधिक लागत से बनने वाले कबीर सागर के उन्नयन एवं सौंदर्यीकरण कार्य का किया भूमि पूजन मेले की व्यवस्था हेतु दी जाने वाली 27 लाख रूपए की राशि को बढ़ाकर किया 50 लाख रुपये, अतिथि गृह एवं धर्मशाला बनाने की घोषणा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के दामाखेड़ा में फाल्गुन पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित सद्गुरू कबीर संत समागम समारोह में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने 22 करोड़ 43 लाख रूपये से बनने वाले कबीर सागर के उन्नयन एवं सौंदर्यीकरण…
Read Moreमुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को होली की बधाई दी
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को रंगों के पर्व होली की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। श्री बघेल ने इस अवसर पर सभी नागरिकों के लिए सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। होली की पूर्व संध्या पर जारी अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि होली उत्साह और उमंग का त्यौहार है। यह रंगों, खुशियों और मेेल मिलाप का भी त्यौहार है। इस दिन ऊंच-नीच, छोटे-बड़े, जात-पात से परे सभी लोग आपसी स्नेह के रंग में सराबोर नजर आते हैं। यह दिन…
Read Moreविभिन्न न्यायिक जांच आयोग की रिपोर्टों से साबित भाजपा के पन्द्रह सालों में छत्तीसगढ़ में निर्दोषों का नरसंहार हुआ – सुशील आनंद शुक्ला
पन्द्रह सालों तक क्रूर और अत्याचारी सरकार चलाने के लिए रमन सिंह प्रदेश की जनता से माफी मांगे समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा है कि विभिन्न मामलों में बनी न्यायायिक जांच आयोग की रिपोर्टों से स्पष्ट हो रहा कि रमन सरकार के दौरान पन्द्रह सालों में छत्तीसगढ़ में निर्दोषों का अनेको बार क्रूर नरसंहार किया गया। विपक्ष में रहते हुए कांग्रेस ने तत्कालीन रमन सरकार पर जो-जो आरोप लगाए थे एक-एक करके वे सभी प्रमाणित होते जा रहे…
Read Moreखैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव: भाजपा ने नियुक्त किये प्रभारी एवं सहप्रभारी
खुबचंद पारख बने प्रभारी एवं मोतीलाल साहू व ओ पी चौधरी को बनाया सहप्रभारी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर राजनांदगांव जिले की खैरागढ़ विधानसभा के आगामी उपचुनाव हेतु भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के द्वारा खुबचंद पारख को प्रभारी एवं मोतीलाल साहू तथा ओ पी चौधरी को सहप्रभारी नियुक्त किया है। प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय द्वारा जारी पत्र के अनुसार नियुक्त प्रभारी एवं सहप्रभारी उपचुनाव में पार्टी की चुनाव व्यवस्था देखेंगें। देखे जारी नियुक्ति पत्र…
Read Moreसंयुक्त संचालक ने किया सरगुजा एवं जशपुर जिले के स्कूलों का निरीक्षण, 2 अनुपस्थित शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, अम्बिकापुर संयुक्त संचालक लोक शिक्षण श्री हेमन्त उपाध्याय ने 16 मार्च 2022 को सरगुजा एवं जशपुर जिले के विभिन्न स्कूलों को आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान स्कूल में अनुपस्थित दो अतिथि शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। संयुक्त संचालक शिक्षा द्वारा शासकीय उ.मा.विद्यालय रघुनाथपुर, प्रभात उ.मा.विद्यालय राई, शासकीय उ.मा.विद्यालय बगीचा में बोर्ड परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया जहां परीक्षा शंतिपूर्ण सुव्यवस्थित रूप से संचालित होना पाया गया। संयुक्त संचालक ने प्राथमिक शाला बोदा, प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला दुर्गापुर प्राथमिक व माध्यमिक शाला पेटा, माध्यमिक शाला…
Read Moreखाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा होटलों में छापेमारी, चार होटलों से जब्त की गई मिठाई का नमूना
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, अम्बिकापुर होली त्यौहार के दौरान नकली खोवा व गुणवत्ताहीन मिठाई की बिक्री को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा के निर्देशानुसार खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा जिले में संचालित होटलों और रेस्टोरेंट में छापेमारी की जा रही है। इसी कड़ी में विगत दिनों उदयपुर, लखनपुर और अम्बिकापुर के 4 होटलों में छापामार कार्यवाही कर नमूना जब्त किया गया। अनुविभागीय अधिकारी सह अभिहित अधिकारी खाद्य एवं औषधि प्रशासन प्रदीप कुमार साहू ने बताया कि जिले के समस्त मिठाई की दुकानों का सघन निरीक्षण किया जा…
Read Moreहोली पर्व में अशांति फैलाने वालों पर रहेगी पुलिस की पैनी नज़र, एसपी ने जिले भर की पुलिस को किया अलर्ट, जिले के विभिन्न थाना व चौकी क्षेत्र में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला
पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा होली त्यौहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाये जाने हेतु ड्यूटी में कर्तव्यस्थ बल को ब्रीफ कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया, क्षेत्र में अशांति फैलाने वालों एवं अवैध गतिविधियों में लिप्त रहने वालों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जावेगी, थाना क्षेत्र के संवदेनशील व व्यस्ततम क्षेत्रों में फिक्स पाईंट व पेट्रोलिंग हेतु अतिरिक्त बल तैनात किया गया है, आगामी त्यौहार के शांतिपूर्ण मनाये जाने हेतु असामाजिक तत्वों पर लगातार वैधानिक कार्यवाही की जावेगी, थाना क्षेत्र के संवदेनशील व व्यस्ततम क्षेत्रों में फिक्स पाईंट व पेट्रोलिंग हेतु…
Read More