समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि बजट सत्र महत्वपूर्ण साबित होगा ।राज्य के विकास में यह सत्र मील का पत्थर साबित होगा।पिछले तीन बजट के समान पूरा भरोसा है कांग्रेस सरकार का चौथा बजट जनोन्मुखी होगा।विपक्षी अपनी शैली के अनुसार यदि तथ्यहीन बातें करेंगे तो सदन में कांग्रेस के विधायक भाजपा विधायकों के आधारहीन झूठे मनगढ़ंत आरोपों का तथ्यात्मक जवाब देकर बोलती बंद कर देगे।राज्य में सड़क पर भाजपा विपक्ष होने के दायित्व का ईमानदारी से निर्वहन नही कर पा रही है वह सदन …
Read MoreDay: March 6, 2022
मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व के कारण कुपोषण मुक्ति अभियान में बड़ी सफलता – वंदना राजपूत
कांग्रेस सरकार के सुपोषण अभियान में 1.70 लाख बच्चे हुए कुपोषण मुक्त, कुपोषण को लेकर निराधार आरोप लगाने वालों को लगा झटका समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर राष्ट्रीय सर्वे एजेंसी नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे 5 के आंकड़ों के अनुसार छत्तीसगढ़ में 1.70 लाख बच्चे हुए कुपोषण मुक्त कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के कुशल नेतृत्व के कारण कुपोषण मुक्ति अभियान में बड़ी सफलता मिल रही है.कुपोषण अभियान को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेता भ्रामक प्रचार प्रसार कर रहे थे उन्हें लगा झटका…
Read Moreराज्य सरकार के द्वारा शराबबंदी के लिए किए जा रहे उपाय, नतीजा शराब पीने वाले पुरुषों की संख्या में 18% की कमी आई, रमन सरकार के दौरान 52% पुरुष शराब पीते थे अब घटकर संख्या 34% हुई – धनंजय सिंह ठाकुर
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के नोडल एजेंसी इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर पापुलेशन साइंस मुंबई के नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे 5 पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार के द्वारा शराबबंदी के लिए किये जा रहे प्रयासों का सार्थक परिणाम सामने आया है राज्य शराबबंदी की दिशा में आगे बढ़ रही है।नेशनल हेल्थ सर्वे के मुताबिक 2020-21 में शराब पीने वालों की संख्या में 18%की कमी आयी है। पूर्व के रमन सरकार के…
Read Moreजनता को कोरोना का तोहफा देने वाले अब जन औषधि के नाम पर राजनीति की चौपाल लगा रहे- सुशील आनंद शुक्ला
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने जन औषधि सप्ताह के समापन पर प्रधानमंत्री की रायपुर के लोगों से बातचीत के आयोजन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश को कोरोना महामारी की भट्टी में झोंककर ताली थाली बजवाने वाले अब जन औषधि के नाम पर राजनीति की दुकान चला रहे हैं। जनता के मन की बात कभी न सुनने वाले अपने मन की बात सुनाते सुनाते लोगों को इतना पका चुके हैं कि अब उनकी बात आम…
Read Moreमुख्यमंत्री ने किसानों के हित में की बड़ी घोषणा : किसान खाद-बीज की भांति समितियों और गौठानों से वर्मी कम्पोस्ट का कर सकेंगे अग्रिम उठाव, मुख्यमंत्री ने गोधन न्याय योजना के राशि अंतरण कार्यक्रम में किया ऐलान
गौठान समितियों और स्व-सहायता समूहों को गतिविधियों के बेहतर संचालन के लिए भी मिलेगी एंडवास राशि गोबर खरीदी में स्वयं की पूंजी का निवेश करने लगे गौठान, स्वावलंबी गौठानों ने खरीदा 12.60 करोड़ रूपए का गोबर मुख्यमंत्री ने गोबर विक्रेताओं, गौठान समिति और महिला समूहों को 5.38 करोड़ रूपए की राशि जारी की झारखंड ने छत्तीसगढ़ की गोधन योजना को जस-का-तस अपनाया, बजट में किया शामिल समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम अपने निवास कार्यालय में गोधन न्याय योजना के राशि अंतरण कार्यक्रम के दौरान राज्य…
Read Moreकांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के बयान पर भाजपा की प्रतिक्रिया, कांग्रेस सी मार्ट से लेकर डी मार्ट तक गुटबाजी की दुकान- भाजपा
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि भाजपा में कहीं भी, किसी भी स्तर पर गुटबाजी नहीं है। यहां राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर बूथ का दायित्व देखने वाले तक और प्रधानमंत्री से लेकर पंच तक सभी पहले कार्यकर्ता हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। कांग्रेस एक खानदान के चाटुकारों की पार्टी है। जो जितना बड़ा चापलूस, वह उतना बड़ा नेता। मोहन मरकाम जी अपना घर देखें। वे भी भूपेश बघेल से…
Read More7 मार्च को जन औषधि सप्ताह का समापन, सीधे प्रसारण में प्रधानमंत्री करेंगें रायपुर में बात
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर देशभर में चल रहे जन औषधि सप्ताह का कल दिनांक 7 मार्च को समापन होगा। सप्ताहभर चलने वाले कार्यक्रमों में नि:शुल्क जांच शिविर, परिचर्चाएँ, स्कूल एवं कॉलेजों में जेनेरिक दवाइयों के लिए जागरुकता कार्यक्रम एवं कन्या शालाओं में नि:शुल्क सुविधा सेनेटरी पैड का वितरण मुख्य कार्यक्रम रहे। चौथे जन औषधि दिवस के समापन समारोह में सोमवार, 7 मार्च को इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रायपुर के जन औषधि केंद्र में सीधे प्रसारण के माध्यम से लाभार्थियों से संवाद करेंगे। छत्तीसगढ़ को पहली बार यह अवसर प्राप्त…
Read Moreजनसंपर्क विभाग द्वारा कुनकुरी विकासखण्ड के ग्राम कलिबा में लगाई गई छायाचित्र प्रदर्शनी
लोगों को छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं की जानकारी के साथ-साथ निःशुल्क पत्रिका का वितरण किया गया समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला जनसंपर्क कार्यालय जशपुर द्वारा कुनकुरी विकासखण्ड के कलिबा में सूचना शिविर सह छायाचित्र प्रदर्शनी के माध्यम से विभिन्न शासकीय योजनाओं के संबंध में प्रदर्शनी लगाकर लोगों को जानकारी दी गई है। साथ ही विभाग के द्वारा विभिन्न योजनाओं से संबंधित जन-मन, छत्तीसगढ़ मॉडल सहित विभिन्न पत्रिका का वितरण किया गया। जनसंपर्क विभाग द्वारा फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों को छत्तीसगढ़ शासन की विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं के…
Read Moreजशपुर कलेक्टर एवं एसपी ने पत्थलगांव में राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण कार्य का किया निरीक्षण
राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण कार्य को गंभीरता से लेने एवं शीघ्र पूर्ण कराने के दिए निर्देश लुड़ेग में लगाए जा रहे टमाटर प्रोसेसिंग यूनिट का कलेक्टर ने किया अवलोकन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने विगत दिवस पत्थलगांव विकासखंड में राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री के. एस. मण्डावी, एसडीएम श्री आर. एस. लाल, सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। कलेक्टर ने राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण कार्य को गंभीरता से लेने की बात…
Read Moreजशपुर कलेक्टर व एसपी ने पत्थलगांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं की ली जानकारी, डॉक्टर सहित पूरे स्टॉफ को अपनी ड्यूटी का जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करने के दिए निर्देश
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने विगत दिवस पत्थलगांव विकासखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने केंद्र के सभी डॉक्टर, स्टॉफ एवं अन्य कर्मचारियो को अपनी ड्यूटी का जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करने एवं किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने केंद्र में भर्ती मरीजों से भेंट कर स्वास्थ्य लाभ एवं ईलाज के लिए आए लोगों से स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र के विभिन्न वार्ड, कक्ष, ओपीडी…
Read More